Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    kahiankahibaate.com
    • Home
    • डाइट
    • हेल्थ
    • ट्रेवल
    • रहस्य
    • ट्रेंडिंग
    X (Twitter) Instagram Pinterest
    kahiankahibaate.com
    Home - हेल्थ - कैल्सियम की कमी में करे इन चीज़ो का सेवन और बनाये हड्डियों को मजबूत
    हेल्थ

    कैल्सियम की कमी में करे इन चीज़ो का सेवन और बनाये हड्डियों को मजबूत

    Goyal MuskanBy Goyal Muskan7 October 2024Updated:22 January 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    कैल्सियम की कमी में करे इन चीज़ो का सेवन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    Rate this post

    आज हम आपके सामने ऐसे 7 चीज़ो के बारे में बात करने वाले है जो शरीर में कैल्सियम की शरीर में कमी को पूरा करता है और हड्डियों को मजबूत बनता है। इसके आलावा कैल्सियम हड्डियों, मसल्स, नसों, दांत और हार्ट के लिए भी बहुत उपयोगी होता है।

    आमतौर पर हमने देखना है की सभी लोग हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के लिए दूध और दूध से बनी चीज़ो का सेवन करते है जिससे हड्डी मजबूत बने। पर आजकल दूध हर व्यक्ति को सूट नहीं करता किसी किसी को दूध पचता नहीं है जिससे गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो जाती है और किसी किसी में लेक्टोज़ इन्टॉलरेंट के कारण भी दूध नुक्सान करता है।

    तो अब सवाल ये है की यदि दूध का सेवन केल्सियम की पूर्ति के लिए नहीं किया जा सकता तो दूध की जगह हमें किन चीज़ो का सेवन करना चाहिए। तो आज हम आपको ऐसे 7 फूड्स के बारे में बताएँगे जिनमे कैल्सियम की भरमार है।

    Table of Contents

    Toggle
    • कैल्सियम से भरपूर फूड्स [Calcium Rich Foods in Hindi]
    • FAQ’s-

    कैल्सियम से भरपूर फूड्स [Calcium Rich Foods in Hindi]

    1.राजगिरा/ रामदाना/ अमेरैंथ ग्रेन्स

    आप राजगिरि की दाल या फिर इसके पत्तो का भी सेवन कर सकते है। आपने देखा होगा की ज्यादातर इसका सेवन व्रत में किया जाता है पर आप इसको नियमित रूप से अपनी डाइट में शामिल कर सकते है। आप इसका आटा बाजार से भी ला सकते है जिसके आप रोटी बना सकते है। राजगिरे के आटे की ख़ास बात ये है की ये ग्लूटोन फ्री है , इसमें कैल्सियम, पोटासियम, प्रोटीन, फास्फोरस, डाइट्री फाइबर काफी अच्छी मात्रा में है। इसके आटे का आप हलवा, पकोड़े, पराठे, लड्डू भी बना सकते है।

    इसके आलावा राजगिरे के दाने के आप चिक्की और लड्डू भी बना सकते है। राजगिरे की सब्जी भी काफी अच्छी बनती है उसे भी बना सकते है। इसीलिए इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करे जिससे कैल्सियम की पूर्ति हो सके।

    Rajgire ka aata calcium ki kaami ko poori karta hai

    2.तिल ( काले या सफ़ेद तिल )

    आपको जानकर हैरानी होगी की 100 ग्राम दूध में करीब 125 मिलीग्राम ही कैल्सियम होता है और 100 ग्राम तिल में 975 मिलीग्राम तिल जो की दूध से काफी ज्यादा है। तिल को अस्थिधामक पोषक कहा जाता है यानी की जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है।

    तिल का प्रयोग आप तिल को रोस्ट करके और इसमें कुछ मसाले डालकर इसकी चटनी बना ले जिसे आप रोज खाने के साथ खा सकते है। तिल और गुड़ के लड्डू और चिक्की भी काफी प्रसिद्ध होते है, तिल के तेल का सेवन भी किया जा सकता है। आपने देखा होगा की कई लोग तिल का तेल लगाकर धुप में बैठते है जो कैल्सियम को जल्दी अपसर्ब करने में मदद करता है। जोड़ो के दर्द में भी तिल काफी असरदार होता है।

    til ka sevan karne se calcium ki poorti ki jaa sakti hai

    3.खाने का चुना

    ये कैल्सियम का सबसे अच्छा स्त्रोत है पर ध्यान रहे की एक गेहू के दाने के बराबर ही इसका सेवन करे इससे ज्यादा ना करे। खाने के चुने का सेवन पान के पत्ते के द्वारा किया जा सकता है।

