Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    kahiankahibaate.com
    • Home
    • डाइट
    • हेल्थ
    • ट्रेवल
    • रहस्य
    • ट्रेंडिंग
    X (Twitter) Instagram Pinterest
    kahiankahibaate.com
    Home - ट्रेवल - दुनिया की 10 अनोखी और खूबसूरत जगह देखकर उड़ जायेंगे होश
    ट्रेवल

    दुनिया की 10 अनोखी और खूबसूरत जगह देखकर उड़ जायेंगे होश

    kahiankahibaate.comBy kahiankahibaate.com25 January 2025Updated:1 February 2025No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    दुनिया की 10 अनोखी और खूबसूरत जगह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    Rate this post

    ऐसे तो दुनिया में घूमने की लाखो जगह है, पर उनमे से कुछ जगह ऐसे है जिन्हे देखकर आपके होश ही उड़ जायेंगे, आपको यकीं नहीं होगा की यह जगह धरती पर ही या नहीं? आपने ऐसी  जगह के बारे में कभी सोचा भी नहीं होगा, ऐसे जगह जानने के लिए हमारे ब्लॉग को पूरा पढ़िए।

    Table of Contents

    Toggle
    • दुनिया की 10 अनोखी और खूबसूरत जगह
      • 1. इगुआजु फाल्स (Iguazu Falls)
      • 2. सिटी ऑफ़ आइस (City of Ice )
      • 3. सेंटोरिनी, ग्रीस( Santorini Greece )
      • 4. अमपट आयीलैंड ( Ampat Island )
      • 5. वेनिस (Venice)
      • 6.पमुक्कले (Pamukkale, Turkey)
      • 7.उबुद ( Ubud )
      • 8.बोरा बोरा, फ्रेंच पोलीनेशिया ( Bora Bora Island)
      • 9.ज़हाँगजिआजी  ( Jhangjiajie)
      • 10. केरला बैकवाटर्स (Kerala Backwaters)

    दुनिया की 10 अनोखी और खूबसूरत जगह

    इस ब्लॉग के माध्यम से  हम ये बतायेगे की दुनिया की 10 अनोखी और खूबसूरत जगह जहा आपको एक बार तो जाना हे चाहिए। तो आइये पड़ते है इन सब जगहो के बारे में।

    1. इगुआजु फाल्स (Iguazu Falls)

    प्रकृति द्वारा बनाये गए आपने बहुत से वाटर फाल्स दुनिया देखे होंगे पर इगुआजु फाल्स बाकि सभी से बहुत अलग है। इसे देखने आये लोग इसके सामने आते ही इसके अद्भुत नज़ारे को देखते ही रह जाते है। आपको शायद जानकार हैरानी होगी की यह कोई आम वाटर फॉल या झरना नहीं बल्कि दो देश अर्जेंटीना और ब्राज़ील का एक प्राकर्तिक बॉर्डर है।

    इसे दुनिया का सबसे अनोखा बॉर्डर कहना बिलकुल गलत नहीं होगा। इस झरने की ऊंचाई 82 मीटर है और यहाँ पर एक दो या पंद्रह झरने नहीं बल्कि 275 झरने है। इस जगह को ङेस्क वर्ल्ड हेरिटेज साइट की लिस्ट में 1984 में ही शामिल कर लिया गया था। यहाँ पर एक ऐसी भी जगह बनायीं गयी है जहह से आप इन सभी झरनो के खूबसूरत नज़ारे को देख सकते है। यहाँ से दिखने वाला दृश्य बहुत ही मन लुभावन होता है।

    Iguazu Falls

    2. सिटी ऑफ़ आइस (City of Ice )

    यदि आपको भी ठंडी और बर्फीली जगह पर घूमना पसंद है तो मान लो यह जगह आपके लिए ही है। इस जगह पर घूम कर आपको बहुत ज्यादा ख़ुशी होगी। चीन में हर साल सर्दियों के मौसम में हर साल आइस और स्नो कल्चरल फेस्ट मनाया जाता है जिस दौरान सब चीज़े बर्फ से तैयार की जाती है। बर्फ से बनी चीज़ो के कारण यह सिटी ऑफ़ आइस का निर्माण करती है।

