इस ब्लॉग के अंदर हम बतायेगे की कोनसे फ्रूट्स को खाने से किस तरीके से फायदे होंगे जैसे की Avacodo, Dates, False, Kiwi, Amla, Tarbooz (Watermelon).
एवोकाडो खाने के फायदे
- इस फल में ज्यादा मात्रा में विटामिन ऐ पाया जाता है जो की आँखों की रौशनी बढ़ने में मदद करता है।
- विटामिन डी इसमें पाया जाता है जो की शरीर को ज्यादा मात्रा में ऊर्जा प्रदान करता है जिससे शरीर में थकान काम होती है।
- इसम विटामिन ई पाया जाता है जो की एक एंटी ऑक्सीडेंट है जो फ्री रेडिकल होने से कोशिकाओं को बचता है। साथ ही नाखुनो को भी सुरक्षा व मजबूती प्रदान करता है। इसे खाने से नाख़ून जल्दी नहीं टूटते है।
- हमारी हड्डियों को यह मजबूत बनता है और दिल को भी स्वस्थ रखता है क्युकी इसमें थोड़ी मात्रा में ” विटामिन के ” भी पाया जाता है।
- इसे खाने से त्वचा में सुधर होता है, त्वचा चमकदार होती है और झुर्रियां काम होती है क्युकी इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है।
- इसमें कुछ मात्रा में जिंक भी पाया जाता है जो की शरीर से कैल्शियम को सोख लेता है।
- इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर, सोडियम, मिनरल्स, पाए जाते है जो की हाजमा को दुरुस्त करता है, डायजेशन में सुधार करता है और दिमाग के विकास में भी मदद करता है।
- इसमें काफी मात्रा में वासा और प्रोटीन होता है जो की वजन बढ़ने में मदद करता है।
- इसे खाने से पूरे दिन मुँह से बदबू नहीं आती यह मुँह में पाए जाने वाले बैक्टीरिया को नष्ट कर देता है।

एवोकाडो को खाने से होने वाले नुक्सान
- इसे हाई कैलोरी फ़ूड की श्रेणी में रखा जाता है क्युकी इसमें काफी ज्यादा मात्रा में फैट पाया जाता है, अगर इसका अत्यधिक सेवन किया जाये तोह इससे वजन काफी तेजी से बढ़ जाता है ।
- एक एवोकाडो में लगभग 15 ग्राम के करीब फैट होता है जो की आमतौर पर अन्य फलों से काफी ज्यादा है। इसे खाने से ट्राईगोलोंसाइड हार्मोन का स्राव तेजी से हो जाता है जो शरीर को नुक्सान पहुँचता है।
- अन्य फलों की तुलना में यह फल काफी ज्यादा महंगा होता है। एक एवोकाडो की कीमत भारत में लगभग 200 रूपए है।
- इसका सेवन हार्ट के लिए भी सही नहीं होता क्युकी इसमें काफी ज्यादा मात्रा में कैलोरीज होती है, जिससे वजन तेजी से बढ़ता है, जो शरीर को नुक्सान पहुँचता है।
- ह्रदय रोगियों को इसका सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए।
- रोज एवोकाडो नहीं कहाँ चाहिए क्युकी इसमें ” विटामिन के ” पाया जाता है जो की डाइजेसन प्रोसेस को काफी तेज कर देता है और यदि बार बार ऐसा हो तोह यह प्रक्रिया किडनी के लिए सही नहीं रहती।
- डॉक्टर्स की रीसर्च के मुताबिक अगर रोज इसका सेवन किया जाये तो यह शरीर में ग्लूकोस की मात्रा को भी भाड़ा देता है।
- अगर आप ह्यपरपोटाशिया के शिकार है तोह इसका सेवन बिलकुल ना करे सिर्फ डॉक्टर्स की सलाह से ही इसका सेवन करे।

एक एवोकाडो में यह सब पाया जाता है?
| कैलोरीज | 240 ग्राम |
| कार्बोहायड्रेट | 13 ग्राम |
| फैट | 22 ग्राम ( मोनोसैचुरेटेड -15 ग्राम , पोलीअनसैचुरेटेड- 04 ग्राम , सैचुरेटेड- 03 ग्राम ) |
| प्रोटीन | 03 ग्राम |
| फाइबर | 10 ग्राम |
| सोडियम | 11 मिलीग्राम |
सर्दियों में खजूर खाने के फायदे [Benefits of Eating Dates]
1. हड्डियों को मजबूती
ये शरीर में हड्डियों और जोड़ो को मजबूती देने में मदद करता है। इसलिए जिन लोगो को घटिया बाय की समस्या है उन लोगो के लिए ये बहुत ज्यादा फायदे मंद है। एक कड़ाई में थोड़ा सा गाय का घी ले और उसको हल्का गर्म करके उसमे 2 से 3 चम्मच रागी का आटा डाल कर मंदी आंच में भून ले और फिर इसमें थोड़ा सा पानी मिला दे। ध्यान रहे की इसमें घुटलिया न पड़े और इसे ठंडा होने दे। अब आपको इसमें गाय का शुद्ध दूध मिला कर इसमें 3 खजूर के बीज निकाल कर इसको मिक्सी में फेट ले और इसका आनंद ले। आप चाहे तो इसके ऊपर कोई ड्राई फ्रूट डाल दे जब भी आपको ज्यादा भूख लगे तब इसका सेवन करे।
2. खून बढ़ने में मददगार
आप खजूर का चवनप्रास का सेवन सर्दियों में करके आराम से खून बढ़ा सकते है। हाल ही में देखा गया है की महिलाओ में काफी ज्यादा खून की कमी देखि गयी है जो की खजूर से पूरी की जा सकती है। खून की कमी से सर दर्द, थकान, बालों का झड़ना ये सभी खून की कमी के कारण होता है और खजूर का सेवन शरीर में आयरन की मात्रा को बढ़ा है जिससे खून बढ़ता है। आप खजूर के चवनप्रास का सेवन दिन में 2 बार एक एक चम्मच करके कर सकते है। पर ध्यान रहे की जिन लोगो को शुगर है उन्हें चवनप्रास का सेवन नहीं करना चाहिए।
