Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    kahiankahibaate.com
    • Home
    • डाइट
    • हेल्थ
    • ट्रेवल
    • रहस्य
    • ट्रेंडिंग
    X (Twitter) Instagram Pinterest
    kahiankahibaate.com
    Home - ट्रेवल - मुंबई में घूमने की जगह ( Top Places to visit in Mumbai)
    ट्रेवल

    मुंबई में घूमने की जगह ( Top Places to visit in Mumbai)

    Goyal MuskanBy Goyal Muskan16 December 2024Updated:24 January 2025No Comments9 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    मुंबई में घूमने की जगह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    Rate this post

     मुंबई के बारे में तो आप सभी ने सुना ही होगा, यदि आप मुंबई घूमने जा रहे है तो आप जान ले की मुंबई भारत का ” फाइनैंशल कैपिटल” है। यहाँ भारत के सबसे ज्यादा लोग निवास करते है। साथ ही यहाँ लोग अपने फिल्मी करियर को चार चाँद लगाने आते है इसे सपनो की नगरी के नाम से भी लोग जानते है। इस शहर के बारे में कहा जाता है की ये शहर कभी नहीं सोता।

    आपको एक बार मुंबई तो जरूर घूमना चाहिए क्युकी ये अपने बनावट, लोकल ट्रैन, स्ट्रीट फ़ूड, मार्किट, कैफ़े, नाइट लाइफ, चौपाटी, बीच, ऊंची ऊंची इमारते, बॉलीवुड जैसी सभी जगह में ये एक अनोखी जगह है। इसके आलावा यहाँ गणपति जी को बहुत मन जाता है और गणेश चतुर्थी बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है जिसे देखने लाखों की संख्या में पर्यटक आते है।

    Table of Contents

    Toggle
    • मुंबई में घूमने की जगह [Top Places to visit in Mumbai]
      • 1.गेटवे ऑफ़ इंडिया
      • 2.मुंबई ज़ू
      • 3. एलीफैंटा केव्स
      • 4.मरीन ड्राइव
      • 5.फिल्म सिटी मुंबई
      • 6.जुहू बीच
      • 7.सिद्धिविनायक मंदिर
      • 8.हाजी अली दरगाह
      • 9.छत्रपति शिवजी टर्मिनल
      • 10.प्रिंस ऑफ़ वेल्स म्यूजियम
      • 11.फैशन स्ट्रीट
      • 12.संजय गांधी नेशनल पार्क
      • 13. महालक्ष्मी टेम्पल
      • 14.इस्कॉन टेम्पल
      • 15.हैंगिंग गार्डन
    • FAQ’s-

    मुंबई में घूमने की जगह [Top Places to visit in Mumbai]

    यहाँ घूमने की काफी जगह है उनमे से कुछ जगहों के बारे में आज हम आप से बात करने वाले है तो चलिए जान लेते है की मुंबई में घूमने की कौन कोनसी जगह है।

    1.गेटवे ऑफ़ इंडिया

    यहाँ रात के समय आपको बहुत लोग देखने को मिलेंगे। गेटवे ऑफ़ इंडिया के बिलकुल सामने ताज होटल है। यहाँ रात के समय चौपाटी लगती है जहाँ से आप कुछ भी खा पी सकते है। ये एक हेरिटेज मोन्यूमेंट है जहाँ से आपको एलीफैंटा केव्स जाने के लिए फेरी भी मिलती है। इसका निर्माण 1911 से 1925 के बीच क्वीन मेर्री के अपोलो बंदरगाह पर स्वागत के लिए किया गया था। यहाँ से अरब सागर बहुत ही सुन्दर नजर आता है।

    2.मुंबई ज़ू

    इस ज़ू को बैखला ज़ू के नाम से भी जाना जाता है। ये ज़ू सुबह 9:30 से लेकर शाम के 6:30 बजे तक खुलता है जो की हफ्ते में एक दिन यानी की बुधवार के दिन बंद रहता है। यहाँ आपको बहुत से जानवर देखने को मिलेंगे जैसे शेर, चीता, भालू, हिरन, और भी अलग अलग जानवर आप यहाँ देख सकते है।

