Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    kahiankahibaate.com
    • Home
    • डाइट
    • हेल्थ
    • ट्रेवल
    • रहस्य
    • ट्रेंडिंग
    X (Twitter) Instagram Pinterest
    kahiankahibaate.com
    Home - ट्रेंडिंग - शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह की पत्नी स्मृति की प्रेम कहानी, जाने की कौन है और कैसे मिले थे एक दूसरे से 
    ट्रेंडिंग

    शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह की पत्नी स्मृति की प्रेम कहानी, जाने की कौन है और कैसे मिले थे एक दूसरे से 

    kahiankahibaate.comBy kahiankahibaate.com10 December 2024Updated:17 January 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह की पत्नी स्मृति की प्रेम कहानी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    Rate this post

    शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह की पत्नी स्मृति की प्रेम कहानी:- कैसे एक पल में स्मृति और अंशुमन की जिंदगी बदल गयी। एक जवान जिसने एक दिन पहले अपनी पूरी जिंदगी के सपने सजाये और अगले ही शान वो वीर गति को प्राप्त हो गए। अंशुमन भारत के एक कप्तान थे जिनकी ड्यूटी सियाचिन ग्लेशियर में एक मेडिकल अफसर के रूप में लगायी गयी थी पर ऐसा क्या हुआ की वो नहीं बच पाए जानने के लिए हमारे ब्लॉग को पूरा पढ़िए कैसे अंशुमन ने देश के लिए अपने प्राणो का बलिदान किया और अंशुमन स्मृति की कहानी क्या है।

    Table of Contents

    Toggle
    • शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह कौन थे?
    • क्या हुआ था शहीद कैप्टन अंशुमन के साथ?
    • शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह की पत्नी स्मृति की प्रेम कहानी?
    • अंशुमन के परिवार में कौन कौन था ?
      • FAQ’s-
        • Q.1 कप्तान अंशुमन सिंह को कौन से पुरस्कार से नवाजा गया?
        • Q.2- स्मृति सिंह अब क्या करती है?
        • Q.3- अंशुमन की मौत कब हुई?
        • Q.4- स्मृति सिंह कौन है?
        • Q.5- स्मृति सिंह और अंशुमन सिंह की शादी कब हुई थी?
        • Q.6- अंशुमन सिंह की पत्नी को उनके मरणोपरांत कितने पैसे मिले ?

    शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह कौन थे?

    अंशुमन सिंह बचपन से ही देश के लिए कुछ करना चाहते थे। ये जज्बा शायद उन्हें अपने पिताजी से मिला होगा क्युकी उनके पिता ने 30 सालो तक फ़ौज में अपनी सेवाएं दी। इनके पिता जवान से सूबेदार तक का सफर 30 सालो में तय किया। शायद अंशुमनको भी अपने पिता से भी भारत के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा आया होगा। अंशुमन शुरू से ही बहुत तेज दिमाग वाले थे उन्होंने छोटी उम्र में ही आर्म्ड फाॅर्स मेडिकल कॉलेज, पुणे में बहुत अच्छा इन्हे रैंक मिला था। यही से इन्होने अपनी एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की थी।

    Anshuman Singh wife smriti Singh

    क्या हुआ था शहीद कैप्टन अंशुमन के साथ?

    अंशुमन सियाचिन ग्लेशियर पर मेडिकल अफसर की ड्यूटी पर तैनात थे साथ ही ये सबसे कम उम्र के आर्मी मेडिकल कॉर्प के कप्तान भी थे इन्होने अपने साथी नौजवानो को बचाने के लिए अपने प्राणो का बलिदान दे दिया। इन्होने भाईचारे का सर्वोच्च प्रदर्शन किया जिसे आप सुनेंगे तो आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे। अंशुमन सिंह की पहली पोस्टिंग सियाचिन ग्लेश्यिर के बेस कैंप में कर दी गयी। 19 जुलाई 2023 को एमिनिशन डिपो ( जहाँ बारूद रखा जाता है ) में आग लग गयी और उसके बगल में ही बंकर्स थे जिसमे सैनिक सो रहे थे वो भी आग की चपेट में आ गए। इस बात का जैसे ही अंशुमन को पता चला वो अपने साथियो को बचाने के लिए आग में कूद गए। आग में कूदने के बाद वो अपने साथियो को लेकर बहार आ गए ।

    बाद में उन्हें पता चला की एक सैनिक अभी भी अंदर है तो उन्होंने कप्तान की भूमिका निभाते हुए उस एक जवान को बचाने के लिए फिर से आग में कूद गए लेकिन पुनः प्रयास में वो उस सैनिक को तो बचा लेते है पर खुद को नहीं बचा पाते क्युकी सियाचिन ग्लेशियर बहुत ऊंचाई पर है और हवा इतनी तेज थी की आग की लपटे बढ़ती गयी और वो खुद को नहीं बचा पाए और वीर गति को प्राप्त हो गए। 

    शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह की पत्नी स्मृति की प्रेम कहानी?

