Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    kahiankahibaate.com
    • Home
    • डाइट
    • हेल्थ
    • ट्रेवल
    • रहस्य
    • ट्रेंडिंग
    X (Twitter) Instagram Pinterest
    kahiankahibaate.com
    Home - हेल्थ - रागी के आटे के चमत्कारी फायदे [Benefits of Raagi Roti]
    हेल्थ

    रागी के आटे के चमत्कारी फायदे [Benefits of Raagi Roti]

    Goyal MuskanBy Goyal Muskan27 August 2024Updated:1 February 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    रागी के आटे के चमत्कारी फायदे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    Rate this post

    हम सभी जानते है की गेहू से बानी रोटी हमारे स्वस्थ्य के लिए कितनी हानिकारक होती है ऐसे में आज हम उस आते के बारे में बात करने वाले है जो काफी ज्यादा सेहतमंद है। रागी के आटे को इतना महत्त्व नहीं दिया जाता पर जब आप इसके फायदे जान लेंगे तो आप भी इसे काफी पसंद करने लगेंगे। रागी के आटे में कार्बोहायड्रेट, मिनरल्स, प्रोटीन, आयरन भरपूर मात्रा में होते है इसीलिए इसे सुपर फ़ूड कहा जाता है। रागी नॉन ग्लूटन और नॉन एसिडिक है जिससे मोटापे और गैस की समस्या नहीं होती। जब आप पहली बार रागी की रोटी खाएंगे तो आपको इसका स्वाद ज्यादा अच्छा नहीं लगेगा पर जब आप इसके फायदे जान लेंगे तो आप भी इसे खाने से खुदको नहीं रोक पाएंगे। तोह चलिए इसके कुछ फायदे जान लेते है।

    रागी को इंग्लिश में ” फिंगर मिलेट” भी कहा जाता है। साउथ इंडिया में रागी के आटे का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है । साउथ में लोग इसके आटे के छोटे छोटे से बॉल्स बना लेते है और उसी से अपना पेट भर लेते है वहां गेहू के आटे का इतना इस्तेमाल नहीं किया जाता। रागी के बारे में कौटिल्य अर्थशास्त्र में भी लिखा है की इसमें दूध से भी ज्यादा कैल्शियम है।

    Magical Health Benefits of Raagi Roti

    Table of Contents

    Toggle
    • रागी रोटी के फायदे, खाने से मिलेंगे ये बेहतरीन लाभ 
    • रागी खाते वक्त हमें किन बातो का ध्यान रखना चाहिए:-
    • रागी के आटे से क्या क्या बनाया जा सकता है ?
    • सारांश :-
    • FAQ’s-
      • Q.1- रागी के आटे का दूसरा नाम क्या है?
      • Q.2- रागी खाने के क्या नुक्सान है?
      • Q.3 – रागी का आटा खाने से क्या फायदा मिलता है?
      • Q.4- रागी का आटा गर्म होता है क्या ?
      • Q.5- रागी के आटे से क्या क्या बनाया जा सकता है?

