Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    kahiankahibaate.com
    • Home
    • डाइट
    • हेल्थ
    • ट्रेवल
    • रहस्य
    • ट्रेंडिंग
    X (Twitter) Instagram Pinterest
    kahiankahibaate.com
    Home - हेल्थ - चेहरे के कील मुंहासों का करे इलाज़ मात्र एक महीने में
    हेल्थ

    चेहरे के कील मुंहासों का करे इलाज़ मात्र एक महीने में

    kahiankahibaate.comBy kahiankahibaate.com22 August 2024No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    How To Get Rid of Acne and Pimples in Hindi
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    Rate this post

    How To Get Rid of Acne and Pimples in Hindi:- आज हम बात करने वाली है ऐसी समस्या के बारे में जो हर लड़की अपने जीवन में एक बार तो अवश्य ही इस समस्या से जूझती है । फर्क सिर्फ इतना है की कई लड़कियों या लड़को में ये समस्या कुछ समय बाद सही हो जाती है और कुछ में लम्बे समय तक ये समस्या देखने को मिलती है। जिन लोगो में कील , मुहसो की समस्या लम्बे समय तक बनी रहती है वो चेहरे पर कभी ना जाने वाले दाग दे जाती है तो इस समस्या से बचने के लिए आप हमारा बताया तरीका अपना सकते है जिससे मात्र एक महीने में ही आपको बिलकुल साफ़ त्वचा प्राप्त हो सकती है।

    कई लोगो में कील मुहसो की समस्या किशोरावस्था में प्रारम्भ होती है जो की 16 साल से 22 साल तक चलते है और कुछ में ये समस्या प्राय युवावस्था में देखी जाती है जो लगभग 22 से शुरू होती है और 2 से 3 साल में सही हो जाती है। आपको जानकर हैरानी होगी की कई लोगो में तो ये मुहासे की समस्या शादी के बाद भी देखने को मिलती है जो की हार्मोनल चेंजेस के कारण हो सकती है।

    muhase kitne tarah ke hote hai

    Table of Contents

    Toggle
    • मुँहासे कितने तरह के होते है? Types of Acne
    • कैसे होती है कील मुहासे की समस्या की शुरुवात?
    • कैसे 1 महीने में करे अपने कील मुहसो का उपचार:-
    • मुँहासे सही करने के घरेलु नुस्खे [Home Remedies For Acne]
      • Q.1- चेहरे के मुँहासे कैसे सही करे?
      • Q.2- बार बार पिम्पल्स क्यों होता है?
      • Q.3- एक ही रात में पिम्पल हटाने के लिए क्या करे?
      • Q.4- कौनसा खाना खाने से पिम्पल्स होते हैं?
      • Q.5- मुहासे सही करने के लिए क्या खाना चाहिए ?

    मुँहासे कितने तरह के होते है? Types of Acne

    मुँहासे आमतौर पर 6 तरह के होते है, तोह चलिए इनके बारे में विस्तार से जान लेते है आपके चेहरे पर जो पिम्पल है वो कौनसा प्रकार है –

