Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    kahiankahibaate.com
    • Home
    • डाइट
    • हेल्थ
    • ट्रेवल
    • रहस्य
    • ट्रेंडिंग
    X (Twitter) Instagram Pinterest
    kahiankahibaate.com
    Home - ट्रेंडिंग - स्त्री और स्त्री 2 मूवी के पीछे असली कहानी ( Unsolved story of Stree and Stree 2 )
    ट्रेंडिंग

    स्त्री और स्त्री 2 मूवी के पीछे असली कहानी ( Unsolved story of Stree and Stree 2 )

    Goyal MuskanBy Goyal Muskan27 August 2024No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Real Story Behind Stree Aur Stree 2 Movie
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    Rate this post

    Real Story Behind Stree Aur Stree 2 Movie :- आपको जानकर हैरानी होगी की हाल ही में श्रद्धा कपूर और राज कुमार राव की रिलीज हुई स्त्री मूवी एक सच्ची घटना पर आधारित है। स्त्री मूवी की कहानी किसी काल्पनिक तथ्य पर आधारित नहीं है बल्कि ये कहानी सन 1990 के दशक में कर्णाटक के लोग अपने दरवाजे पर ” नालेबा ” लिखते थे जिसका मतलब है ” कल आना ” क्युकी वहां के लोगो में दहशत फैली थी की वहां रात के समय में चुड़ैल घूमती है और परिवार के सदस्य की आवाज में दरवाजे से पुकारती है और ऐसा कहा जाता था की जो दरवाजा खोलता था वो कभी भी नहीं मिलता था ।

    इस आत्मा के बारे में सभी कहते थे की ये एक पत्नी का रूप धारण की हुई चुड़ैल है जो अपने पति को ढूंढती रहती है। जो लोग अपने दरवाजे पर ” नालेबा ” लिख देते थे उसे पढ़कर चुड़ैल चली जाती थी और फिर अगले दिन आती थी और ऐसा ही चलता रहता था। बिलकुल ऐसी ही कहानी है स्त्री मूवी की भी वो भी इसी घटना से प्रभावित होकर बनायीं गयी है। अभी हाल ही में इसका दूसरा पार्ट भी रिलीज़ हुआ है स्त्री 2 जो भी इसी कहानी से मिलती जुलती कहानी है।

    stree movie ki asli kahani

    Table of Contents

    Toggle
    • असली स्त्री 2 से जुडी एक डरावनी कहानी
    • क्या है निशि डाक?
    • मुँहनोचवा का डर
      • FAQ’s-
      • Q.1-  क्या स्त्री मूवी का भाग 2 भी बना है?
      • Q.2- स्त्री मूवी की शूटिंग कहाँ हुई है?
      • Q.3- स्त्री 2 मूवी में भूत कौन है?
      • Q.5- क्या स्त्री 2 एक हॉरर मूवी है?

    असली स्त्री 2 से जुडी एक डरावनी कहानी

    बंगाल का रहने वाला सुजॉय चक्रबर्ती एक शाम दफ्तर से घर की और जा रहा था। शाम का शमा था और आसमान पर काले बदल थे। कई दिनों से वो ऑफिस से लेट आ रहा थे लेकिन उस दिन वो काफी लेट था। उसका घर शहर से बहुत दूर गांव में था, वहां जाने वाली एक ही बस थी जो निकल चुकी थी इसीलिए वो घर पेडल ही जा रहा था। वो मन में सोच ही रहा था की आज तो पत्नी से डाट पड़ेगी तभी पीछे से आवाज आयी की सुजॉय कहाँ जा रहे हो तभी सुजॉय के कदम रुक गए।

    ये आवाज सुजॉय ने पहले भी सुनी थी पर उसको लगा इतनी रात को कोण पुकारेगा और वो आगे बढ़ गया। जैसे ही वो आगे बढ़ा फिर से पीछे से आवाज आयी और वो बुरी तरह से डर गया क्युकी वो इस आवाज को पहचान गया। ये आवाज उसकी चाची की थी। सुजॉय के माता पिता की मौत बचपन में ही हो जाती है तभी से उसके चाची ने ही उसे पाला था।

    फिर 8 साल पहले उसकी चाची की भी मौत हो गयी थी और जब उसने इतने समय बाद उसने चाची की आवाज सुनी तो सन्न पड़ गया। इतने में फिर से आवाज आयी ” अपनी चाची की जानते नहीं मुझसे भाग क्यों रहे हो ?” इस बार आवाज में अलग कशिश थी।