3.दिमाग की बीमारी
यदि आपको दिमाग से सम्बंधित या नसों से सम्बंधित कोई बीमारी है तो आपके लिए खजूर बहुत फायदेमंद है। या जिन लोगो को काम का बहुत स्ट्रेस रहता है, बुढ़ापे में यादाश्त भूलने की बीमारी है, डिप्रेशन, नींद कम आने, रिड की हड्डी में दर्द जैसी कोई बीमारी है तो उस समय आपको खजूर बहुत अच्छा है। हम आपको एक रेसेपी बताने जा रहे है जो आपको इन सभी बिमारियों से छुटकारा दिलाने में और दिमाग को शांत रखने में मदद करेगी। ये रेसेपी 4 सामग्री से मिलकर बनायीं जाएगी जिसमे 2 से 3 खजूर रात को भीगे हुए, काले मुन्नक्का 15 से 20 रात को भीगे हुए, 1 से 2 आंवले और 1 अनार। एक मिक्सर में आप आंवले के टुकड़े डाल दे और अब इसमें मुन्नके और खजूर डाल दे जो आपने एक दिन पहले भिगो कर रखे थे।
इसमें स्वाद के लिए सेंधा नमक और जीरा पावडर डाल दे। अब मिक्सर में थोड़ा पानी डाल कर इसको फेट ले। इस ज्यूस को छान लेंगे और अब छने हुए ज्यूस में अनार का ज्यूस मिला दे। ये शरीर की गर्मी को दूर करने के साथ साथ दिमाग सम्बन्धी बिमारियों को दूर करने में मदद करता है।
4. नींद सम्बन्धी बिमारियों में सहायक
खजूर स्त्री हो या पुरुष दोनों के लिए ही फायदेमंद है। जिन भी पुरुषो को रात को नींद नहीं आती, डरावने सपने आते है, दिमाग में कुछ चलता रहता है और डर लगता है उन लोगो के लिए खजूर बहुत अच्छा है। इसके आलावा जिन महिलाओ को वजन बढ़ाना है, माहवारी के समय खून ज्यादा बहता है उन महिलाओ के लिए खजूर बहुत फायदेमंद है। खजूर का सेवन करने के लिए आप इसे रात को पानी में भिगो कर रख दे और सुबह दूध में उबाल कर ले ले।
5.पाचन क्रिया को बढ़ाने में सहायक
खजूर का सेवन करने से आंतों में तरलता रहती है। इससे ब्लोटिंग , दस्त, प्यास बुझाने में, संतुष्टि देने में, भूख कम लगने में मदद करता है। पर ध्यान रहे की आप इसका ज्यादा सेवन न करे क्युकी ज्यादा सेवन करने से कब्ज की समस्या हो सकती है। हालाँकि ये पचने में भरी होता है तो घी के साथ इसका सेवन किया जाए तो आसानी से पांच जाता है।
तरबूज खाने के कौन-कौन से फायदे है।
तरबूज से हार्ट को बहुत फायदा मिलता हैडायबिटीज का मरीज भी इसका सेवन कर सकता है, यह किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता। काफी रिसर्च के बाद ज्ञात हुआ है 100 ग्राम तरबूज में लगभग 17 ग्राम के आस पास कैलोरीज होती है जो कि बहुत ही कम है। आइए देखते है 100 ग्राम के तरबूज में क्या क्या पाया जाता है-

| कार्बोहाइड्रेट | 0. 3 ग्राम |
| फैट | 0.16 ग्राम |
| प्रोटीन | 0.6 ग्राम |
| पोटैशियम | 126 मिलीग्राम |
| विटामिन | 11.45 मिलीग्राम |
| सोडियम | 1.62 मिलीग्राम |
| विटामिन सी | 96 माइक्रोग्राम |
| लइकोपेन | 1.26 माइकोग्राम |
| बीटा कैरोटिन | 576 माइकोग्राम |
तरबूज में पोषक तत्वों की भरमार है. इसमें पाये जाने वाले तत्वों में सबसे ज्यादा फायदा देने वाला लाइकोपेन है।
क्या तरबूज गर्मियों में अच्छा होता है?
तरबूज की भांति टमाटर में भी पाया जाता है लाइकोपेन। इसके कारण ही टमाटर और तरबूज का रंग लाल होता है. आइए इसके कुछ फायदे जानते है। तरबूज़ को अपने गर्मियों के स्पेशल डाइट प्लान में जरूर शामिल करे जिसे आपकी बॉडी तंदुरुस्त रहेगी।

- तरबूज बॉडी में हो रहे डैमेज को हील करता है
- पर्यावरण प्रदूषण से हो रहे शरीर को नुकसान को रोकता है।
- तरबूज में विटामिन सी पाया जाता है जो कि त्वचा के रोग से छुटकारा दिलाता है
- भरपूर खनिज तत्व पाए जाते है जैसे पोटैशियम और सोडियम होता है जो की ब्लड प्रेशर कम करता है। जिससे हार्ट की रिदम संतुलित होती है।
- फाइबर पाया जाता है जो कि कॉलेस्ट्रॉल को कम करता हैसाथ ही डायबिटीज को भी कंट्रोल करता है। हार्ट बीट ज्यादा हो तो उसे कम करने में मदद करता है।
- तरबूज में ज्यादा मात्रा में पानी पाया जाता है जो कि हमारे शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है।
तरबूज़ खाने से कोनसी बीमारी ठीक होती है?
तरबूज में एक अमीनो एसिड पाया जाता है जिसका नाम है एल सिटरूलाईन। जो कि हमारी खून की नसों को चौड़ा करने में मदद करता है जिससे हार्ट को फायदा मिलता है। जिसे हार्ट की बीमारी ठीक होती है ।
तरबूज को कैसे खाया जा सकता है?
