Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    kahiankahibaate.com
    • Home
    • डाइट
    • हेल्थ
    • ट्रेवल
    • रहस्य
    X (Twitter) Instagram Pinterest
    kahiankahibaate.com
    Home - डाइट - फॉलो करे ये 32 Bar Formula डाइट प्लान और घटाए 29 किलो वजन ( जानिए निशा जी की वेट लॉस जर्नी)
    डाइट

    फॉलो करे ये 32 Bar Formula डाइट प्लान और घटाए 29 किलो वजन ( जानिए निशा जी की वेट लॉस जर्नी)

    Goyal MuskanBy Goyal Muskan7 September 2026Updated:8 September 2026No Comments42 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    32 baar formula apnaaye or ghataye 29 kilo tak vajan
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    1.5/5 - (2 votes)

    आज हम ऐसे वेट लॉस मेथड के बारे में बात करने वाले है जो वजन घटने के साथ साथ शरीर की बिमारियों को भी दूर करने में मदद करता है। वो फार्मूला है 32 बार खाना चबाने का फॉर्मूला।

    इस फार्मूला में आपको खाने का हर एक निवाला बहुत छोटा होना चाहिए और उसे 32 बार चबाना होता है और जब तक चबाना है जब तक वो निवाला में मुँह में पानी नहीं बन जाये। जब वो निवाला लार में घुलकर बिलकुल तरल बन जाए तभी आपको निगलना है। ऐसा करने से आपको एक रोटी खाने में ही करीब आधे घंटे से ज्यादा का समय लग जायेगा और आपका पेट भी काम खाने में भर जायेगा। यकीन नहीं होता तो आगे हमारे साथ पढ़िए निशा जी की कहानी और एक बार जरूर इस तरीके से खाने की कोशिश करे जो पहले के ज़माने में लोग कहा करते थे की खाने को धीरे धीरे और अच्छे से चबाकर खाना चाहिए ये वही फार्मूला है 32 बार का।

    तो चलिए निशा जी की कहानी उनका डाइट प्लान जान लेते है उन्होंने कैसे 4 से 5 महीने में  29 किलो तक वजन कैसे घटाया।

    32 baar formula ke golden niyam

    Table of Contents

    Toggle
    • जानिए निशा जी का रूटीन क्या था ?
    • निशा जी का डाइट प्लान जिससे घटाए 29 किलो तक वजन
    • गर्मियों के लिए स्पेशल डाइट प्लान [DAY 1 To DAY 7] अपनाए और घटाए वजन
    • [Day 2]
    • [Day 3]
    • [Day 4]
    • [Day 5]
    • day 6 के डाइट प्लान 
    • सांतवा दिन- Summer Diet Plan For Day 7
    • सर्दियों में इन तरीको को अपना कर घटाए 20 किलो तक वजन
      • 1.ज्यादा पानी पिए
      • 2. मॉर्निंग ड्रिंक जरूर पिए
      • 3.हेल्थी नाश्ता
      • 4.चीनी के बदले खाये ये चीज़े
      • 5.ज्यादा से ज्यादा ड्राई फ्रूट का सेवन
      • 6.हरी सब्जियों का ज्यादा सेवन करे
      • 7.अलग अलग अनाज खाये
      • 8.विटामिन डी की अच्छी मात्रा रखे
      • 9.सूप जरूर पिए
      • 10.मखाने के सेवन
      • 11.हेल्थी हलवा
      • 12.हेल्थी लड्डू
      • 13.वर्कआउट
      • 14.अच्छे से सोये
    • कैसे 1 महीने में घटाए 10 किलो तक वजन?
    • पेट की चर्बी को घटाने के लिए पिए ये चमत्कारी ड्रिंक्स
    • ड्रिंक बनाने की विधि-
    • किन लोगो को इस ड्रिंक का सेवन नहीं करना-
    • इस ड्रिंक के चमत्कारी फायदे-
    • नवरात्री में अपनाये इस डाइट प्लान को 
    • एक ऐसा डाइट प्लान जिससे आप घटा सकते है एक महीने में 10 किलो तक का वजन
    • कैसे किया जाता है 32 बार का फार्मूला का इस्तेमाल-
    • FAQ’s-
      • Q.1- 32 बार फॉर्मूले से खाना खाने से कौन कौनसी बीमारियां ख़तम हो जाती है?
      • Q.2- क्या है 32 बार का फार्मूला?
      • Q.3- क्या 32 बार फॉर्मूले से चावल खाये जा सकते है?
      • Q.4- क्या 32 बार फॉर्मूले के साथ ग्रीन टिया पीना भी जरुरी है?
      • Q.5- क्या वेट लॉस जर्नी में चावल खाये जा सकते है?
      • Q.6- 32 बार फॉर्मूले की ख़ास बात क्या है?
      • Q.7 1 महीने में 10 किलो वजन घटने के लिए क्या करना चाहिए?
      • Q.8- खाने को कैसे खाना चाहिए?
      • Q.9- लौकी के ज्यूस का क्या फायदा है ?
      • Q.10- गरम पानी किसे नहीं पीना चाहिए?
      • Q.12 कपाल भांति से क्या होता है?
      • Q.13- हमें एक दिन में कितनी बार खाना खाना चाहिए और कितनी बार फ्रेश होना चाहिए?
      • Q.14- क्या जिनको थायरॉइड होता है उनका भी वजन काम हो सकता है?
      • Q.15- अजवाइन की चाय कैसे बनायीं जाती है?
      • Q.16- नवरात्री के व्रत में क्या क्या खा सकते है?
      • Q.17- नवरात्री के व्रत में क्या क्या नहीं खाना चाहिए?
      • Q.18- नवरात्री के कितने व्रत रखने चाहिए?
      • Q.19- नवरात्री 2024 की शुरवात कब से है?
      • Q.20- पीरियड्स में नवरात्री के व्रत कैसे करे?
      • Q.21 नवरात्री में 9 दिनों तक क्या खाये जिसे वजन भी कम हो? 

    जानिए निशा जी का रूटीन क्या था ?

    निशा जी मुंबई की रहने वाली है। जिनका वजन मार्च महीने में 109 किलो था उन्होंने अपना वजन काम करने के लिए सोना बेल्ट करोड़ लिया। सोना बेल्ट के इस्तेमाल से उनके पेट में गांठे पड़ गयी और वो इतनी बीमार पड़ गयी की उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा साथ ही डॉक्टर्स ने उन्हें बच्चा दानी निकलवाने की सलाह दी पर उनके बच्चे नहीं हुए थे इसलिए उन्होंने अपनी बच्चेदानी नहीं निकलवाई। उन्हें बार बार चक्कर आते थे, उल्टियां होती थी पर जैसे ही उन्होंने 32 बार फॉर्मूला अपनाया उनकी सभी बीमारी छूमंतर हो गयी।

    निशा जी बताती है की उन्होंने इन 4 से 5 महीने में कुछ खाना नहीं छोड़ा और सब कुछ खाकर बी उन्होंने इतना वजन घटा लिया। निशा जी को वजन बढ़ने के कारण बहुत सी परेशानी थी किडनी की समस्या, माइग्रेन, थारॉइड, बीपी ये सभी समस्या उनकी सिर्फ 32 बार वाले से ही सही हो गयी। निशा जी पहले अपना खाना सिर्फ 5 मिनट में ख़तम कर लेती थी और अब निशा जी को थोड़ा सा खाना खाने में आधे घंटे से भी ज्यादा समय लगता है।

    आज निशा जी ने 29 किलो तक वजन घटा कर बहुत से रोगो से छुटकारा पा लिया है, तो चलिए हम भी निशा जी का डाइट प्लान जान लेते है जिससे आप लोग भी अपनी वेट लॉस जर्नी चालु कर पाए।

    weigh loss from 32 baar formula

    निशा जी का डाइट प्लान जिससे घटाए 29 किलो तक वजन

    1. निशा जी सबसे पहले उठते ही एक गिलाद गरम पानी पीती है।
    2. सुबह 10 बजे एक कोई भी फल जो घर में जैसे संतरा, सेब, नाशपाती खा लेती है पर निशा जी इन फलो को भी 32 बार चबा कर ही खाती है। यदि आप एक एप्पल को ही 32 बार चबा कर खाएंगे तो एक में ही आपका पेट इतना भर जायेगा की दूसरा कुछ खाने की इच्छा ही नहीं करेगी।
    3. दिन में लंच के समय 1 से 2 बजे के बीच में या तो छोटी कटोरी चावल या फिर मल्टीग्रैन रोटी, दही और सब्जी खाती है। और दिन का खाना भी निशा जी 32 बार चबा कर ही खाती है।
    4. खाना खाने के 2 घंटे के बाद 1 कप ग्रीन टी पीती है।
    5. शाम को 7 बजे के आस पास एक कटोरी दाल पी लेती थी।
    6. 8 बजे करीब ग्रीन टी।
    7. निशा जी हफ्ते में एक बार बिना नमक का खाना खाती थी। यदि आप भी वजन घटना चाहते है तो आपको भी हफ्ते में एक दिन बिना नमक का खाना जरूर खाना चाहिए तो इससे ब्लोटिंग की समस्या दूर होती है।32 baar se ghataye 29 kilo tak vajan

