Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    kahiankahibaate.com
    • Home
    • डाइट
    • हेल्थ
    • ट्रेवल
    • रहस्य
    • ट्रेंडिंग
    X (Twitter) Instagram Pinterest
    kahiankahibaate.com
    Home - हेल्थ - रोज पनीर खाने के बहुत से है फायदे, नुक्सान, गुण, और खाते वक्त क्या सावधानी बरते
    हेल्थ

    रोज पनीर खाने के बहुत से है फायदे, नुक्सान, गुण, और खाते वक्त क्या सावधानी बरते

    Goyal MuskanBy Goyal Muskan14 May 2025Updated:28 May 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Health Benefits and Harms of Eating Paneer Hindi
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    Rate this post

    रोज पनीर खाने के बहुत से है फायदे, नुक्सान, गुण:- आज हम आपको पनीर के बारे में विशेष जानकारी देने वाले है जिनमे आप जान पाएंगे की पनीर किन लोगों के लिए फायदेमंद है और किन लोगो को पनीर का सेवन नहीं करना चाहिए। पनीर को आयुर्वेद में किलात और कुर्चिका के नाम से जाना जाता है। पनीर का निर्माण दूध को फाड़ कर किया जाता है और बाजार में अच्छे किस्म का पनीर भी उपलब्ध होता है। आयुर्वेद के अनुसार पनीर पचने में भारी होता है जिसे पचने में बहुत समय लगता है। पनीर का सेवन पेट की गर्मी को कम करने के लिए भी किया जाता हैं। तोह चलिए विस्तार से हम पनीर के फायदे और नुक्सान जान लेते है।

    Table of Contents

    Toggle
    • पनीर खाने के बेहतरीन फायदे- जानके रहे जायगे दंग
    • पनीर खाने के नुक्सान
      • किन लोगो को पनीर का सेवन नहीं करना चाहिए?
    • पनीर खाते वक्त सावधानी
    • पनीर घर पर कैसे बनाया जा सकता है?

    पनीर खाने के बेहतरीन फायदे- जानके रहे जायगे दंग

    1. पनीर खाने की रूचि यानी की खाने के स्वाद को बढ़ता है। बड़े ही नहीं छोटे बच्चे भी इसे बड़े चाव से खाते है।
    2. पनीर उन लोगो को ज्यादा खाना चाहिए जो हैवी खाने को भी अच्छी तरह से पचा लेते है।
    3. यदि आपका वजन कम है तो वजन बढ़ने के लिए पनीर का सेवन किया जा सकता है।
    4. पनीर पेट की गर्मी को कम करता है।
    5. पनीर में कैल्सियम और प्रोटीन की भरपूर मात्रा है  इसीलिए जिन्हे जोड़ो और घुटने में दर्द है उनके लिए पनीर एक अमृत के जैसा है।

      paneer khane ke faayde
      कच्चा पनीर खाने के फायदे
    6. यदि आप रेगुलर एक्सरसाइज करते है तो पनीर का सेवन जरूर करना चाहिए क्युकी इसमें अच्छा प्रोटीन होता है।
    7. जिनका खाना जल्दी पच जाता है उन्हें पनीर का सेवन करना चाहिए जिससे जल्दी भूख नहीं लगती।
    8. इसमें कैल्सियम की अच्छी मात्रा है इसलिए ये दांतो के लिए भी अच्छा रहता है।
    9. पनीर शरीर की ताकत को बढ़ने में मदद करता है, हड्डियों के लिए भी ये बहुत अच्छा रहता है।
    10. पनीर खाने से नींद भी अच्छी आती है।
    11. जिनको दस्त की समस्या रहती है तो उनके लिए पनीर फायदेमंद रहता है।
    12. छोटे बच्चों के विकास के लिए भी पनीर दिया जा सकता है।

