Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    kahiankahibaate.com
    • Home
    • डाइट
    • हेल्थ
    • ट्रेवल
    • रहस्य
    • ट्रेंडिंग
    X (Twitter) Instagram Pinterest
    kahiankahibaate.com
    Home - ट्रेवल - ऋषिकेश में घूमने की 10 अमेजिंग जगह ( Top 10 Places To Visit in Rishikesh)
    ट्रेवल

    ऋषिकेश में घूमने की 10 अमेजिंग जगह ( Top 10 Places To Visit in Rishikesh)

    Goyal MuskanBy Goyal Muskan8 October 2024No Comments10 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Top 10 Places To Visit in Rishikesh
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    Rate this post

    Top 10 Places To Visit in Rishikesh:- ऋषिकेश जिसे ऋषियों का धाम कहा जाता है जो की भारत के उत्तराखंड में स्थित है। इसको भारत के योग कैपिटल भी कहा जाता है जो की हिन्दुओ की धार्मिक आस्था से जुड़ा है जहाँ पर लाखों की संख्या में पर्यटक देखने आते है। ऐसा कहा जाता है की श्री राम जी ने रावण का वध करने के बाद ऋषिकेश में आकर तपस्या की इस बात का सबूत ऋषिकेश का रघुनाथ जी मंदिर देता है। आप यहाँ अपने पार्टनर के साथ या फिर परिवार के साथ 3 से 4 दिन के लिए घूमने आ सकते है। यहाँ आपको राम झूला, परमार्थ निकेतन आश्रम, शिव जी की भव्य मूर्ति, नीलकंठ महादेव मंदिर, बीटल्स आश्रम, त्रिम्बकेश्वर मंदिर, भारत मंदिर, गीता मंदिर और लक्समी नारायण मंदिर, ऋषिकेश आरती जैसी जगह घूम सकते है, तो चलिए इन जगहों के बारे में विस्तार से जान लेते है।

    Table of Contents

    Toggle
    • Top 10 Places To Visit in Rishikesh ऋषिकेश में घूमने की टॉप 10 जगह
      • 1. शिव जी की प्रतिमा
      • 2. नीलकंठ महादेव मंदिर
      • 3. नीलगढ़ झरना
      • 4. बीटल्स आश्रम
      • 5. त्रिम्बकेश्वर मंदिर
      • 6. भरत मंदिर
      • 7. ऋषिकेश गंगा आरती
      • 8. ऋषि कुंड
      • 9. चोटीवाला रेस्टुरेंट
      • 10. लक्मण झूला
    • FAQ’s-

    Top 10 Places To Visit in Rishikesh ऋषिकेश में घूमने की टॉप 10 जगह

    1. शिव जी की प्रतिमा

    ऋषिकेश में आपको शिव जी की विशाल प्रतिमा देखने को मिलेगी जो की ध्यान मुद्रा में स्थित है। ये गंगा नदी के किनारे पर स्थित है जहाँ पर गंगा की लहरें हर पल भोले नाथ का जलाभिषेक करती हुई नजर आती है जो की बहुत ही खूबसूरत लगती है। ये प्रतिमा आपको ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन आश्रम से देखने को मिलेगी, जहाँ पर शाम के समय आरती होती जिसे देखने के लिए भारी भीड़ आती है। यहाँ से आपको बहुत ही पर्यावरण और गंगा नदी का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। इस मूर्ति की लम्बाई करीब 14 फ़ीट है।

    Rishikesh me Shiv ji ki pratima

    2. नीलकंठ महादेव मंदिर

    ये बहुत ही पुराना मंदिर है जो की मणिकूट पर्वत पर स्थित है। पुराने ग्रंथो के हिसाब से ऋषिकेश ही वो जगह है जहाँ पर समुद्रमंथन के दौरान शिव जी ने जेहेर पीया था और उनका गाला नीला हो गया था, इसीलिए इस जगह को नीलकंठ महादेव मंदिर कहा जाता है। इस मंदिर के बारे में 2 रोचक बाते है- पहली बात ये है की ये मंदिर 3 पहाड़ो से घिरा है जिनके नाम है मणिकूट, भ्रह्माकूट और विष्णुकूट। दूसरी बात ये है की इस मंदिर का निर्माण बहुत ही रंग बिरंगे तरीके से की गयी है जहाँ प्रवेश द्वार पर आपको समुद्र मंथन करते हुए प्रतिमाये आपको देखने को मिलेगी। ये मंदिर ऋषिकेश से करीब 32 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हमारी राय में आपको वहां सुबह जल्दी जाना चाहिए ताकि आप वहां की सुबह की भव्य आरती में शामिल हो सके।