    रागी रोटी के फायदे, खाने से मिलेंगे ये बेहतरीन लाभ 

    1. रागी में काफी ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है, यहाँ तक की 100 ग्राम रागी के आटे में 344 एमजी कैल्शियम पाया जाता है जो पुरे दिन की कैल्शियम की पूर्ती के लिए पर्याप्त है। इसमें कैल्शियम की अधिकता होती है इसीलिए ये हड्डियों के लिए बहुत अच्छा होता है। कैल्शियम ज्यादा होने के कारण ये बढ़ते बच्चो और गर्भवती महिलाओ के लिए भी काफी अच्छा रहता है।
    2. इसमें विटामिन डी की भी प्रचुर मात्रा रहती है।
    3. रागी का ग्लायसिमिक इंडेक्स भी काफी कम होता है इसीलिए ब्लड शुगर लेवल को भो कम करता है। शरीर के बने स्टार्च को ये सोख लेता है।
    4. यदि आपके बाल ज्यादा झड़ते है आप हेयर मास्क बना सकते है उसमे भी फायदा पहुँचता है।
    5. साथ ही इसमें मयोथोनीन जो ये चेहरे पर हुए डार्क सर्कल्स, झाइयों  को भी सही करने में भी कारगर सिद्ध होता हो।
    6. यदि आप दिन में रागी की रोटी खा ले तो आपको लम्बे समय तक भूख नहीं लगेगी पेट भरा भरा रहेगा।
    7. शरीर में यदि कोई घाव है तो इसको खाने से घाव जल्दी भर जाते है।
    8. ये बिलकुल ग्लूटन फ्री है इसलिए जिनको मोटापे की समस्या है उन्हें इसका सबसे ज्यादा सेवन करने से मोटापे की समस्या से छुटकारा मिलता है। जिससे आलस भी नहीं आता।
    9. इसमें फाइबर भी अछि मात्रा में होता है इसीलिए ये हार्ट को भी काफी ज्यादा फायदा पहुँचता है। फायबर ज्यादा होने से ये शरीर में धीरे धीरे पचती है जिससे ब्लड शुगर लेवल भी एक दम से नहीं बढ़ता।
    10. रागी में जैसा हमने आपको बताया की आयरन भी प्रचुर मात्रा में होता है इसीलिए ये हमारे खून को भी साफ़ रखता है और अनीमिया से भी बचाता है। साथ ही आयरन औरतो के लिए और बढ़ते बच्चों के लिए काफी अच्छा होता है इसीलिए डाइट में रागी को जरूर शामिल करना चाहिए।
    11. रागी मॉल्ट एक ऐसी ड्रिंक है जिसको पीने से सभी रागी के सरे पोषक तत्व शरीर को मिल जाते है।
    12. रागी हमारे बेली फैट को कम करने में मदद करता है क्युकी इसमें एमिनो एसिड भी पाया जाता है।
    13. रागी में प्री बायोटिक और प्रो बायोटिक पाए जाते है जो हमारे पेट के लिए काफी अच्छे रहते है जिससे डाइजेशन अच्छे तरीके से होता है और ब्लोटिंग और इंफ्लमैशन की समस्या नहीं होती।
    14. इसमें ट्रीप्टोफन नाम का एमिनो एसिड होता है जो हमें डिप्रेशन, एंजाइटी से दूर रखता है और हम खुश रहते है।रागी खाते वक्त हमें किन बातो का ध्यान रखना चाहिए

    रोचक तथ्य :- इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ साइंस में लिखा है की डिप्रेस्शन, एंजाइटी, इन्सोमिया, माइग्रेन जैसी बिमारियों का इलाज करने के लिए भी रागी का उपयोग किया जाता है।

    ये भी पढ़े- कदम्ब के पेड़ के बेमिसाल फायदे, उपयोग, नुक्सान

    रागी खाते वक्त हमें किन बातो का ध्यान रखना चाहिए:-

    1. रागी में कैल्शियम ज्यादा मात्रा में होता है इसीलिए जिन लोगो को स्टोन की समस्या है वो रागी का इस्तेमाल ज्यादा ना करे।
    2. रागी में फाइबर भी ज्यादा इसीलिए कई लोगो को फाइबर की ज्यादा मात्रा खाने से कब्ज की समस्या हो जाती है अगर आपको भी ऐसा लगे तो रागी का सेवन ना करे।
    3. रागी का सेवन यदि आप कर रहे है तो आप विटामिन सी का भी सेवन उसके साथ जरूर करे इससे कैल्शियम और आयरन को अब्सॉर्ब करने में ज्यादा फायदा मिलेगा।
    4. रागी एक ठंडी तासीर का है इसीलिए आप गर्मी में भी सेवन कर सकते है पर हो सकता है की आप सर्दियों में इसका सेवन ज्यादा ना कर पाए।

    रागी के आटे से क्या क्या बनाया जा सकता है ?

    रागी के आटे से बहुत सी चीज़े आसानी से बनायीं जा सकती है बस ध्यान रहे की जब भी आप इससे आटा गुथे तो हलके गुनगुने पानी का उपयोग करे और इसे थोड़े देर ढक कर रख दे फिर रोटी बनाये।

    1. रागी के आटे की आप रोटी या फिर पराठे भी बना सकते है।
    2. रागी के आटे का बेटर बनाकर चिल्ला बना सकते है।
    3. रागी के आटे में उफान लाकर यानि फरमेंट करके इडली या फिर डोसा भी बना सकते है।
    4. रागी मॉल्ट का सेवन आप ब्रेकफास्ट में कर सकते है।
    5. आप चाहे तो साउथ इंडिया में बनने वाली रागी बॉल्स बनाकर भी रागी का सेवन कर सकते है।
    6. रागी के आटे का इस्तेमाल करके आप केक या फिर इसके बिस्कुट भी बना सकते है।
    7. रागी के आटे की पूरी भी बनायीं जाती है।
    8. रागी के आटे का उपमा और दलिया भी बनाया जाता है।रागी आटे से बानी रेसेपीज

    सारांश :-

    जैसा की हमने ऊपर जाना की रागी के आटे के बहुत से फायदे और ये काफी जगह रिसर्च करके भी बताया गया है की इसमें गेहू से ज्यादा पौष्टिक गुण है और हमें फायदा पंहुचा है सिर्फ कुछ स्थितियां ऐसी है जिसमे आप रागी के आटे का सेवन नहीं कर सकते है बाकी इसकी तासीर ठंडी होने के कारण इसका उपयोग हमारे शरीर को फायदा ही पहुंचाएगा नुक्सान नहीं तो आप इसका सेवन कर सकते है।

    FAQ’s-

    Q.1- रागी के आटे का दूसरा नाम क्या है?