    गर्मियों के लिए स्पेशल डाइट प्लान [DAY 1 To DAY 7] अपनाए और घटाए वजन

    1. सुबह जल्दी उठकर सबसे पहले एक गिलास सौफ के बीज का पानी लेंगें। इससे आपका पाचन अच्छा होता है, हार्मोन्स को संतुलित रखता है, वजन कम करने में मदद करता है।

    2. ब्रेकफास्ट में मैंगों स्मूदी लेगें

    विधि-गर्मियों में सबसे पहले दिमाग में एक चीज आती है वो है आम। इसके लिए सबसे पहले आम लेंगे इसमें अपनी पंसद का दूध मिलायंगे और कुछ मेवे तथा बीज डालकर ब्लेंड कर लेंगे और आपकी मैंगो स्मूदी तैयार है।

    3. इसके बाद 11-12 बजे आप कोई फल खा सकते है, फल पानी वाला हो तो ज्यादा अच्छा है जैसे- तरबूज या खरबूजा।

    4. लंच में एक गेंहू के आटे की रोटी, पनीर की भुरजी (50 ग्राम) और लॉकी की सब्जी (150 ग्राम)। लॉकी की सब्जी की जगह आप लॉकी की सब्जी को गेहू के आटे में गूथ कर लॉकी की रोटी भी बना सकते है। इसके साथ आपको 1 गिलास छाछ लेनी है और 1 प्लेट सैलेड। ये दोनों चीजे रोज हमे लंच में लेनी है।

    5. शाम में आपको लेना है नट्स चाट। जैसे मूंगफली और सिके हुए चने के अंदर आप प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, चटनी मिलाकर नट्स चाट तैयार कर सकते है।

    6. रात में अरहर की दाल (150 मिलीग्राम) लेंगें क्यूंकि इसमें प्रोटीन और फाइबर होता है। ये आसानी से बन जाती है और स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है। इसके साथ आप सफेद चावल (100 ग्राम) और मिक्सड सलाद (100 ग्राम) लेनी है।

    7. सोने से पहले आपको लेनी है नाइट टी। जिसे लेने से आपको अच्छी नींद आएगी और वनज कम करने में भी असरदार होगी। आप किसी भी ब्राण्ड की ग्रीन टी ले सकते है।

    Summer Diet Plan For Day 1

    [Day 2]

    1. दिन की शुरूआत एक हर्बल वॉटर पिने से  दिन अच्छा जाता है, इससे बॉडी में पानी की कमी नहीं होती है। सोने से पहले जीरे के बीजों को भिगो कर रख दे और सुबह इसे उबाल कर छान कर ये पानी पीए।

    2. ब्रेकफास्ट में आप बरचर मूजली खा सकते है।

    सामाग्री- इसे बनाने के लिए रोल्ड ओट्स का इस्तेमाल करेंगें। इसके अलावा इसमें अलग अलग तरह के बीजों का इस्तेमाल कर सकते है जैसे खूरबूजे के बीज, चीया सीड्स, साथ ही इसमें आप किशमिश का भी इस्तेमाल कर सकते है। कोकोनट मिल्क, हनी, बादाम, नारियल का बुरादा दही, एप्पल, वेनिला ऐसेंस।

    विधि-सबसे पहले रोल्ड ओट्स लेगें जो कि ग्लूटन फि होता है। इसमें हम नारियल का बुरादा मिलायेंगें। इसके बाद इसमें सभी तरह के बीज मिला लेंगे। इसमें किशमिश मिलायेगें ताकि कुछ मिठा स्वाद इसमें रहे, इसके बाद इसमे बादाम मिला लेंगें और सबको अच्छे से मिला लेंगें। अब एप्पल को स्वाद इसमें रहे, इसके बाद इसमे बादाम मिला लेंगें और सबको अच्छे से मिला लेंगें। अब एप्पल को कददू कस कर लेंगें और हमने जो सूख घोल बनाया है इसमें एप्पल मिला लेंगें। फिर अंत में इसमें दही और दूध मिला देंगें और शहद मिलानें के बाद थोडा चेनीला ऐसेंस मिला देंगें। सब चीजों को अच्छे से मिलाने के बाद थोडी देर ठण्डा करने के लिए फीज में रख देंगे। आपकी बरचर मजूली तैयार है।

    एक कटोरी बरचर मजूली में आपको 286.9 ग्राम कैलोरीज, 29.5 ग्राम कार्बस, 14.9 ग्राम फैट और 9.7 ग्राम प्रोटीन मिलेगा।

    3. करीब 11 से 12 बजे आप एक मौसमी फल खा सकते है। यदि आपको भूख लगे तो।

    4. लंच में आपको को लेना है एक चपाती, तोरी की सब्जी और चना दाल की सब्जी। इसके साथ एक गिलास छाछ और एक प्लेट सलाद हर रोज लेना है।

    5. शाम को 4 से 5 बजे आप आम चाट बना सकते है। इसके लिए आपको मुंगफली के कुछ दाने लेने है, इसमें कच्चा आम मिला लेंगे इसके अंदर प्याज, टमाटर, चाट मसाला डाल कर मिक्स कर लेंगे और बहुत अच्छी चाट बनकर तैयार हो जाएगी।

    6. रात के खाने में आपको लेना है वेजीटेबल पास्ता। सूजी पास्ता बनाने के लिए आपकी सूजी का पास्ता लेना है ध्यान रहे बाजार में मिलने वाला कोई पैकेट पास्ता का इस्तेमाल ना करे सूजी पास्ता ले इसमें ढेर सारी सब्जी मिलाकर वेजीटेबल पास्ता बना ले।

    7. रात मे सोते समय ग्रीन टी पीकर अच्छी नींद ले। अच्छी नींद लेने से ज्यादा तेजी से वजन कम होता है। कम से कम, 7 से 8 घण्टे की नींद जरूर ले। हल्दी डाईट के साथ अच्छी नींद भी जरूरी है।

    Summer Diet Plan For Day 2

    [Day 3]

    1. सबसे पहले सुबह उठकर आपको लेना है सूखे धनिया बीज का पानी। जैसे हमने बाकी के बीज भिगोकर रात में रखे थे इसे भी वैसे ही भिगोकर रखना है और सुबह इस पानी को गरम करके छान ले। आपकी मोर्निंग ड्रिंक तैयार है। यह हमारे शरीर को ठण्डा रखता है।

    2. ब्रेकफास्ट में आपको लेना है पनीर और कॉर्न सैण्डवीच। इसके लिए आपको पनीर और स्वीट कॉर्न को प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और कुछ मसालों के साथ मिक्स करके सैण्डवीच बना लेना है। अब इस सैण्डविच को ग्रिल कर ले। आप ब्रेड के जगह पनीर पराठा भी खा सकते है।

    3. करीब 11 से 12 बजे आपको सत्तु छाछ पीनी है।

    4. लंच में आपको खाना दही चावल। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको चावल उबाल लेंगे। उबालते समय इसमें चमक मिला लें। करीब 10 मिनट में ये बनकर तैयार हो जायेंगे। अब इन्हे हल्का मेश कर लेगे और एक कटोरी में निकाल लेंगे ताकि ठण्डा हो जाए। अब इसमें थोडा सा जीरा और राई का तड़का लगा देगें। अब अंत में अब चावल में दही मिला लेंगे। आप चाहे तो इसमें कसा हुआ खीरा, और गाजर भी मिला सकते है। इससे चावल का स्वाद और भी बढ़ जाएगा।

    5. शाम में आप ग्रीन टी ले सकते है।

    6. रात में आपको खानी है रागी की रोटी, सोयाबीन की सब्जी, और मसूर दालमसाला सोयाबीन की सब्जी बहुत अच्छी बनती है और ये हेल्थ के लिए अच्छी होती है।

    7. रात में सोते समय आपको लेनी है रिलेक्सींग टी यानी ग्रीन थी।

    Summer Diet Plan For Day 3

    [Day 4]

    1. सुबह उठकर आपको पीना है सब्जा के बीज का पानी। सब्जा के बीज को आपको रात को भिगोगर रख दे और इसको छान कर पानी पी। यदि आप रोज रोग ये अलग अलग पानी नहीं पीना चाहे तो आप एक ही तरह का पानी रोज पी सकते है।

