कल्कि मूवी में दशावतारों में से आखिरी अवतार कल्कि के बारे में बताया गया है। हमने बचपन से ही भगवान के कल्कि अवतार के बारे में सुना है। साथ ही इस मूवी में रूद्र चक्रिण के बारे में बताया गया है जो की शम्भाला का आखिरी राजा है। शहर जहाँ भगवान कल्कि का जन्म होगा जो की हिमालय पर्वतो के बीच कही बसा है। कुछ लोगो का मानना है की शम्भाला धरती पर स्वर्ग के समान है और कुछ कहते है की ये जगह धरती पर नहीं हैं।
माना जाता है की ये जो अपने अध्यात्म की शक्ति से भगवान की ही भांति कोई भी रूप धारण कर सकते है और किसी भी जगह आ जा सकते है। शम्भाला एक ऐसी खुफ़ियाँ जगह है जिसे सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि चीन, जापान, तिब्बत सभी जगह मान्यता दी जाती है।
कल्कि फिल्म में बताया गया शम्बाला गांव कहाँ स्थित है? शंबाला का सबसे पवित्र पेड़
हिमालय एक ऐसी जगह है जिसे आज तक पूरी तरह से एक्स्प्लोर नहीं किया गया। सबसे ज्यादा रहस्यमयी है वहां का सबसे पवित्र वृक्ष अश्वत्थ। इसी वरकदश के निचे ही भगवान कल्कि का जन्म होने वाला है। यही पेड़ कल्कि मूवी में भी दिखाया गया है। कल्कि पुराण के अनुसार जब ग्रहो की खास दशा होगी तब विष्णु या सुमति के परिवार में ही भगवान कल्कि का जन्म इसी वृक्ष के निचे होगा।
अश्विनी नक्षत्र क्या है?
खडग अश्विनी नक्षत्र ये वो नक्षत्र है जब ग्रहो की खास दशा बनती है। ये दशा 6000 सालो में एक ही बार दिखाई देती है। खड़क का मतलब होता है की आग से बानी तलवार लेकिन असल में हमारे ज्योतिष में ये साधारण नक्षत्र है जो की मार्च और अप्रैल में आता है। माना जाता है की इस नक्षत्र का चिह्न एक घोडा है जो भगवान कल्कि भगवान का वाहन भी है। कल्कि मूवी में भी इसी नक्षत्र के बारे में बताया गया है। पर अगर हम कल्कि पुराण की बात करे तो उसके हिसाब से भगवान कल्कि का जन्म वैशाख के बारवे दिन पर होगा जो की अप्रैल से मई के बीच आता है।
अश्वथामा कहा है? कल्कि मूवी में दिखाए गए, क्या वो शंबाला में है?
हम सभी ने अश्वथामा का रोल कल्कि मूवी में देखा। अश्वथामा जो की गुरु द्रोण के पुत्र और भोले नाथ के अंश है इन्हे भगवान श्री कृष्ण ने श्राप दिया। श्राप का कारण मूवी में भी बताया गया है जो की वेद व्यास की महाभारत में भी बिलकुल वैसा ही हुआ था जैसा मूवी में बताया गया है।
अर्जुन के आलावा सिर्फ अश्वथामा ही थे जिन्हे ब्रह्मास्त्र का ज्ञान था। वो एक ऐसे योद्धा थे जो किसी भी चीज़ में ब्रह्मास्त्र का आवाहन कर सकते थे लेकिन उनके द्वारा छोड़े गए आखिरी ब्रह्मास्त्र ने एक ऐसा पाप कर दिया की श्री कृष्णा को ही उन्हें श्राप देना पड़ा। मूवी में हम देखते है की श्राप के बाद अश्वथामा साधना में लग जाते है और उनके शरीर पर बहुत से घाव लग जाते है पर जैसे ही उन्हें उनकी मणि मिल जाती है उनके सारे घाव ठीक हो जाते है। ये मणि भगवान शिव जी का आशीर्वाद हैं।