    यह त्यौहार इतना अद्भुत होता है की देखने लायक होता है। इसमें बर्फ का किला बनाया जाता है जिसमे आप घूम सकते है, बर्फ की पिसलपट्टी बनायीं जाती है और यहाँ तक की आप यहाँ से बर्फ का सामान भी खरीद सकते है, जिन्हे आप घर में सजा सकते है। सबसे मजेदार बात यह है की शहर की बर्फ दिन के समय भी नहीं पिघलते और रात के समय यहाँ रंगीन लाइट जलती है जो देखने में बेहद शानदार लगता है।

    city of Ice

    3. सेंटोरिनी, ग्रीस( Santorini Greece )

    यह ग्रीस की एक फेमस जगह है जो की ग्रीस से लगभग 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह जगह बीच, प्राकर्तिक सुंदरता, रिसोर्ट, गाँव और अन्य कई घूमने की जगह के लिए फेमस है। यहाँ सफ़ेद रंग के छोटे छोटे घर बीच के नजदीक बने है जो देखने में बहुत ही ज्यादा सुन्दर लगते है। यह जगह एक बड़े ज्वालामुखी के फटने के कारण बानी थी, यहाँ के बीच से आप सूर्यास्त का भी आनंद उठा सकते है।

    Santorini, greece

    4. अमपट आयीलैंड ( Ampat Island )

    इस जगह का नाम सुनने के बाद आपको लग रहा होगा की ये आयीलैंड भारत में होगा पर यह आयीलैंड भारत में नहीं बल्कि इण्डोनेशिए में है। इस जगह पर आपको बहुत सारे 1500 से भी ज्यादा छोटे छोटे हरे भरे आयीलैंड देखने को मिलेंगे। जिनके पास में ही होटल्स को भी बनाया गया है। इस सुन्दर सी जगह पर हज़ारों की संख्या में लोग घूमने आते है और यहाँ के खूबसूरत नज़ारे का आनंद लेते है।

    इस आयीलैंड का पानी इतना साफ़ है की आप पानी के नीचे की सारी चीज़े साफ़ साफ़ देख सकते है। साथ ही यहाँ आपको कई सारी गुफाये भी देखने को मिलती है। कई गुफाये तो पानी के नीचे भी देखने को मिलती है। ऐसी जगह पर ज्यादातर कपल्स ही देखने को मिलते है।

    Ampat island

    5. वेनिस (Venice)

    यह दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यह एक बहुत ही रोमांटिक जगह है। यहाँ एक ग्रैंड कनाल नाम का जलमार्ग है जो की शहर का केंद्रीय जलमार्ग है।  इसे सिटी ऑफ़ वाटर के नाम से भी जाना जाता है। यह कपल्स द्वारा देखे जाने वाली जगहों में से एक है, यहाँ हर साल कई मिलियन पर्यटक आते है। अगर आप यहाँ जाए तो यहाँ की मशहूर बुंदेला राइड जरूर करियेगा, इसमें आपको नाव में बैठकर पुरे शहर की सेर कराई जाती है। यहाँ बहुत सी घूमने की जगह है।

    गर्मियों के मौसम में यहाँ घूमने का मजा और भी बढ़ जाता है, इसलिए अगर आप यहाँ जाना चाहते है तो अप्रैल से जून के बीच जाने का सबसे अच्छा समय मन जाता है।

    Venice for Honeymoon couples

    6.पमुक्कले (Pamukkale, Turkey)

    तुर्की के अनटोरि पत्थर के पश्चिमी भाग में एक जगह है जिसका नाम है पमुक्कले। यहाँ की भाषा में इस पमुक्कले का मतलब है कपास का महल। प्राकर्तिक स्विमिंग पूल के नाम से मशहूर इस जगह पर हर साल लगभग 2 मिलियन से ज्यादा पर्यटक आते है। यहाँ की मान्यता है की इस पूल में नहाने से कई तरह की बीमारिया और त्वचा रोग दूर होते है। गर्म पानी की प्राकर्तिक सरोवर काफी लम्बे समय से पर्यटक को आकर्षित करते है। यहाँ के लोगो का मानना है की यह झरने देवताओ और देत्यो की दन्त कथाओ से सम्बन्ध रखते है।