    1. वाइट हेड पिम्पल्स– ये सफ़ेद रंग के दाने होते है और इसके आस पास से थोड़े लाल होते है। इस तरह के पिम्पल पर बिलकुल भी हाथ नहीं लगाना चाहिए।
    2. ब्लैक हेड पिम्पल्स– ये चेहरे पर होने वाले काले रंग के दाने है जो की हलके से उभरे हुए होते है। इनको देखने पर पर ऐसे लगता है जैसे इसमें गन्दगी भरी हो लेकिन ऐसा नहीं है ये भी वाइट हेड पिम्पल्स ही होते है जो चेहरे को तेजी से रगड़ने से फूट जाते है और हवा आदि के संपर्क में आने से काले पड़ जाते है।
    3. पैपुलस पिम्पल्स– ये चेहरे पर होने वाले लाल रंग के मुँहासे होते है जिनपर हाथ लगाने से दर्द होता हैं। ये वाइट हेड पिम्पल्स के फूटने के कारण होते है जब वाइट हेड पिम्पल चेहरे पर फूट जाते है और उनके बैक्टीरिया चेहरे के अंदर तक चले जाते है तो उससे पैपुलस पिम्पल बनता है जिसमे चेहरे पर सूजन भी आ जाती है। 
    4. पस्चुलस पिम्पल्स– ये आमतौर पर पिम्पल्स में मवाद भर जाती है। ये सफ़ेद और लाल दोनों रंग के हो सकते है ये साधारणतः माथे पर होते है।
    5. रेड नोड्यूल्स पिम्पल्स– यह पिम्पल्स बड़े और सूजे हुए होते है। जब भी ये पिम्पल्स जाते है तो चेहरे पर दाग छोड़ जाते है। इसका इलाज हमें डॉक्टर्स से ही कराना होता है क्युकी ये साहड़ी होने में महीनो लगा देते है।
    6. सिस्ट पिम्पल– ये फेस पर सिस्ट के रूप में पिम्पल होते है और इसमें आमतौर पर खुजली होती है। यदि पिम्पले के साथ खुजली हो रही है तो ये सिस्ट पिम्पल ही है।

    कैसे होती है कील मुहासे की समस्या की शुरुवात?

    ये सभी समस्या पेट से शुरू होती है जब व्यक्ति का पेट साफ़ नहीं होता तो यह चेहरे पर साफ़ दिखाई देता है। चेहरे के कील मुहासे सही करने के लिए सबसे पहले आपको आपकी दैनिक दिनचर्या में बदलाव लाना होगा जिससे शरीर स्वस्थ रहे और यदि शरीर स्वस्थ होगा तो चेहरे की त्वचा में अपने आप ही निखार आ जायेगा। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए समय पर खाना खाना और सोना बहुत जरुरी है इसलिए हम आपको इनके उपचार का एक डाइट प्लान आगे बताने जा रहे है जिसे फॉलो करके आप मात्र एक महीने में मुहसो से छुटकारा पा सकेंगे ।

    कैसे होती है कील मुहासे की समस्या की शुरुवात ?

    कैसे 1 महीने में करे अपने कील मुहसो का उपचार:-

    1. सबसे पहले तो यदि आप सुबह उठते ही चाय का सेवन करते है तो उसे करना बिलकुल बंद दे और उसके स्थान पर आप लौकी के ज्यूस का सेवन करे।
    2. नाश्ते में फलों या फलों से बनी स्मूथीज का सेवन करे।
    3. ध्यान रहे खाने में जो भी अनाज का सेवन करे सिर्फ एक ही अनाज का सेवन करे अनाज को मिक्स करके मिस्सी रोटी इत्यादि का सेवन ना करे सिर्फ जो की रोटी या फिर रागी की रोटी किसी हरी सब्जी के साथ खाये। मिक्स अनाज खाने से पेट का डाइजेशन ख़राब हो जाता है।
    4. साथ ही सुबह उठकर या शाम के समय योगा जरूर करे। कील मुहसो पर योगा का बहुत असर पढता है।
    5. खाना खाते समय ध्यान रखे की खाने के हर एक निवाले को अच्छे से 32 बार चबा कर खाये।
    6. रात के समय खाने में धो सके तो गेहू की रोटी का सेवन ना करे क्युकी इसे पचने में बहुत समय लगता है।
    7. चेहरे पर अपना हाथ बार बार ना फेरे इससे हाथ पर लगे कीटाणु चेहरे पर लग जाते है।
    8. चेहरे को दिन में 3 बार सिर्फ साफ़ पानी से धो ले साबुन आदि ना लगाए।
    9. कभी भी फ्रिज का ठंडा पानी या फिर गरम किया हुआ पानी ना पिए सिर्फ मटके का पानी पिए।
    10. तली हुई चीज़े जैसे समोसा, कचोरी या फिर पिज़्ज़ा और बर्गर जैसी बहार की चीज़ो का सेवन बिलकुल ना करे।कैसे 1 महीने में करे अपने कील मुहसो का उपचार

