Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    kahiankahibaate.com
    • Home
    • डाइट
    • हेल्थ
    • ट्रेवल
    • रहस्य
    • ट्रेंडिंग
    X (Twitter) Instagram Pinterest
    kahiankahibaate.com
    Home - हेल्थ - फालसे खाने के बेमिसाल फायदे और पाए हार्ट ब्लॉकेज से छुटकारा
    हेल्थ

    फालसे खाने के बेमिसाल फायदे और पाए हार्ट ब्लॉकेज से छुटकारा

    kahiankahibaate.comBy kahiankahibaate.com23 July 2024Updated:1 February 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    फालसे खाने के बेमिसाल फायदे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    Rate this post

     फालसा एक लाल और काले रंग का एक फल है जो जामुन से भी छोटे आकर का होता है। फालसे के बीच में एक बीज होता है। फालसे को “इंडियन शरबत बैरी” भी कहा जाता है। ये ज्यादातर साउथ एशिया, इंडिया और पकिस्तान में ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो की काफी लोगो को पसंद होता है। ज्यादा नमी वाली जगह पर ये पाया जाता है। स्वाद में ये हल्का मीठा और खट्टा होता है, कई लोग तो इसमें बुरा और कला नमक मिलकर खाना पसंद करते है। ” ग्रेविआ एशियाटिक” इसका बोटैनिकल नाम है।

    faalsa khane se jaldi budhapa nahi aata

    Table of Contents

    Toggle
    • 100 ग्राम्स फालसा में क्या क्या होता है
    • फालसे खाने के बेमिसाल फायदे
    • फालसे खाने के नुक्सान
    • फालसा कैसे खाये?
    • फालसे का उपयोग करते समय ध्यान रखने योग्य बाते
    • FAQ’s
      • Q.1- फालसा को इंग्लिश में क्या कहते है?
      • Q.2- क्या फालसा सेहत के लिए अच्छे रहते है ?
      • Q.3- क्या क्रैनबेरी ही फालसा है ?
      • Q.4- फालसा में कोनसा विटामिन पाया जाता है?
      • Q.5- फालसा का उपयोग कैसे करना चाहिए?

    100 ग्राम्स फालसा में क्या क्या होता है

    कैलोरीज 90 केलोरीज़
    कार्बोहायड्रेट 21.10 ग्राम
    प्रोटीन 1.57 ग्राम
    फैट 0.10
    डाइटरी फाइबर 5.53 ग्राम

     

    फालसे में बहुत काम मात्रा में कैलोरीज होती है जो की शरीर के लिए काफी अच्छा है इसके बहुत सारे फायदे है जो ये शरीर को पहुँचता है। फालसा एक छोटी झाड़ी या छोटे पेड़ पर उगता है। फालसे के पेड़ के पत्ते आकार में थोड़े से बड़े होते है पर फालसे आकार में छोटे होते है। जैसा की आपको टेबल से पता ही लग रहा है फालसे में फैट तो ना के बराबर होता है इसलिए इसका उपयोग वजन काम करने के लिए भी किया जाता है। तो चलिए इसके कुछ फायदों के बारे में जानते है।