    उत्तर- रागी के आटे को मंडुआ और नाचनी भी कहा जाता है इसके आलावा इसे इंग्लिश में फिंगर मिलेट कहा जाता है।

    Q.2- रागी खाने के क्या नुक्सान है?

    उत्तर- रागी में कैल्शियम बहुत ज्यादा मात्रा में होता है इसीलिए जिनको किंडनी में स्टोन है उन्हें इसका सेवन बहुत कम मात्रा में करना चाहिए और इसके आलावा कई लोगो में इसे खाने से कब्ज की समस्या भी हो जाती है इसीलिए यदि आपको एक दो बार खाने से लग रहा है की आपको भी कब्ज हो रहा है तो इसका सेवन ना करे।

    Q.3 – रागी का आटा खाने से क्या फायदा मिलता है?

    उत्तर- रागी को खाने से हड्डियां मजबूत होती है, आलस नहीं आता, शुगर कम रहती है, बालों और त्वचा के लिए अच्छा होता है, मोटापे की समस्या को दूर करता है, हैप्पी हार्मोन का स्राव करता है, लम्बे समय तक भूख नहीं लगती साथ ही शरीर में हुए बड़े से बड़े घाव को जल्दी भरने की ताकत रखता है।

    Q.4- रागी का आटा गर्म होता है क्या ?

    उत्तर- नहीं रागी के आटे की तासीर ठंडी होती है और यहाँ तक ही आप इसको हर मौसम चाहे सर्दी हो या गर्मी सभी में इस्तेमाल कर सकते है।

    Q.5- रागी के आटे से क्या क्या बनाया जा सकता है?

    उत्तर- रागी के आटे की रोटी, पराठा, इडली, डोसा, चिल्ला, केक, बिस्कुट, स्मूथी, पूरी, उपमा और दलिया बनाया जा सकता है जिसे बनाना बहुत ही आसान है।

    ये भी पढ़े:- चेहरे के कील मुंहासों का करे इलाज़ मात्र एक महीने में

    Goyal Muskan
    Goyal Muskan

    Hello, I am the owner and the creator of the website. I would love to write and have 5+ years of experience in the content writing field. I started Kahiankahibaate to give information to the audience, so they can get better information. The categories, mentioned in the site, In this we decided to provide information.

    Thank You

    Muskan Goyal.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोनावला में घूमने की बेहतरीन जगह, प्रसीद जगहों के नाम
    Next Article शनि देव की मूर्ति काले रंग की क्यों होती है? और जाने कुछ हिंदुत्व के रहस्य

    Related Posts

    रोज पनीर खाने के बहुत से है फायदे, नुक्सान, गुण, और खाते वक्त क्या सावधानी बरते

    14 May 2025

    एवोकाडो खाने के फायदे, नुकसान और कैसे खाया जाता है 

    1 April 2025

    साराटोगा पानी पिने के फायदे, एल्कलाइन स्पार्कलिंग स्प्रिंग वाटर पिने के फायदे

    28 March 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    About US
    About US

    स्वागत है, आपका हमारी साइट पर (kahiankahibaate), इस साइट पर हम आपको रहस्य , हेल्थ, वैलनेस टिप्स, घूमने की जगह और भी बहुत सी कही अनकही बातो के बारे में बताएँगे। निचे दी गयी हमारी कुछ केटेगरी है जिसपे हम अधिकतर बात करते है।

    X (Twitter) Instagram Pinterest
    Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Latest Posts

    कपल्स के लिए भारत की 10 बेस्ट हनीमून की जगह [2025]

    20 May 2025

    ऊटी ट्रिप की पूरी जानकारी और घूमने की फेमस जगह

    16 May 2025

    रोज पनीर खाने के बहुत से है फायदे, नुक्सान, गुण, और खाते वक्त क्या सावधानी बरते

    14 May 2025

    गर्मियों में जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगह परिवार के साथ और पार्टनर के साथ

    27 April 2025
    Copyright © 2025. Designed by Kahiankahibaate.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.