    एक अच्छी लाइफस्टाइल के आलावा आप कुछ घरेलु नुस्खे भी अपना सकते है जो पिम्पल्स के इलाज में कारगर सिद्ध हो सकते है। आप इन उपाय को अपनाकर घर के सामान से ही बिना खर्चा किये कील- मुहसो से छुटकारा पा सकते है। तो चलिए इनको कम करने के कुछ घरेलु उपाय जान लेते है।

    ये भी पढ़े:- फालसे खाने के बेमिसाल फायदे और पाए हार्ट ब्लॉकेज से छुटकारा

    मुँहासे सही करने के घरेलु नुस्खे [Home Remedies For Acne]

    1. आप अपने चहरे को ठन्डे पानी से धोकर लगातार एक महीने तक उनपर नीम की पत्तिया धोकर साफ़ करके पीस कर लगाए, इससे मुंहासो में काफी आराम मिलता है।
    2. आपने जरूर नीम के पेड़ की छाल के बारे में तो सुना ही होगा नीम के पेड़ की छाल को किसी भी पत्थर पर घिस ले और पेस्ट बना ले और इस पेस्ट को डायरेक्ट अपने चेहरे पर लगाए जिससे पिम्पल्स में आराम पहुँचता है।
    3. हम सभी के घरो के आस पास मंदिर अवश्य होता है उस मंदिर में जो चन्दन हम भोले नाथ को लगते है वो थोड़ा हर रोज घिस लाये और उसे जहाँ भी फुंसिया है वहां लगाए इससे उनमे ठंडक पहुंचेगी और जल्दी आराम मिलेगा।
    4. आप चाहे तो फुंसियों पर हल्दी का लेप भी लगा सकते है हल्दी हर घाव को सही करने में कारगर होती है उसी तरह से मुँहासे में भी आराम पहुँचती है।
    5. लाल मसूर की दाल को रात को भिगो कर रख दे और सुबह उससे अचे से पीस कर एक पेस्ट बना ले ये पेस्ट लगातार 07 दिनों तक चहरे पर लगाए इससे फुंसियों में आराम मिलेगा और यदि आपि स्किन ऑयली है तो इससे थोड़ी डॉयनेस बानी रहेगी, जिससे दुबारा पिम्पल आने का दर नहीं रहेगा। मुँहासे सही करने के घरेलु नुस्खे

    तोह ये थे कुछ पॉइंट्स जिन्हे ध्यान में रखकर आप बिना डॉक्टर की दवाइयों में पैसे खर्च किये बिना अपने कील और मुहसो को जड़ से मिटा सकते हो एक अच्छी लाइफस्टाइल के जरिये अच्छी त्वचा पा सकते हो।

    FAQ’s-

    ये कुछ प्रश्न है जो लोगो के द्वारा पूछे गए है।

    Q.1- चेहरे के मुँहासे कैसे सही करे?

    उत्तर- चेहरे पर यदि आपको थोड़े बहुत ही मुहासे है तो उन्हें बिलकुल भी ना छेड़े और अपने नाख़ून से उन्हें बिलकुल भी ना फोड़े इससे ये सोर भी ज्यादा बढ़ सकते है। जितना हो सकते है घर का खाना खाये और तली हुई या फिर पिज़्ज़ा , बर्गर जैसी चीज़ो का सेवन ना करे। जितना हो सके पेट को साफ़ रखने की कोशिश करे और सिर्फ मटके का ही पानी पिए। आप सुबह उठकर रोज योगा भी कर सकते है इससे भी मुहसो में आराम मिलता है लेकिन आपको काफी लम्बे समय से मुहसो की समस्या हो रही है चिकित्सक से परामर्श अवश्य ले ले।

    Q.2- बार बार पिम्पल्स क्यों होता है?