    सुजॉय ने जैसे ही मुड़कर देखा तो उसे अँधेरे में एक साया नजर आया। इसके बाद वो बेसुध होकर उस आवाज के पीछे जाने लग गया। चलते चलते सुजॉय जंगल के बीच जा पहुंचा। अचानक उसे होश आया तो उसने देखा की उसके आस पास उसके जंगल है। जैसे ही उसने भागने की कोशिश की तो उसके सामने एक काला साया आ गया। उस साये को देख सुजॉय एक दम सुन्न पड़ गया और मुँह से आवाज तक नहीं निकल पायी।

    stree 2 movie ki asli kahani

    वही दूसरी तरफ सुजॉय की पत्नी उसका इन्तजार करती रही। जब सुबह तक सुजॉय नहीं पंहुचा तो उसने पड़ोसियों से मदद मांगी और गांव वालों ने सुजॉय को ढूंढ़ना शुरू किया लेकिन वो कही भी नहीं मिला। उसकी पत्नी बहुत अकेली पड़ गयी थी जब बहुत लम्बे समय तक वो नहीं आया तो उसकी पत्नी ने भी अपनी जान दे दी। गांव वाले कुछ समय तो दोनों को याद कटे रहे फिर सब भूल गए और अपने कामो में लग गए। धीरे धीरे गांव में ऐसे किस्से बढ़ते गए। लोगो को अपना नाम पुकारने की आवाज सुनाई देती और वो गायब हो जाते है। जिसे निशि डाक कहते है।

    क्या है निशि डाक?

    माना जाता है की एक रात की आत्मा है जो अपने शिकार को उसके जानकार की आवाज में बुलाती हैं। साथ ही शिकार को सुनसान जगह लेजाकर अपना असली रूप दिखती है जिसे देखकर इंसान को दिल का डोरा पड़ जाता है और डर के कारण इंसान की मौत हो जाती है। निशि डाक को पहचानना बहुत मुश्किल होता है क्युकी ये किसी परिचित की आवाज में में पुकारती है।

    ऐसी ही और भी कहानियां है जो प्रसिद्ध है जिसने सबके दिल और दिमाग पर गहरा असर डाला उसमे से एक कहानी मुँहनोचवा की भी है चलिए इसे भी जान लेते है।

    ये भी पढ़े:- स्त्री 2 Actor Abhishek Banerjee कैसे हो गए इतने वायरल ,जानिए अभिषेक बनर्जी की पूरी कहानी

    मुँहनोचवा का डर

    उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव भूदोली में मुँहनोचवा का डर आज भी बना है। ये एक ऐसी कहानी है जिसने सन 2000 में सबके दिमाग को हिला कर रख दिया था। रमेश एक रात अपने दोस्तों के साथ बाते कर रहा था और जैसे जैसे समय बीतता गया सब घर जाने लगे लेकिन रमेश का घर सबसे दूर था। उसने अपनी साईकिल उठायी और घर की तरफ निकल गया। जैसे ही वो सुनसान रस्ते पर पंहुचा तो उसने देखा की कोई चमकती हुई चीज़ उसके पास से गुजारी है वो ये देखकर डर गया और डर से अपनी साइकिल के पेडल और तेज मारने लगा लेकिन फिर से उसी वही रौशनी का एहसास हुआ।

    वो रौशनी उसकी तरफ बढ़ रही थी ये देखकर वो और तेज साइकिल चलने लगा और पीछे मुड़ कर बार बार देख रहा था की रौशनी उसके करीब आये जा रही थी। जैसे ही वो रौशनी उसके सामने आकर खड़ी हुई तो डर से वो निचे गिरा और गिरते ही बेहोश हो गया। होश आते ही उसने देखा मुँहनोचवा का आकर उसके सामने बन रहा था जिसकी कहानिया वो काफी समय से सुन रहा था। रमेश जोर से चिल्लाने लगा लेकिन किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी क्युकी दूर दूर तक कोई नहीं था।

    वो भागने लगा लेकिन अचानक उसके पैर जमीं से चुपक गए। उसके सामने मुँहनोचवा खड़ा था जो की एक झुलसा हुआ, बदसूरत चेहरा, घनी मुछे, लाल आखे और सड़े दांत, लम्बे नाख़ून अजीब सा एक जानवर नुमा भूत जिसे देखकर कोई भी डर जाए। उसे देखकर रमेश के आखो से आँसू आ गए जिससे पहले रमेश कुछ कर पाता मुँहनोचवा ने उसके चहरे को खरोच कर उसे मार डाला।

    रमेश को मारते ही वो गायब हो गया। सुबह जब गांववालों को रमेश ने देखा तो उसे घर ले गए, सभी ने मुँहनोचवा की कहानी सुनी थी। सभी जानते थे की जिस व्यक्ति को मुँहनोचवा घायल कर देता उसके घाव नासूर बन जाते थे और उसकी मौत हो जाती थी।

    मुँहनोचवा ने इतने लोगो को शिकार बनाया की मजबूरन सरकार को भी इस पर एक्शन लेना पड़ा की। कुछ लोग कहते थे की ये एक जानवर है, कुछ कहते थे आत्मा है, कुछ कहते थे ये पागल है और कुछ का मन्ना था की ये एक शरारत है। इसीलिए बहार से साइंटिस्ट को बुलाया गया और मामले की पूरी जांच कराई गयी। उन्होंने अंत में कहाँ की ये सिर्फ अफवाह है और कुछ नहीं। लेकिन आज भी यू पी के गांव गांव में मुँहनोचवा की कहानियां प्रसिद्ध है।

    FAQ’s-

    Q.1-  क्या स्त्री मूवी का भाग 2 भी बना है?