    Neelkanth mahadev mandir in Rishikesh

    3. नीलगढ़ झरना

    ये 25 फ़ीट ऊंचा झरना है जो की 3 झरनो के मिलने से बना है। यहाँ की खूबसूरती के तो कहने ही क्या है। यहाँ जाने के बाद ही आप देख पाएंगे की प्रकर्ति में इतने अद्भुत जगह मौजूद है। यहाँ पहुंचने के लिए आपको 15 मिनट की ट्रैकिंग करनी पड़ती है और इस ट्रैकिंग के बीच में दो पुल पार करने होते है जिनके निचे से लगातार गंगा मैया बह रही होती है। ये ऋषिकेश बस स्टैंड से 8 से 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहाँ जाने का सबसे सही समय अक्टूबर से सितम्बर के बीच है। यहाँ एंट्री की कोई फीस नहीं है। यदि आप परिवार के साथ है तो आप यहाँ खाना पानी ले जा सकते है जिससे अच्छा पिकनिक माना सकते है। यहाँ आप प्रकर्ति के बीच में आनंद ले सकते है।

    Neelkanth Jharna in Rishikesh

    4. बीटल्स आश्रम

    इसको चौरासी कुट्टिया के नाम से भी जाना जाता है। ये उत्तराखंड का बहुत ही प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। ये गंगा नदी के पूर्वी तट पर स्थित है जो की महर्षि महेश योगी के शिष्यों का आश्रम था जिसे इंटरनेशनल रेकग्नाइज़ेशन के रूप में पहचान मिली। जब में 1968 में इंग्लिश रॉक बेंड जब यहाँ मैडिटेशन के लिए आये तो पूरी दुनिया में इसकी ख्याति फेल गयी, यही पर उन्होंने यानी की इंग्लिश रॉक बेंड ने अपने सबसे फेमस गाने लिखे थे। इस आश्रम को 1990 में वन विभाग के हवाले कर दिया गया और इसे दिसंबर 2015 में  लोगो के लिए खोला गया उसके बाद ये लोगो में काफी ज्यादा प्रचलित हो गयी। यहाँ आप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जा सकते है, जहाँ आपको कोई फीस नहीं देनी। यहाँ आपको मैडिटेशन के लिए जाना है तो यहाँ आपका मेट और पानी की बोत्तल लेकर जाए। बच्चे यदि आपके साथ है तो आप यहाँ जाना स्किप कर सकते है।

    Bealtles Ashram in Rishikesh

    5. त्रिम्बकेश्वर मंदिर

    इस मंदिर को 13 मंजिला मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। त्रिम्बकेश्वर मतलब होता है 3 आँख वाले भगवान जो की हिन्दू धर्म के हिसाब से शिव जी की होती है। यहाँ से गंगा नदी का नजारा मन को मोह लेने वाला है। साथ ही यहाँ से लक्समन झूले के नज़ारे भी देखने को मिलते है। त्रिम्बकेश्वर भगवन तक पहुंचने के लिए आपको 13 मंजिला तक की सिद्दियां चढ़नी पड़ेगी। यहाँ के लोगो का मन्ना है की ये मंदिर आदिशंकराचार्य ने आठवीं और नववि सदी के दौरान बनवाया था। यहाँ कोई भी लिफ्ट की व्यवस्था नहीं है तो यदि आप बुजुर्ग है और बच्चे यदि आपके साथ है तो आप यहाँ आना स्किप कर सकते है।Trimbakeshwar mahadev mandir in Rishikesh

    6. भरत मंदिर

    ये मंदिर ऋषिकेश के बीचोबीच में स्थित है इसीलिए यहाँ पहुंचने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। राभ्यारिषि और सोमऋषि की कठोर तपस्या के बाद भगवन विष्णु के उन्हें दर्शन दिए और उन्हें कहा की कलयुग में भरत नाम ये यही स्थापित होगा। भरत मंदिर में 250 साल पुराना वट वृक्ष, पीपल और बिलपत्र का पेड़ है जो की हिन्दू धर्म के हिसाब से भ्रह्मा जी, विष्णु जी और शिव जी के होने का साबुत है। इसी वजह से यहाँ पर्यटकों से ज्यादा भक्त देखने को मिलते है।

    ये मंदिर इतना बड़ा है की यहाँ घूमने में आपको 1 घंटा लगेगा क्युकी यहाँ एक संग्राहलय है जिसे आपको जरूर देखना चाहिए। ये मंदिर सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम को 4 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है। यहाँ पर वसंत पंचमी और महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है।