    3. एलीफैंटा केव्स

    यहाँ जाने के लिए आपको फेरी का सहारा लेना होगा। ये हफ्ते में सिर्फ सोमवार के दिन बंद रहता है। ये मुंबई से 11 किलोमीटर दूर है। फेरी का टिकट करीब 250 से 300 रूपए तक हो सकता है जिसमे आना और जाना दोनों धमिल है। फिर फेरी के बार एक मिनी ट्रैन में बैठाया जाता है जो की एलीफैंटा केव्स तक पर्यटकों को पहुँचती है जिसका किराया 15 रूपए तक होता है। एलीफैंटा केव्स में एंट्री करने का टिकट एक व्यस्क का मात्र 40 रूपए तक हो सकता है। इन गुफाओ का निर्माण पांचवी सदी में बनाया गया जो की पहाड़ों को काट कर बनाया गया। यहाँ आपको हिन्दू और बौद्ध धर्म से जुडी मूर्तियां देखने को मिलेगी।

    4.मरीन ड्राइव

    शाम ढल जाने के बाद यहाँ बहुत से लोग समय बिताने आते है, जिनमे कपल्स भी शामिल होते है। यदि आपको समुद्र देखना पसंद है तो आप यहाँ जा सकते है। मरीन ड्राइव से लहरों की आवाज और आकाश में मिलता हुआ समुद्र का दृश्य बहुत ही सुन्दर नजर आता है। ये नार्थ नारिमा से शुरू होता है जो की 3 किलोमीटर तक लम्बा है। इस जगह को ” क्वींस नेक्लेस ” के नाम से जाना जाता है। यहाँ काफी संख्या में लोग सनसेट देखने भी आ सकते है।

    ये भी पढ़े:- उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के रहस्यमयी राज, दर्शन

    5.फिल्म सिटी मुंबई

    ये गोरेगाव मुंबई में स्थित है, एंट्री के लिए प्रति व्यक्ति 1000 रूपए की टिकट खरीदनी होती है। फिल्म सिटी में ही बिग्ग बॉस का सेट भी बना हुआ है जहाँ पर बिग्ग बॉस की शूटिंग होती है। फिल्म सिटी में आपको मंदिर, टापू, समुद्र, और भी बहुत सी चीज़े दिखाई जायेगी जो की मूवीज में दिखाई जाती है। साथ ही यहाँ एक बॉलीवुड पार्क है जहाँ पर आपको बहुत से शोज़ दिखाए जाते है।

    Mumbai me ghumne ki jagah

    6.जुहू बीच

    ये जगह मुंबई की बहुत प्रसिद्ध जगह में से एक है जो की अँधेरी के पास स्थित है। यहाँ आप बहुत सी वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी, घुड़ सवारी और स्ट्रीट फ़ूड का भी आनंद ले सकते है। इसके आलावा यहाँ आपको यहाँ बहुत से बॉलीवुड सेलिब्रिटी के घर देखने को मिलेंगे जैसे अक्षेय कुमार, अजय देवगन, अमिताभ बच्चन। साथ ही यहाँ से आपको शाम के समय में काफी खूबसूरत सनसेट देखने को मिलेगा जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है।

    7.सिद्धिविनायक मंदिर

    ये मुंबई का सबसे रिचेस्ट टेम्पल्स में से एक है। ऐसी मान्यता है की सिद्धिविनायक मंदिर की महिमा अपरम्पार है। मंदिर में गणेश जी की मूर्ति की खूबसूरती आप यदि देखेंगे तो देखते ही रह जाओगे । यदि आप यहाँ गणेश चतुर्थी के दिन आते है तो आपको यहाँ भारी भीड़ और उत्सव का माहौल देखने को मिलेगा।

    8.हाजी अली दरगाह

    ये समुद्र के बीचो बीच बना हुआ है। ये एक मुस्लिम व्यापारी हाजी अली के नाम पर बना है जो की बहुत पैसे वाला व्यापारी था। इसकी स्थापना 1631 में हुई। ऐसा मन जाता है की जो सच्चे मन से यहाँ कुछ मांगता है उसकी ीचा जरूर पूरी होती है।

    9.छत्रपति शिवजी टर्मिनल

     ये एक रेलवे स्टेशन है जिसका नाम यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट पर भी रजिस्टर्ड है। इसकी बनावट बहुत सुन्दर है। भारत की पहली ट्रैन यही से चलायी गयी थी।  ये मुंबई के बिलकुल बीचो बेच स्थित है। पहले इसको विक्टोरिया टर्मिनल के नाम से भी जाना जाता था। इसकी स्वतंत्र के समय भी भारी योगदान रहा। आज ये भारत का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन के रूप में जाना जाता है।

