Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    kahiankahibaate.com
    • Home
    • डाइट
    • हेल्थ
    • ट्रेवल
    • रहस्य
    X (Twitter) Instagram Pinterest
    kahiankahibaate.com
    Home - हेल्थ - सर्दियों में बालों को अच्छा रखने और झड़ने से रोकने के घरेलु उपाय
    हेल्थ

    सर्दियों में बालों को अच्छा रखने और झड़ने से रोकने के घरेलु उपाय

    Goyal MuskanBy Goyal Muskan6 September 2024Updated:8 September 2026No Comments9 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    सर्दियों में बालों को अच्छा रखने और झड़ने से रोकने के घरेलु उपाय
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    Rate this post

    हम सभी को अपने बालों से बहुत ज्यादा प्यार होता है और जैसे ही सर्दियों का मौसम आता है हमें बालों की चिंता सताने लगती है। हमने अक्सर देखा है की सर्दियों के मौसम में बाल ज्यादा झड़ने लगते है और झड़ने के साथ साथ बालों में डैंड्रफ, खुजली और रूखेपन की समस्या होने लगती है।

    रूखेपन के कारण बाल झड़ने लगते है तो हमें इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए। सर्दियाँ आते ही हमें कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए बालों को अच्छा पोषण देना चाहिए जिससे बाल नेचुरल तरीके से बढ़ सके। इस ब्लॉग के माध्यम से हम आप सभी को सर्दिओ  में मजबूत और घाना रखने के टिप्स और सर्दिओ में बालो को कैसे आप जड़ने से रोक सकते है।

    Table of Contents

    Toggle
    • बालों को सर्दियों में लम्बा, घाना और मजबूत बनाने के कुछ टिप्स
      • 1.ट्रिम्मिंग
      • 2.कंडीशनिंग
      • 3.तेल से मसाज
      • 4.रात में कंघी
      • 5.गर्म पानी
    • बालों को झड़ने से रोकने के बेहतरीन उपाय और घरेलु नुस्खे
    • FAQ’s-
      • Q.1- क्या हमें सर्दियों में गरम पानी से बाल धोने चाहिए?
      • Q.2- सर्दियों में बालों का ध्यान कैसे रखे?
      • Q.3- क्या रात के समय बालों को कंघी करनी चाहिए?
      • Q.4- क्या तेल लगाने से डैंड्रफ होता है?
      • Q.5- हमें कितने समय के अंतराल में ट्रिम्मिंग करनी चाहिए?

    बालों को सर्दियों में लम्बा, घाना और मजबूत बनाने के कुछ टिप्स

    हम आपको सिर्फ बालों को झड़ने से रोकने का ही नहीं बल्कि बालों को बढ़ने का उपाय भी बताएँगे। तो चलिए शुरू करते है कुछ ऐसी टिप्स के बारे में जानना जो बालो को घाना, मजबूत और लम्बा बनाने में मदद करेगी।

    1.ट्रिम्मिंग

    हमें हर महीने सलून से बालों में हलकी हलकी ट्रिम्मिंग जरूर करनी चाहिए जिससे बालो के निचले हिस्से में दोमुआ बाल नहीं बनते। ये दोमुआ बाल बालो को बढ़ने से रोकते है जिससे बालों की ग्रोथ नहीं हो पाती। ट्रिम्मिंग घर पर ही ना करे सलून में ही कराये क्युकी आपने बड़े बुजुर्गों की बात तो सुनी होगी की नाई की कैची से बाल बढ़ते है तो वो बात गलत नहीं है ये टोटका भी आपको जरूर अपनाना चाहिए। इससे निचे की तरफ अच्छे और स्वस्थ बाल आते है।sardiyon me baalon ko acha kare

    2.कंडीशनिंग

    आपने देखा होगा बालों का निचला हिस्सा ऊपरी हिस्से से ज्यादा रुखा होता है जो की प्रदुषण के कारण भी हो सकता है। इस निचले हिस्से को ऊपर की ही तरह मॉइस्ट और मोटा रखने के लिए आपको हफ्ते में एक बार कंडीशनिंग जरूर करनी चाहिए जिससे बाल मुलायम होते है और गुच्छा बनकर टूटते नहीं है। कडीशनिंशिंग करने से बालों को पोषण मिलता है और बालों की कंडीशन अच्छी होती है और बाल ख़राब नहीं होते। इसके साथ साथ बाल मजबूत दभी बनते है।