    Bharat mandir in Rishikesh

    7. ऋषिकेश गंगा आरती

    ये ऋषिकेश का बहुत पुराना रिवाज है जो आज तक चलती आ रही है। ऋषिकेश की गंगा आरती भरत में तो क्या बाल्टी पुरे विश्व में प्रसिद्ध है जिसे देखने भारत के अलग अलग कोने से लोग आते है। ये आरती हमेशा त्रिवेणी घाट पर होती है ये घाट बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है। आरती के समय यहाँ हमेशा भीड़ रहती है। ये घाट पेशवा बालाजी बजराव के द्वारा 1748 में बनवाया गया था इन्होने ही यहाँ पर पहली बार गंगा आरती की थी। ऐसा माना जाता है की यदि आप इस आरती में रहते है तो आपके सारे पाप धूल जाते है। यहाँ ये आरती शाम को 6 बजे से 7 बजे तक की जाती है। चाहे आंधी आये या तूफ़ान ये आरती कभी भी नहीं टाली जाती।Triveni Ghat ganga aarti in Rishikesh

    8. ऋषि कुंड

    ये कुंड त्रिवेणी घाट के पास रघुनाथ मंदिर में स्थित है। ऐसा माना जाता है की इस कुंड का निर्माण कुब्ज ऋषि ने किया था। पहले ये हवं कुंड हुआ करता था इसीलिए इसका आकर आप देखेंगे तो हवन जैसा आपको दिखाई देगा। ऋषि कुब्ज की तपस्या से प्रसन्न होकर स्वयं यमुना मैया खुद इस कुंड में आयी थी। आज तक इस बात का किसी को नहीं पता की यमुना नदी का पानी यहाँ कैसे आया। हिन्दू मान्यता के अनुसार जब श्री राम जी ने रावण का वध किया तो ब्राह्मण हत्या का दोष हटाने के लिए श्री राम जी ने यहाँ तपस्या की थी। इसीलिए जब भी आप यहाँ जाए तो आप यहाँ माता सीता और श्री राम जी की मूर्ति के दर्शन होंगे। ये मंदिर 400 से 500 साल तक पुराना है। इसीलिए ये पर्यटकों की पसंदीदा जगह है।

    Rishi kund in Rishikesh

    9. चोटीवाला रेस्टुरेंट

    यदि आप ऋषिकेश आये है तो यहाँ जरूर आपको खाना खाना चाहिए क्युकी ये ऋषिकेश की सबसे फेमस जगह है जो की राम झूले के करीब स्थित है। ये 1958 में बना था तभी से इस परिवार के साथी लोग यही काम करते है और इसका स्वाद जो पहले थे आज भी वही है। ये एक इकलौता रेस्टुरेंट है जो ऋषिकेश में स्थित है। आपको रेस्टुरेंट के बहार आपको एक चोटी वाले बाबा रेस्टुरेंट के बहार देखने कदो मिलेगा जिसके कारण पर्यटक आकर्षित होकर इसमें जाते है। ये सुबह 7 बजे से शाम को 11 बजे तक खुलता है। इसके आलावा यहाँ आप आ रहे है तो ध्यान रहे की यहाँ पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है।

    Chotivala resturant in Rishikesh

    10. लक्मण झूला

    ये ऋषिकेश की सबसे प्रसिद्ध और पसंदीदा जगह है जो की ब्रिटिशर्स ने बनवाया था। ये झूला 90 साल पुराना है। 1923 में जब ब्रिटिश सरकार को जब इस झूले की जरुरत पड़ी तभी ये बनवाया गया। जब ये बनवाया गया तो ये 2 बार टुटा फिर 1930 में  ये पुल बन पाया। ये झूला 450 फ़ीट लम्बा है। ऐसा यहाँ के लोगो का मन्ना है की लक्मण जी ने पुराने समय में यहाँ एक जुटे का पुल बनाया था और तपस्या की थी इसीलिए इसे लक्मण झूले के नाम से जाना जाता है। ऐसा ही राम झूला है जो की 750 फील लम्बा है।

    Laxman jhula in Rishikesh

    तो ये थी ऋषिकेश में घूमने की कुछ बेहतरीन जगह तो आप यहाँ आये है तो जरूर आये। इसके आलावा यदि आपको रिवर राफ्टिंग का शौक है तो आप यहाँ अक्टूबर से जून महीने में ही आये तभी आप रिवर राफ्टिंग कर पाएंगे अन्यथा मानसून के मौसम में गंगा नदी अपने उफान पर होती है उस समय आप राफ्टिंग नहीं कर पाएंगे और ऋषिकेश भी नहीं घूम पाएंगे इसलिए यदि आपको अच्छे से ऋषिकेश घूमना है तो आप यहाँ अक्टूबर से फरवरी महीने में ही आये उस समय यहाँ ज्यादा गर्मी भी नहीं रहती और गंगा का पानी एक दम ठंडा रहता है। यदि आपको हमारा ब्लॉग अच्छा लगा हो तो कमेंट करके जरूर बताये।

    FAQ’s-

    Q.1- ऋषिकेश में घूमने की कौन कोनसी जगह है?