    2. ब्रेकफास्ट में आपको खाना है वेजीटेबल उत्तपम । जो कि सूजी और सब्जियों का इस्तेमाल करके जल्दी बन जाता है इसके साथ आप पुदीना की चटनी खा सकते है।

    3. इसके बाद करीब 11 से 12 बजे के बीच में आपको लेना है वॉटरमेलन पंच। एक गिलास वॉटरमेलन पंच बनाने के लिए हमे वॉटरमेलन, मिन्ट लीफ, अदरक और निम्बू का रस चाहिए। एक बडे वॉटर मेलन का एक तिहाई भाग लेले और इसको मिक्सी जार में डाल ले, इसमें थोडी पुदीने के पत्तियां, एक छोटा टुकडा अदरक, और निम्बू का रस मिलाकर ब्लेंड कर ले। ब्लेंड करने के बाद इसे छान ले, यदि आपको इसे ठण्डा पीने है तो इसमें थोडी बर्फ मिला ले। अंत में इस पर थोडा काला नमक छीडक दे। आपका वॉटरमेलन पंच तैयार है।

    4. लंच में आपको खाना किनुआ पुलाव 250 ग्राम। इसके साथ आपको लेना है पुदिना रायता और एक प्लेट मिक्सड सलाद ।

    5. शाम को आपको लेना भूना हुआ चना और ग्रीन टी।

    6. रात में आपको लेना है एक पनीर रेप। इसमें एक रोटी के साथ आप पनीर की भूरजी और साथ में सलाद भी ले सकते है।

    7. रात में आपको सोने से पहले लेनी है ग्रीन टी।

    Summer Diet Plan For Day 4

    [Day 5]

    1. सुबह उठकर आपको लेना है चीया सीड्स वॉटर।

    2. ब्रेकफास्ट में आपको खाना है एक कटोरी वेजीटेबल दलिया। इसके लिए आपको सबसे पहले दलिया सेक लेना है। फिर एक कढाई में सब्जियां और दलिया, मसाले और पानी मिक्स करके पका ले। ले बहुत अच्छा बनता है साथ ही इसको खाने से पूरे दिन भूख नहीं लगती।

    3.11 से 12 बजे आपको लेना है लॉकी का ज्यूस। इसे बनाने के लिए आपको एक मिक्सर में लॉकी काटकर डाल लें और ब्लेंड कर ले। ब्लेंड करने के बाद इसे छान लें और छानने के बाद इसमें नीम्बू का रस मिला लें, हल्का सा काला नमक डाल लें और चम्मच से मिला ले। आपका लॉकी का ज्यूस तैयार है। अगर आप इसे ठण्डा पीना चाहे तो इसमें आप बर्फ भी डाल सकते है। लॉकी तेजी से वजन घटाने में सहायक है।

    4. दिन में आपको खानी है एक रागी की रोटी, राजमा की सब्जी, एक कटोरी दही और एक प्लेट सलाद।

    5. शाम में आप मखाने के साथ ग्रीन टी पी सकते है।

    6. रात के डीनर में आप खा सकते है चना पुलाव और मिक्स वेज रायता।

    7. रात में सोते समय एक कप ग्रीन टी।

    Summer Diet Plan For Day 5

    day 6 के डाइट प्लान 

    1. सुबह आपको धनिया के बीज का पानी पीना है।

    2. ब्रेकफास्ट में आपको खाना है एप्पल ओट्स स्मूदी। इसमें आप नट्स और सीड्स भी जरूर मिलाए। इनमें बहुत प्रोटीन और फाइबर होते है जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते है।

    3. फिर 11 से 12 बजे के बीच में आप कोई मौसमी फल खा सकते है।

    4. लंच में आपको खाना है वेजिटेबल मसाला ओट्स।

    5. शाम में आप घर पर बनाई हुई भेल पूरी ले सकते है। इसके साथ आप ग्रीन टी भी ले सकते है।

    6. डिनर में आप मूंग दाल टिक्की, धनिये की चटनी के साथ। मूंग दाल टिक्की के आप 4 पिस ले सकते हैधनिये की चटनी के स्थान पर दही भी खा सकते है।

    Summer Diet Plan For Day 6

    सांतवा दिन- Summer Diet Plan For Day 7

    1. सुबह उठकर आपको लेना है किशमिश का पानी। रात भर आपको किशमिश पानी में भिगोकर रखना है सुबह उठकर इसे छाने के पी लेइससे किशमिश के सभी पौशिक तत्व पानी में घुल जाते है। यह पानी पाचन के लिए बहुत अच्छा होता हैइसे शरीर को एनर्जी मिलती है और आप अपने दिन को बहुत अच्छे मोड पर शुरू कर सकते है आपको बिलकुल थकावट महसूस नहीं होगी

    2. ब्रेकफास्ट में आपको लेना है लॉकी चीला। इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक मिक्सर में लॉकी के टुकडे एड कर देफिर इसमें कटी हुई अदरक, कटे हुए प्याज, लहसुन की एक दो कली, 20 ग्राम ओट्स, 10 ग्राम बेसन, डाल कर अच्छे से ब्लेंड कर ले। फिर पानी डाले और एक बार अच्छे से ब्लेंड कर ले और एक पेस्ट बना ले। अब इसे एक कटोरी में निकाल ले और इसमें कटा हुआ धनिया और कटी हुई हरी मिर्च मिला लें अपने स्वादानुसार और अच्छे से मिला ले। अंत में इसमें नमक डाल ले। अब तबे पर इस घोल को डाल कर दोनो तरफ से चीले की तरह इसे सेक ले। आप इसे दही या धनिये की चटनी के साथ खा सकते है।

    3. करीब 11 से 12 बजे के बीच में आप निम्बू पानी में पुदिना की पत्तियां डाल कर शिकंजी बना ले।

    4. लंच में एक ज्यार की रोटी, भिंडी की सब्जी, एक कटोरी दही और एक प्लेट सैलेड

    5. शाम में आपको लेना है बील का ज्यूस।

    6. शाम में आपको लेना है मिलेट डोसा। किसी भी मिलेट का डोसा बनाकर उसमें पनीर की स्टफींग डाल लें और इसे दही या चटनी के साथ आप खा सकते है।

    7. रात में आपको लेनी एक ग्रीन टी। खाने के बाद इस ग्रीन टी को आप बिलकुल स्कीप ना करे क्यूंकि यह वजन घटाने में बहुत सहायक है। यह पाचन को बढाती है।

    सर्दियों में इन तरीको को अपना कर घटाए 20 किलो तक वजन

    सर्दियों के समय अधिकतर अपने देखा होगा की वजन भड़ जाता है और इसका मुख्या कारन है की सर्दियों में ज्यादा खाना, काम चलना फिरना, काम एक्सरसाइज करना और भी बहुत सी बाते। तोह चलिए जानते है की सर्दियों के मौसम में 1 महीने 10 किलो वजन कैसे कम करे और निचे दिए गए उपाय को फॉलो करके आप सब सर्दियों में इन तरीको को अपना कर 20 किलो तक वजन घटा सकते है।

    Weight loss plan for winters

    1.ज्यादा पानी पिए

    हमने अक्सर देखा है की सर्दियों में हम गर्मियों के मुकाबले बहुत कम पानी पीते है या हमें प्यास ही नहीं लगती । लेकिन वास्तव में देखा जाय तो शरीर वही काम करता है जो की गर्मियों में करता है इसीलिए सर्दियों में भी बॉडी को उसी तरह से हायड्रेटेड रखने की जरुरत होती है। कम पानी पीने से स्किन ड्राई हो जाती है, एनर्जी लौ रहती है, मूड स्विंग्स ये सब हो जाता है इसीलिए पानी की पर्याप्त मात्रा सर्दियों में रखे। पानी पीने के लिए आप हर समय पानी की एक बोतल साथ में रख सकते है।

    2. मॉर्निंग ड्रिंक जरूर पिए

    सुबह उठते ही पीने वाला पानी सिर्फ हमें हायड्रेटेड ही नहीं रखता बल्कि हमारी पाचन क्रिया को भी तेज करता है। सर्दियों में सुबह सुबह गरम गरम मॉर्निंग ड्रिंक पीने से काफी फायदा मिलता है। आप सुबह जीरे का पानी, सौफ का पानी, मेथी दाना पानी, धनिया के बीज का पानी, निम्बू पानी जैसे बहुत से मॉर्निंग ड्रिंक है जो की आप सुबह उठकर पी सकते है जिससे बॉडी में पानी की पर्याप्त मात्रा रहेगी।

    3.हेल्थी नाश्ता

    कभी कभी हम मॉर्निंग ड्रिंक लेने के बाद बहुत हैवी नाश्ता कर लेते है या फिर ठंडा नाश्ता कर लेते है जो की हमारे शरीर को नुक्सान पहुँचता है। सर्दियों में आपको गर्म और हेल्थी नाश्ता करना चाहिए ऑमलेट, इडली, पनीर सैंडविच जैसी चीज़े खा सकते है जिनमे प्रोटीन की अच्छी मात्रा हो। प्रोटीन नाश्ते में खाने से पूरा दिन पेट भरा भरा रहता है और भूख नहीं लगती।