शिव पुराण के अनुसार अश्वथामा को भगवान शिव का ही अवतार बताया गया है। मूवी में अश्वथामा सबसे लम्बे और ऊंचे दिखाए गए है क्युकी बताया गया है अश्वथामा जी की लम्बाई 8 फुट थे क्युकी वो द्वापर युग से थे और उस युग में आमतौर पर लोगो की लम्बाई इतनी ही हुआ करती थी।
कर्ण का कल्कि मूवी में आना
कल्कि मूवी का सबसे बड़ा भ्रम जब सबके मुँह खुले रह गए। हमें पूरी मूवी में ये दिखाया जाता है काल भैरव वो की पुरे काशी के रक्षक है लेकिन मूवी की शुरुवात में उन्ही भैरव को दिखाया जाता है की वो एक टोकरे में मिले थे एक शिप के कप्तान को बिलकुल सूर्य पुत्र कर्ण की तरह। कर्ण की तरह ही भैरव के शरीर पर एक कवच दिखाई देता है जो उनके ही शरीर का हिस्सा है।
गांडीव या फिर विजय धनुष
गांडीवधारी अर्जुन महाभारत के सबसे शुर वीर योद्धाओ में से एक, जिन्होंने अपने गांडीव से बड़े बड़े योद्धाओ को परास्त कर दिया। एक ऐसा अस्त्र जिससे अर्जुन एक साथ एक लाख योद्धाओ से लड़ सकते थे। महाभारत के अनुसार इस गांडीव की रचना खुद ब्रह्मा जी ने की थी और उसके बाद ये अस्त्र वरुण देव को मिला और वरुण देव से अर्जुन को। अर्जुन को इस गांडीव के साथ मिला एक तरकश जिसके बाण कभी भी ख़त्म नहीं हो सकते।
लेकिन महाभारत के युद्ध में गांडीवधारी अर्जुन के सामने आये सूर्य पुत्र कर्ण जो परशुराम के शिष्य थे। और उनके हाथ में था विजय धनुष। वो धनुष जिसे खुद महादेव ने इस्तेमाल किया था त्रिपुरासुर को ख़त्म करने के लिए। वो धनुष जिसके सामने कोई कोई नहीं जीत सकता। इन दोनों धनुषों का होने का मतलब है इंद्रा देव और सूर्य देव के बीच का युद्ध।
क्यों कल्कि मूवी में जगन्नाथ नाम लिया गया ?
आपको जानकार हैरानी होगी की कल्कि पुराण में बताया गया है की काली और कल्कि अवतार का अंतिम युद्ध जगन्नाथपुरी में होना है। इसके आलावा जगन्नाथ के नाम से कल्कि मूवी में जिस प्रोजेक्ट ” K ” की बात की गयी और जो सीरम था वो सीरम और कुछ नहीं बल्कि भगवान का अंश है। पूरी जग्गनाथ में बसा वो ब्रह्म पदार्थ जो की श्री कृष्णा का धड़कता दिल है।
FAQ’s
ये कुछ प्रश्न है जो लोगो के दवारा कल्कि मूवी देखने के बाद पूछे गए है।
Q.1- कल्कि मूवी में कर्ण की भूमिका कौन निभा रहा है?
उत्तर- कल्कि मूवी में कर्ण की भूमिका प्रभास निभा रहे है।
Q.2- क्या कल्कि मूवी की स्टोरी असली है?
उत्तर- गुरुद पुराण में भगवान विष्णु के 10 अवतारों का वर्णन लकिया गया है उसमे से कल्कि भगवान का दसवा अवतार है। कल्कि मूवी कल्कि पुराण से प्रेरित है।
Q.3- कर्ण अभी कहाँ है?
उत्तर- ऐसा कहाँ जाता है की कर्ण को श्री कृष्णा ने उनकी मृत्यु के बाद कर्णप्रयाग नमक स्थान में दफनाया था।
Q.4- कर्ण किस जाती के थे?
उत्तर- कर्ण क्षत्रिय जाती के थे पर उन्हें रथ चालक ने पाल पास कर बड़ा किया था।
Q.5- कल्कि मूवी ओटीटी प्लेटफार्म पर कब आएगी?
उत्तर- कल्कि मूवी ओटीटी प्लेटफार्म पर नेटफ्लिक्स पर देखि जा सकती है अगर अपने कल्कि मूवी थिएटर में नहीं देखि हो तो NETFLIX पर जरूर देखे।
ये भी पढ़े:- स्त्री 2 Actor Abhishek Banerjee कैसे हो गए इतने वायरल