    ये भी पढ़े:– रोज कच्चा अमला खाने से क्या होगा

    3.तेल से मसाज

    हर हफ्ते आप बालों में तेल से मसाज कर सकते है पर ध्यान रहे की तेल को गरम करके मसाज ना करे क्युकी इससे बालों में डैंड्रफ की समस्या हो सकती है और बालों के ख़राब होने की समस्या भी हो सकती है। इसीलिए साधारण तेल से ही बालों में मसाज करे जो स्ट्रेस को कम करने में भी मदद करता है। इससे बालों का झड़ना भी कम होता है जो की बालों को लम्बा बनाने में मदद करता है। पर ध्यान रहे की आपके बालों में बहुत ज्यादा मात्रा में रुसी है और तेल लगाने से ज्यादा होती है तो ऐसे में तेल स्कैल्प में बिलकुल ना लगाए।

    4.रात में कंघी

    आपको जानकर हैरानी होगी की रात में सोने से पहले बालों में अच्छे से कंघी करने से सर में ब्लड का अच्छे से सर्कुलेशन होता है जिससे ख़राब बाल निकल जाते है और नए बालों के ग्रोथ में मदद मिलती है। आपने बहुत लोगो को कहते सुना होगा की ज्यादा बाल कंघी करने से बाल टूटते है ये बात सही भी है जो की कंघे पर निर्भर करता है आपको वुडेन कंघी का उपयोग करके बाल बनाने चाहिए जिससे बाल ज्यादा नहीं टूटते। इसीलिए रात में सोने से बालों को जरूर बनाये जिससे बालों की जेड बहुत मजबूत होती है।Tips for healthy hair in winters

    5.गर्म पानी

    सर्दियों में हम अक्सर गर्म पानी का इस्तेमाल करके स्नान करते है उसके साथ ही हम बालों को भी गर्म पानी से भी धो लेते है। गर्म पानी से बिलकुल भी बालों को नहीं धोना चाहिए क्युकी इससे सर की स्कैल्प पर रूखेपन की समस्या हो जाती है जिससे बहुत ज्यादा मात्रा में डैंड्रफ हो जाता है और बालों की चमक और खूबसूरती को भी ये गायब कर देता है। बालों में केरोटीन नमक एक प्रोटीन होता है जो की गरम पानी से धोने से वो केरोटीन नमक प्रोटीन बालों से ख़त्म होता जाता है जिसे बाल ख़राब हो जाते है, बाल ड्राई, फ्रिजी, हो जाते है, बालों की जड़ों को भी ये कमजोर करता है जिससे बाल काफी कमजोर हो जाते है इसीलिए सर्दी हो या गर्मी बालों को गर्म पानी से बिलकुल भी न धोये।