    अंशुमन उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बढ़िया दलपत गांव के रहने वाले थे और उनकी पत्नी पठानकोट की निवासी थी। अंशुमान और स्मृति की शादी फरवरी 2023 में ही हुई थी। स्मृति और अंशुमन दोनों एक ही कॉलेज में थे और एमबीबीएस के फर्स्ट ईयर में दोनों की मुलाकात हुई।

    Cpt #AnshumanSingh was awarded #KirtiChakra (posthumous). It was an emotional moment for his wife & Veer Nari Smt Smriti who accepted the award from #President Smt #DroupadiMurmu. Smt Smriti shares the story of her husband’s commitment & dedication towards the nation. Listen in! pic.twitter.com/SNZTwSDZ1Z

    — A. Bharat Bhushan Babu (@SpokespersonMoD) July 6, 2024

    दोनों को पहली नजर में ही प्यार हो गया। कुछ समय बाद अंशुमन आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज के लिए सेलेक्ट हो गए । पर इसके बाद भी दोनों का 8 साल तक रिलेशनशिप चला और फरवरी 2023 में दोनों ने शादी रचाई। शादी के दो महीने बाद ही अंशुमन की पोस्टिंग शचिन ग्लेशियर में कर दी गयी थी। दोनों ने अपने आगे के 50 सालो तक की जिंदगी के बारे में सोच लिया था।

    पर नियति को तो कुछ और मंजूर था। मेघदूत ऑपरेशन के दौरान मेडिकल अफसर के रूप में तैनात अंशुमन ने सियाचिन ग्लेशियर में हुए अग्नि कांड के दौरान जीवन रक्षक दवाइयों को बचाने के लिए अपने प्राणो की आहुति दे दी।

    Smriti Singh receives Kirti Chakra

    अंशुमन के परिवार में कौन कौन था ?

    अंशुमन के परिवार में उनके पिता, माता , भाई, बहन और उनकी बीवी थी। उनके पिताजी स्वयं एक फौजी रहे है जिन्होंने 30 सालो तक देश की सेवा की। उनके बेटे की मौत पर उन्होंने कहा की 30 सालो में जो वो अपने देश के लिए नहीं कर पाए वो अंशुमन ने कर दिखाया उन्होंने गोली पीठ पर नहीं बल्कि अपनी छाती पर खायी है। उनको अपने बेटे का बहुत गम है पर इस बात की ख़ुशी भी की देश के लिए अपने प्राणो का बलिदान दिया। उनकी छोटी बहन का भी रो रो कर बुरा हाल है। उनकी पत्नी ने उनके पार्थिव शरीर को देख कर कहा की उन्हें अपने हीरो हर गर्व है। अंशुमन की पत्नी स्मृति ही सम्मान समारोह में कीर्ति चक्र लेने पहुंची थी जिसमे उनकी आँखे नम थी।

    वो चुप्पी जो पर्वत चीर दे…. ॐ शांति | Heartbreaking 💔

    Kirti Chakra for the utterly selfless Captain #AnshumanSingh for saving the lives of several soldiers in a fire at an ammunition dump near his bunker in Siachen in July 2023. His wife collected his medal.#JaiHind pic.twitter.com/tuY68SukVo

    — Satyaagrah (@satyaagrahindia) July 5, 2024

    FAQ’s-

    यहाँ कुछ प्र्शन के उत्तर दिए गए है जो की लोगो के द्वारा बहुत पूछे गए है।

    Q.1 कप्तान अंशुमन सिंह को कौन से पुरस्कार से नवाजा गया?

    उत्तर– कप्तान अंशुमन सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से नवाजा गया ये सम्मान उनकी पत्नी कीर्ति और माँ ने ग्रहण किया।

    Q.2- स्मृति सिंह अब क्या करती है?

