रोज पनीर खाने के बहुत से है फायदे, नुक्सान, गुण:- आज हम आपको पनीर के बारे में विशेष जानकारी देने वाले है जिनमे आप जान पाएंगे की पनीर किन लोगों के लिए फायदेमंद है और किन लोगो को पनीर का सेवन नहीं करना चाहिए। पनीर को आयुर्वेद में किलात और कुर्चिका के नाम से जाना जाता है। पनीर का निर्माण दूध को फाड़ कर किया जाता है और बाजार में अच्छे किस्म का पनीर भी उपलब्ध होता है। आयुर्वेद के अनुसार पनीर पचने में भारी होता है जिसे पचने में बहुत समय लगता है। पनीर का सेवन पेट की गर्मी को कम करने के लिए भी किया जाता हैं। तोह चलिए विस्तार से हम पनीर के फायदे और नुक्सान जान लेते है।
पनीर खाने के बेहतरीन फायदे- जानके रहे जायगे दंग
- पनीर खाने की रूचि यानी की खाने के स्वाद को बढ़ता है। बड़े ही नहीं छोटे बच्चे भी इसे बड़े चाव से खाते है।
- पनीर उन लोगो को ज्यादा खाना चाहिए जो हैवी खाने को भी अच्छी तरह से पचा लेते है।
- यदि आपका वजन कम है तो वजन बढ़ने के लिए पनीर का सेवन किया जा सकता है।
- पनीर पेट की गर्मी को कम करता है।
- पनीर में कैल्सियम और प्रोटीन की भरपूर मात्रा है इसीलिए जिन्हे जोड़ो और घुटने में दर्द है उनके लिए पनीर एक अमृत के जैसा है।
कच्चा पनीर खाने के फायदे - यदि आप रेगुलर एक्सरसाइज करते है तो पनीर का सेवन जरूर करना चाहिए क्युकी इसमें अच्छा प्रोटीन होता है।
- जिनका खाना जल्दी पच जाता है उन्हें पनीर का सेवन करना चाहिए जिससे जल्दी भूख नहीं लगती।
- इसमें कैल्सियम की अच्छी मात्रा है इसलिए ये दांतो के लिए भी अच्छा रहता है।
- पनीर शरीर की ताकत को बढ़ने में मदद करता है, हड्डियों के लिए भी ये बहुत अच्छा रहता है।
- पनीर खाने से नींद भी अच्छी आती है।
- जिनको दस्त की समस्या रहती है तो उनके लिए पनीर फायदेमंद रहता है।
- छोटे बच्चों के विकास के लिए भी पनीर दिया जा सकता है।
ये भी पढ़े:- कीवी खाने के फायदे
पनीर खाने के नुक्सान
- यदि आप हद से ज्यादा मात्रा में पनीर का सेवन कर लेंगे तो पनीर पचेगा नहीं जिससे कब्जी, गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्या हो सकती है।
- पनीर को पचने में बहुत समय लगता है इसलिए रात के समय यदि आप इसे खा लेंगे तो आपको इसे पचने में परेशानी होगी।
- पनीर खाने से कफ बढ़ जाता है इसीलिए जुखाम खासी इससे बढ़ सकती है।
- ज्यादा पनीर खाने से वजन बढ़ने की समस्या हो जाती है।
- जिन लोगो में यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है उन्हें पनीर का सेवन करने से जोड़ो में दर्द हो सकता है।
- फैटी लिवर, कोलेस्ट्रॉल, बीपी, डाइबिटीज़, हार्ट प्रॉब्लम जिनको भी रहती है उन्हें पनीर खाने से बचना चाहिए।
- जिन लोगो को कब्ज की समस्या रहती है उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए क्युकी कब्ज की समस्या बढ़ सकती है।
किन लोगो को पनीर का सेवन नहीं करना चाहिए?
जिन लोगो का कफ बढ़ा हुआ हो, कोलेस्ट्रॉल बढ़ा है, वजन बढ़ा है, जिनका वजन जल्दी बढ़ता है, लिवर फैटी है उन लोगो को पनीर का सेवन नहीं करना चाहिए।
पनीर खाते वक्त सावधानी
- पनीर को घर पर ही बनाये तो ज्यादा अच्छा रहता है बहार का पनीर नुक्सान करता है।
- हमेशा गाय के दूध का ही पनीर बनाये।
- कच्चा पनीर कभी भी नहीं खाना चाहिए क्युकी कच्चे पनीर को पचाने में बहुत समय लगता है।
- तला पनीर और पनीर का पकोड़ा खाने से बचना चाहिए ज्यादा से ज्यादा सब्जी बनाकर ही खाये।
- पनीर की ज्यादा मात्रा का सेवन ना करे जितना आपका शरीर पचा सकता है उतना ही पनीर ही खाये।
- पनीर को 10 दिन में एक या दो बार ही खाये ज्यादा इसका सेवन न करे।
- सूर्यास्त के बाद पनीर न खाये हो सके तो दिन में ही पनीर ही खा ले।
- पनीर के साथ मिठाइयों का सेवन न करे क्युकी दोनों हैवी चीज़ो का सेवन करने से शरीर उन्हें पचा नहीं पायेगा।
- पनीर के साथ छाछ का सेवन किया जा सकता है।
- पनीर के साथ हो सके तो सेंधा नमक का ही सेवन करे।
पनीर घर पर कैसे बनाया जा सकता है?
घर पर पनीर बनाने के लिए सबसे पहले गाय का शुद्ध दूध ले ले और उसे अच्छे से उबाल कर गर्म कर ले। गर्म करने के बाद उसमे निम्बे के रस की कुछ बुँदे डाल कर उसे अच्छे से मिलाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दे। थोड़ी देर बाद आप देखेंगे की दूध फट जायेगा। सूती कपडे की सहायता से उस पनीर को छान ले और बचा हुआ पानी फेक दे। पनीर को अच्छे से बांध कर सूती कपडे में रख दे। करीब आधा घंटे में ही पनीर जैम कर तैयार हो जायेगा।
तो ये थी पनीर से जुडी कुछ विशेष जानकारी अगर आपको हमारा ब्लॉग अच्छा लगा तो कमेंट करके जरूर बताइये और ऐसी ही जानकरी के लिए जुड़े रहिये कही अनकही बातो से।
ये भी पढ़े:- मूंगफली खाने के अनगिनत फायदे
Hello, I am the owner and the creator of the website. I would love to write and have 5+ years of experience in the content writing field. I started Kahiankahibaate to give information to the audience, so they can get better information. The categories, mentioned in the site, In this we decided to provide information.
Thank You
Muskan Goyal.