Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    kahiankahibaate.com
    • Home
    • डाइट
    • हेल्थ
    • ट्रेवल
    • रहस्य
    • ट्रेंडिंग
    X (Twitter) Instagram Pinterest
    kahiankahibaate.com
    Home - ट्रेवल - आधुनिक अयोध्या में घूमने की 10 नयी जगह, Places to visit in Ayodhya Dham
    ट्रेवल

    आधुनिक अयोध्या में घूमने की 10 नयी जगह, Places to visit in Ayodhya Dham

    Goyal MuskanBy Goyal Muskan19 December 2024Updated:3 April 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    आधुनिक अयोध्या में घूमने की 10 नयी जगह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    2/5 - (1 vote)

    आज हम बात करने वाले है आधुनिक अयोध्या के बारे में। राम मंदिर से 7 किलोमीटर की दूरी पर 14 बीघा जमीन पर 219 करोड़ की लागत से लखनऊ हाईवे पर नया बसअड्डा बनकर तैयार है।

    मंदिर से मात्र 1 किलोमीटर की दूरी पर रेल्वे स्टेशन है जो 240 करोड़ रुपए में बनकर तैयार हुआ है, जहा पर भविष्य में  दिल्ली , मुंबई , चेन्नई, बंगलोरे, पुणे, कोलकत्ता, नागपुर, जम्मू, लखनऊ से एक विशेष रेलगाड़िया अयोध्या आएगी। 1450 करोड़ रुपए में लगभग  1300 बीघे में फैला हुआ प्रयागराज हाईवे पर बनाया गया है नया एयरपोर्ट, ( जिसका नाम है महर्षि बाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट, Maharshi Balmiki Airport of Ayodhya )  यहाँ से राम मंदिर लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। तोह आइये हम आपको अयोध्या में कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते है जहाँ आप यदि अयोध्या जाते है तो जरूर जाइये-

    Table of Contents

    Toggle
    • अयोध्या में घूमने की नयी जगह 
    • 1. घाघरा नदी (Ghaghra River) 
    • 2. राम मंदिर (Ram Mandir)
    • 3. हनुमानगढ़ी (Hanuman Gari)
    • 4. राम की पीड़ी (Ram ki Pidi)
    • 5. लता मंगेशकर चौराहा (Lata Mangeshkar Chauraha)
    • 6. धर्म पथ (Dharm Path)
    • 7. दशरथ समाधी स्थल (Dashrath Samadhi Isthal)
    • 8. भरत कुंड (Bharat Kund)
    • 9. गुप्तार घाट (Guptar Ghaat)
    • 10.  कनक भवन (Kanak Bhawan)
    • प्रश्न और उतर

    अयोध्या में घूमने की नयी जगह 

    इस ब्लॉग में हम Ayodhya Dham Me 10 Nayi Jagah Ke bare me batayege, की आप कौन कौन सी जगह देख सकते है वहा जाकर, राम मंदिर के बाद आप वहा और कौन कौन सी जगह जा सकते है । 

    1. घाघरा नदी (Ghaghra River) 

    सरयू नदी से सैर करते हुए आप घाघरा नदी पहुंच सकते है।  जिसकी दूरी 350 किलोमीटर है। जिसका मतलब ये है की आपको जल में 350 किलोमीटर की यात्रा करनी होगी घाघरा नदी में पहुंचने के लिए । भविष्य में इस रुट के लिए भी मोटर बोट चलने का प्रस्ताव सरकार को रखा गया है। अभी हाल में इस पर ऐसे कोई सुविधा आपको यहाँ देखने को नहीं मिलेगी। इसी नदी के कारण गन्ने की खेती  यहाँ  भरी मात्रा में की जाती है।

    आधुनिक अयोध्या में घूमने की 10 नयी जगह

    2. राम मंदिर (Ram Mandir)

    अयोध्या के राम मंदिर की कूल लागत है 1800 करोड़। इस मंदिर का निर्माण राजस्थान के लखराने के पतथरों से किया गया है, जिसके कारण मंदिर की अनुमानित उम्र 1000 साल बताई जा रही है।  इस मंदिर का उद्धघाटन 22 जनवरी 2024 में किया गया। जिसमे राम जी की बाल्यावस्था की मूर्ति लगायी गयी थी। बाकी के 2 मंजिलो का काम अभी भी चल रहा है। खजराहो की मंदिरो के नागरशैली के आधार पर इस मंदिर की नक्काशी की गयी है। मंदिर का कुल छेत्रफल 251 बीघा है।

    Must Place to visit in Ayodhya Dham

    3. हनुमानगढ़ी (Hanuman Gari)