    4.चीनी के बदले खाये ये चीज़े

    हमने देखा है की सर्दियों में लोगो को ज्यादा मीठा खाने की इच्छा होती है जैसे चॉक्लेट, मिठाइयां, ब्राउनी, डेसेर्ट्स। ऐसा इसलिए होता है क्युकी सर्दियों में हमें धुप कम मिलती है तो सेरोटिन हार्मोन की कमी हो जाती है और मीठे की क्रेविंग बढ़ जाती है। तो उस समय आप देसी खाण्ड, धागे वाली मिश्री, गुड़, कोकोनट शुगर जैसी चीज़ो का सेवन कर सकते है जिनसे शुगर का लेवल एक डैम से नहीं बढ़ता।

    5.ज्यादा से ज्यादा ड्राई फ्रूट का सेवन

    सर्दियाँ एक बहुत अच्छा समय होता है जब हम ड्राई फ्रूट का ज्यादा से ज्यादा सेवन करते है। इनमे अच्छी मात्रा में फैट्स, प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा 3 होता है जो हमारी सेहत को अच्छा करते है और शरीर में गर्मी देते है। एक मुठी भर ड्राई फ्रूट रोज खाने से हमें भूख भी कम लगती है। आप चाहे तो इन्हे रात को भिगो कर रख दे और सुबह इनके छिलके उतार कर खा ले।

    6.हरी सब्जियों का ज्यादा सेवन करे

    जितना ज्यादा हो सके हरी सब्जियों का सेवन करे क्युकी उसमे अच्छी मात्रा में फाइबर होता है और कैलोरीज भी कम होता है। इनके सेवन से हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है, शरीर में पानी की कमी पूरी होती है और वजन घटने में मदद मिलती है। साथ ही इनमे मैग्निसियम, विटामिन के, विटामिन सी, कैल्सियम और आयरन होता है जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है। इसीलिए आप हरी सब्जिया जैसे पालक, मेथी, ब्रॉक्ली, पत्तागोभी, लट्टूस खा सकते है।

    7.अलग अलग अनाज खाये

    सर्दियों में हम अलग अलग आटे की रोटियां खा सकते है जैसे मक्का, बाजरा, ज्वार, मिस्सी, जौ, चने, रागी  जैसे आटे का इस्तेमाल कर सकते है जो आपकी पाचन शक्ति को बढ़ता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और एनर्जी मिलेगी। इसके आलावा इनमे ग्लूटोन कम मात्रा में होता है तो वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

    8.विटामिन डी की अच्छी मात्रा रखे

    हमारे शरीर को विटामिन डी की बहुत आकाशयकता होती है इसीलिए जिनमे इसकी ज्यादा मात्रा होती है उनका अच्छे से सेवन करे। डेयरी प्रोडक्ट, बादाम, पालक, मशरुम, ऑरेंज ज्यूस जैसे चीज़ो का सेवन करके विटामिन डी की पूर्ती कर सकते है। जिससे आपको ठण्ड के मौसम में काफी एनर्जी मिलेगी। 20 KG Weight loss plan for winters

    9.सूप जरूर पिए

    आपको सर्दियों में हर रोज एक अलग तरह का सूप पीना चाहिए क्युकी ये शरीर को गर्माहट देते है और इनमे कैलोरीज की मात्रा भी ज्यादा नहीं होती। इनमे काफी नुट्रिएंट्स होते है, ये रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते है , इनमे फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, बॉडी में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करते है।

    10.मखाने के सेवन

    सर्दियों में शाम के समय कुछ न कुछ खाने की इच्छा रहती है उस समय बहार के खाने की जगह मखाने का सेवन कर सकते है।

    11.हेल्थी हलवा

    सर्दियों में सभी को हलवा खाना बहुत पसंद होता है और वो वजन बढ़ने का कारण भी बन जाता है। इसीलिए अच्छा ये है की घर में बना हलवा ही खाये और उसमे काम घी का प्रयोग करे, चीनी का प्रयोग ना करे। चीनी के स्थान पर गुड़ या फिर कोकोनट शुगर का भी प्रयोग किया जा सकता है।

    12.हेल्थी लड्डू

    सर्दियों के लड्डू शरीर के लिए बहुत हेल्थी है पर ध्यान रहे की बड़े बड़े लड्डू ना खाये लड्डुओं का साइज छोटा रखे। लड्डुओं में चीनी की जगह गुड़ का का इस्तेमाल करे। एक दिन में 1 से 2 लड्डू ही खाये इससे ज्यादा ना खाये।

    13.वर्कआउट

    सर्दियों में भी कम से कम आधे घंटे का  वर्कआउट जरूर करे। सर्दियों में ठण्ड के कारण हम वर्कआउट नहीं कर पाते लेकिन वर्कआउट करने से शरीर में गर्माहट हो जाती है इसीलिए चाहे आधा घंटा वाक ही करे पर वर्कआउट जरूर करना चाहिए।

    14.अच्छे से सोये

    सर्दियों में अच्छे से नींद लेना बहुत जरुरी है। जैसा की आपको पता है हमें 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए तो इसका जरूर ध्यान रखे।

    तो ये थी कुछ टिप्स जिनको फॉलो करके आप सर्दियों में आप 20 किलो तक का वजन घटा सकते है। अगर आपको हमारा ब्लॉग अच्छा लग तो कमेंट करके जरूर बताये।

    ये भी पढ़े:- कैल्सियम की कमी में करे इन चीज़ो का सेवन और बनाये हड्डियों को मजबूत

    कैसे 1 महीने में घटाए 10 किलो तक वजन?

    यदि आप चाहते है की बिना एक्सरसाइज करे आपका 10kg तक वजन कम हो जाये वो भी 1 महीने में, तोह आपको नामुनकिन लगता होगा। पर आपको जानके ये हैरानी होगी की आपका सच में वजन 10kg कम हो सकता है। कृपा करके निचे दिए गए जानकारी को जरूर पढ़े और Kam Kare 10kg Weight in 1 Month.

    1. यदि आप वजन कम करना चाहते है तो सबसे पहले चीज़ जो भी खाते हो उसका आधा कर दे, जैसे दिन में दो रोटी खाते हो तो 1 खाओ, 3 रोटी खाते हो तो डेढ़ ही खाओ।
    2. लोकि का सेवन सबसे ज्यादा करो, दिन में खाओ, रात के समय लोकि उबाल लो और उसमे सेंधा नमक मिलकर खाओ बिना रोटी के।
    3. सप्ताह में एक दिन खिचड़ी का सेवन करे।
    4. खाने को पीना है यानी खाने को अच्छे से चबाकर खाना है जिससे वो बिलकुल तरल बन जाए और फिर निगलना है और पानी को  घुट घुट करके पीना है।
    5. जिस दिन आपको भूख न लगे उस दिन सलाद खाना है।
    6. दिन में हमें 4 बार खाना खाना चाहिए और 2 बार फ्रेश होना चाहिए। सुबह 8 बजे नाश्ता, दिन में 12 बजे खाना, शाम को 4 बजे कुछ हल्का खाना और रात 8 बजे डिनर।
    7. जिनको जल्दी वजन घटाना है वो दिन में एक बार कोई भी हरी सब्जी उबाल कर सेंधा नमक मिलाकर खा ले जिससे तेजी से वजन कम होगा।
    8. सुबह खली पेट लौकी का ज्यूस पीने से तेजी से वजन कम होता है।
    9. अपने डाइजेशन को अच्छा करने के लिए रोज कपाल भाति करे जिससे डाइजेशन अच्छा होता है और पाचन शक्ति मजबूत होती है।
    10. पुरे दिन में गरम पानी चाय की तरह सिप सिप करके पीना है। ध्यान रहे जिनको कब्ज की समस्या होती है उन्हें गरम पानी नहीं पीने उन्हें रात को ताम्बे के बर्तन में पानी भरकर रखना है और उसे ही पीना है।
    11. सुबह उठकर 1 घंटा योगा जरूर करे।

    10kg वजन कम करने से पहले हमें ये जानना होगा की आपको वजन कम कैसे करना है और किस हद तक करना है उसके लिए शरीर में बढे हुए वजन को हम चार भागों में बाट कर समझेंगे की हमको क्या करना है।

    तो सबसे पहले वो लोग आते है जिनके शरीर में चर्बी है और उसका फैट बहार लटक रहा होता है जैसे हाथ की चर्बी लटक रही है जिसके कारण उन्हें ढेले कपडे पहनने पड़ते है, इस तरह की चर्बी में इनचेस लोस्स करने पड़ते है जो की स्ट्रेचिंग से होता है इसमें वजन कम नहीं होता , इनचेस लॉस होता है। दूसरे है वो लोग जिनका वजन कम करना होता है उसमे कार्डिओ करना होता है।