- तरबूत को छोटे छोटे पीस करके खाया जा सकता है
- इसको फूट चाट बनाकर इसका सेवन किया जा सकता है।
- आजकल प्रचलित स्मूदी बनायी जा सकती है।
- इसके अलावा सबसे आसान तरीका हम देखे तो ज्यूस के रूप में इसका सेवन किया जा सकता है।
कीवी के फायदे-[Health Benefits of Kiwi Fruit]
- कीवी में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होती है जिससे से शरीर की इम्युनिटी को सही रखता है जिससे हम काम बीमार होता है इसीलिए दिन में 1 से 2 कीवी खा लेने चाहिए।
- कीवी हार्ट के लिए भी बहुत अच्छा रहता है, ये ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखने में भी मदद करता है।
- कीवी शरीर के बेड कोलेस्ट्रॉल को काम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है।
- कीवी प्लेटलेट्स को बढ़ाने में भी मदद करता है इसीलिए जब डेंगू की समस्या होती है तो उस समय डॉक्टर भी कीवी खाने की सलाह देते है।
- इसके अंदर एंटीऑक्सीडेंट और एन्टीइन्फ्लैमटोरी क्वॉलिटी होती है जिस कारण शरीर में सूजन की समस्या नहीं होती और घटिया बाय की समस्या भी इससे पैदा नहीं होती।
- ये शरीर में जमे पुराने से पुराने मल को बहार निकलने में और कब्ज को सही करने में असरदार होता है।

- यदि आप रोजाना एक कीवी खा ले इससे आखों की रौशनी तेज होने में भी मदद मिलती है। जिन लोगों को मोतियाबिंद की समस्या बढ़ जाती है ऐसे लोगो को कीवी का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए क्युकी इसमें ऐसे कुछ तत्व होते है जो शरीर में विटामिन ए की मात्रा को बढ़ा देते है।
- कीवी में फाइबर की अधिक मात्रा में होता है जिसमे सॉल्युबल और नॉन सॉल्युबल फाइबर जो की कब्जी को सही करने पेट साफ़ करने में मदद करता है।
- कीवी को इस्तेमाल करने से स्किन की हेल्थ भी अच्छी होती है जैसे चेहरे पर झुर्रियां वगैहरा को सही करने में मदद करता है।
- ये शरीर में कॉलेजल के उत्पादन को बढ़ाता है जिससे जल्दी बुढ़ापे की समस्या से छुटकारा मिलता है जिससे त्वचा निखरी हुई और चमकदार बनती है।
- इस फल की लोकप्रियता डेंगू के बुखार के कारण बढ़ी है क्युकी डेंगू के समय ये फल दिया जाता है जिससे डेंगू में फायदा मिलता है।
- कीवी खून का थक्का जमने से रोकती है।
- ये वजन को भी काम करने में मदद करता है इसीलिए इसका वेट लॉस में भी सेवन किया जाता है।
- अच्छी नींद के लिए भी कीवी का सेवन किया जाता है। इसमें सेरोटिन नाम का तत्व पाया जाता है जो अच्छी नींद दिलाता है।
- गर्भवती महिला के लिए भी ये खून को बढ़ाने में मदद करता है।
- यदि आपको दमा का समस्या है तो उसमे भी कीवी असरदार है।
- लिवर से समबन्धी समस्या को भी कीवी सही करने में सहायक होता है।
कीवी के नुक्सान
- कीवी के सेवन से एलेर्जी की समस्या होती है और यदि आपको इसको खाने से एलेर्जी हो जाती है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाए।
- कीवी में बहुत ज्यादा मात्रा में फाइबर होता है तो ज्यादा मात्रा में यदि आप इसे खाने लगे तो दस्त लग जाते है।
- इसके ज्यादा सेवन से किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है।
- जिन महिलाओ को ब्लीडिंग ज्यादा होती है उन्हें कीवी का सेवन नहीं करना चाहिए।

कीवी खाने का सही समय
कीवी हमारे शरीर के लिए बहुत असरदार है और इसे कभी भी खाया जा सकता है लेकिन यदि आप इसे सुबह नाश्ते से पहले खाएंगे तो ज्यादा असरदार रहेगा क्युकी ये कब्ज की समस्या को हल करने में मदद करता है। आप ज्यादा से ज्यादा 1 दिन में 3 कीवी खा सकते है उससे ज्यादा नहीं खाना चाहिए नहीं तो नुक्सान भी पंहुचा सकता है।
कीवी के सेवन करने का तरीका
- कीवी का सबसे ज्यादा फायदा लेना है तो हमें इसे सीधे ही काट कर खा लेना चाहिए।
- कीवी का ज्यूस भी बनाया जा सकता है।
- कीवी स्मूथी और आइस क्रीम के जरिये भी इसका सेवन किया जा सकता है।
आंवला खाने के फायदे: रोज खाने से होंगे ये फायदे
1. आंवले में विटामिन सी की भरमार है। विटामिन सी एक एंटीऑक्सीडेंट है जो की शरीर की बिमारियों को रोकने में मदद करता है। महिलाओ को रोज 75 एमजी विटामिन सी और पुरुषों को 90 एमजी विटामिन सी चाहिए जो की आंवले की एक कलि से ही मिल जाता है क्युकी एक आंवले में करीब 500 एमजी विटामिन सी होता है।
2. आयुर्देव में 300 से ज्यादा दवाइयों में आंवले का उपयोग किया जाता है जैसे त्रिफला जिसे संजीवनी बूटी कहां जाता है उसमे भी आंवले सबसे महत्वपूर्ण तत्व है।
3. आवला एन्टीबॅक्टेरिल, एन्टीइन्फ्लैमटोरी एंटीऑक्सीडेंट होता है जिस वजह से जो इसे लेता है उसकी रोग प्राधिरोधक क्षमता को बढ़ता है।
4. जो इसका सेवन लगातार करता है वो जल्दी बीमार नहीं होता, छोटी छोटी बीमारियां जैसे सर्दी, जुखाम, बुखार, इन्फेक्शन जैसी चीज़े नहीं होंगी।

5. गंभीर बिमारियों से भी दूर रखता है जैसे कैंसर। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन ने एक अध्यन्न में बताया की ये हमारे कब्ज को, पेट की एसिडिटी, अल्सर, दस्त जैसी बिमारियों को दूर करता है और कैंसर से भी बचता है।
6. अवले में एक गुण और है वो है “एंटी एजिंग “, यानी की ये हमारे शरीर की त्वचा को टाइट रखता है जिससे जल्दी झुर्रियां नहीं आती और बुढ़ापा जल्दी नहीं आता है।
7. इसमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है इसलिए ये चेहरे की त्वचा में निखार लाता है।
8. विटामिन हार्ट के लिए काफी अच्छा होता है ये बेड कोलेस्ट्रॉल को काम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ता है।
9. यदि आपक बीपी बढ़ा हुआ है तो आवला बीपी को काम करने और खून को पतला करने में मदद करता है।