    उत्तर- यदि आपके बालो में डैंड्रफ है और वो बार बार चहरे पर गिरता है उससे भी स्किन तेलीय हो जाती है और बार बार पिम्पल्स आने लगते है।

    Q.3- एक ही रात में पिम्पल हटाने के लिए क्या करे?

    उत्तर- अगर आप एक ही रात में पिम्पल हटाना चाहते है तो ऐसी कोई भी तरकीब नहीं है जिससे एक ही रात में पिम्पल को गायब कर दिया जाये। पिम्पले सही होने में समय लगता है हां बस आप इस पर हल्दी और गुलाबजल का पेस्ट लगा सकते है जिससे सही होने में समय थोड़ा काम लगेगा।

    Q.4- कौनसा खाना खाने से पिम्पल्स होते हैं?

    उत्तर- तला हुआ खाना जैसे समोसे, कचोरी, नमकीन, या फिर पिज़्ज़ा, बर्गर , ब्रेड , पेटीज और अचार जैसी चीज़े खाने पर मुहासे हो जाते है जो शरीर में काफी गर्मी कर देते है और जिन्हे पचने में भी समय ज्यादा लगता है।

    Q.5- मुहासे सही करने के लिए क्या खाना चाहिए ?

    उत्तर- मुहासे सही करने के लिए आप हरी सब्जियों का सेवन करे और फलों का सेवन करे जो खाने को जल्दी पचा दे और पेट को साफ़ रखे। ऐसे  में यदि आप नारंगी और मौसमी का सेवन करेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा क्युकी इनमे अच्छी मात्रा में विटामिन सी होता है जो त्वचा को चमक प्रदान करता है।

    ये भी पढ़े:- कदम्ब के पेड़ के बेमिसाल फायदे

    kahiankahibaate.com
    kahiankahibaate.com

    Hello, I am the owner and the creator of the website. I would love to write and have 5+ years of experience in the content writing field. I started Kahiankahibaate to give information to the audience, so they can get better information. The categories, mentioned in the site, In this we decided to provide information.

    Thank You

    Muskan Goyal.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजानिए तुलसी के बीज ( सब्जा के बीज ) के अनगिनत फायदे
    Next Article स्त्री 2 Actor Abhishek Banerjee कैसे हो गए इतने वायरल ,जानिए अभिषेक बनर्जी की पूरी कहानी

    Related Posts

    साराटोगा पानी पिने के फायदे, एल्कलाइन स्पार्कलिंग स्प्रिंग वाटर पिने के फायदे

    28 March 2025

    सौंफ के चमत्कारी फायदे, उपयोग की विधि और नुकसान

    23 January 2025

    जानिए जामुन के पत्तों के अनगिनत फायदे- Health Benefits of Jamun Leaves

    28 December 2024
    Leave A Reply Cancel Reply

    About US
    About US

    स्वागत है, आपका हमारी साइट पर (kahiankahibaate), इस साइट पर हम आपको रहस्य , हेल्थ, वैलनेस टिप्स, घूमने की जगह और भी बहुत सी कही अनकही बातो के बारे में बताएँगे। निचे दी गयी हमारी कुछ केटेगरी है जिसपे हम अधिकतर बात करते है।

    X (Twitter) Instagram Pinterest
    Pages
    • अबाउट उस
    • कांटेक्ट उस
    • टर्म्स एंड कंडीशंस
    • डिस्क्लेमर
    • प्राइवेसी पॉलिसी
    Latest Posts

    गर्मियों में जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगह परिवार के साथ और पार्टनर के साथ

    27 April 2025

    लाल किले का सम्पूर्ण इतिहास, व्याख्या, टिकट, लोकेशन और विचित्र कहानियाँ

    24 April 2025

    सपने में सांप काटना और दिखना शुभ है या अशुभ? मतलब जानके हो जाओगे हैरान

    4 April 2025

    दिल्ली में घूमने की 10 अमेजिंग जगह ( Top 10 Places To Visit in Delhi)

    4 April 2025
    Copyright © 2025. Designed by Kahiankahibaate.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.