    बालों को झड़ने से रोकने के बेहतरीन उपाय और घरेलु नुस्खे

    1. आपको सुबह उठकर खली पेट जरूर आमला का ज्यूस पीना है। आवला बालो की ग्रोथ बहुत अच्छा रहता है।
    2. बालों के लिए आप सुबह उठकर खाली मुन्नके का सूप भी पी सकते है। 15 से 20 काले मुनक्के को रात को भिगो कर रख दे। सुबह इसे उबाल कर छान ले और स्वाद के लिए धनिया पाउडर और सेंधा नमक मिलकर ले ले।
    3. रोज बालो के जड़ों में आराम से मसाज करे। खासतौर पर यदि आपकी उम्र 40 से ज्यादा है तो आपको जरूर मालिश करनी चाहिए। इससे बाल काम झड़ेंगे, बाल बढ़ेंगे और सर में डैंड्रफ की समस्या नहीं होगी।
    4. आप प्राकर्तिक हेयरपैक बना सकते है जो की बालों से डैंड्रफ को काम करेगा और बालों की ग्रोथ को बढ़ाएगा। रात को आपको मेथी दाना भिगो कर रखना है सुबह इसे उबाल कर छान ले। इसमें अब त्रिफला चूर्ण और दही मिला ले और अचे से मिक्स कर करके आप नहाने से आधा घंटा पहले लगा ले और धो ले। इसका उपयोग आप हफ्ते में दो बार कर सकते है।
    5. आयुर्वेदिक शैम्पू का उपयोग करके भी बालों का झड़ना कम किया जा सकता है। शैम्पू बनाने के लिए आपको शिकाकाई की फली को 1 लीटर के पानी में भिगो कर रख दे, 2 से 4 रीठा फोड़ कर बीज निकाल कर उसी पानी में मिला देंगे। त्रिफला को भी पानी में मिला देंगे, संतरे की चाल को पानी में मिला दे, मेथी दाना आधा चम्मच पानी में मिला दे, नीम के पत्ते पानी में उबाल ले और छान कर एयर टाइट कंटेनर में भरकर कर दे। और आप 5 से 7 दिनों तक इस शैम्पू का उपयोग करे।baalon ko jhadne se rokne ke upaay
    6. बालो को धोते समय कभी भी गरम पानी का उपयोग ना करे।
    7. किसी भी कंडीशनर की जगह बालों में नारियल के तेल के 2 से 3 बूंदो का उपयोग कर सकते है।
    8. रात को सोने से पहले नाक में घी या तेल डाले जिससे भी बालों की ग्रोथ अच्छी होती है।
    9. आपको ज्यादा तेल मसाले, नमकीन, अचार आदि का ज्यादा सेवन नहीं करना जिससे बालों पर उल्टा प्रभाव पड़ता है और बाल झड़ने लगते है।
    10. टिल, मुलैठी, आवला, का सेवन दिन में एक बार जरूर करे जिससे बालों के सेहत अच्छी होती है।
    11. नींद का पूरा ध्यान रखे एक दिन में 8 घंटे की नींद जरूर ले।
    12. चिंता, स्ट्रेस से दूर रहे और मन को शांत रखे और योग करे ये भी बालों की सेहत के लिए बहुत अच्छी रहती है।
    13. बालों में शैम्पू को सीधे ही ना लगाए पहले उसे पानी में अच्छे से घोले और फिर बालों में अप्लाई करे।
    14. जब भी आप बालों में तेल लगाए तो तेल को ज्यादा समय तक बालों में ना रखे इससे भी बालों के झड़ने और डैंड्रफ की समस्या हो जाती है।
    15. यदि आप भी बालो को चमकदार बनाना चाहते है तो आप बालों को मुल्तानी मिटटी से भी धो सकते है पुराने समय में बहुत सी महिलाये यही किया करती थी।
    16. बालो में शेम्पू जब आप लगा रहे है तो ट्रेंड के हिसाब से न लगाए अपने बालो और स्कल्प को देख कर हे सही शेम्पू का चुनाव करे।

    तो ये थी कुछ घरेलु टिप्स जिनको फॉलो करके आप बालों के झड़ने को रोक सकते है और बालो की ग्रोथ कर सकते है। ज्यादा तेल लगाने से, सीधे शैम्पू को बालों में लगाने से, खुल्ले बाल करके सोने से बाल बहुत ज्यादा झड़ते है तो इन बालो का जरूर ध्यान रखे। तो ये थी कुछ टिप्स अगर आपको हमारा ब्लॉग अच्छा लगा हो तो कमेंट करके जरूर बताइये।

    असिविकरण:- ये सारी बाते सिर्फ और सिर्फ सामनाये जानकारी प्रधान करती है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श  जरूर करे।

    तो ये थी कुछ शार्ट टिप्स जिनका ध्यान रखकर आप सर्दियों में अपने बालों की अच्छी से केयर कर सकते है फिर चाहे वो गरम पानी से बालों को धोना हो या फिर रात को कंघी करना ये सभी चीज़े आपको बहुत फायदा पहुचायेगी जिनमे ना तो आपको ज्यादा समय देना है न ही ज्यादा मेहनत करनी है। अगर आपको हमारा ब्लॉग अच्छा लगा और आप ऐसे ही ब्लोग्स और पढ़ना चाहते है तो हमें कमेंट करके जरूर बताये और जुड़े चाहिए हमारे साथ कही अनकही बातो से।

    FAQ’s-

    Q.1- क्या हमें सर्दियों में गरम पानी से बाल धोने चाहिए?

    उत्तर- सर्दियों के मौसम में हमें गरम पानी से बाल बिलकुल नहीं धोने चाहिए क्युकी इससे बालों में डैंड्रफ, फ़्रिजिनेस, ड्राइनेस की समस्या हो जाती है। साथ ही गरम पानी से स्कैल्प भी बहुत ड्राई हो जाती है जिससे बालों की चमक और खूबसूरती ख़तम हो जाती है क्युकी केरोटीन नमक प्रोटीन की बालो में कमी हो जाती है। बालों की जड़े कमजोर होने से बाल कमजोर हो जाते है जिससे जल्दी टूटने लगते है इसीलिए सर्दी हो या गर्मी कभी भी बालों के लिए गरम पानी का उपयोग न करे।

    Q.2- सर्दियों में बालों का ध्यान कैसे रखे?