10. यदि आप 90 दिन तक आवला बालों में लगते है और खाते है तो आपको खुद बा खुद बाल काले दिखने लगेंगे और बालों झड़ने की समस्या से भी आराम मिलेगा इसके साथ ही साथ बालों की गुणवत्ता भी अच्छी होगी।
11. आवला लिवर के लिए भी काफी अच्छा है क्युकी ये के तरह का फैट कटर है जिससे फैटी लिवर की समस्या भी हल हो जाती है।
12. यदि आपके लिवर में किसी प्रकार का सूजन भी है तो ये उसमे भी फायदा पहुँचता है।
13. मधुमेह की बीमारी में भी आवला बहुत असरदार है क्युकी आठवले में क्रोमियम होता है जो शरीर में इन्सुलिन का ज्यादा प्रोडक्शन करता है जिससे शुगर की बीमारी कम होती है।
14. पेट की सभी समस्या जैसे कब्ज, दस्त, यूटीआई, अल्सर, गैस, एसिडिटी, सभी को सही करने में मदद करता है।
15. आवला आँतों की सफाई करता हैं जिससे पुराना जमा मॉल भी साफ़ हो जाता है।
16. इसकी तासीर ठंडी होती है तो सर्दियों में इसका सेवन आप दिन में कर सकते है।
17. फेफड़ों में यदि कोई समस्या है या सास की बीमारी के लिए आवला अच्छा रहता है।
18. इसमें पोटैसियम की काफी मात्रा होती है जो की दिमाग के विकास में मदद करता है।
19. कैल्शियम की अधिकता के कारण ये हमारी हड्डियों को भी मजबूती प्रदान करता है और हड्डियों को डैमेज होने से भी बचता है।
20. स्वास सम्बन्धी बीमारी जैसे टीबी, ब्रोंकाइटिस, अस्थमा हर एक बीमारी काफी असरदार होता है।
21. यदि आवला आप लगातार ले रहे है तो इससे मासिक स्त्राव भी सही रहता है यानि पीरियड्स समय पर आते है।

22. आवला डेटोक्सिफिकेशन में भी उस्ताज है शरीर का पूरा कचरा बहार निकाल देता है।
23. इसमें विटामिन ए की भी अधिकता होती है तो ये आखों की रौशनी को बढ़ता है और मोतियाबिंद की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
24. खून को साफ़ करने में मदद करता है। आवला ब्लड को छानकर साफ़ करने में मदद करता है।
25. यदि आंवले के ज्यूस को आप पानी में मिलकर पिएंगे तो ये वजन घटने में भी मदद करता है खास तौर पर बेल्ली फैट घटने का कम करता है।
आंवले का सेवन कैसे करना चाहिए? Amla Ko Kese or Kab Khana Chahiye?
- आंवले का सेवन करने के लिए आप सुबह सुबह इसका ज्यूस निकाल कर एक गिलास पानी में मिलाकर भी ले सकते है।
- आवला और अदरक के शॉर्ट्स भी बना सकते है।
- आंवले के मुरब्बे का सेवन भी किया जा सकता है।
- आंवले को सीधा ही कालीमिर्च और कालानमक मिला कर खाया जा सकता है।
- यदि आपको एसिडिटी की समस्या है तो आवला सुबह खली पेट लेने की जगह इसका सेवन आप दिन में खाने के साथ कर सकते है।
- आंवले पाउडर भी आजकर मार्किट में उपलब्ध है तो इसका उपयोग आप सुबह खली पेट या फिर दिन में खाने के बाद कर सकते है।
- आंवले की चटनी का सेवन भी आप कर सकते है।
- आंवले की सब्जी भी बनती है जो भी अच्छा तरीका है आवला ग्रहण करने का।
- आंवले के छोटे छोटे बारीक़ बारीक़ टुकड़े कर इसका सेवन सलाद के साथ भी किया जा सकता है।
- रात के समय आंवले को भिगो कर रख दे और सुबह इसके पानी को पी लो और आवला कच्चा खा लो।
- यदि आंवले का मौसम नहीं है तो आप आंवले को पहले ही कद्दू कस करके अच्छी तरह धुप में सूखा ले और सूखा के डिब्बे में भर कर रख सकते है और जब चाहे तब इस सूखे आंवले का सेवन कर सकते है।

ज्यादा आँवला खाने के क्या नुक्सान है?
- जिन लोगों का बीपी बहुत लौ रहता है उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। क्युकी इसके सेवन से खून काफी पतला हो जाता है।
- आंवले की तासीर की ठंडी रहती है इसीलिए यदि आपको जुखाम खासी आदि की समस्या रहती है तो इसका सेवन धुप में ही करे।
- यदि आपके शरीर को खट्टी चीज़े सूट नहीं करती तो इसका सेवन न करे इससे इंफ्लमैशन की समस्या हो सकती है।
- गर्भवती महिलाओ को चिकित्सक के परामर्श से ही आंवले का सेवन करना चाहिए।
फालसे खाने के बेमिसाल फायदे
- इसमें एंटीऑक्सीडेंट जैसे फ्लवोनोइड्स एन्थोसियनिन्स और फेनोलिक कंपाउंड्स पाए जाते है जो कैंसर, हार्ट की बीमारी जैसी बड़ी बिमारियों को रोकने में मदद करता है।
- इसको खाने से जल्दी भूड़ापे आने की समस्या से राहत मिलती है शरीर जवान बना रहता है।
- फालसा शरीर में हो रही सूजन को काम करने में मदद करता है।
- अर्थराइटिस में हो रही जोड़ो की समस्या से भी राहत दिलाता है।
- बुखार को सही करने में मदद करता है।
- यह बेड कोलेस्ट्रॉल को तो काम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ता है इससे हार्ट सम्बंधित बीमारिया नहीं होती।
- इसमें अच्छी मात्रा में पोटासियम पाया जाता जो ब्लड प्रेशर को बढ़ने से रोकता है।
- शरीर को ताकत प्रदान करता है।
- शरीर के पाचन तंत्र को सही करता है क्युकी इसमें काफी मात्रा में पाचन योग्य तत्व पाए जाते है।
अगर कब्जी की समस्या है तो उसे सही करता है।- फालसा बैक्टीरिया को ग्रो करने में मदद करता है तो ये पेट के लिए भी बहुत अच्छा रहता है।
- शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा है क्युकी इसमें विटामिन सी पाया जाता है और बहुत से ऐसे तत्व होते है जो की बहुत सी बीमारियों को सही करता है।
- ये शुगर के मरीजों के लिए भी अच्छा रहता है।
- यह त्वचा को सही रखता है , इसको खाने से कील मुहासे जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है, चेहरे की त्वचा में निखार लाता है क्युकी इसमें विटामिन सी पाया जाता है।
- इसको खाने से भूख कम लगती है।
- इसकी तासीर ठंडी होती है इसलिए गर्मियों के दिनों में खाने से शरीर ठंडा रहता है।
- इसमें फाइबर ज्यादा मात्रा होता है इसलिए वजन काम करने में भी मदद करता है।
