Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    kahiankahibaate.com
    • Home
    • डाइट
    • हेल्थ
    • ट्रेवल
    • रहस्य
    • ट्रेंडिंग
    X (Twitter) Instagram Pinterest
    kahiankahibaate.com
    Home - ट्रेवल - लखनऊ में घूमने की जगह, जहा आपको जरूर जाना चाहिए
    ट्रेवल

    लखनऊ में घूमने की जगह, जहा आपको जरूर जाना चाहिए

    kahiankahibaate.comBy kahiankahibaate.com25 February 2025Updated:3 April 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    लखनऊ में घूमने की जगह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    Rate this post

    उत्तरप्रदेश की राजधानी कहे जाने वाले लखनऊ में अलग अलग संस्कृति के लोग नजर आते है। संस्कृति के साथ साथ आपको यहाँ पर खूबसूरत बगीचे, प्राचीन इमारते, संगीत, नृत्य के आलावा यहाँ का प्रसिद्ध भोजन लोगो को काफी भाता है।

    लखनऊ का बड़ा इमामबाड़ा और भूल भुलैया काफी प्रसिद्ध है जो लोगो को बहुत पसंद आते है। पर्यटन स्थलों के अलावा यहाँ आपको काफी धार्मिक स्थल भी देखने को मिलेंगे जो यहाँ के लोगो की शान है। यहाँ आपको ऐतिहासिक इमारतों में नादाँ महल, सिकंदर बाग़, छोटा इमामबाड़ा, रूमी दरवाजा, मकबरा सादात अली खान और धार्मिक स्थलों में हनुमान मंदिर, आल सेंट गैरिसन चर्च देखने को मिलेगा। तो चलिए विस्तार से इसके घूमने की जगह के बारे में जान लेते है।

    Table of Contents

    Toggle
    • लखनऊ में घूमने की जगह (Top Places to Visit in Lucknow)
      • 1.बड़ा इमामबाड़ा
      • 2. छोटा इमामबाड़ा
      • 3.लखनऊ ज़ू
      • 4.रूमी दरवाजा
      • 5.क्लॉक टावर
      • 6.ब्रिटिश रेजीडेंसी
      • 7.जनेश्वर मिश्र पार्क
      • 8.आंबेडकर मेमोरियल पार्क
      • 9.मकबरा सादात अली खान
      • 10.हनुमान मंदिर
    • प्रश्न और उतर

    लखनऊ में घूमने की जगह (Top Places to Visit in Lucknow)

    तोह चलिए पढ़ते है आखिर लखनऊ में कौन-कौन सी जगह है घूमने की जहा आप अपनी पत्नी और अपनी फॅमिली के साथ घूमने जा सकते है।

    1.बड़ा इमामबाड़ा

    ये लखनऊ की सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है, जिसका निर्माण 1754 में अस्फुदौला द्वारा करवाया गया था। इस ईमारत को बनवाने में कोई भी सरिया इस्तेमाल नहीं किया गया यानी बिना किसी पिलर के सपोर्ट के बड़े इमामबाड़े का हॉल यूही खड़ा है। यदि आप यहाँ घूमने गए है तो ध्यान रहे की गाइड जरूर करे क्युकी ये इतना बड़ा है की आप कही घूम ना हो जाये। बड़े इमामबाड़े एक ऊपर एक भूल भुलैया है जहाँ बहुत संख्या में पर्यटक आते है। आपको जानकर हैरानी होगी की इस भूल भुलैया में प्रवेश के कोई 5 से भी ज्यादा दरवाजे है लेकिन बहार निकलने के लिए सिर्फ एक। इसके आलावा यहाँ परिसर में एक बावड़ी बनी है जो की 7 मंजिला है जहाँ हमेशा ठंडक बानी रहती है। तो आप लखनऊ गए है तो समय निकाल कर यहाँ जरूर जाए।

    2. छोटा इमामबाड़ा

    इसका निर्माण 1842 में हुआ जिसको मोहम्मद अली शाह ने बनवाया था। इसके ऊपर एक सुनहरे रंग का गुम्बद है जो इसकी खूबसूरती में चार चाँद लगा देता है। इसकी बाहरी दीवारों पर अरबी में कुरान की आयते लिखी गयी है। यहाँ लोग अपनी दुआ मांगने आते है। इसमें अंदर बहुत खूबसूरत झूमर देखने को मिलेंगे जो अलग अलग देशो से मंगवाकर यहाँ लगाए गए है।

    purane lucknow me ghumne ki jagah

    3.लखनऊ ज़ू

    ये भारत के सबसे पुराने ज़ू में से एक है जहाँ आपको बर्ड पार्क भी देखने को मिलेगा जहाँ आपको विलुप्त हुए पक्षी देखने को मिलेंगे। इसके आलावा यहाँ रॉयल बंगाल टाइगर, वाइट टाइगर, हिरन, बतख, भालू जैसे बहुत से जानवर देखने को मिल सकते है। यदि आपको बोटिंग का शोक है तो आपको यहाँ तालाब में बोटिंग की सुविधा भी मिलेगी। बच्चो के लिए टॉय ट्रैन बच्चो को पूरा ज़ू घूमने में मदद करती है।