    राम मंदिर से लगभग 800 मीटर की दूरी पर ये मंदिर इस्थापित है ।  यह मंदिर 52 बीघा में फैला हुआ है। मंदिर 76 सिडिया चढ़कर ही हनुमान जी के दर्शन करने के बाद ही  राम मंदिर में जाने का विधान है। यह मंदिर अयोध्या नगर के बिलकुल बीच में  एक ऊंचे टीले पर बना हुआ है। शहर की तरफ आने पर आक्रमणकारियों की सुचना यही से प्राप्त करके अयोध्या के राजा को दी जाती थी। यही इतिहासकारो की माने तो जितनी बार अयोध्या पर आक्रमण किया गया उतनी बार इसी मंदिर को हमले की मार सहनी पड़ी। हालाँकि फिर से सन्यासियों ने इस मंदिर को फिर से खड़ा कर दिया। आज यह मंदिर रामानंद सम्पदाये के अधीन है।

    Hanuman Gari)

    4. राम की पीड़ी (Ram ki Pidi)

    अयोध्या को सरयू नदी की भयंकर बाढ़ से बचने के लिए इस बांध का निर्माण किया गया था । जिस पर श्रद्धालुओं के स्नान के लिए कई घाट  बना दिए गए थे। इतिहासकारो के अनुसार जितनी बार ये बांध खुलता था सरयू का पानी अयोध्या की गलियों में घुस जाया करता था। इसी बाढ़ से बचने के लिए अयोध्या में जगह जगह पर टीले बनाये गए थे, जिसे राम टीला, हनुमान टीला, लक्मण टीला कहा जाता है । आज ये बांध अयोध्या का मुख्य पर्यटन स्थल बन चूका है। हर दीपाली पर यह लाखों दिए जलाकर रामायण की उस घटना को उत्सव के रूप में मनाया जाता है जब राम वनवास से अयोध्या लौटे थे।

    Ram ki Pidi, Must Place to visit in Ayodhya Dham

    5. लता मंगेशकर चौराहा (Lata Mangeshkar Chauraha)

    पहले इस चौराहे का नाम नया चौराहा था बाढ़ में इसका नाम लता मंगेशकर जी  को समर्पित करने के पश्चात लता मंगेशकर चौराहा कर दिया गया। नया घाट और बस स्टैंड के पास ही यह चौराहा 6.7 करोड़ रुपए में बनकर तैयार हुआ है। पदम् श्री से सम्म्ननित राम सुथार जी ने 2 बार के कठिन परिश्रम के बाढ़ इस 40 फ़ीट लम्बी वीणा को आकर दिया । 14 तन की इस वीणा को लता जी के स्मृति चिह्न के रूप में लगाया गया है।

    Lata Mangeshkar Chauraha, Place to visit in Ayodhya Dham

    6. धर्म पथ (Dharm Path)

    नया घाट से कुछ पहले सड़क के दोनों तरफ 20 फ़ीट ऊंचे 40 सूर्य स्तम्भ लगाए गए है, जिसे धर्म पथ का नाम दिया गया है, जो की श्री राम के राजकुल सूर्यवंश का प्रतिक है। दोस्तों पता है आपको की जब सीता माता लंका से अयोध्या आयी थी तो वह उसके बाद कानपूर में बिठूर गांव में रुकी थी जहा उनके दोनों पुत्र लव और कुश का जन्म हुआ था, महर्षि वाल्मीकि के आश्रम में। अधिक जानकारी के लिए आप कानपूर में घूमने जगह के बारे में पढ़े और जाने उत्तरप्रदेश के बारे में।

    Dharm Path, Ayodhya Dham Me 10 Nayi Jagah Ke bare me batayege

    7. दशरथ समाधी स्थल (Dashrath Samadhi Isthal)

    नए बस अड्डे के बगल की एक पतली रोड 12 किलोमीटर दूर ले जाती है जो दशरथ समाधी तक पहुँचती है। इसके बारे में कहा जाता है की यहाँ पर राजा दशरत का दाह संस्कार हुआ था। राम मंदिर के साथ साथ इसको भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किये जाने की योजना बनायीं जा रही है।

    Dashrath Samadhi Isthal

    8. भरत कुंड (Bharat Kund)

    अयोध्या से 15 किलोमीटर दूर है नंदी ग्राम, यहाँ पर मौजूदा तालाब को कहा जाता है भरत कुंड। मान्यता है की यही से भरत ने पुरे अयोध्या का राज कार्य संचालित किया था। पर्यटकों के लिए इस जगह को भी विकसित किया जा रहा है।

    Bharat Kund

    9. गुप्तार घाट (Guptar Ghaat)

    राम की पेड़ी से सरयू नदी के किनारे चलते 10 किलोमीटर दूर  स्थित है, गुप्तार घाट। इस जगह को श्री राम के जल समधी के रूप में महत्त्व दिया जाता है। इसके आलावा अयोध्या नगर में बहुत से विशेष मंदिर है जिसकी अलग मान्यता है और अलग महत्व है। नयी अयोध्या को पूरी तरह से जानने के लिए यह पर 3 दिन रुकने की आवश्यकता है।