- फालसा खून की कमी को काम करता है इसे खाने से खून बढ़ता है क्युकी इसमें आयरन की मात्रा अच्छी होती है।
- फालसे का जूस पीने से पेशाब की जलन दूर हो जाती है।
- फालसा शरीर में पानी की कमी को दूर करता है।
इसलिए फालसे का सेवन जरूर करना चाहिए। यह हार्ट के लिए और शरीर के लिए बहुत फायदेमंद रहता है। फालसा खाने में भी स्वादिष्ट होता है इसलिए ये फाफी लोगो को पसंद भी होता है। दिखने में भले ही फालसा छोटा हो परन्तु पोषक तत्वों से भरा होता है।
फालसे खाने के नुक्सान
- फालसे का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए क्युकी इसमें कैल्शियम ज्यादा मात्रा में पाया जाता है जिसका असर किडनी पर पड़ता है।
- कई लोगो को फालसे से ऐलर्जी की समस्या रहती है उसमे त्वचा सम्बन्धी समस्या ज्यादा देखि गयी है।
- फालसा हल्का सा मीठा होता है और यदि शुगर का पेशेंट इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करे तो शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ सकती है।
- अगर इसका ज्यादा मात्रा में सेवन कर लिया जाये तो ब्लड शुगर लेवल काफी काम हो सकता है।
- फालसे में कैल्सियम, फास्फोरस, मैग्निसियम, विटामिन सी, पोटासियम, सोडियम, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन ई और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते है ऐसे में जरुरी है की सही मात्रा में इसका सेवन किया जाए ताकि ये शरीर को नुक्सान न पहुचाये।
- फालसे में हमेशा काला नमक डालकर ही उपयोग करे।
फालसा कैसे खाये?
फालसे का सेवन दो तरीके से किया जा सकता है। एक तो पके हुए फालसे के फल में काला नमक और बुरा मिलकर चाट बना ली जाती है जो खाने में खट्टा मीठा और बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। दूसरा फालसे को पीसकर ज्यूस निकाल ले और इसका सुबह या दोपहर में सेवन कर सकते है।
फालसे का उपयोग करते समय ध्यान रखने योग्य बाते
- गर्भवती महिला को इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य ले लेनी चाहिए।
- जिनका ब्लड प्रेशर लौ रहता है उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए क्युकी इसके सेवन से ब्लड प्रेशर और काम हो जाता है।
- जहाँ तक संभव हो काला नमक का उपयोग करके ही इसका सेवन करे।
अगर आपको हमारा ब्लॉग इन्फोर्मटिव लगा हो तो कमेंट करके जरूर बताये और ऐसे ही ब्लॉग के लिए विजिट करिये कही अनकही बातो को ।
सीता फल को खाने के फायदे, Health Benefits of Custard Apple

1. हृदय रोग में सहायक- कस्टर्ड एप्पल में फाइबर पाया जाता है जो कि कॉलेस्ट्रॉल कम करने में असरदार होता है और यह हार्ट अटैक स्ट्रोक में भी सहायता करता है।
डायबिटीज के लोग भी इसका सेवन कर सकते है क्यूंकि यह ना तो ज्यादा मीठा होता है ना हि फीका परंतु इसका ज्यादा सेवन उन्हें नही करना चाहिएयदि इसका सेवन किया भी जा रहा है तो डॉक्टर से परामर्श अवश्य कर लें सीधे फल का सेवन ना करें इसकी पत्तियों का रस निकालकर लेने से शुगर का लेवल कम किया जा सकता है।
2. एनर्जी देने में सहायक-इसको खाने से ग्लूकोज लेवल तो ज्यादा नहीं जाता है परंतु इससे एनर्जी काफी मिल जाती है। यदि किसी को एनर्जी चाहिए तो इसका सेवन किया जा सकता है। इसमें फुक्टोज होता है तथा ग्लूकोज होता है जो कि बहुत जल्दी एनर्जी में कन्वर्ट हो जाता है। इसमें आयरन पाया जाता है जिससे एनीमिया नहीं होता और वीकनेस लेथर को भी कम करता है। 100 ग्राम कस्टर्ड एप्प में लगभग 101 किलोकैलोरी एनर्जी होती है।
3. ब्रेन एक्टीविटी में सहायक- यह ब्रेन एक्टीविटी में बड़ा फायदा करता हैइसमें विटामिन ई होती है जो ब्रेन फंक्शन को अच्छा करता है। यदि हम ये फल खाते है तो यह नसों की सूचना पहुंचाने की क्षमता को भी अधिक तीव्र करता है जिससे दिमाग संतुलित रहा है
डिप्रेशन को कम करने में भी असरदार होता है क्योंकि ये फल खाने से दिमाग की गतिविधयां संतुलन में रहती है।
4. आँखों के लिए असरदार- इसमें विटामिन ए बहुत अच्छी मात्रा में होता है। इसके साथ ये नसों को स्वस्थ रखता है ब्लड सर्कुलेशन को बढाता हैइसमें विटामिन ए की मात्रा 33 आईयू होती है। सीताफल खाने से आँखों की कई प्रकार की बीमारिया सही रहती है और आपका शरीर भी स्वस्थ बना रहता है। आँखों की हेल्थ के लिए, सीताफल खाना बहुत ही फायदेमद होते है।
5. पाचन किया को बढता है-इसमें बहुत सी ऐसी चीजें है है जो हमारे पाचन तंत्र को सही रखता है इसमें विटामिन बी पाया जाता है जो कि कब्ज होने से रोकता है। सीताफल में पाया जाने वाला फाइबर आपकी पाचन प्रक्रिया को अच्छा रहता है जिसे आपकी कब्ज़ और डायरिया जैसी बीमारी दूर रहती या फिर सही हो जाती है।
6. घाव सही करने में सहायक- इसके पत्तो का इस्तेमाल चेहरे पर होने वाली फुन्सियों पर या फिर किसी घाव पर किया जा सकता है क्यूंकि यह एक एन्टीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। इसमें एन्टीऐजिंग प्रोपर्टिज होती है जो कि घाव को जल्दी सही करने में सहायता करती है।
7. अस्थमा की बीमारी: सीताफल खाने से आपको अगर अस्थंमा की बीमारी होती है उसे भी बेहत भी फदयामद होता है। शरीर आपका बहुत ही जयदा हैल्थी रहता है
कस्टर्ड एप्पल का इस्तेमाल कैसे करें
1. कस्टर्ड एप्पल का ज्यूस निकाल लिया जाता है जो कि पीने में अच्छा होता है और आसानी से एनर्जी प्रदान करता है।
2. इसके पत्तो व गूदे का रस निकाल लिया जा सकता है जिसे बालों में भी उपयोग किया जा सकता है और फोडे फुन्सियों पर भी लगाया जा सकता है।
3. इससे मिठाई बनाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है।

कौन इसे इस्तेमाल ना करें?