    उत्तर- हां, स्त्री मूवी का पार्ट 2 भी आ गया है जो की थिएटर में 15 अगस्त 2024 को रिलीज हो चूका है जिसमे सरकटे का आतंक दिखाया गया है। ये फिल्म दर्शको द्वारा भी काफी पसंद की जा रही है।

    Q.2- स्त्री मूवी की शूटिंग कहाँ हुई है?

    उत्तर- स्त्री मूवी की शूटिंग चंदेरी गांव में हुई है जो की अशोकनगर जिले में है जो की मध्य प्रदेश में स्थित है।

    Q.3- स्त्री 2 मूवी में भूत कौन है?

    उत्तर- स्त्री 2 मूवी में भूत एक सरकटा आदमी है जिसका सर उसके धड़ से अलग है। ये पहली स्त्री मूवी में बानी चुड़ैल का पति है जिसने अपनी पत्नी को मारा था।

    Q.4- क्या स्त्री मूवी सच्ची घटना पर आधारित है?

    उत्तर- स्त्री मूवी सच्ची घटना पर आधारित है क्युकी ऐसी ही एक भूतिया कहानी कर्णाटक में भी प्रसिद्ध थी जिसमे भी लोग अपने दरवाजो पर ” नालेबा लिखवाकर रखते थे जिसका मतलब था ” कल आना ” ऐसे ही स्त्री मूवी में भी बताया गया है । लेकिन स्त्री 2 की कहानी को असली कहना कहाँ तक उचित है इसका अंदाजा नहीं है क्युकी ये स्त्री मूव के पार्ट को आगे बढ़ने के लिए बनायीं गयी है तो इसका दूसरा पार्ट काल्पनिक है।

    Q.5- क्या स्त्री 2 एक हॉरर मूवी है?

    उत्तर- हा स्त्री 2 मूवी राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की एक हॉरर कॉमेडी मूवी है जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे है।

    ये भी पढ़े:- कल्कि फिल्म में बताया गया शम्बाला गांव कहाँ स्थित है?

    Goyal Muskan
    Goyal Muskan

    Hello, I am the owner and the creator of the website. I would love to write and have 5+ years of experience in the content writing field. I started Kahiankahibaate to give information to the audience, so they can get better information. The categories, mentioned in the site, In this we decided to provide information.

    Thank You

    Muskan Goyal.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरागी के आटे के चमत्कारी फायदे [Benefits of Raagi Roti]
    Next Article वायरल बाबा अनिरुद्धाचार्य की कहानी ( कैसे बने बाबा इतने वायरल ) ठुकराया बिग्ग बॉस का ऑफर

    Related Posts

    क्या आप जानते है सपने में शिवलिंग दिखने क्या अर्थ होता है?  Sapne Me Shivling

    19 March 2025

    शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह की पत्नी स्मृति की प्रेम कहानी, जाने की कौन है और कैसे मिले थे एक दूसरे से 

    10 December 2024

    वायरल बाबा अनिरुद्धाचार्य की कहानी ( कैसे बने बाबा इतने वायरल ) ठुकराया बिग्ग बॉस का ऑफर

    28 August 2024
    Leave A Reply Cancel Reply

    About US
    About US

    स्वागत है, आपका हमारी साइट पर (kahiankahibaate), इस साइट पर हम आपको रहस्य , हेल्थ, वैलनेस टिप्स, घूमने की जगह और भी बहुत सी कही अनकही बातो के बारे में बताएँगे। निचे दी गयी हमारी कुछ केटेगरी है जिसपे हम अधिकतर बात करते है।

    X (Twitter) Instagram Pinterest
    Pages
    • अबाउट उस
    • कांटेक्ट उस
    • टर्म्स एंड कंडीशंस
    • डिस्क्लेमर
    • प्राइवेसी पॉलिसी
    Latest Posts

    कपल्स के लिए भारत की 10 बेस्ट हनीमून की जगह [2025]

    20 May 2025

    ऊटी ट्रिप की पूरी जानकारी और घूमने की फेमस जगह

    16 May 2025

    रोज पनीर खाने के बहुत से है फायदे, नुक्सान, गुण, और खाते वक्त क्या सावधानी बरते

    14 May 2025

    गर्मियों में जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगह परिवार के साथ और पार्टनर के साथ

    27 April 2025
    Copyright © 2025. Designed by Kahiankahibaate.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.