    Khane ka chuna ka sevan karne se calcium ki poorti ki jaa sakti hai

    4.रागी

    रागी का आटा कैल्सियम की पूर्ती बहुत अच्छा करता है जो आसानी से पांच जाता है। इसका सेवन बूढ़े, बच्चे जवान सभी कर सकते है। इससे वजन तो नहीं बढ़ता बल्कि ये वजन घटाने और हड्डियों को मजबूती देने में मदद करती है। आप रागी के आटे की रोटी, इडली, दलिया, चिल्ला, सूप आदि चीज़ो का सेवन कर सकते है। रागी सिर्फ कैल्सियम का ही नहीं बल्कि खून बढ़ने का बहुत अच्छा स्त्रोत है। आप इसे डाइट में जरूर शामिल करे। रागी के आटे के लड्डू भी बहुत अच्छे रहते है।

    Raagi ka sevan karne se calcium ki poorti ki jaa sakti hai

    5.कुल्थी की दाल

    जो भी लोग शाकाहारी है उनके लिए ये दाल बहुत अच्छी है जिसे काली दाल कहा जाता है। इसका सेवन वजन घटाने, फेट लॉस, कैल्सियम की पूर्ति, पाचन शक्ति को बढ़ने के लिए किया जाता है। इसका सेवन किडनी के स्टोन को काम करने के लिए भी किया जाता है। इसकी तासीर गरम है इसीलिए शरीर में जमी पथरी को फोड़ कर भार निकलती है। इसके सेवन से पेशाब ज्यादा आता जिससे शरीर की गन्दगी भी बहार निकल जाती है। कुल्थी की दाल का सूप, सब्जी बनायीं जा सकती है। इस दाल को खाते वक्त ध्यान रहे की जिनको पेट में ज्यादा जलन, गर्मी और एसिडिटी की समस्या रहती है उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

    kulthi ki daal ka sevan karne se calcium ki poorti ki jaa sakti hai

    6.गोंद

    हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बाबुल के गोंद का सेवन किया जाता है। इसका सेवन लड्डू में दाल कर किया जाता है। ये शरीर की थकान को काम करने और एनर्जी देने के लिए किया जाता है। यदि किसी व्यक्ति को फैक्चर हो गया है तो उसमे ये दिया जाता है जो की हड्डियों को मजबूती देता है। सर्दियों के मौसम में इसको घी में सेककर लड्डू में मिलाया जाता है। है इसको पचने में समय ज्यादा लगता है पर ये हड्डियों के लिए काफी अच्छा रहता है।

    gond ka sevan karne se calcium ki poorti ki jaa sakti hai

    7.छुआरा

    छुआरे आप छोटे बच्चे , बूढ़े और जवान सभी को दिया जा सकता है। छुआरे का पाउडर भी मिलता है जिससे आप हलवे में, लड्डू इस्तेमाल कर सकते है जो हलकी मिठास देता है। इसके आलावा इसके पाउडर को आप दूध में डाल कर दे सकते है। आमतौर पर लोग साबुत छुआरे को दूध में उबाल कर लेना पसंद करते है जो भी काफी अच्छा रहता है पर यदि आपको दूध सूट नहीं करता है तो आप इसके पाउडर का सेवन कर सकते है।

    Chuare ka sevan karne se calcium ki poorti ki jaa sakti hai

    तो ये थे कैल्सियम की कमी को पूरा करने वाले कुछ तत्व जिनका सेवन करके आप हड्डियों को तो मजबूत बना सकते है उसके साथ ही नसों, दांतो, किडनी और हार्ट को भी फायदा पंहुचा सकते है। इसीलिए ऊपर बताये गयी चीज़ो को अपनी डाइट में जरूर शामिल करे। यदि आपको हमारा ब्लॉग अच्छा लगा हो तो कमेंट करके जरूर बताये।

    FAQ’s-

    Q.1- कैल्सियम की कमी को केसा पता लगाए?