    पेट की चर्बी को घटाने के लिए पिए ये चमत्कारी ड्रिंक्स

    हल्दी पाउडर- हल्दी पाउडर में किरकुमिन पाया जाता है जो की एंटी इन्फ्लैमटॉरी है यानी जो शरीर की ब्लोटिंग, सूजन को काम करने में मदद करता है। हल्दी पाउडर पाचन शक्ति को बढ़ाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करता है। कहा जाता है की अगर हल्दी का सेवन रोज गर्म पानी के साथ पिने में करा जाए तो वजन बहुत हे जल्दी काम होगा।

    काली मिर्ची- इसमें पेपरिन पाया जाता है जो की इससे करक्यूमिन का अब्सॉर्प्शन बढ़ जाता है। काली मिर्ची पाउडर पाचन शक्ति को बढ़ा देता है जिससे शरीर में जमा फैट जल्दी से जल्दी कटने लगता है।

    ग्रीन टी लीव्स- लीव्स का उपयोग इसीलिए करना है क्युकी ये एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो की मेटाबोलिज्म को अच्छा करने में काफी मदद करता है।

    ड्रिंक बनाने की विधि-

    इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको एक पतीले में 80 डिग्री तक पानी गर्म करना है। अब पानी गर्म होने के बाद गैस बंद कर दे। इस पानी में अब ग्रीन टी लीव्स डालकर छोड़ दे, एक टी स्पून हल्दी पाउडर और एक चुटकी काली मिर्च डालकर 2 से 3 मिनट तक छोड़ दे। अब इनको अच्छे से मिला ले। अब आप चाहो तो इसको छान भी सकते है या फिर आप चाहो तो डायरेक्ट इसे सिप सिप करके पी सकते है। इस हेल्थी ड्रिंक को पीने का सबसे सही समय सुबह का है। सुबह के समय ये सबसे ज्यादा फायदेमंद है या फिर आप चाहो तो रात को इसका सेवन कर सकते है।

    किन लोगो को इस ड्रिंक का सेवन नहीं करना-

    1. जो मायें अभी अपने नवजात बच्चे को दूध पिलाती है उन्हें इस ड्रिंक का सेवन नहीं करना।
    2. प्रेग्नेंट महिलाओ को इस ड्रिंक का सेवन नहीं करना।
    3. जिन भी लोगो को मसाले से कोई एलेर्जी रहती है वो इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करे।kada jo turant ghata dega belly fat

    इस ड्रिंक के चमत्कारी फायदे-

    1. इस ड्रिंक को पीने से आपको त्वचा में चमत्कारी फायदे देखने को मिलेंगे।
    2. आपका मेटाबोलिज्म अच्छा होगा।
    3. शरीर की पाचन शक्ति बढ़ेगी।
    4. यदि आपको कोई कब्ज, दस्त या ब्लोटिंग की समस्या है तो वो दूर हो जायेगा।
    5. बेली फैट तेजी से कम होगा।
    6. शरीर में जमा फैट को काटने में काफी ज्यादा असरदार है।
    7. वजन कम करने में मदद करेगी।
    8. सुबह ड्रिंक पीने से पूरे दिन आपके शरीर में एनर्जी बनी रहेगी।

    नवरात्री में अपनाये इस डाइट प्लान को 

    1.सबसे पहले आपको सुबह 6 से 6:30 बजे उठकर फ्रेश होना है उसके बाद वेट चेक करके एक डायरी में लिख ले।

    2.वेट चेक करने के बाद 7 से 7:30 बजे के बीच में आपको निम्बू पानी लेना है। हलके गुनगुने पानी में आधा निम्बू डाल कर पी ले। ये मॉर्निंग वाटर फैट कटाई में काफी असरदार होता है।

    3.नाश्ता आपको सुबह 8 से 8:30 बजे के बीच में नाश्ता करना है जो की नाहा धोकर करना है। इसमें आपको मखाना खीर बनानी है। मखाना खीर की रेसेपी भी हम आपको बताने जा रहे है।

      • मखाना खीर कैसे बनाये?

    मखाना खीर बनाने के लिए एक ब्लेंडर जार ले ले इसमें एक चौथाई कप सीके हुए मखाने डाल ले और उसे ब्लेंड करके पाउडर बना ले। अब थोड़े और मखाने लेकर इसे बादाम, किशमिश के साथ थोड़ा सेक कर रख ले। अब एक पैन में एक  लॉ फैट मिल्क दाल ले और उसी में ग्रैंड करे हुए मखाने डाल ले और इसे अच्छे से मिक्स कर ले ताकि कोई घुटला न पड़े और इसे उबलने दे। आप इसे हल्का मीठा बनाना चाहते है तो खजूर डाल सकते है। जब खीर गाडी हो जाये इसमें सीके हुए मखाने और नट्स डाल देंगे और मिक्स करके उबलने देंगे।

    अंत में इलायची पाउडर डाल कर गार्निश कर देंगे। इस तरीके से मखाने की खीर तैयार है जो की नाश्ते में व्रत वाले दिन खा सकते है। इससे मेथे की क्रेविंग भी नहीं होगी और वजन भी कम होगा। इन सबके आलावा इससे हमें कैल्शियम और प्रोटीन अच्छी मात्रा में मिलेगी। पर ध्यान रहे इसकी ज्यादा मात्रा में सेवन न करे कम मात्रा में ही सेवन करे और चीनी इसमें बिलकुल न डाले। यदि आप मखाने की खीर नहीं खाना चाहते तो मखाने का रायता भी बना सकते है।

    4.इसके बाद आप 11 बजे यदि आपकी इच्छा हो तो चाय और कॉफ़ी ले सकते है लेकिन ध्यान रहे चीनी का इस्तेमाल न करे। इस चाय कॉफ़ी के साथ एक फ्रूट का सेवन जरूर करे।

    5.लंच आपको दिन में 1 से 2 बजे के बीच में करना है। लंच में आपको खाना है समा आलू पराठा जो की पेट को काफी लम्बे समय तक भरा भरा रखता है। चलिए इसे बनाने की विधि जान लेते है।

      • समा आलू का पराठा कैसे बनाये?

    आधा कप आप समा के चावल ले ले और इसको पीस कर बिलकुल आटे जैसा बना ले। एक पैन में हल्का सा घी दाल के हरी मिर्ची उसमे डाल के सेक ले और इसमें काली मिर्ची और नमक डाल ले । अब इस पैन में एक कप पानी डालकर समा का आटा जो हमने पीसा था वो डाल ले। अब दोनों को अच्छे से मिक्स कर ले ताकि कोई भी घुटली ना रहे। इसी में एक उबला हुआ आलू मिलकर एक अच्छा सा नरम आटा गूथ ले। इस आटे के दो पराठे घी में सेक ले। इन पराठो को आप दही या हरी चटनी के साथ खा सकते है , ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। ये हमें बहुत अच्छा वेट लॉस देगा जिससे काफी समय तक पेट भरा रहेगा। यदि आप व्रत में समा का आटा इस्तेमाल नहीं करते तो इसकी जगह कोई भी सागरी आटे का इस्तेमाल आप कर सकते है।

    6.शाम को 4 से 4 :30 बजे के बीच आप चाय कॉफ़ी पी सकते है इसमें चीनी का सेवन ना करे। या इसकी जगह आप लेमन वाटर पी सकते है। इनके साथ आप एक कटोरी भुना हुआ मखाना या फिर 1 मुट्ठी भीगे हुए नट्स खा सकते है।

    7. डिनर आपको 6 से 7 बजे के बीच कर लेना है उससे लेट बिलकुल नहीं करना। डिनर में आपको खाना है प्रोटीन चाट। चलिए इसे बनाने की विधि जान लेते है।

    • व्रत में प्रोटीन चाट कैसे बनाते है?