    10.प्रिंस ऑफ़ वेल्स म्यूजियम

    यहाँ आपको भारत के इतिहास के बारे में जानने को मिलेगा। इसको छत्रपति शिवजी महाराज संग्राहलय के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ आपको एंट्री टिकट 150 रूपए की देनी होगी। इसका निर्माण 10 जनवरी 1922 को किया गया जो की 3 भागो में बाटा गया है। कला, वास्तुकला, प्राकर्तिक इतिहास इन सभी का मिश्रण आपको देखने को मिलेगा। यहाँ आपको पांचवी सदी से लेकर पंद्रहवी सदी तक की पुराणी धार्मिक मूर्तियां आपको देखने को मिलेंगे। इसके आलावा राजा महाराजो के द्वारा इस्तेमाल किये गए हथियार भी देखने को मिलेंगे।Mumbai me ghumne ki best jagah

    11.फैशन स्ट्रीट

    ये मुंबई की सबसे फेमस शॉपिंग हब है जहाँ आपको बहुत सी दुखने देखने को मिलेगी। यहाँ आपको कपडे, ड्रीम केचर, शूज, जेवरर्लेरी और भी बहुत कुछ मिल सकता है। यहाँ सिर्फ लड़के और लड़कियां ही नहीं बल्कि बच्चे और बूढ़े लोगों के लिए भी आपको बहुत कुछ खरीदने को मिलेगा। जो महंगे महंगे ब्रांड की चीज़े माल्स में बहुत महंगी मिलती है यहाँ आपको थोड़े ही पेसो में मिल जाएगी।

    12.संजय गांधी नेशनल पार्क

    यहाँ आपको लायन और टाइगर सफारी करने का मौका करने का मौका मिलेगा। ये मुंबई के बोरीवली में स्थित है जो की 1969 में स्थापित हुए थी। यहाँ अआप्को जानवरों और पक्षियों के साथ साथ 1000 पौधों की प्रजातियां भी आप देख सकते है। यही पर आपको धनिसर नदी में बोटिंग करने का मौका मिलेगा। यहाँ आपको इसके आलावा 2400 साल पुराणी कानेरी गुफाये भी देखने को मिल जाएगी जिसमे बौद्ध धर्म से जुडी कुछ श्लीपकला देखने को मिलेगी।

    13. महालक्ष्मी टेम्पल

    ये हाजी अली दरगाह से 5 से 10 मिनट की दूरी पर स्थित है। यहाँ पर ज्यादातर पर्यटक कमल का फूल माता को अर्पण करते है जो की माता लक्ष्मी को काफी पसंद है। इस मंदिर का निर्माण 1831 में एक हिन्दू व्यापारी द्वारा करवाया गया।

    14.इस्कॉन टेम्पल

    ये मंदिर जुहू बीच के नजदीक में ही स्थित है। यहाँ आपको राधा किर्श्ना जी की मूर्ती देखने को मिलेगी जो बहुत ही खूबसूरत है।

    15.हैंगिंग गार्डन

    ये गार्डन समुद्र से आती हुई ताजा हवा, हरयाली और फूलोंकी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इस गार्डन को शू पार्क और कमला नेहरू गार्डन के नाम से भी जाना जाता है। ये मालाबार हिल्स मुंबई में है। इस गार्डन में एंट्री की कोई भी फीस नहीं है।

    Mumbai me ghumne ki achi jagah

    तो ये थी मुंबई में घूमने की कुछ जगह अगर आपको हमारा ब्लॉग अच्छा लगा हो तो कमेंट करके जरूर बताना। साथ ही ऐसे ही ब्लोग्स के लिए विजिट करते रहिये कही अनकही बाते को।

    FAQ’s-

    Q.1- मुंबई जाने का सबसे सही समय कोनसा है?

    उत्तर– वैसे यदि आपको मुंबई घूमना है तो आप साल में कभी भी जा सकते है लेकिन यदि आप अक्टूबर से मार्च के बीच में जाते है तो ये सबसे अच्छा समय है। मई से जून तक यहाँ काफी गर्नी पढ़ती है, जुलाई से सितम्बर तक काफी बारिश होती है इससे इन समय में आप अचे से नहीं घूम पाएंगे।

    Q.2- मुंबई में घूमने की टॉप जगह कौन कोनसी है?