    4.रूमी दरवाजा

    रूमी दरवाजा इमामबाड़े के बिलकुल पास में स्थित है जिसमे शानदार वास्तुकला देखने को मिलती है जिसे तुर्की दरवाजा भी कहा जाता है। इसकी ऊंचाई करीब 60 फ़ीट लम्बा है जो की 1984 में बनवाया गया था। इसको देखने की कोई भी टिकट नहीं लगती इसीलिए आप इसे फ्री में देख सकते है। यहाँ बहुत सी बॉलीवुड फिल्मो की शूटिंग की गयी है।

    5.क्लॉक टावर

    भारत में वैसे तो बहुत से क्लॉक टावर बने है पर ये सबसे ऊंचा क्लॉक टावर है जिसे हुसैना बाद क्लॉक टावर कहा जाता है।  इसकी सुहाई 221 फुट के बराबर है। ये दूर से दिखाई दे जाता है जिसमे आज तक सही समय दिखाई देता है।

    6.ब्रिटिश रेजीडेंसी

    ये वो जगह यहाँ ब्रिटिशर्स ने शरण ली थी। यहाँ पर 1857 में हुई क्रांति के दौरान बहुत से अंग्रेजो ने यहाँ निवास  किया जो की अब खण्डर में बदल गया है। आज भी इसकी दीवारों पर गोलियों के निशान देखने को मिलते है। ये इतना बड़ा और विशाल है की आप इसे देखते देखते थक जायेंगे।

    Naye lucknow me ghumne ki jagah, ब्रिटिश रेजीडेंसी

    7.जनेश्वर मिश्र पार्क

    ये पार्क लखनऊ के गोमती नगर में स्थित है जो की एशिया का सबसे बड़ा पार्क है। करीब 375 एकड़ में फैले इस पार्क में एक लेक मौजूद है जहाँ काफी संख्या में परिवार पिकनिक मानाने और बोटिंग करने आते है। बिलकुल शांति के मौहाल में आप प्राकर्तिक सुंदरता को महसूस कर समय बिता सकते है।

    दोस्तों अगर आप घूमने के बहुत ही जयदा शौकीन है आप हामरे ट्रेवल से सम्बन्धिक सारे ब्लॉग पढ़ सकते है।

    8.आंबेडकर मेमोरियल पार्क

    ये पार्क भी जेनेश्वर मिश्र पार्क के करीब ही स्थित है जहाँ आपको बहुत सुन्दर सुन्दर मुर्तिया देखने को मिलेगी। इसकी बनावट गुलाबी पत्थरो और संगमरमर से की गयी है जो की राजस्थान के जयपुर से मंगवाए गए है। इस पार्क के गुम्बद से खूबसूरत गोमती नदी के दर्शन किये जा सकते है।

    9.मकबरा सादात अली खान

    सआदत अली खान का मकबरा उन्नीसवीं शताब्दी में तैयार हुआ था जिसकी दिवार पर खूबसूरत नक्काशी की गयी है। ये केसर बाग़ में स्थित है जहाँ पहले महल हुआ करता था और उस महल को तुड़वाकर मकबरा बनवाया गया। अगर आपको शांत जगह घूमना अच्छा लगता है तो आप यहाँ जा सकते है।

    10.हनुमान मंदिर

    इसे हनुमान धाम भी कहा जाता है  जहाँ लाखों की संख्या में पर्यटक आता है। यहाँ आपको करीब 1 लाख से ज्यादा हनुमान जी की प्रतिमाये देखने को मिलेंगी। हनुमान जी के आलावा यहाँ आपको शिव जी, गणेश जी की भी प्रतिमाये देखने को मिलेगी। इसके अलाबा यहाँ हनुमान  जी की 400 साल से भी ज्यादा पुराणी मूर्ति है। इस हनुमान मंदिर के पीछे एक हनुमान वाटिका भी है जहाँ यदि आप चले गए तो आपको यहाँ से आने का मन ही नहीं करेगा। यदि आप लखनऊ गए है तो यहाँ घूमने जरूर जाए।

    lucknow me hanuman ji ka 400 saal purana mandir

    तो ये थी लखनऊ में घूमने की कुछ बेहतरीन जगह जहाँ आपको जरूर जाना चाहिए। इसके आलावा लखनऊ में बहुत से एडवेंचर पार्क और वाटर पार्क है जहाँ भी आप जा सकते है। इसके आलावा फ़ीनिक्स पॉलसीओ माल भी बहुत ही खूबसूरत है जिसकी खूबसूरती देखकर आप चकित रह जायेंगे यहाँ भी आप जा सकते है।  यदि आपको हमारा ब्लॉग अच्छा लगा हो तो कमेंट करके जरूर बताये।