    प्रोटीन चाट बनाने के लिए एक बाऊल में थोड़ी सी एप्पल काट ले, थोड़ा पनीर काट के डाल ले, आधा उबला आलू डाल ले, इसमें थोड़ा नमक, काली मिर्च और निम्बू का डाल के मिक्स कर ले। इस तरह 5 मिनट में आपका डिनर रेडी हो जायेगा। ये मील प्रोटीन से भरा और फिलिंग है जो की वजन घटाने में काफी असरदार है। इससे फैट लॉस भी काफी तेजी से होगा। यदि आप ये नहीं खाना चाहते तो मखाना प्रोटीन खा सकते है यदि आप इसकी रेसेपी जानना चाहते है तो कमेंट करके बताये। 

    8.रात को सोने से पहले तो आप कोई भी ब्रांड की ग्रीन टी पी सकते है, उससे ज्यादा तेजी से वजन कम होगा। या ग्रीन टी की जगह आप अजवाइन की चाय भी पी सकते है। इसके बाद आप 10 बजे ही सोने की कोशिश करे।

    Navratri me vrat ka deit Plan

    तो ये था नवरात्री के समय में फॉलो करने के लिए डाइट प्लान जो तेजी से वजन घटाने में मदद करता है। यदि आप 9 दिन इस डाइट प्लान को फॉलो कर लेंगे तो ये आपका वजन तेजी से कम करेगा। यदि आपको हमारा ब्लॉग अच्छा लगा तो कमेंट करके जरूर बताये।

    एक ऐसा डाइट प्लान जिससे आप घटा सकते है एक महीने में 10 किलो तक का वजन

    Day 1, पहले दिन ये सब बातो का ध्यान रखे

    1. सबसे पहले आप सुबह उठकर या तो निम्बू का पानी पी सकता है या भी चिआ सीड्स को भिगो कर उसका पानी पी सकते है और ध्यान रहे इसके साथ थोड़े भीगे हुए बादाम भी खा सकते है।
    2. ब्रेकफास्ट में आप बेसन चिल्ला के साथ पुदीना की चटनी ले सकते है। बेसन में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है और इसमें ग्लूटन नहीं होता तो इससे पेट भरा भरा रहता है।
    3. ब्रेकफास्ट के बाद आपको एप्पल, बीटरूट और गाजर का मिक्स करके जूस लेना है जो की नुट्रिशन से भरा है।
    4. लंच में आप पनीर की भुर्जी, सलाद और एक रोटी खा सकते है।
    5. शाम के समय आप फीकी चाय या गुड़ वाली चाय पी सकते है, और इस चाय के साथ आप एक कटोरी मखाना खा सकते है जो की वजन कम करने में मदद करते है।
    6. अगर शाम को आप थोड़ी एक्सरसाइज कर सकते है तो ठीक है नहीं 20 से 30 मिनट वाक कर ले जो की वजन घटाने में और मदद मिलेगी। अगर आपके पास एक्सरसाइज या वाक का टाइम नहीं है तो आप इसे स्किप भी कर सकते है।
    7. डिनर में आप हुम्मुस व्रैप खा सकते है जो की सफ़ेद चने को भिगोकर उससे बनता है जिसमे प्रोटीन की भरमार होती है। याद रहे रात के समय गेहू का सेवन बिलकुल भी ना करे। Diet plan for day 1 for weigh loss

    Day 2, दूसरा दिन इन बातो पर रखे ध्यान

    1. दूसरे दिन वही सुबह उठकर आप निम्बू पानी या फिर आप सौफ का पानी पी सकते है।
    2. ब्रेकफास्ट में पालक और पनीर का सैंडविच खा सकते है।
    3. ब्रेकफास्ट के बाद आप पहले दिन की तरह एबीसी ज्यूस या फिर कोई भी ज्यूस आप ले सकते है। 
    4. लंच में आप गाजर की सब्जी और एक रोटी खा सकते है। सलाद लेना ना भूले जो की डाइजेसन को बढ़ाता है। साथ ही गाजर खाने से आपको अचे विटामिन्स मिलेगी।
    5. शाम को बिना चीनी की चाय के साथ भेल पूरी बना सकते है।
    6. डिनर में आप सोया के कबाब बना सकते है और उसको धनिये की चटनी के साथ खा सकते है जिससे आप प्रोटीन की पूर्ती अच्छे से कर पाओगे।
    7. रात को सोने से पहले आप कोई भी ब्रांड की ग्रीन टी पी सकते है।

    ये भी पढ़े:– [Summer Diet Plan] गर्मियों के लिए स्पेशल डाइट प्लान अपनाए और घटाए वजन

    Diet plan for day 2 for weigh loss

    Day 3, तीसरे दिन का डाइट प्लान 

    1. सुबह आप खली पेट वही निम्बू का पानी या फिर बेसिल सीड्स ( तुलसी बीज ) का पानी पी सकते है।
    2. ब्रेकफास्ट में आप वेजिटेबल उपमा खा सकते है जो की सूजी को सेक कर बनाया जा सकता है जिसम आप गाजर, टमाटर और प्याज खा सकते है।
    3. ब्रेकफास्ट के बाद आप कोई भी एक ज्यूस ले सकते है।
    4. लंच में आप भिंडी की सब्जी, एक रोटी, मिक्स सलाद और इसके साथ एक गिलास छाछ का सेवन करे।
    5. शाम को बिना चीनी की चाय के साथ आप थोड़े रोस्टेड चना खा सकते है।
    6. आपके पास समय हो तो आप आधा घंटा एक्सरसाइज कर सकते है।
    7. डिनर में आप पनीर बेसन चिल्ला के साथ चटनी खा सकते है जिससे आपका अच्छा पेट भर जायेगा और आपको भूख भी नहीं लगेगी।
    8. यदि आप रात को सोने से पहले एक ग्रीन टी ले लेंगे तो सोने पर सुहागा ही हो जायेगा।Diet plan for day 3 for weigh loss

    Day 4, चौथे दिन ये जरूर से खाये 

    1. सुबह उठते ही सबसे पहले आपको एक डेटॉक्स वाटर की ड्रिंक जिसमे निम्बू पानी या फिर जीरे के पानी का उपयोग आप कर सकते है।
    2. ब्रेकफास्ट में आप ओट्स की मील ले सकते है।
    3. ब्रेकफास्ट के बाद रोज की तरह एक ज्यूस लेना है।
    4. लंच में आप चावल के साथ बेसन कड़ी और सलाद ले सकते है।
    5. शाम को चाय के साथ थोड़े रोस्टेड नट्स ले सकते है।
    6. डिनर में आप पालक और पनीर का पराठा, चुकंदर के राइट के साथ खा सकते है।
    7. रात को सोने से पहले ग्रीन टी जरूर पिए जिससे मेटाबोलिस्म अच्छा होगा।Diet plan for day 4 for weigh loss

    Day 5, 10 किलो तक वजन काम करे

    1. सुबह जल्दी उठकर वही डेटॉक्स वाटर जिसमे आप निम्बू, बेसिल सीड्स या फिर चिआ सीड्स कुछ भी खा सकते है।
    2. ब्रेकफास्ट में स्क्रंबलड एग्स के साथ आप एक कटोरी बॉईल वेजिटेबल खा सकते है और यदि आप वेजीटेरियन है तो एक छोटी प्लेट पोहा खा सकते है।
    3. ब्रेकफास्ट के बाद एक गिलास बिना चीनी का मौसमी का ज्यूस पिए।
    4. लंच में किनुआ पुलाव खा सकते है जिसकी रेसेपी हमने हमारे पुराने ब्लॉग में शेयर की थी जिसका लिंक आपको निचे मिल जायेगा।
    5. शाम को बिना चीनी की चाय के साथ मखाने खा सकते है।
    6. डिनर में आप पनीर टिक्का ग्रिल्ड वेजिटेबल के साथ खा सकते है।
    7. रात को सोने से पहले एक कप ग्रीन टी पिए।

    ये भी पढ़े: सीता फल (कस्टर्ड एप्पल) से मिलते है सेहत को गजब के फायदे

    Diet plan for day 5 for weigh loss

    Day 6

    1. सुबह उठकर आप निम्बू पानी पी सकते है।
    2. ब्रेकफास्ट में आप बेसन टोस्ट का सेवन कर सकते है।
    3. ब्रेकफास्ट के बाद एक ग्लास ज्यूस जो भी आपको पसंद हो ले सकते है।
    4. लंच में आप काले चने की सब्जी के साथ एक रोटी और मिक्स सलाद ले सकते है।
    5. शाम को बिना चीनी की चाय के साथ खाखरा भी खा सकते है।
    6. डिनर में आप एक कटोरी दाल और ढेर साडी साल्टेड वेजिटेबल का सेवन करे।
    7. रात को सोने से पहले एक कप ग्रीन टी जो आपका डाइजेसन अच्छा करेगी।Diet plan for day 6 for weigh loss

    DAY 7

    1. सुबह उठते ही आपको लेनी है सबसे पहले एक मॉर्निंग ड्रिंक जिसमे आप निम्बू पानी या फिर सौंफ का पानी ले सकते है।
    2. ब्रेकफास्ट में आपको लेना है ब्रेड उपमा।
    3. ब्रेकफास्ट के बाद आपको एक गिलास हेअल्थी ज्यूस जैसे पालक का ज्यूस भी आप ले सकते है।
    4. लंच में आपको लेमन राइस के साथ वेजिटेबल रायता लेना है।
    5. शाम को बिना चीनी की चाय के साथ आप रोस्टेड मखाने खा सकते है।
    6. शाम को कोशिश करे की वर्कआउट हो जाये यदि नहीं हो पाए तो वाक कर ले।
    7. डिनर में आप वेजिटेबल आटा नूडल्स खा सकते है जो की घर में बाने हो जो आपकी हेल्थ को नुक्सान नहीं पहुचायेंगे।
    8. रात को सोने से पहले ग्रीन टी पीना बिलकुल भी ना भूले।Diet plan for day 7 for weigh loss