    फालसे खाने के बेमिसाल फायदे

    1. इसमें एंटीऑक्सीडेंट जैसे फ्लवोनोइड्स एन्थोसियनिन्स और फेनोलिक कंपाउंड्स पाए जाते है जो कैंसर, हार्ट की बीमारी जैसी बड़ी बिमारियों को रोकने में मदद करता है।
    2. इसको खाने से जल्दी भूड़ापे आने की समस्या से राहत मिलती है शरीर जवान बना रहता है।
    3. फालसा शरीर में हो रही सूजन को काम करने में मदद करता है।
    4. अर्थराइटिस में हो रही जोड़ो की समस्या से भी राहत दिलाता है।
    5. बुखार को सही करने में मदद करता है।
    6. यह बेड कोलेस्ट्रॉल को तो काम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ता है इससे हार्ट सम्बंधित बीमारिया नहीं होती। 
    7. इसमें अच्छी मात्रा में पोटासियम पाया जाता जो ब्लड प्रेशर को बढ़ने से रोकता है।
    8. शरीर को ताकत प्रदान करता है।
    9. शरीर के पाचन तंत्र को सही करता है क्युकी इसमें काफी मात्रा में पाचन योग्य तत्व पाए जाते है।
    10. faalsa khane ke anginat faayde hai अगर कब्जी की समस्या है तो उसे सही करता है।
    11. फालसा बैक्टीरिया को ग्रो करने में मदद करता है तो ये पेट के लिए भी बहुत अच्छा रहता है।
    12. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा है क्युकी इसमें विटामिन सी पाया जाता है और बहुत से ऐसे तत्व होते है जो की बहुत सी बीमारियों को सही करता है।
    13. ये शुगर के मरीजों के लिए भी अच्छा रहता है।
    14. यह त्वचा को सही रखता है , इसको खाने से कील मुहासे जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है, चेहरे की त्वचा में निखार लाता है क्युकी इसमें विटामिन सी पाया जाता है।
    15. इसको खाने से भूख कम लगती है।
    16. इसकी तासीर ठंडी होती है इसलिए गर्मियों के दिनों में खाने से शरीर ठंडा रहता है।
    17. इसमें फाइबर ज्यादा मात्रा होता है इसलिए वजन काम करने में भी मदद करता है।
    18. फालसा खून की कमी को काम करता है इसे खाने से खून बढ़ता है क्युकी इसमें आयरन की मात्रा अच्छी होती है।
    19. फालसे का जूस पीने से पेशाब की जलन दूर हो जाती है।
    20. फालसा शरीर में पानी की कमी को दूर करता है।

    इसलिए फालसे का सेवन जरूर करना चाहिए। यह हार्ट के लिए और शरीर के लिए बहुत फायदेमंद रहता है। फालसा खाने में भी स्वादिष्ट होता है इसलिए ये फाफी लोगो को पसंद भी होता है। दिखने में भले ही फालसा छोटा हो परन्तु पोषक तत्वों से भरा होता है।faalsa juice sharir ko bahut faayda pahuchata hai

    फालसे खाने के नुक्सान

    1. फालसे का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए क्युकी इसमें कैल्शियम ज्यादा मात्रा में पाया जाता है जिसका असर किडनी पर पड़ता है।
    2. कई लोगो को फालसे से ऐलर्जी की समस्या रहती है उसमे त्वचा सम्बन्धी समस्या ज्यादा देखि गयी है।
    3. फालसा हल्का सा मीठा होता है और यदि शुगर का पेशेंट इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करे तो शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ सकती है।
    4. अगर इसका ज्यादा मात्रा में सेवन कर लिया जाये तो ब्लड शुगर लेवल काफी काम हो सकता है।
    5. फालसे में कैल्सियम, फास्फोरस, मैग्निसियम, विटामिन सी, पोटासियम, सोडियम, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन ई और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते है ऐसे में जरुरी है की सही मात्रा में इसका सेवन किया जाए ताकि ये शरीर को नुक्सान न पहुचाये।
    6. फालसे में हमेशा काला नमक डालकर ही उपयोग करे।

    ये भी पढ़े:- एवोकाडो से जुड़े फायदे और नुक्सान 

    फालसा कैसे खाये?

    फालसे का सेवन दो तरीके से किया जा सकता है। एक तो पके हुए फालसे के फल में काला नमक और बुरा मिलकर चाट बना ली जाती है जो खाने में खट्टा मीठा और बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। दूसरा फालसे को पीसकर  ज्यूस निकाल ले और इसका सुबह या दोपहर में सेवन कर सकते है।faalsa yadi jyada kha lo to sharir ko nuksaan bhi pahuchata hai

    फालसे का उपयोग करते समय ध्यान रखने योग्य बाते

    1. गर्भवती महिला को इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य ले लेनी चाहिए।
    2. जिनका ब्लड प्रेशर लौ रहता है उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए क्युकी इसके सेवन से ब्लड प्रेशर और काम हो जाता है।
    3. जहाँ तक संभव हो काला नमक का उपयोग करके ही इसका सेवन करे।

    अगर आपको हमारा ब्लॉग इन्फोर्मटिव लगा हो तो कमेंट करके जरूर बताये और ऐसे ही ब्लॉग के लिए विजिट करिये कही अनकही बातो को ।

    यह भी पढ़े:- चीनी की जगह खाये ये 7 चीज़े

    FAQ’s

    यहाँ पर निचे दिए गए कुछ प्रश्न सबसे ज्यादा लोगो के द्वारा पूछे गए है।

    Q.1- फालसा को इंग्लिश में क्या कहते है?