    उत्तर- यदि आपको लगातार घुटनो में और कमर में दर्द रहता है तो ये कैल्सियम की कमी को दर्शाता है। यदि आपकी हड्डियां कमजोर है, कटके निकलते है, बालों का झड़ना, बालों का रूखापन, मस्सल में क्रैम्प्स आना, त्वचा में रुखनापन आना, एग्ज़ीमा, दाँतों से संबंधिति समस्या, चक्कर आना, थकान आना, नींद आना ये सभी समस्या कैल्सियम की कमी को दर्शाता है। 

    Q.2- एक व्यक्ति को एक दिन में कितने कैल्सियम की आवश्यकता होती है?

    उत्तर- एक व्यस्क आदमी को एक दिन में करीब 1000 से 1200 मिलीग्राम है लेकिन कुछ विशेष परिस्थितियों में ये मात्रा बढ़ जाती है जैसे गर्भवती महिलाओ में, बुढ़ापे में।

    Q.3- क्या कैल्सियम की गोलियां नुक्सान करती है?

    उत्तर- कैल्सियम की पूर्ती के लिए दी जाने वाली गोलियां काफी हद तक नुक्सान करती है जिससे कब्जी की समस्या, किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है इसीलिए रोज कैल्सियम की गोलियों का सेवन नहीं करना चाहिए।

    Q.4- कैल्सियम की पूर्ती किन किन चीज़ो से की जा सकती है/

    उत्तर– कैल्सियम की पूर्ती दूध, राजगिरे के आटे, तिल, रागी के आटे, छुआरे, खाने के चुने, गोंद, काली डाल, आदि चीज़ो से की जा सकती है।

    Q.5- क्या दूध का ज्यादा सेवन करने से कब्ज की समस्या हो सकती है?

    उत्तर- हां दूध का ज्यादा सेवन करने से कब्ज की समस्या हो सकती है।

    ये भी पढ़े:– सौंफ के चमत्कारी फायदे

    Goyal Muskan
    Goyal Muskan

    Hello, I am the owner and the creator of the website. I would love to write and have 5+ years of experience in the content writing field. I started Kahiankahibaate to give information to the audience, so they can get better information. The categories, mentioned in the site, In this we decided to provide information.

    Thank You

    Muskan Goyal.

    Calcium Rich Foods in Hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसालासर बालाजी मंदिर के रहस्य और इतिहास की कहानी
    Next Article ऋषिकेश में घूमने की 10 अमेजिंग जगह ( Top 10 Places To Visit in Rishikesh)

    Related Posts

    रोज पनीर खाने के बहुत से है फायदे, नुक्सान, गुण, और खाते वक्त क्या सावधानी बरते

    14 May 2025

    एवोकाडो खाने के फायदे, नुकसान और कैसे खाया जाता है 

    1 April 2025

    साराटोगा पानी पिने के फायदे, एल्कलाइन स्पार्कलिंग स्प्रिंग वाटर पिने के फायदे

    28 March 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    About US
    About US

    स्वागत है, आपका हमारी साइट पर (kahiankahibaate), इस साइट पर हम आपको रहस्य , हेल्थ, वैलनेस टिप्स, घूमने की जगह और भी बहुत सी कही अनकही बातो के बारे में बताएँगे। निचे दी गयी हमारी कुछ केटेगरी है जिसपे हम अधिकतर बात करते है।

    X (Twitter) Instagram Pinterest
    Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Latest Posts

    कपल्स के लिए भारत की 10 बेस्ट हनीमून की जगह [2025]

    20 May 2025

    ऊटी ट्रिप की पूरी जानकारी और घूमने की फेमस जगह

    16 May 2025

    रोज पनीर खाने के बहुत से है फायदे, नुक्सान, गुण, और खाते वक्त क्या सावधानी बरते

    14 May 2025

    गर्मियों में जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगह परिवार के साथ और पार्टनर के साथ

    27 April 2025
    Copyright © 2025. Designed by Kahiankahibaate.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.