    ये भी पढ़े:- कीवी खाने के फायदे

    पनीर खाने के नुक्सान

    1. यदि आप हद से ज्यादा मात्रा में पनीर का सेवन कर लेंगे तो पनीर पचेगा नहीं जिससे कब्जी, गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्या हो सकती है।
    2. पनीर को पचने में बहुत समय लगता है इसलिए रात के समय यदि आप इसे खा लेंगे तो आपको इसे पचने में परेशानी होगी।
    3. पनीर खाने से कफ बढ़ जाता है इसीलिए जुखाम खासी इससे बढ़ सकती है।
    4. ज्यादा पनीर खाने से वजन बढ़ने की समस्या हो जाती है।
    5. जिन लोगो में यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है उन्हें पनीर का सेवन करने से जोड़ो में दर्द हो सकता है।
    6. फैटी लिवर, कोलेस्ट्रॉल, बीपी, डाइबिटीज़, हार्ट प्रॉब्लम जिनको भी रहती है उन्हें पनीर खाने से बचना चाहिए।
    7. जिन लोगो को कब्ज की समस्या रहती है उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए क्युकी कब्ज की समस्या बढ़ सकती है।paneer khane ke nuksaan

    किन लोगो को पनीर का सेवन नहीं करना चाहिए?

    जिन लोगो का कफ बढ़ा हुआ हो, कोलेस्ट्रॉल बढ़ा है, वजन बढ़ा है, जिनका वजन जल्दी बढ़ता है, लिवर फैटी है उन लोगो को पनीर का सेवन नहीं करना चाहिए।

    पनीर खाते वक्त सावधानी

    1. पनीर को घर पर ही बनाये तो ज्यादा अच्छा रहता है बहार का पनीर नुक्सान करता है।
    2. हमेशा गाय के दूध का ही पनीर बनाये।
    3. कच्चा पनीर कभी भी नहीं खाना चाहिए क्युकी कच्चे पनीर को पचाने में बहुत समय लगता है।
    4. तला पनीर और पनीर का पकोड़ा खाने से बचना चाहिए ज्यादा से ज्यादा सब्जी बनाकर ही खाये।
    5. पनीर की ज्यादा मात्रा का सेवन ना करे जितना आपका शरीर पचा सकता है उतना ही पनीर ही खाये।
    6. पनीर को 10 दिन में एक या दो बार ही खाये ज्यादा इसका सेवन न करे।
    7. सूर्यास्त के बाद पनीर न खाये हो सके तो दिन में ही पनीर ही खा ले।
    8. पनीर के साथ मिठाइयों का सेवन न करे क्युकी दोनों हैवी चीज़ो का सेवन करने से शरीर उन्हें पचा नहीं पायेगा।
    9. पनीर के साथ छाछ का सेवन किया जा सकता है।
    10. पनीर के साथ हो सके तो सेंधा नमक का ही सेवन करे।

    पनीर घर पर कैसे बनाया जा सकता है?

    घर पर पनीर बनाने के लिए सबसे पहले गाय का शुद्ध दूध ले ले और उसे अच्छे से उबाल कर गर्म कर ले। गर्म करने के बाद उसमे निम्बे के रस की कुछ बुँदे डाल कर उसे अच्छे से मिलाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दे। थोड़ी देर बाद आप देखेंगे की दूध फट जायेगा। सूती कपडे की सहायता से उस पनीर को छान ले और बचा हुआ पानी फेक दे। पनीर को अच्छे से बांध कर सूती कपडे में रख दे। करीब आधा घंटे में ही पनीर जैम कर तैयार हो जायेगा।

    तो ये थी पनीर से जुडी कुछ विशेष जानकारी अगर आपको हमारा ब्लॉग अच्छा लगा तो कमेंट करके जरूर बताइये और ऐसी ही जानकरी के लिए जुड़े रहिये कही अनकही बातो से।

    ये भी पढ़े:- मूंगफली खाने के अनगिनत फायदे

    प्रश्न और उतर:

    प्रश्न 1: रोज पनीर खाने से क्या फायदे होंगे?