    तो ये था 7 दिनों का डाइट प्लान जिसमे हमने ब्रेकफास्ट और डिनर में हर दिन कुछ अलग मील खाने में रखी है जिससे आपको हर रोज नयी चीज़ खाने में मजा आएगा और आप प्रॉपर डाइट प्लान फॉलो कर पाएंगे अगर आप कुछ अगर तरीके का डाइट प्लान चाहते है तो कमेंट करके जरूर बताये। पर आपको कुछ बातो का विष ध्यान रखें की खाने की ज्यादा क्वांटिटी ना ले और वाइट शुगर का उपयोग बिलकुल ना करे।

    कैसे किया जाता है 32 बार का फार्मूला का इस्तेमाल-

    1. 32 बार के फॉर्मूले में हर एक निवाले को छोटा लिया जाता है और उसे मुँह में 32 बार चबाना होता है, तब तक चबाना होता है मुँह में जब तक वो पानी न बन जाये।
    2. हफ्ते में 1 बार बिना नमक का खाना खाना होता है जिससे ज्यादा वजन घटने में मदद मिलती है।
    3. खाने को धीरे धीरे खाना होता है जिससे खाने में समय ज्यादा लगे।
    4. खाना खाने के तुरंत बाद ही पानी ना पिए। पानी को सिप सिप करके पीना चाहिए , गिलास से ही सिप सिप करके पिए गटक कर ज्यादा ना पिए।
    5. खाने के बाद ग्रीन टी जरूर पिए।

    ये भी पढ़े: करेले के ज्यूस के फायदे जो दिला दे शुगर जैसी बीमारी से मुक्ति

    ये जो कुछ हमने रूल्स बताये है यदि उनको आप लगातार 1 महीना फॉलो करेंगे तो जरूर आप वजन घटा पाएंगे। इसमें लोकि के ज्यूस का सेवन करना ना भूले क्युकी लौकी में पाचन शक्ति को अच्छा करना और चर्बी काटने की क्षमता होती है जिससे तेजी से वजन कम होता है। दिन में एक बार जरूर लोकि का सेवन करे। पानी पीते रहे और ध्यान रहे पानी को एक साथ नहीं गटकना सिप सिप करके पानी पीना और खाने को अच्छे से 32 बार चबा कर खाये जिससे थोड़े ही खाने में आपका पेट भर जायेगा और योग जरूर करे।

    FAQ’s-

    यहाँ पैर कुछ 32 बार फार्मूला के बारे में कुछ प्रश्नो के उतर दिए गए है।

    Q.1- 32 बार फॉर्मूले से खाना खाने से कौन कौनसी बीमारियां ख़तम हो जाती है?

    उत्तर- 32 बार फॉर्मूले से यदि आप खाना कहते है तो इससे आपका थाइरोइड, माइग्रेन, किडनी सम्बन्धी बीमारी, पाचन सम्बन्धी बीमारी, जल्दी थकने और हाफने की समस्या सही हो जाती है। मोटापे के कारन जो गले पर मेल जमा हो जाता है वजन घटने पर वो साफ़ हो जाता है।

    Q.2- क्या है 32 बार का फार्मूला?

    उत्तर- 32 बार फार्मूला एक वजन घटने की तकनीक है जिसमे आपको खाने के हर एक निवाले का बिलकुल छोटा भाग लेना होता है और उस भाग को मुँह में रखकर 32 बार तक चबाना होता है। जब आप उस निवाले को 32 बार चबाएंगे तो वो निवाला मुँह की लार में घोलकर बिलकुल लिक्विड / तरल जैसा बन जायेगा उसके बाद उसे निगलना है। ऐसा करके खाना खाने से 1 रोटी खाने में भी आधे घंटे से ज्यादा का समय लगता है और इतने में दिमाग को ये सुचना मिल जाती है की पेट भर गया और फिर भूख नहीं लगती। ये फार्मूला अपनाने से जल्दी से वजन घटाया जा सकता है।

    Q.3- क्या 32 बार फॉर्मूले से चावल खाये जा सकते है?

    उत्तर- हां चावल को भी 32 बार चबाकर खाया जा सकता है। उसके लिए चम्मच में चावल पूरा नहीं भरना आधी चम्मच ही भरे फिर एक सलाद के छोटे टुकड़े के साथ चावल मुँह में रखे और दाँतों से 32 बार चबाये और आप आसानी से चबा लेंगे। चावल के आलावा रोटी, सलाद, मिठाई, बर्गर, पिज़्ज़ा हर एक खाने की चीज़ का छोटा निवाला लेकर मुँह में रखिये और खूब चबाये इससे काम मात्रा में ही पेट भर जायेगा और मोटापा नहीं बढ़ेगा।

    Q.4- क्या 32 बार फॉर्मूले के साथ ग्रीन टिया पीना भी जरुरी है?

    उत्तर- यदि आप तेजी से वजन काम करना चाहते है और आपका मेटाबोलिस्म अच्छा नहीं है तो आपको 32 बार फॉर्मूले के साथ ग्रीन टी जरूर पीनी चाहिए जो की वजन तेजी से बढ़ने में मदद करेगी और खाना खाने के बाद ग्रीन टी पीने से बिलकुल हल्का फील होता है।

    Q.5- क्या वेट लॉस जर्नी में चावल खाये जा सकते है?

    उत्तर- हां वेट लॉस जर्नी में चावल खाये जा सकते है पर ध्यान रहे चावल की मात्रा ज्यादा ना हो। आप आधा कटोरी चावल ले सकते है और उन चावलों को अच्छे से 32 बार चबा कर ही खाये।

    Q.6- 32 बार फॉर्मूले की ख़ास बात क्या है?

    उत्तर- 32 बार फॉर्मूले की ख़ास बात ये है की यदि हम किसी दिन कुछ बहार का खाना या कुछ मीठा भी खा लेते है तो वजन बढ़ता नहीं है। वजन जहाँ है वहां ही स्टक हो जाता है पर 32 बार फॉर्मूले से खाना ना भूले वजन कभी नहीं बढ़ेगा।

    Q.7 1 महीने में 10 किलो वजन घटने के लिए क्या करना चाहिए?

    उत्तर- यदि आप एक महीने में 10 किलो तक वजन घटना चाहते है सुबह उठकर हल्का गुनगुना पानी पीने के बाद कपाल भाँति के साथ योगा करे और योग के एक घंटा बाद एक एप्पल खा ले। दिन में 12 बजे लंच कर ले जिसमे 1 से डेढ़ रोटी ही खाये और शाम को आप चाय पी सकते है लेकिन बिना चीनी की। उसके बाद रात में लौकी को कद्दू कास कर के उबाल ले और उसमे सेंधा नमक मिलकर वही खाये। ये प्रक्रिया 1 महीने तक करे और खाने को अच्छे से चबा कर खाये आपका जरूर वजन कम होगा।

    Q.8- खाने को कैसे खाना चाहिए?

    उत्तर- खाने को अच्छे से 32 बार चबा कर खाना चाहिए जिससे लार में मिलकर खाना बिलकुल तरल हो जाये उसके बाद उसे निगले। ऐसा करने से धीरे धीरे खाना खाने से पेट जल्दी भर जाता है और लम्बे समय तक भूख नहीं लगती।

    Q.9- लौकी के ज्यूस का क्या फायदा है ?

    उत्तर- यदि आप लौकी का ज्यूस पिएंगे तो ये तेजी से वजन घटने में मदद करता है। दिन में एक बार जरूर लौकी खाये जिससे एनर्जी भी बानी रहती है।

    Q.10- गरम पानी किसे नहीं पीना चाहिए?

    उत्तर- जिनको कब्ज और एसिडिटी की समस्या रहती है उन्हें गरम पानी नहीं पीना चाहिए उन्हें ताम्बे के बर्तन में पानी पीना चाहिए।

    Q.12 कपाल भांति से क्या होता है?

    उत्तर- यदि हम रोज कपाल भांति करे तो इससे पाचन शक्ति मजबूत होती है और खाया पीया जल्दी पांच जाता है जिससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

    Q.13- हमें एक दिन में कितनी बार खाना खाना चाहिए और कितनी बार फ्रेश होना चाहिए?

    उत्तर- हमें दिन में 4 बार खाना खाना चाहिए और 2 बार पेट साफ करने के लिए फ्रेश होना चाहिए।

    Q.14- क्या जिनको थायरॉइड होता है उनका भी वजन काम हो सकता है?