गर्भवती महिला को इसे इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य कर लेना चाहिए।
अगर किसी व्यक्ति को इसमें पाए जाने वाले किसी तत्व से एलर्जी हो तो इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से करें।
क्या गर्मियों में प्याज़ खाये तो क्या फायदे हो सकते है?
100 ग्राम प्याज में-
| कैलोरीज | 40 ग्राम |
| फैट | 0.1 ग्राम |
| कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
| सोडियम | 4 मिलीग्राम |
| पोटासियम | 146 मिलीग्राम |
| कार्बोहायड्रेट | 9 ग्राम |
| प्रोटीन | 1.1 ग्राम |
| विटामिन सी | 7.4 मिलीग्राम |
उपरोक्त टेबल के माध्यम से आप समझ गए होंगे की इसमें फैट की मात्रा ना के बराबर होती है साथ ही कोलेस्ट्रॉल भी नहीं होता इसलिए ये हार्ट के मरीजों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद रहता है। यदि आप कच्चा और काम पका हुआ प्याज खाएंगे तो यह ज्यादा असरदायक होता है। तोह आइये जानते प्याज के कुछ बेमिसाल फायदों के बारे में जिन्हे जानकार आप भी हैरान रह जायेंगे।

प्याज खाने के फायदे ( Health benefits of Onion)
- गर्मियों के मौसम में शरीर में बहुत ज्यादा गर्मी हो जाती है तोह उस समय शरीर से गर्मी को काम करने के लिए प्याज का इस्तेमाल किया जाता है क्युकी इसमें इलेक्ट्रोलाइट नमक खनिज पाया जाता है।
- प्याज में पानी की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए प्याज खाने से बॉडी डीहायड्रटेड रहती है, शरीर में अपनी की आपूर्ति रहती है।
- प्याज शरीर में पसीना बनाने का काम करता है जिससे शरीर में ठंडक रहती है।
- प्याज में नेचुरल कूलिंग प्रॉपर्टीज होती है जो की बॉडी के तापमान को काम करने में मदद करते है और गर्मी से बचावme सहायक होता है।
- प्याज में क्वेरसेटिन और सल्फर पाया जाता है जो की हमारे शरीर को ठंडा रखता है।
- प्याज़ खाने से पसीना ज्यादा निकलता है इसलिए ये वजन घटने में भी मदद करता है।
- प्याज़ एक एंटी ऑक्सीडेंट है जो की सेल डैमेज और इंफ्लमैशन को रोकता है।
- प्याज में ऐसे प्रॉपर्टीज पायी जाती है जो भुढ़ापा रोकने में असरदार होता है।
- पर्यावरण से निकलने वाली यू वि रेडिएशन को रोकने में मदद करता है।
- इसमें विटामिन सी पाया जाता है जो की त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है।

- किसी भी तरह के सन बर्न को सही करने में मदद करता है।
- प्याज खाने से शरीर की पाचन शक्ति अछि होती है, पाचन तंत्र दुरुस्त होता है।
- यदि किसी व्यक्ति को भूख नहीं लग रही तो यह भूख बढ़ने में भी मददगार होता है।
- प्याज में फाइबर, प्री बायोटिक और डाइजेस्टिव एंजाइम पाए जाते है जो की पाचन को सही रखने में मदद करते है।
- हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है।
- कैंसर, शुगर जैसे बिमारियों से बचने में मदद करता है।
- प्याज लाइकोपेन को अब्सॉर्ब करने में मदद करता है।
- यदि हम प्याज को काटेंगे तप पाएंगे की इसकी हृदयनुमा संरचना होती है, यह हार्ट की बीमारी से रोकथाम में भी मदद करता है।
- जिसको नींद की बीमारी है नींद सही से नहीं आती उसे प्याज का सेवन करना चाहिए प्याज खाने से नींद अच्छी आती है।
- प्याज खाने से दांत और मसूड़े मजबूत रहते है।
- अगर किडनी में स्टोन हो तो उसे शरीर से निकालने में मदद करता है।
- पाइल्स के मरीजों को प्याज़ का सेवन करना फायदेमंद रहता है।
- प्याज का उपयोग बालो के लिए भी किया जाता है यह बालो की ग्रोथ को बढ़ता और बालो में हो रहे रुसी और डैंड्रफ को सही करने में मदद करता है।
- इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत रखता है।
- दिमागी बीमारी को भी सही करने में मदद करता है, साथ ही यादाश्त अच्छी करता है।
तो यह थे प्याज़ के कुछ अनगिनत फायदे। इसलिए प्याज का सेवन बहुतायत से गर्मियों में किया जाता है। यदि आपने प्याज के पौधे को देखा हो तो प्याज के पौधे में ऊपर हरी पत्तिया होती है जिनका सेवन भी शरीर के लिए अच्छा रहता है। प्याज़ के फायदे के साथ साथ थोड़ी मात्रा में कुछ नुक्सान भी है पर ये बहुत ही कम है।
प्याज के खाने के नुक्सान (Disadvantages of eating onion)
- प्याज काटने से आँसू आते है प्याज़ में एलिसीन नामक पदार्थ होता है जिसके कारण आँखो से आँसू बहते है।
- जिनको बादी कीसमस्या हो उन्हें प्याज़ का सेवन नहीं करना चाहिए, क्युकी प्याज के सेवन से यह समस्या बढ़ जाती है।
- लम्बे समय से कटे हुए प्याज़ कासेवन नहीं कर्मणा चाहिए, ताज़ा प्याज का ही सेवन करे।
प्रश्न और उतर
प्रश्न 1: पुरुषो के लिए सबसे जयदा अवाकाडो खाने के क्या फायदे है?