    प्रश्न और उतर

    निचे दिए गए कुछ दिलचस्प प्रश्न पढ़े जो की लोगो के द्वारा गूगल पर पूछे गए है।

    Q.1- लखनऊ का दिल किसे कहा जाता है?

    उत्तर– लखनऊ का दिल हसरतगंज को कहा जाता है।

    Q.2- लखनऊ में होटल कहाँ करना चाहिए?

    उत्तर- लखनऊ घूमने के लिए सबसे अछि जगह होटल करने के लिए गोमती नगर है जहाँ आपको 500 रूपए से लेकर 10000 रूपए तक के होटल मिल जायेंगे। गोमती नगर से सभी घूमने की जगह नजदीक है।

    Q.3- लखनऊ घूमने का सबसे अच्छा समय कोनसा है?

    उत्तर– लखनऊ घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च महीना है क्युकी गर्मियों में यहाँ बहुत तेज धुप का सामना करना पड़ सकता है।

    Q.4- लखनऊ में खाने के लिए क्या प्रसिद्ध है?

    उत्तर- लखनऊ में सबसे ज्यादा बिरयानी , गलौटी कबाब, बास्केट चाट, पेठा, कचौड़ी, कोफ्ता, कुल्फी जैसी बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है जिसे खाने दूर दूर से लोग आते है।

    Q.5- लखनऊ घूमने के लिए कितने रूपए का बजट चाहिए?

    उत्तर– यदि आप सिर्फ दो दिन के लिए लखनऊ की ट्रिप प्लान कर रहे है तो करीब कम से कम 10 हजार रूपए में घुमा जा सकता है यदि आप एवरेज होटल में रुके और यदि आप शॉपिंग करते है और अच्छे होटल में रुकते है तो ज्यादा पैसे लग सकते है।

    यदि आपको ये लेख पसंद आया है तो कानपूर में घूमने की बेहतरीन जगह के बारे में विस्तार से पढ़े। 

    kahiankahibaate.com
    kahiankahibaate.com

    Hello, I am the owner and the creator of the website. I would love to write and have 5+ years of experience in the content writing field. I started Kahiankahibaate to give information to the audience, so they can get better information. The categories, mentioned in the site, In this we decided to provide information.

    Thank You

    Muskan Goyal.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभोपाल में घूमने की सूंदर जगह कौन-कौन सी है? इन प्रसीद स्थलों पर जरूर जाये
    Next Article जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान का इतिहास, घूमने का सही समय, पहुंचने की सम्पूर्ण जानकारी

    Related Posts

    गर्मियों में जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगह परिवार के साथ और पार्टनर के साथ

    27 April 2025

    लाल किले का सम्पूर्ण इतिहास, व्याख्या, टिकट, लोकेशन और विचित्र कहानियाँ

    24 April 2025

    दिल्ली में घूमने की 10 अमेजिंग जगह ( Top 10 Places To Visit in Delhi)

    4 April 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    About US
    About US

    स्वागत है, आपका हमारी साइट पर (kahiankahibaate), इस साइट पर हम आपको रहस्य , हेल्थ, वैलनेस टिप्स, घूमने की जगह और भी बहुत सी कही अनकही बातो के बारे में बताएँगे। निचे दी गयी हमारी कुछ केटेगरी है जिसपे हम अधिकतर बात करते है।

    X (Twitter) Instagram Pinterest
    Pages
    • अबाउट उस
    • कांटेक्ट उस
    • टर्म्स एंड कंडीशंस
    • डिस्क्लेमर
    • प्राइवेसी पॉलिसी
    Latest Posts

    गर्मियों में जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगह परिवार के साथ और पार्टनर के साथ

    27 April 2025

    लाल किले का सम्पूर्ण इतिहास, व्याख्या, टिकट, लोकेशन और विचित्र कहानियाँ

    24 April 2025

    सपने में सांप काटना और दिखना शुभ है या अशुभ? मतलब जानके हो जाओगे हैरान

    4 April 2025

    दिल्ली में घूमने की 10 अमेजिंग जगह ( Top 10 Places To Visit in Delhi)

    4 April 2025
    Copyright © 2025. Designed by Kahiankahibaate.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.