    आपको बता दे यह झरना चुना पत्थर के जमाव से बना है। यहाँ मौजूद झरनो के पानी में मौजूद खनिजों के बाहरी हवा के संपर्क में आने से कैल्शियम कार्बोनेट किनारो पर जमने लगता है और लगातार कैल्शियम कार्बोनेट जमा होने के चलते इन झरनो ने स्विमिंग पूल जैसा आकर ले लिया है। इन पूल के गर्म पानी का तापमान 37 से 100 डिग्री के बीच रहता है। यूनेस्को ने इसे विश्व विरासत स्थल घोषित कर दिया है।

    ये भी पढ़े :- जयपुर में प्रशिद्ध एवं चमत्कारी हनुमान जी के मंदिर

    Pamukkale, Turkey

    7.उबुद ( Ubud )

    यह एक ऐसे जगह है जो की दुनिया के सबसे खूबसूरत जगह में से एक है। लेकिन ज्यादातर लोग इस जगह के बारे में नहीं जानते है। यह एक हरी भरी जगह है जहाँ खूब सारे पेड़ पौधे है। यह सिटी के पास एक गांव का एरिया है जो की बहुत शांत जगह है, यहाँ सिर्फ आपको पक्षियों की आवाज सुनाई देगी। इस जगह के पास होटल्स भी बनाये गए है। बहुत सारे लोग इस जगह पर हनीमून मानाने आते है। इस जगह पर घूमने के लिए बहुत सी जगह है।

    Ubud, indonesia

    8.बोरा बोरा, फ्रेंच पोलीनेशिया ( Bora Bora Island)

    बोरा बोरा आयीलैंड एक बेहद शानदार और खूबसूरत जगह है, जो की आरामदायक हॉलीडेज के लिए एक स्वर्ग जैसी जगह है। घने जंगल, ब्लू लैगून, रोमांटिक मौसम और छोटे छोटे आयीलैंड से घिरा बोरा बोरा द्वीप दुनिया के सबसे खूबसूरत डेस्टिनेटशन में से एक है।  यह द्वीप मालद्वीप से मिलता जुलता है और उससे कही ज्यादा खूबसूरत है। जब भी आप यहाँ आएंगे तो आपको यहाँ खूबसूरत समुद्र बीच, रोमांटिक रिसोर्ट मिलेंगे। यहाँ लोग अपने हनीमून पर आना पसंद करते है। यहाँ के कुछ फेमस जगह जैसे स्कूब, अनॉर्क्लिंग, मतीरा बीच जरूर देखे।

    Bora Bora Island for Honeymoon

    9.ज़हाँगजिआजी  ( Jhangjiajie)

    यह चीन के हुनान प्रान्त में स्थित एक नेशनल पार्क है। जो प्राकर्तिक सुंदरता और अन्य कई दर्शनीय स्थलों से भरा है। इसकी खूबसूरती बारिश के दिनों में और भी बढ़ जाती है। जब बारिश के बाद ये पुरा पर्वत कोहरे के समुद्र में डूब सा जाता है, यहाँ का नजारा देखकर ऐसा लगता है की मानो कोई साइंस फिक्शन मूवी देख रहे है। आपको जानकर हैरानी होगी की ” अवतार ” मूवी में जो पहाड़ दिखाए गए है वो इसी जगह से प्रेरित होकर लिए गए है। यहाँ पर हर साल लाखों पर्यटक आते है।

    यह दुनिया की खूबसूरत जगह होने के साथ साथ खतरनाक जगहों में भी शामिल है। तियांजी पर्वत, एनजीजी, कोल्ड वाइप्स ट्रैन, येल्लो स्टोन विलेज, ओल्ड हाउस एरिया जरूर देखे। अप्रैल से लेकर अक्टूबर तक का समय यहाँ जाने के लिए बेस्ट मन गया है।