उतर: अगर आप अवाकाडो का रोज सेवन करते है तो आपका टेस्टोस्ट्रोन बढ़ता है और इसी के साथ ही आपकी इम्युनिटी को भी बहुत ही जयदा स्ट्रांग करता है।
प्रश्न 2: क्या हम रोज अवाकाडो खा सकते है?
उतर: हां, आप रोज अवाकाडो खा सकते है और आपके वजन और आपको जरुरी न्यट्रिशन प्रधान करेगा। अगर प्रतिदिन कोई महिला एवोकाडो खाती है तो ये आंत की चर्बी को भी कम करने में मदद करता है।
प्रश्न 3: एवोकाडो को भारत देश में किस नाम से जानते है?
उतर: एवोकाडो को वैसे तो अधिकतर लोग एवोकाडो हे बोलने लगे है भारत देश में परन्तु पहले इसे रुचिरा या फिर मखनफल कहा जाता है।
प्रश्न 4: कोनसे समय आपको एवोकाडो खाना चाहिए।
उतर: दिन के समय आप कभी भी अवाकाडो खा सकते है। इसे आपकी नींद बेहतर होगी और उसके आलावा शरीर जरुरी प्रदार्थ भी मिलेंगे जैसे की मेगनीसियम और पोटेशियम।
प्रश्न 6- खजूर का सेवन कब करना चाहिए?
उत्तर- खजूर का सेवन आपको सुबह खली पेट करना चाहिए या फिर दिन के समय भी 2 से 3 खजूर खाये जा सकते है। आप लोग 1 दिन में 2-3 खजूर खाने चाहिए।
प्रश्न 7- खजूर खाने के क्या क्या फायदे है?
उत्तर- खजूर खाने से हड्डियों में मजबूती, नसों को ताकत, कमजोरी कम करने के लिए, खून बढ़ाने के लिए, वजन बढ़ाने के लिए, पाचन क्रिया अच्छी, शरीर में ताकत लाने के लिए खजूर बहुत फायदेमंद है। आयुर्वेद में कहा जाता है की 120 तरह की बिमारियों में खजूर फायदेमंद है।
प्रश्न 8- खजूर खाने के क्या नुक्सान है?
उत्तर- ज्यादा खजूर खाने से कब्ज की समस्या हो जाती है। जिन भी लोगो का वजन तेजी से बढ़ता है उन्हें खजूर खाने से तेजी से वजन बढ़ने का नुक्सान मिल सकता है। इसके आलावा फैटी लिवर और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्या जिन भी लोगो को है उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
प्रश्न 9. तरबूज़ रोज खाने से पुरषो को क्या फायदे होंगे?
उतर:- तरबूज़ पुरषो के लिए भी बहुत लाभदायक है। तरबूज़ में मौजूद एमिनो एसिड, पुरषो की रक्त वाहिकाओं को आराम देता है और और रक्त वाहिकाओं को बढ़ता है।
प्रश्न 10. अगर सुबह खली पेट तरबूज़ खाये तो क्या कोई फायदा होगा?
उतर: तरबूज़ में 92% पानी होता है जो शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है और हाइड्रेट रखता है।
प्रश्न 11. क्या तरबूज़ का कोई और नाम है?
उतर: है जैसे की राजस्थान में मतीरा, हरयाणा में हदवाना, और अंग्रेज़ी में WATERMELON भी बोलते है।
प्रश्न 12. तरबूज़ में कोनसा विटामिन होता है?
उतर: तरबूज़ में विटामिन ए, बी5, बी1 होते है जो की अपने शरीर के लिए बहुत ही फायदेमद होते है।
प्रश्न 13- क्या शुगर वाले मरीज कीवी खा सकते है?
उत्तर- हां शुगर वाले पेशेंट कीवी खा सकते है क्युकी इसका ग्लायसिमिक इंडेक्स काफी ज्यादा काम होती है इसके साथ ही इसमें फाइबर की मात्रा भी ज्यादा होती है इसीलिए ये शुगर वाले मरीजों के लिए ये अच्छा रहता है।
प्रश्न 14 – कीवी के क्या फायदे है?
उत्तर- कीवी खाने से हमारी इम्युनिटी बढ़ती है। ये आखों की रौशनी बढ़ाने में, वजन घटाने में, दमा की बीमारी में, लिवर के लिए, कब्ज को सही करने में, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में, हार्ट को अच्छा रखने में, प्रेग्नेंट महिलाओ को फायदा पहुंचने में , खून बढ़ाने में , त्वचा में निखार लाने में , बाल अच्छे करने में मदद करता है।
प्रश्न 15- कीवी खाने के क्या नुक्सान है?
उत्तर– कीवी यदि काम मात्रा में खाया जाए तो किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुँचता लेकिन यदि आप इसका सेवन ज्यादा मात्रा में कर ले तो ये किडनी स्टोन, एलेर्जी, दस्त लगने और महिलाओ में ज्यादा ब्लीडिंग होने की समस्या पैदा कर देता है।
प्रश्न 16- हमें कीवी कब खानी चाहिए?
उत्तर– वैसे तो कीवी को कभी भी खाया जा सकता है लेकिन यदि हम सुबह के समय इसका सेवन करे तो ये हमारे शरीर को चमत्कारी फायदे पहुँचती है।
प्रश्न 17- कीवी का सेवन किस तरह से किया जा सकता है?
उत्तर- कीवी का सेवन सीधे ही किया जा सकता है या फिर आप इसका ज्यूस- स्मूथी और सलाद की तरह भी स्तेमाल कर सकते है।
प्रश्न 18- आंवला खाने से कौन कोनसी बीमारी दूर होती है?
उत्तर- आंवला खाने से हमारी शरीर में विटामिन सी की कमी पूरी होती है, आखों की रौशनी बढ़ती है, सर्दी, जुखाम , खासी, पेट की बीमारी जैसे दस्त, एसिडिटी, अल्सर, कब्ज जैसी बीमारियां और इसके साथ साथ हार्ट की बीमारियां और बीपी सम्बन्धी बीमारियां दूर होती है।
प्रश्न 19- रोज एक आवला खाने से क्या होगा?