    उत्तर- फालसे को इंग्लिश में ” ब्लैक करंट ” या ” इंडियन शरबत बैरी”  कहा जाता है और इसका बोटोनिकल नाम ” ग्रेविआ एशियाटिका” है।

    Q.2- क्या फालसा सेहत के लिए अच्छे रहते है ?

    उत्तर- हा फालसा सेहत के लिए बहुत अच्छे रहते है अगर इन्हे सही मात्रा में खाया जाए तो। फालसे में ऐसे बहुत से पोषक तत्व होते है जो शरीर को फायदा पहुंचते है शरीर की बीमारियों को दूर करते है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते है।

    Q.3- क्या क्रैनबेरी ही फालसा है ?

    उत्तर- फालसे का सही नाम शर्बत बैरी है जिसे करंट बेर भी कहा जाता है। यह भारत का एक मौसमी फल है जो की गर्मियों के मौसम में उपलब्ध रहता है और शरीर को ठंडक प्रदान करता है।

    Q.4- फालसा में कोनसा विटामिन पाया जाता है?

    उत्तर – फालसा में विटामिन सी, ई और ए पाया जाता है जो की त्वचा में निखार लाता है, आखों की रौशनी बढ़ता है और बालो को घाना करने में मदद करता है।

    Q.5- फालसा का उपयोग कैसे करना चाहिए?

    उत्तर- फालसा का सेवन ज्यूस की तरह किया जाए तो इससे सबसे ज्यादा फायदा मिलता है। कुछ ग्राम फालसा लेकर मिक्सर में पीस ले और फिर इसे एक गिलास में छान ले। ऊपर से काला नमक डालकर  उपयोग करके देखे बहुत ही स्वादिष्ट लगता है और बेहतरीन फायदे पहुँचता है।

    ये भी पढ़े:- गर्मियों में प्याज खाने के अनगिनत फायदे

    kahiankahibaate.com
    kahiankahibaate.com

    Hello, I am the owner and the creator of the website. I would love to write and have 5+ years of experience in the content writing field. I started Kahiankahibaate to give information to the audience, so they can get better information. The categories, mentioned in the site, In this we decided to provide information.

    Thank You

    Muskan Goyal.

    falsa khane ke fayde in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअन्वी कामदार के लिए रील बनाना पड़ गया भारी, जाने की क्या हुआ रील बनाते समय
    Next Article अनंत अम्बानी और राधिका मर्चेंट की कहानी ( दोस्ती से लेकर शादी तक का सफर)

    Related Posts

    साराटोगा पानी पिने के फायदे, एल्कलाइन स्पार्कलिंग स्प्रिंग वाटर पिने के फायदे

    28 March 2025

    सौंफ के चमत्कारी फायदे, उपयोग की विधि और नुकसान

    23 January 2025

    जानिए जामुन के पत्तों के अनगिनत फायदे- Health Benefits of Jamun Leaves

    28 December 2024
    Leave A Reply Cancel Reply

    About US
    About US

    स्वागत है, आपका हमारी साइट पर (kahiankahibaate), इस साइट पर हम आपको रहस्य , हेल्थ, वैलनेस टिप्स, घूमने की जगह और भी बहुत सी कही अनकही बातो के बारे में बताएँगे। निचे दी गयी हमारी कुछ केटेगरी है जिसपे हम अधिकतर बात करते है।

    X (Twitter) Instagram Pinterest
    Pages
    • अबाउट उस
    • कांटेक्ट उस
    • टर्म्स एंड कंडीशंस
    • डिस्क्लेमर
    • प्राइवेसी पॉलिसी
    Latest Posts

    गर्मियों में जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगह परिवार के साथ और पार्टनर के साथ

    27 April 2025

    लाल किले का सम्पूर्ण इतिहास, व्याख्या, टिकट, लोकेशन और विचित्र कहानियाँ

    24 April 2025

    सपने में सांप काटना और दिखना शुभ है या अशुभ? मतलब जानके हो जाओगे हैरान

    4 April 2025

    दिल्ली में घूमने की 10 अमेजिंग जगह ( Top 10 Places To Visit in Delhi)

    4 April 2025
    Copyright © 2025. Designed by Kahiankahibaate.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.