    उत्तर– मुंबई का नाम आते ही गेटवे ऑफ़ इंडिया का नाम सबके दिमाग में आता है। एलीफैंटा केव्स, मुंबई ज़ू, हाजी अली दरगाह, संजय गाँधी नेशनल पार्क, महालक्मी मंदिर, हैंगिंग गार्डन, जहांगीर आर्ट गैलरी, सिद्धिविनायक मंदिर, जुहू बीच, फैशन स्ट्रीट जैसी जगह घूमी जा सकती है।

    Q.3- मुंबई में कोनसा स्ट्रीट फ़ूड फेमस है?

    उत्तर– यहाँ आपको मुंबई का फेमस वड़ा पाँव, पाँव भाजी और भेलपुरी स्ट्रीट फ़ूड सबसे ज्यादा खाने को मिलेगा।

    Q.4- मुंबई में कोनसी मार्किट सबसे ज्यादा फेमस है?

    उत्तर– मुंबई में वैसे तो बहुत सी मार्किट है लेकिन कुछ फेमस मार्किट है जैसे कोलाबा कॉज़वे, फैशन स्ट्रीट, हिल रोड। ये तीनो ही मार्किट अलग अलग लोकेशन पर स्थित है।

    Q.5- मुंबई को कैसे घुमा जा सकता है?

    उत्तर– यदि आप काम बजट में मुंबई घूमना चाहते है तो आप लोकल ट्रैन, बस से घूम सकते है लेकिन इसमें आपको काफी भीड़ का सामना करना पड़ेगा और साथ ही समय भी ज्यादा लग सकता है। इसके आलावा आप कैब्स वगैहरा का भी उपयोग करके मुंबई घूम सकते है। हम आपको मुंबई दर्शन बस का उपयोग करने की सलाह नहीं देंगे क्युकी इसमें आप ज्यादा जगह नहीं घूम पाते और समय की भी बर्बादी होती है, इससे अच्छा है आप खूब अपने हिसाब से घूमे।

    Q.6- मुंबई घूमने में कितने का खर्चा आता है?

    उत्तर- यदि आप मुंबई 3 दिन तक और सोलो घूमते है तो इसमें होटल और खाने पीने का खर्चा करीब 6 से 7 हजार तक आयेग। घूमने में यदि आप बस और लोकल ट्रैन काम में ले रहे है तो 3 दिन में 500 रूपए तक का खर्चा आएगा और टैक्सी का यदि उपयोग करते है तो 1500 से 2000 रूपए एक दिन के लग सकते है। इस तरह आप देख सकते है की लगभग 10 हजार रूपए और उससे भी काम में मुंबई घुमा जा सकता है।

    ये भी पढ़े:- ऋषिकेश में घूमने की 10 अमेजिंग जगह

    Goyal Muskan
    Goyal Muskan

    Hello, I am the owner and the creator of the website. I would love to write and have 5+ years of experience in the content writing field. I started Kahiankahibaate to give information to the audience, so they can get better information. The categories, mentioned in the site, In this we decided to provide information.

    Thank You

    Muskan Goyal.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपिकन नट्स खाने के क्या फायदे है? पिकन नट्स और अखरोट में अंतर
    Next Article अजवाइन के लाभकारी फायदे, आधा चम्मच रोज खाने से मिलेंगे ये फायदे

    Related Posts

    कपल्स के लिए भारत की 10 बेस्ट हनीमून की जगह [2025]

    20 May 2025

    ऊटी ट्रिप की पूरी जानकारी और घूमने की फेमस जगह

    16 May 2025

    गर्मियों में जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगह परिवार के साथ और पार्टनर के साथ

    27 April 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    About US
    About US

    स्वागत है, आपका हमारी साइट पर (kahiankahibaate), इस साइट पर हम आपको रहस्य , हेल्थ, वैलनेस टिप्स, घूमने की जगह और भी बहुत सी कही अनकही बातो के बारे में बताएँगे। निचे दी गयी हमारी कुछ केटेगरी है जिसपे हम अधिकतर बात करते है।

    X (Twitter) Instagram Pinterest
    Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Latest Posts

    कपल्स के लिए भारत की 10 बेस्ट हनीमून की जगह [2025]

    20 May 2025

    ऊटी ट्रिप की पूरी जानकारी और घूमने की फेमस जगह

    16 May 2025

    रोज पनीर खाने के बहुत से है फायदे, नुक्सान, गुण, और खाते वक्त क्या सावधानी बरते

    14 May 2025

    गर्मियों में जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगह परिवार के साथ और पार्टनर के साथ

    27 April 2025
    Copyright © 2025. Designed by Kahiankahibaate.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.