    उत्तर– स्मृति फिलहाल नॉएडा रहती है और एक एनएमसी कंपनी में काम करती है क्युकी ये पेशे से इंजीनियर है।

    Q.3- अंशुमन की मौत कब हुई?

    उत्तर– 19 जुलाई 2023 को सियाचिन ग्लेशियर में भारतीय सेना के गोला बारूद बनकर में आग लगी और उसी आग में फसे अपने साथियो को बचाने के लिए कूद गए और उसमे वो बुरी तरह से झुलस गए। उन्हें बाद में चंडीगढ़ लाया गया जहाँ वो शहीद हो गए।

    Q.4- स्मृति सिंह कौन है?

    उत्तर- स्मृति सिंह भारतीय वीर सैनिक अंशुमन सिंह की पत्नी है जिन्होंने अंशुमान सिंह के मरणोपरांत उनका कीर्ति चक्र प्राप्त किया है।

    Q.5- स्मृति सिंह और अंशुमन सिंह की शादी कब हुई थी?

    उत्तर- कीर्ति सिंह और अंशुमन सिंह की शादी फरवरी 2023 में हुई थी। इनकी शादी 8 साल के रिलेशनशिप चलने के बाद हुई थी।

    Q.6- अंशुमन सिंह की पत्नी को उनके मरणोपरांत कितने पैसे मिले ?

    उत्तर– स्मृति सिंह को आर्मी के बिमा से ( एजीआईएफ) से 1 करोड़ रूपए प्राप्त हुए जो की अंशुमन के परिवार और उनकी पत्नी स्मृति के बीच विभाजित किये गए और मरण उपरांत पेंशन उनकी पत्नी को मिली। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के चीफ मिनिस्टर ने 50 लाख रूपए की सहायता परिवार को दी गयी जिसमे से 35 लाख रूपए उनकी पत्नी को और 15 लाख रूपए उनके माता पिता को दिए गए।

    ये भी पढ़े:-गुजरात में घूमने की 10 ऐसी जगह जहा आपको जरूर जाना चाहिए

    kahiankahibaate.com
    kahiankahibaate.com

    Hello, I am the owner and the creator of the website. I would love to write and have 5+ years of experience in the content writing field. I started Kahiankahibaate to give information to the audience, so they can get better information. The categories, mentioned in the site, In this we decided to provide information.

    Thank You

    Muskan Goyal.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबालों को झड़ने से रोकने के बेहतरीन उपाय और घरेलु नुस्खे
    Next Article पिकन नट्स खाने के क्या फायदे है? पिकन नट्स और अखरोट में अंतर

    Related Posts

    क्या आप जानते है सपने में शिवलिंग दिखने क्या अर्थ होता है?  Sapne Me Shivling

    19 March 2025

    वायरल बाबा अनिरुद्धाचार्य की कहानी ( कैसे बने बाबा इतने वायरल ) ठुकराया बिग्ग बॉस का ऑफर

    28 August 2024

    स्त्री और स्त्री 2 मूवी के पीछे असली कहानी ( Unsolved story of Stree and Stree 2 )

    27 August 2024
    Leave A Reply Cancel Reply

    About US
    About US

    स्वागत है, आपका हमारी साइट पर (kahiankahibaate), इस साइट पर हम आपको रहस्य , हेल्थ, वैलनेस टिप्स, घूमने की जगह और भी बहुत सी कही अनकही बातो के बारे में बताएँगे। निचे दी गयी हमारी कुछ केटेगरी है जिसपे हम अधिकतर बात करते है।

    X (Twitter) Instagram Pinterest
    Pages
    • अबाउट उस
    • कांटेक्ट उस
    • टर्म्स एंड कंडीशंस
    • डिस्क्लेमर
    • प्राइवेसी पॉलिसी
    Latest Posts

    गर्मियों में जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगह परिवार के साथ और पार्टनर के साथ

    27 April 2025

    लाल किले का सम्पूर्ण इतिहास, व्याख्या, टिकट, लोकेशन और विचित्र कहानियाँ

    24 April 2025

    सपने में सांप काटना और दिखना शुभ है या अशुभ? मतलब जानके हो जाओगे हैरान

    4 April 2025

    दिल्ली में घूमने की 10 अमेजिंग जगह ( Top 10 Places To Visit in Delhi)

    4 April 2025
    Copyright © 2025. Designed by Kahiankahibaate.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.