    Guptar Ghaat

    10.  कनक भवन (Kanak Bhawan)

    यह मंदिर अयोध्या में घूमने का प्रमुख स्थान है। इसके बारे में कहा जाता है की इस मंदिर को भगवन राम की माँ केकई ने विवाह के बाद सीता माता को दिया था। बाद में राजा विक्रमादित्य ने इसका पुनर्निर्माण करवाया था। कनक भवन अयोध्या के सबसे आकर्षित स्थलों में से एक है। इस भवन की वास्तु कला सभी को आकर्षित करती है।

    आज की अयोध्या उसे अखंड भरत का प्रतिक है , अपनी सम्पनता के कारण इसने समय समय पर बाहरी आक्रमण का भी सामना किया। अयोध्या की इसी सम्पन्नता ने मुगलो को भी आकर्षित किया। सूर्यवंश के पतन के साथ ही अयोध्या का भी पतन होने लगा। अयोध्या को फिर से खोजकर इस्थापित करने में बार बार राजा विक्रमादित्य का नाम आता है। लेकिन विक्रमादित्य एक उपाधि है जिसे कई राजाओ को दिया गया, परन्तु ये कहना बहुत मुश्किल है की किस काल खंड के किस राजा ने यह काम किया।

    Kanak Bhawan, Top 10 Places to visit in Ayodhya Dham

    ऐसे ही और धार्मिक स्थलों के घूमने की जगहों के बारे में यदि आप जानना चाहते है तो आप हमारी ट्रेवल वाली केटेगरी में जाकर सारी जानकारी देख सकते है।

    प्रश्न और उतर

    यहाँ पर कुछ प्रश्न और उतर दिए गए है जो आप जरूर पढ़े।

    Q.1- अयोध्या राम जन्म भूमि में दिवाली कब मनाई जाएगी?

    उत्तर- अयोध्या में दिवाली 1 नवम्बर 2024 को मनाई जाएगी इसकी सुचना स्वयं राम मंदिर के पंडित जी द्वारा दी गयी है।

    Q.2- अयोध्या में घूमने की कौन कोनसी जगह है?

    उत्तर– अयोध्या में घूमने के लिए राम भूमि, राम मंदिर, घाघरा नदी, कनक भवन, गुप्तार घाट, भारत कुंड, धर्म पथ, दशरथ समाधी स्थल, राम की पीढ़ी आदि जगह घूमी जा सकती है।

    Q.3- अयोध्या में गोवेर्धन और अन्नकूट कब मनाया जायेगा?

    उत्तर– अयोध्या में गोवेर्धन और अन्नकूट 2 नवम्बर को मनाया जायेगा।

    Q.4 क्या अयोध्या घूमने के बाद लखनऊ में जाकर कोनसी जगह घूमें?

    उत्तर– अयोध्या से केवल 2 घंटे की दूरी है, उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ, अगर आप घूमने जाना जाते है तो लखनऊ में घूमने की जगह के बारे में पढ़े और जाने की वह कहा पर जा सकते है।

    Goyal Muskan
    Goyal Muskan

    Hello, I am the owner and the creator of the website. I would love to write and have 5+ years of experience in the content writing field. I started Kahiankahibaate to give information to the audience, so they can get better information. The categories, mentioned in the site, In this we decided to provide information.

    Thank You

    Muskan Goyal.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत के 10 रहस्यमयी, विचित्र और डरावने गांव जो आज सुनसान पड़े है
    Next Article खासी और झुखाम सही करने के घरेलु उपाय | 5 मिनट में आज ही झुखाम सही करे 

    Related Posts

    कपल्स के लिए भारत की 10 बेस्ट हनीमून की जगह [2025]

    20 May 2025

    ऊटी ट्रिप की पूरी जानकारी और घूमने की फेमस जगह

    16 May 2025

    गर्मियों में जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगह परिवार के साथ और पार्टनर के साथ

    27 April 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    About US
    About US

    स्वागत है, आपका हमारी साइट पर (kahiankahibaate), इस साइट पर हम आपको रहस्य , हेल्थ, वैलनेस टिप्स, घूमने की जगह और भी बहुत सी कही अनकही बातो के बारे में बताएँगे। निचे दी गयी हमारी कुछ केटेगरी है जिसपे हम अधिकतर बात करते है।

    X (Twitter) Instagram Pinterest
    Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Latest Posts

    कपल्स के लिए भारत की 10 बेस्ट हनीमून की जगह [2025]

    20 May 2025

    ऊटी ट्रिप की पूरी जानकारी और घूमने की फेमस जगह

    16 May 2025

    रोज पनीर खाने के बहुत से है फायदे, नुक्सान, गुण, और खाते वक्त क्या सावधानी बरते

    14 May 2025

    गर्मियों में जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगह परिवार के साथ और पार्टनर के साथ

    27 April 2025
    Copyright © 2025. Designed by Kahiankahibaate.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.