    उत्तर- ऋषिकेश में घूमने के लिए त्रिवेणी घाट, परमार्थ निकस्तान आश्रम, त्रिमकेश्वर महादेव मंदिर, नीलकंठ आश्रम, बीटल्स आश्रम, नीलकंठ झरना, भारत मंदिर, लक्मण झूला, ऋषि कुंड, चोटीवाला रेस्टुरेंट और ऋषिकेश गंगा आरती जैसी जगहों के आप देख सकते है। ऋषिकेश का प्राकर्तिक सौंदर्य देखकर आपको बहुत शांति का एहसास होगा।

    Q.2- ऋषिकेश को घूमने में कितने दिन का समय लग सकता है?

    उत्तर- ऋषिकेश को 2 से 3 दिन के अंदर घुमा जा सकता है।

    Q.3- ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग कब कराई जाती है?

    उत्तर- ऋषिकेश की रिवर राफ्टिंग अक्टूबर से जून तक के महीने में ही कराई जाती है बरसात के मौसम में राफ्टिंग बंद कर दी जाती है।

    Q.4- ऋषिकेश की रिवर राफ्टिंग कितने रूपए में कराई जाती है?

    उत्तर– ऋषिकेश की रिवर राफ्टिंग 1000 रूपए से लेकर 1500 रूपए तक कराई जाती है।

    Q.5- ऋषिकेश में खाने के लिए क्या फेमस है?

    उत्तर- यहाँ आपको खाने के लिए गरम गरम समोसे, मग्गी, पताशी, छोले कुलचे, टिकिया, मसाला डोसा काफी प्रसिद्ध है।

    Q.6- ऋषिकेश में कौन कौन सी एक्टीवटिस की जा सकती है?

    उत्तर- ऋषिकेश आप गए है तो आपको ये एक्टिविटीज़ जरूर करनी चाहिए जैसे जायंट स्विंग, बनजी जंपिंग, मैडिटेशन इन बीटल्स आश्रम, राफ्टिंग, कैंपिंग, फ्लाइंग फॉक्स जैसी चीज़े जरूर करनी चाहिए।

    ये भी पढ़े:– दिल्ली में घूमने की 10 अमेजिंग जगह

    Goyal Muskan
    Goyal Muskan

    Hello, I am the owner and the creator of the website. I would love to write and have 5+ years of experience in the content writing field. I started Kahiankahibaate to give information to the audience, so they can get better information. The categories, mentioned in the site, In this we decided to provide information.

    Thank You

    Muskan Goyal.

    Top 10 Places To Visit in Rishikesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकैल्सियम की कमी में करे इन चीज़ो का सेवन और बनाये हड्डियों को मजबूत
    Next Article कामाख्या देवी के अनसुलझे रहस्य और फिर जानकारी

    Related Posts

    कपल्स के लिए भारत की 10 बेस्ट हनीमून की जगह [2025]

    20 May 2025

    ऊटी ट्रिप की पूरी जानकारी और घूमने की फेमस जगह

    16 May 2025

    गर्मियों में जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगह परिवार के साथ और पार्टनर के साथ

    27 April 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    About US
    About US

    स्वागत है, आपका हमारी साइट पर (kahiankahibaate), इस साइट पर हम आपको रहस्य , हेल्थ, वैलनेस टिप्स, घूमने की जगह और भी बहुत सी कही अनकही बातो के बारे में बताएँगे। निचे दी गयी हमारी कुछ केटेगरी है जिसपे हम अधिकतर बात करते है।

    X (Twitter) Instagram Pinterest
    Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Latest Posts

    कपल्स के लिए भारत की 10 बेस्ट हनीमून की जगह [2025]

    20 May 2025

    ऊटी ट्रिप की पूरी जानकारी और घूमने की फेमस जगह

    16 May 2025

    रोज पनीर खाने के बहुत से है फायदे, नुक्सान, गुण, और खाते वक्त क्या सावधानी बरते

    14 May 2025

    गर्मियों में जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगह परिवार के साथ और पार्टनर के साथ

    27 April 2025
    Copyright © 2025. Designed by Kahiankahibaate.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.