    उत्तर- हां थायरॉइड के मरीजों का भी वजन काम हो सकता है।

    Q.15- अजवाइन की चाय कैसे बनायीं जाती है?

    उत्तर- अजवाइन की चाय बनाना बहुत ही आसान है, इसके लिए सबसे पहले पैन ले ले उसमे एक गिलास पानी डाल ले और गर्म होने दे। हल्का गर्म होने के बाद उसमे आधी चम्मच अजवाइन डाल कर ढक दे और उबलने दे। जब पानी उबाल जाए और गिलास में छान ले। अब इसे गर्म गर्म पी ले जो की बहुत अच्छा फैट कटर है।

    Q.16- नवरात्री के व्रत में क्या क्या खा सकते है?

    उत्तर- आलू, लौकी, कद्दू, शकरकंदी, खीरा, गाजर, चमटार, हरी मिर्च, धनिया, अदरक, निम्बू, केला, अरबी, खा सकते है। तेलीय सामान में घी, मूंगफली का तेल, अलसी का तेल खाना बनाने में प्रयोग कर सकते है। मसाले में लाल मिर्ची, सेंधा नमक, गुड़ शक्कर, दूध, दही, पनीर, छाछ का सेवन किया जा सकता है। मावा भी व्रत में खाया जा सकता है। आटे में कुट्टू का आटा, सिंगाड़े का आटा, समा का आटा का उपयोग किया जाता है। इन सबके आलावा  भी साबुत दाना, मखाने, सावखे, मोटे साबुत दाने जैसी चीज़ो का सेवन किया जा सकता है।

    Q.17- नवरात्री के व्रत में क्या क्या नहीं खाना चाहिए?

    उत्तर– नवरात्री के दिनों में यदि आप साधारण व्रत कर रहे है तो इसमें आप एक समय भोजन करके व्रत कर सकते है जिसमे आपको प्याज, लस्सान और तामसिक भोजन, अंडे नहीं ग्रहण करना चाहिए। यदि आप सागारी व्रत कर रहे है तो इसमें आपको गेहू, हल्दी, चावल, दाल, मैदा, हींग, बेसन, सूजी, प्याज, लहसुन, नमक जैसी चीज़े नहीं खानी चाहिए।

    Q.18- नवरात्री के कितने व्रत रखने चाहिए?

    उत्तर- नवरात्री के दिनों में देवी के 9 रूपों की पूजा 9 दिनों तक की जाती है और ज्यादातर लोग माँ दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए इन्ही 9 दिनों का उपवास करके है। यदि आप 9 दिन व्रत नहीं कर सकते तो आप एक व्रत नवरात्री स्थापना के समय और एक अंत के समय कर सकते है। ये व्रत 2 तरीके से किये जा सकते है एक तो साधारण व्रत और एक सागारी व्रत।

    Q.19- नवरात्री 2024 की शुरवात कब से है?

    उत्तर– 2024 में नवरात्री की शुरुवात 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक है, इसी समय में माँ दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाएगी।

    Q.20- पीरियड्स में नवरात्री के व्रत कैसे करे?

    उत्तर- वैसे तो पीरियड्स के दिनों में नवरात्री के व्रत नहीं करने चाहिए लेकिन यदि बीच में पीरियड्स आ जाए तो उस समय आप ज्योत नहीं ले सकती ना ही माता रानी की पूजा कर सकती है ना ही पूजा के किसी भी सामान के हाथ लगा सकती है। पर व्रत कर सकती है यदि आप किसी भी चीज के हाथ लगाएंगे तो आपसे दुर्गा माता नाराज हो सकती है और आपको पाप मिल सकता है।

    Q.21 नवरात्री में 9 दिनों तक क्या खाये जिसे वजन भी कम हो? 

    उतर:-  नवरात्री में 9 दिनों तक यदि आप इस डाइट प्लान को फोल्लोवकरेंगे तो आपक तेजी से वजन कम हो सकता है। इसके लिए सबसे पहले सुबह उठकर खाली पेट गुनगुना पानी पिए, नाश्ते के समय आप बिना चीनी की सबुतदाने की खीर बना सकते है, दिन में समां आटे के आलू पराठे के साथ दही, शाम के समय चाय के साथ मखाना भुना हुआ ले सकते है और रात को यानि 7 बजे से पहले प्रोटीन चाट बना कर खा ले जिससे तेजी से वजन कम होगा।

    Q.22 1 महीने में 20 किलो तक वजन कम कैसे करे?

    उत्तर- यदि आप एक महीने में 20 किलो वजन घटना चाहते है तो आपको ध्यान रखना होगा की खाने में ग्लूटोन जिन चीज़ो में है उनका उपयोग बिलकुल ना करे क्युकी ये एकदम से शुगर लेवल्स को बढ़ता है जिससे वजन बढ़ जाता है और सफ़ेद चीनी का उपयोग बिलकुल ही बंद कर दे। रही बात खाने की खाये क्या आप दिन में रागी की रोटी का सेवन करे और रात में शाम को 8 बजे से पहले ही खाना खा ले।

    Q.23 7 दिनों में ही वजन कैसे घटाए?

    उत्तर- ये बिलकुल मिथ्या है की खाना छोड़ते ही आप वजन घटा सकते है हर चीज़ में समय लगता है और बॉडी को उस जगह पहुंचने में भी समय लगता है। यदि आप जल्द से जल्द वजन घटना चाहते है तो आप अपने खाने से प्रोसेस्ड फ़ूड और चीनी का सेवन बिलकुल ही कम कर दे और गेहू की रोटी कम से कम खाये।

    Q.24- बिना डाइट के वजन कम कैसे करे?

    उत्तर- यदि आप वजन कम करना चाहते है और डाइट फॉलो नहीं कर पाते तो आप जो भी खाना खाये उसके हर एक निवाले को 32 बार चबा कर खाये और खाना खाने में ज्यादा से ज्यादा समय लगाए जिससे कम खाने में ही आपका पेट भर जाएगा और आपकी डाइट भी कम हो जाएगी जिससे थोड़े समय में वजन कम होने लगेगा। पर ध्यान रहे की आपको इस दौरान चीनी का सेवन बिलकुल नहीं करना।

    Q.25- पेट बहार निकला है तो क्या करे?

    उत्तर- बहुत से लोगो में ये समस्या देखने को मिलती है की उनका शरीर तो पतला रहता है लेकिन उनका पेट बहार आ जाता है इसका कारन है की वो खाना खाते ही सो जाते है आपको खाना खाने के तुरंत बाद ही नहीं लेटना है कम से कम आधे घंटे वाक करनी है और ध्यान रहे की खाना खाते ही पानी ना पिए खाना खाने के आधा घंटे बाद पिणि पिए।

    Disclaimer: ऊपर दी गयी सारी जानकारी सामनाये मान्यता के उप्पर आधारित है kahiankhaibaate इस बात की कोई भी पुष्टि नहीं करता है और किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले अपने संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें

    Goyal Muskan
    Goyal Muskan

    Hello, I am the owner and the creator of the website. I would love to write and have 5+ years of experience in the content writing field. I started Kahiankahibaate to give information to the audience, so they can get better information. The categories, mentioned in the site, In this we decided to provide information.

    Thank You

    Muskan Goyal.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबुढ़ापे में स्वस्थ रहने के लिए अपनाये ये 17 हेल्थ टिप्स और कमजोरी को करे दूर
    Next Article Sapne Me Kya Dikhna Shubh Hota Hai Ya Ashubh? Sampoorna Sapno Ka Matlab
    Leave A Reply Cancel Reply

    About US
    About US

    स्वागत है, आपका हमारी साइट पर (kahiankahibaate), इस साइट पर हम आपको रहस्य , हेल्थ, वैलनेस टिप्स, घूमने की जगह और भी बहुत सी कही अनकही बातो के बारे में बताएँगे। निचे दी गयी हमारी कुछ केटेगरी है जिसपे हम अधिकतर बात करते है।

    X (Twitter) Instagram Pinterest
    Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Latest Posts

    Gharelu Nuskhe: Rozmarra Ki Samasyaon Ke Liye Aasan Gharelu Ilaj

    8 September 2026

    Rozana Khaye Jaane Wale Foods Ke Fayde: Palak, Paneer, Dahi Aur Karele Ka Sach

    8 September 2026

    Nuts Aur Seeds Ke Fayde: Moongfali, Pecans, Saunf Aur Haldi Patta Khane Ke Health Benefits

    8 September 2026

    Fruits Khane Ke Fayde: 8 Best Fruits Aur Unke Health Benefits (Poori Jaankari)

    8 September 2026
    Copyright © 2025. Designed by Kahiankahibaate.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.