    उत्तर– यदि सर्दियों में आप बालों को अच्छा रखना चाहते है तो निरंतर रूप से उनमे तेल लगते रहे, बालों को धोने के बाद कंडीशनिंग जरूर करे, हर महीने हलकी हलकी ट्रिम्मिंग करा ले, गर्म पानी से बाल न धोये और रात को बाल को कंघी करके सोये । इन छोटी छोटी टिप्स को फॉलो करके आपको सर्दियों में बालों का ध्यान रख सकते है।

    Q.3- क्या रात के समय बालों को कंघी करनी चाहिए?

    उत्तर- हां रात के समय बालों को कंघी करना चाहिए जिससे सर में अच्छे से ब्लड सर्कुलेशन होता है और बालों की अच्छी ग्रोथ होती है।

    Q.4- क्या तेल लगाने से डैंड्रफ होता है?

    उत्तर- यदि आपकी स्कैल्प ड्राई है और बालों में पहले से हल्का हल्का डैंड्रफ है तो तेल लगाने से डैंड्रफ बढ़ सकता है। उस स्थिति में आप बालों को धोने से एक घंटा पहले तेल लगा सकते है।

    Q.5- हमें कितने समय के अंतराल में ट्रिम्मिंग करनी चाहिए?

    उत्तर- हमें 7 से 8 हफ्ते के अंतराल में ट्रिमिंग करा लेनी चाहिए जिससे दोमुहे बाल ज्यादा बढ़ते नहीं है और बाल नेचुरल तरीके से बढ़ते है। यदि आपके बालों की ग्रोथ अच्छी है तो आप 4 से 5 हफ्ते के बाद भी करा सकते है जिससे बाल जल्दी बढ़ते है।

    Disclaimer: ऊपर दी गयी सारी जानकारी सामनाये मान्यता के उप्पर आधारित है kahiankhaibaate इस बात की कोई भी पुष्टि नहीं करता है और किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले अपने संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें

    Goyal Muskan
    Goyal Muskan

    Hello, I am the owner and the creator of the website. I would love to write and have 5+ years of experience in the content writing field. I started Kahiankahibaate to give information to the audience, so they can get better information. The categories, mentioned in the site, In this we decided to provide information.

    Thank You

    Muskan Goyal.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजानिए डेटॉक्स वाटर कितने तरीके से बनाया जा सकता है और इसके अनगिनत फायदे
    Next Article पंजाब गए और इन जगहों को आपने नहीं देखा तो क्या देखा ?

    Related Posts

    Gharelu Nuskhe: Rozmarra Ki Samasyaon Ke Liye Aasan Gharelu Ilaj

    8 September 2026

    Rozana Khaye Jaane Wale Foods Ke Fayde: Palak, Paneer, Dahi Aur Karele Ka Sach

    8 September 2026

    Nuts Aur Seeds Ke Fayde: Moongfali, Pecans, Saunf Aur Haldi Patta Khane Ke Health Benefits

    8 September 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    About US
    About US

    स्वागत है, आपका हमारी साइट पर (kahiankahibaate), इस साइट पर हम आपको रहस्य , हेल्थ, वैलनेस टिप्स, घूमने की जगह और भी बहुत सी कही अनकही बातो के बारे में बताएँगे। निचे दी गयी हमारी कुछ केटेगरी है जिसपे हम अधिकतर बात करते है।

    X (Twitter) Instagram Pinterest
    Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Latest Posts

    Gharelu Nuskhe: Rozmarra Ki Samasyaon Ke Liye Aasan Gharelu Ilaj

    8 September 2026

    Rozana Khaye Jaane Wale Foods Ke Fayde: Palak, Paneer, Dahi Aur Karele Ka Sach

    8 September 2026

    Nuts Aur Seeds Ke Fayde: Moongfali, Pecans, Saunf Aur Haldi Patta Khane Ke Health Benefits

    8 September 2026

    Fruits Khane Ke Fayde: 8 Best Fruits Aur Unke Health Benefits (Poori Jaankari)

    8 September 2026
    Copyright © 2025. Designed by Kahiankahibaate.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.