उत्तर- यदि हम रोज एक आवला का सेवन करेंगे तो इससे हमारे बाल नहीं झड़ेंगे, चेहरे की त्वचा में निखार आएगा, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी, शुगर, बीपी जैसी समस्या हमें छू भी नहीं पायेगी।
प्रश्न 20- किन लोगों को आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए?
उत्तर- जिन लोगों को बीपी लो की समस्या रहती है उन्हें आंवले का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए।
प्रश्न 21- आवला खाने से चेहरे पर क्या होता है?
उत्तर- आवला खाने से चेहरे पर हो रहे कील मुहसो से छुटकारा मिलता है और चेहरा चमकदार और दाग धब्बो रहित हो जाता है।
प्रश्न 22- आवला नवमी क्यों मनाई जाती है?
उत्तर- इस दिन देवी लक्समी की पूजा की जाती है और आंवले के पेड़ के निचे खाना बनाया जाता है। इसकी कहानी कुछ इस प्रकार है एक बार माता लक्ष्मी पृथ्वी का ब्राह्मण करने आयी और उन्होंने एक साथ विष्णु भगवान और शिव जी की एक साथ पूजा करने की इच्छा जताई। तब उन्होंने जाना की तुलसी और बिलपत्र की गुणवत्ता एक साथ आंवले के पेड़ में पायी जाती है। क्युकी तुलसी को भगवान विष्णु से प्रेम है और भगवान शिव को बिलपत्र से इसीलिए लक्ष्मी माता ने आंवले के पेड़ को भगवान शिव और विष्णु जी का प्रतिक मानकर आंवले के पेड़ की पूजा की। माता लक्ष्मी की पूजा से प्रशन्न होकर भगवान शिव और विष्णु जी प्रकट हुए और फिर माता लक्ष्मी में उसी पेड़ के निचे भोजन पकाया और भगवान को परोसा और उसी भोजन को फिर प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। इसीलिए आवला नवमी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है।
प्रश्न 23- फालसा को इंग्लिश में क्या कहते है?
उत्तर- फालसे को इंग्लिश में ” ब्लैक करंट ” या ” इंडियन शरबत बैरी” कहा जाता है और इसका बोटोनिकल नाम ” ग्रेविआ एशियाटिका” है।
प्रश्न 24- क्या फालसा सेहत के लिए अच्छे रहते है ?
उत्तर- हा फालसा सेहत के लिए बहुत अच्छे रहते है अगर इन्हे सही मात्रा में खाया जाए तो। फालसे में ऐसे बहुत से पोषक तत्व होते है जो शरीर को फायदा पहुंचते है शरीर की बीमारियों को दूर करते है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते है।
प्रश्न 25- क्या क्रैनबेरी ही फालसा है ?
उत्तर- फालसे का सही नाम शर्बत बैरी है जिसे करंट बेर भी कहा जाता है। यह भारत का एक मौसमी फल है जो की गर्मियों के मौसम में उपलब्ध रहता है और शरीर को ठंडक प्रदान करता है।
प्रश्न 26- फालसा में कोनसा विटामिन पाया जाता है?
उत्तर – फालसा में विटामिन सी, ई और ए पाया जाता है जो की त्वचा में निखार लाता है, आखों की रौशनी बढ़ता है और बालो को घाना करने में मदद करता है।
प्रश्न 27-फालसा का उपयोग कैसे करना चाहिए?
उत्तर- फालसा का सेवन ज्यूस की तरह किया जाए तो इससे सबसे ज्यादा फायदा मिलता है। कुछ ग्राम फालसा लेकर मिक्सर में पीस ले और फिर इसे एक गिलास में छान ले। ऊपर से काला नमक डालकर उपयोग करके देखे बहुत ही स्वादिष्ट लगता है और बेहतरीन फायदे पहुँचता है।
प्रश्न 29-कस्टर्ड एप्पल यानि की सीता फल खाने से कोनसी बीमारी ठीक होती है।
उतर:- सीताफल में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है जो शरीर में से कमजोरी और एनीमिया को ठीक करता है।
प्रश्न 30-: क्या सीताफल रोज खाना चाहिए?
उतर:- रोज आप सीतफल खा सकते है और उसे जयदा मत खाइये, और सुबह और दोहपर के समय हे सेवन करे।
प्रश्न 31: क्या बुखार में सीताफल खाना चाहिए?
उतर:- अगर आपके झुकाम और बुखार है तो उस समय सीताफल मत खाइये।
प्रश्न 32: सीता फल को खाने से किस तरह की बीमारी दूर होती है?
उतर: सीताफल को खाने से कई तरीके की बीमारी दूर होती है जैसे की हाई ब्लड प्रेशर, आँखों की समस्या, हडियो को मजबूत करना, और पाचन तंत्र को भी ठीक करने में बहुत मदद करता है।
प्रश्न 33: सुबह खली पेट सीताफल खाने से क्या फायदे होते है?
उतर: सुबह खाली पेट सीताफल नहीं खाना चाहिए , और सर्दी जुखाम में भी नहीं खाना चाहिए।
प्रश्न 34: सीताफल क्या है, कब सबसे जयदा मिलता है?
उतर: सीताफल ठण्ड में मौसम में आने वाला एक फल है जो अधिकतर आपको ठण्ड में ही मिलेगा और साथ ही इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर, ताम्बा, और पोटेशियम भी होता है।
प्रश्न 35: सीताफल खाने से शुगर या वजन बढ़ता है क्या?
उतर: है, सीताफल खाने से आपके वजन में बढ़ोतरी हो सकती है और साथ ही ब्लड सुगर को भी कण्ट्रोल करने में मदद करती है।
ALSO READ:
| फॉलो करे ये 32 Bar Formula डाइट प्लान और घटाए 29 किलो वजन ( जानिए निशा जी की वेट लॉस जर्नी) |
Disclaimer: ऊपर दी गयी सारी जानकारी सामनाये मान्यता के उप्पर आधारित है kahiankhaibaate इस बात की कोई भी पुष्टि नहीं करता है और किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले अपने संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
Hello, I am the owner and the creator of the website. I would love to write and have 5+ years of experience in the content writing field. I started Kahiankahibaate to give information to the audience, so they can get better information. The categories, mentioned in the site, In this we decided to provide information.
Thank You
Muskan Goyal.