    Jhangjiajie worlds beautiful place

    10. केरला बैकवाटर्स (Kerala Backwaters)

    दक्षिण में स्थित केरला जिसे भगवन का देश कहा जाता है, अपने आप में प्राकर्तिक सौंदर्य की मिसाल है। यहाँ की हरियाली सबका मन मोह लेती है। भारत के केरला में ठीक अरब सागर के सामने कुछ ही दूरी पर स्थित है, बैकवाटर के झीलों की संरचना। इसमें मानव निर्मित और प्राकर्तिक नेहरू द्वारा जुडी हुई 5 झीले है, जिनमे 38 नदिया पीछे की तरफ है। इसी तरह से इन्हे बैकवाटर्स  कहते है। यहाँ नदियों के किनारे कई गांव और नगर बेस हुए है। जहाँ से पर्यटक इन खूबसूरत झीलों का नजारा देखने आते है।

    केरल के बैकवाटर्स के इलाके दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यहाँ की झीलों का सफर सबसे बेहतरीन सफर मन जाता है, इसकी आस पास की हरियाली देखकर हर कोई दीवाना हो जाता है। Kerala Backwaters

    यह दुनिया अद्भुत और खूसूरत जगहों से भरी है, अगर आप ऐसे ही और खूबसूरत जगह के बारे जानना चाहते है तो कमेंट करके जरूर बताये और ऐसे ही इंट्रेस्टिंग ब्लोग्स के लिए जुड़े रहिये ” कही अनकही बाते ” से।

    ये भी पढ़े: दिल्ली में घूमने की 10 अमेजिंग जगह ( Top 10 Places To Visit in Delhi)

    kahiankahibaate.com
    kahiankahibaate.com

    Hello, I am the owner and the creator of the website. I would love to write and have 5+ years of experience in the content writing field. I started Kahiankahibaate to give information to the audience, so they can get better information. The categories, mentioned in the site, In this we decided to provide information.

    Thank You

    Muskan Goyal.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहर हर महादेव बोलने के पीछे का रहस्य, लाभ, मतलब
    Next Article मनाली में घूमने की सबसे अच्छी जगह फॅमिली और वाइफ के साथ

    Related Posts

    गर्मियों में जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगह परिवार के साथ और पार्टनर के साथ

    27 April 2025

    लाल किले का सम्पूर्ण इतिहास, व्याख्या, टिकट, लोकेशन और विचित्र कहानियाँ

    24 April 2025

    दिल्ली में घूमने की 10 अमेजिंग जगह ( Top 10 Places To Visit in Delhi)

    4 April 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    About US
    About US

    स्वागत है, आपका हमारी साइट पर (kahiankahibaate), इस साइट पर हम आपको रहस्य , हेल्थ, वैलनेस टिप्स, घूमने की जगह और भी बहुत सी कही अनकही बातो के बारे में बताएँगे। निचे दी गयी हमारी कुछ केटेगरी है जिसपे हम अधिकतर बात करते है।

    X (Twitter) Instagram Pinterest
    Pages
    • अबाउट उस
    • कांटेक्ट उस
    • टर्म्स एंड कंडीशंस
    • डिस्क्लेमर
    • प्राइवेसी पॉलिसी
    Latest Posts

    गर्मियों में जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगह परिवार के साथ और पार्टनर के साथ

    27 April 2025

    लाल किले का सम्पूर्ण इतिहास, व्याख्या, टिकट, लोकेशन और विचित्र कहानियाँ

    24 April 2025

    सपने में सांप काटना और दिखना शुभ है या अशुभ? मतलब जानके हो जाओगे हैरान

    4 April 2025

    दिल्ली में घूमने की 10 अमेजिंग जगह ( Top 10 Places To Visit in Delhi)

    4 April 2025
    Copyright © 2025. Designed by Kahiankahibaate.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.