    उतर:  पनीर को रोज खाने से बहुत से गुणकारी फायदे होते है जैसे की विटामिन B12 , पोटेशियम, प्रोटीन, और साथ साथ आपको दिल को भी हैल्थी बनाया रखता है।

    प्रश्न 2: कच्चा पनीर को खाने से आपको क्या फायदे होंगे?

    उतर: कच्चा पन्नीर खाने से आपको शरीर को जो प्रोटीन की मात्रा चाहिए होती है वो भरपूर मिलती है और इसके साथ ही हडियो को भी मजबूत रखता है।

    प्रश्न 3: आपको कितना पनीर रोज खाना चाहिए?

    उतर: आप 100 से 150 ग्राम पनीर रोज खा सकते है जो आपको स्वस्थ भी रखेगा और पूरा दिन सक्रिय रहने में भी मदद करेगा।

    प्रश्न 4: कच्चा पनीर खाने से चेहरे पर क्या होता है?

    उतर: अगर आप कच्चा पनीर रोज कहते है तो उसे आपकी स्किन हैल्थी बानी रहेगी और विटामिन ए, विटामिन ई, और सेलेनियम के गुण पाए जाते है।

    प्रश्न 5: क्या पनीर को रोज खाने से बॉडी बनती है?

    उतर: अगर आप पनीर कहते है तो उसे आपकी बॉडी को जरुरी प्रोटीन मिलते है जिसे आपकी हडियो को मजबूती मिलती है और पनीर को घी या फ्राई करके हे खाये और रात में खा सकते है।

    डिस्क्लेमर: ऊपर दी गयी जानकारी सिर्फ और सिर्फ जानकारी देने के लिए दी गयी है अगर आपको भी कोई भी जानकारी चाहिए तोह आप अपने सलाहकार से बात करे।

    Goyal Muskan
    Goyal Muskan

    Hello, I am the owner and the creator of the website. I would love to write and have 5+ years of experience in the content writing field. I started Kahiankahibaate to give information to the audience, so they can get better information. The categories, mentioned in the site, In this we decided to provide information.

    Thank You

    Muskan Goyal.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगर्मियों में जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगह परिवार के साथ और पार्टनर के साथ
    Next Article ऊटी ट्रिप की पूरी जानकारी और घूमने की फेमस जगह

    Related Posts

    एवोकाडो खाने के फायदे, नुकसान और कैसे खाया जाता है 

    1 April 2025

    साराटोगा पानी पिने के फायदे, एल्कलाइन स्पार्कलिंग स्प्रिंग वाटर पिने के फायदे

    28 March 2025

    सौंफ के चमत्कारी फायदे, उपयोग की विधि और नुकसान

    23 January 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    About US
    About US

    स्वागत है, आपका हमारी साइट पर (kahiankahibaate), इस साइट पर हम आपको रहस्य , हेल्थ, वैलनेस टिप्स, घूमने की जगह और भी बहुत सी कही अनकही बातो के बारे में बताएँगे। निचे दी गयी हमारी कुछ केटेगरी है जिसपे हम अधिकतर बात करते है।

    X (Twitter) Instagram Pinterest
    Pages
    • अबाउट उस
    • कांटेक्ट उस
    • टर्म्स एंड कंडीशंस
    • डिस्क्लेमर
    • प्राइवेसी पॉलिसी
    Latest Posts

    कपल्स के लिए भारत की 10 बेस्ट हनीमून की जगह [2025]

    20 May 2025

    ऊटी ट्रिप की पूरी जानकारी और घूमने की फेमस जगह

    16 May 2025

    रोज पनीर खाने के बहुत से है फायदे, नुक्सान, गुण, और खाते वक्त क्या सावधानी बरते

    14 May 2025

    गर्मियों में जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगह परिवार के साथ और पार्टनर के साथ

    27 April 2025
    Copyright © 2025. Designed by Kahiankahibaate.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.