आप सभी ने अजवाइन का नाम तो सुना ही होगा अजवाइन भारत के हर एक घर में उपलब्ध होती है। अजवाइन आराम से बाजार में मिल जाती है जो की छोटे छोटे बीज की तरह भूरे रंग की नजर आती है। इसका सेवन पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। सर्दी खासी, जोड़ो में दर्द, बवासीर, गैस, ब्लोटिंग, पेट की मरोडियों जैसी बहुत सी बिमारियों को सही करने में मदद करती है।
आयुर्वेद के अनुसार अजवाइन का प्रयोग बहुत सी औषधियों में किया जाता है। अजवाइन को आसानी से पचाया जा सकता है इसीलिए ये ज्यादातर आपने देखा होगा की बच्चा होने के बाद ये महिलाओ को जापे में खिलाया जाता है क्युकी उस समय पेट की पाचन क्रिया बहुत ही धीमी हो जाती है। इसके आलावा पराठों में अ जवाइन इसीलिए डाली जाती है क्युकी तेल के बने पराठे पचने में समय ज्यादा लगते है। अजवाइन रूखी होती है और इसका खाने में स्वाद थोड़ा तीखा और कड़वा होता है। अजवाइन की तासीर गर्म होती है इसलिए कफ होने पर इसका सेवन करने से आराम मिलता है।
यदि आपको पेट में जलन और गर्मी रहती है तो आपको अजवाइन का सेवक करने में थोड़ा ध्यान रखना है। अजवाइन का सेवन किस तरह से करना चाहिए और इसके फायदे जानने के लिए ब्लॉग को पूरा पढ़िए। चलिए अजवाइन के कुछ फायदे जान लेते है।
अजवाइन से मिलने वाले फायदे:
- अजवाइन का सबसे ज्यादा सेवन पेट के लिए किया जाता है, शरीर के सबसे ज्यादा रोग पेट से ही शुरू होते है और यदि पेट सही है तो आधे से ज्यादा आप स्वस्थ है। अजवाइन पचने में मदद करती है, खाने के स्वाद को बढाती है, जिन लोगो को भूख नहीं लगती है उनको भूख लगने में मदद करती है, ब्लोटिंग की समस्या को दूर करती है, कब्ज आदि समस्या को जड़ से मिटने में सहायक है।
- अजवाइन पेट की हवा को सही दिशा में भेजने का काम करती है। इसलिए अजवाइन के सेवन से ब्लोटिंग और गैस की समस्या से निजात पा सकते है। इसको सही करने के लिए जब भी आपको गैस की समस्या हो तो आधी चम्मच अजवाइन की फाकी आप ले सकते है।
- पेट में कीड़े, पाइल्स ( सूखा पाइल्स ), पेट में मरोड़ी, अल्सर, आव जैसी समस्या है तो उस स्थिति में आप छाछ में अजवाइन मिलकर ले जिससे पेट की गर्मी शांत होगी और आपको आराम मिलेगा। ध्यान रहे की अजवाइन की ज्यादा मात्रा का सेवन न करे और दिन के खाने के साथ इसका सेवन मिलेगा जिससे आपको काफी आराम मिलेगा।
- यदि आपको बार बार एसिडिटी की समस्या रहती है तो उस स्थिति में भी अजवाइन बहुत अच्छी दवाई है। यदि आपके पेट में गर्मी चाय के कारण, पित्त बढ़ने के कारण एसिडिटी हुई है तो आप उस समय अजवाइन का सेवन न करे। उस स्थिति में गाय के घी में अजवाइन को सेक कर उपयोग करे जिससे आपको एसिडिटी में आराम मिलेगा। या फिर आपको अपच के कारण एसिडिटी हुई है जो की खाना ज्यादा खाने से या देर रात को खाने से होती है उस स्थिति में अजवाइन का सेवन बहुत फायदेमंद है।
- दमा, सर्दी खासी, हिचकी जैसी समस्याओ में भी इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है।
- जिन महिलाओ को पीसीओडी की समस्या रहती है उन्हें अजवाइन का सेवन करना चाहिए। अजवाइन के लड्डू जापे के दौरान महिलाओ को खिलने के पीछे का कारण यही है की ये गर्भाशय की अच्छे से सफाई करने में मदद करता है।
- अजवाइन का सेवन पेशाब सही से करने में मददद करता है। जिन लोगो को पेशाब कम आता है या फिर पेशाब के दौरान दर्द होता है तो उस समय अजवाइन का सेवन फायदेमंद है लेकिन ध्यान रहे की आपको पेशाब में जलन है तो इसका सेवन न करे उससे गर्मी ज्यादा बढ़ सकती है।
ये भी पढ़े:- सर्दियों में खजूर खाने के बहुत से फायदे
अजवाइन का सेवन कैसे करे?
वैसे तो बहुत तरीके से अजवाइन का सेवन किया जा सकता है लेकिन हमें अलग अलग समस्या के लिए अलग अलग तरीके से अजवाइन का सेवन करना चाहिए तो चलिए बताते है इसका सेवन कैसे करे।
1. | पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए | 2 से 3 ग्राम अजवाइन लेंगे इसमें हल्का सा सेंधा नमक मिलकर इसकी फाकी ले लेंगे। फाकी लेने के बाद गुनगुना पानी पी लेंगे। आप इसका सेवन खाना खाने के पहले या बाद कभी भी कर सकते है। भूख न लगने पर इसका सेवन करने से करीब 1 घंटे के अंदर भूख लग जाती है। |
2. | गैस सही करने के लिए | अजवाइन का पाउडर बना ले और गरम गिलास के पानी में एक चम्मच अजवाइन को भिगो कर रख दे। इसे तब तक भिगो कर रखे जब तक ये पानी गुनगुना नहीं हो जाता। गुनगुना होने के बाद इसे छान कर आप एक एक घुट करके 30 से 40 एमएल तक पी ले। इससे आपको पेट से जुडी गैस की बीमारी से राहत मिलेगी। |
3. | एसिडिटी के लिए फायदेमंद | अजवाइन का पाउडर बना कर गुनगुने पानी से लेने से या फिर अजवाइन की फाक लेने से एसिडिटी में तुरंत आराम मिल जाता है। |
4. | सर्दी – खासी को जड़ से मिटाने के लिए | सर्दी खासी को सही करने के लिए एक चम्मच अजवाइन ले इसे भून ले और इसमें हल्दी पाउडर एक चुटकी मिलकर सेवन करे और ऊपर से गुनगुना पी ले। इससे आपके कफ में आराम मिलेगा।
आप चाहो तो अजवाइन की धुनि भी सर्दी खासी में ले सकते है। धुनि लेने के लिए आप तवा गर्म करे और उस पर अजवाइन को दाल कर हल्दी पाउडर छिड़क दे और उसको सके। सेकने के दौरान जो धुँआ निकलेगी उसको नाक में जाने दे इससे जुखाम में बहुत आराम मिलता है। या आप एक और तरीके से अजवाइन का सेक कर सकते है। इसके लिए एक रुमाल में अजवाइन बांध ले और उस रुमाल को तवे पर सेक कर हल्का गरम होने पर नाक पर सेक करे जिससे जुखाम, सर्दी, बलगम और साइनस की समस्या में काफी आराम मिलता है। इससे जितना भी बलगम होता है वो पिघलकर नाक के जरिये बहार आ जाता है। |
5. | गर्भवती महिलाओ के लिए | अजवाइन के बने लड्डू गर्भवती महिलाओ को खिलने से उनके गर्भाशय की अच्छे से सफाई हो जाती है और पेट में गैस की समस्या नहीं होती। |
6. | वजन कम करने में सहायक | यदि आप भी वजन कम करना चाहते है तो अजवाइन का पानी पीने से कर सकते है। रात को अजवाइन की एक चम्मच एक गिलास पानी में भिगो कर रख दे और सुबह इसे हल्का गुनगुना कर छान कर पी ले इससे वजन तेजी से कर पाने में मदद मिलेगी। |
अजवाइन का सेवन करते समय रखने योग्य सावधानी
- अजवाइन में थाईमूल पाया जाता है जिससे इससे एसिड रेफेल्स की समस्या हो सकती है। कभी कभी इसके सेवन से एसिडिटी और गैस की समस्या और बढ़ सकती है।
- जिन लोगो के मुँह में सूजन है उन्हें अजवाइन का सेवन नहीं करना चाहिए क्युकी इसकी तासीर गरम होती है इससे मुँह में छाले और ज्यादा हो सकते है।
- यदि आपकी कोई सर्जरी हुई है या करने जा रहे है तो इसका सेवन ना करे क्युकी इससे ब्लीडिंग होने की समस्या रहती है इसलिए सर्जरी होने के एक हफ्ते पहले से ही अजवाइन का सेवन बिलकुल बंद कर दे।
- लिवर की समस्या से यदि आप परेशान है तो अजवाइन का सेवन न करे।
- जिन पुरुषो में कम शुक्राणु बनते है उन्हें अजवाइन का सेवन नहीं करना चाहिए क्युकी इसके सेवन से और कम शुक्राणु बन सकते है।
प्रश्न और उतर:
प्रश्न 1: अजवाइन कौन कौन सी बीमारी में काम आती है?
उतर: अजवाइन के बहुत से प्रयोग है जैसे की पेट से सम्बंधित बीमारी, सर्दी झुकाम, जोड़ो में दर्द, और गैस जैसे दिकतो को ठीक करने में मदद करती है।
प्रश्न 2: अजवाइन को पानी में उबालकर पिए तो क्या होगा?
उतर: अगर आप अजवाइन को पानी में डालकर पियेंगे तोह आपका पाचन प्रकिया अछि रहती है और वजन भी कम होता है।
प्रश्न 3: अजवाइन का सेवन कब नहीं करना चाहिए?
उतर: अजवाइन का आपको उपयोग गर्ब्वस्ता के दौरान, अगर आपके लिवर में कोई समस्या हो तब नहीं करना चाहिए।
ये भी पढ़े:-
पिकन नट्स खाने के क्या फायदे है? पिकन नट्स और अखरोट में अंतर
Hello, I am the owner and the creator of the website. I would love to write and have 5+ years of experience in the content writing field. I started Kahiankahibaate to give information to the audience, so they can get better information. The categories, mentioned in the site, In this we decided to provide information.
Thank You
Muskan Goyal.