मनु भाकर हरियाणा की निवास करने वाली एक 22 वर्ष की ओलम्पिक मैडल धारक है। मनु ने पेरिस ओलंपिक्स का पहला मैडल जीतकर भारत का नाम रौशन किया है। 10 मीटर एयर पिस्टल में मनु ने अपने विरोधियों को पीछे छोड़ दिया और ब्रोंज मैडल जीता। इससे पहले भारत के पास ओलंपिक्स में शूटिंग में सिर्फ 4 मैडल ही हासिल किया थे वो भी सिर्फ पुरुषो द्वारा ही हासिल किये गए थे। इस बार मनु भाकर ने ये मैडल जीतकर एक नया इतिहास रच दिया है।
View this post on Instagram
मनु भाकर हरियाणा में झझर के एक छोटे से गांव घुरिया से है। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई सारे खेलो में भाग लिया है। उन्होंने एयर पिस्टल के साथ साथ कबड्डी और कराटे जेसे खेलो में हाथ आजमाकर देखा। मनु बचपन में डॉक्टर बनना चाहती थी क्युकी उनकी खेल के साथ साथ पढ़ाई में भी काफी रूचि थी। पर उनकी जिंदगी में बदलाव तब आया जब क्लास 10 में उनका शूटिंग के लिए नेशनल टीम में सलेक्शन हो गया। इसके बाद उन्होंने अपने कोच अनिल झाकर के कहने पर मनु ने शूटिंग को एक और मौका दिया और उनकी मेहनत खाली नहीं गयी।
मनु भाकर ने 16 साल की उम्र में जीता गोल्ड
मनु जब 11 वी कक्षा में थी और 16 वर्ष की थी तो उन्होंने 2018 में हुए आईएसएसएफ विश्व कप में भारत को प्रेजेंट किया और 2 गोल्ड मैडल प्राप्त किये इसके अलावा इसी साल राष्ट्र मंडल खेलो और युथ ओलम्पिक खेलो में हिस्सा लेकर दोनों ही खेलो में गोल्ड मैडल प्राप्त किया।
मनु भाकर का परिवार
मनु के परिवार ने उनको हर तरीके से सपोर्ट किया है उनको जिस खेल में रूचि थी उसी खेल में उन्हें आगे बढ़ने में उनके पिता ने पूरा सपोर्ट किया। उनके पिता राम किशन जी भाकर ने तो उन्हें हर तरीके से सपोर्ट करने के लिए अपनी नौकरी तक छोड़ दी थी। मनु भाकर की माताजी भी गुरुकुल से पढ़ी लिखी है इसलिए उन्हें संस्कृत विषय का बहुत अच्छा ज्ञान है वही से मनु में भी संस्कृत की समझ है।
मनु भाकर ने कहा से की पढ़ाई?
मनु हरियाणा, झझर के एक छोटे से गांव घुरिया के ही एक स्कूल से पढ़ी है। मनु की बायोलॉजी में विशेष रूचि थी और उन्होंने 9 वीं और 10 वीं कक्षा में बायोलॉजी में अच्छे अंक प्राप्त किये थे इसलिए उनके माता पिता ने उन्हें डॉक्टर बनाने के उद्देश्य से 11 वीं कक्षा में बायोलॉजी दिला दी और इसी के साथ साथ वो शूटिंग भी किया करती थी और जैसे जैसे समय बीतता गया मनु के लिए शूटिंग का जूनून काफी ज्यादा बढ़ गया अब वो बायोलॉजी के साथ साथ शूटिंग में ज्यादा ध्यान नहीं दे पा रही थी इसीलिए उन्होंने 12 वीं कक्षा में विषय बायोलॉजी से बदलकर आर्ट्स कर लिया और शूटिंग में अपना फोकस ज्यादा रखा। इसके बाद मनु ने श्री राम कॉलेज से ग्रेजुएशन की। और अब जो उन्होंने किया है वो तो पुरे देश के सामने है।
मनु भाकर और अनिल विज की कंटोवर्सी?
मनु भाकर ने साल 2018 में हुए युथ ओलंपिक्स में गोल्ड मैडल जीता था। और अनिल विज ने उस समय मनु भाकर की जीत पर ख़ुशी मानते हुए टवीटर पर 2 करोड़ के इनाम की घोषणा कर दी थी। इसके बाद मनु भाकर ने एक साल बाद 2019 में उस टवीट का जवाब देते हुए लिखा की ” सर क्या ये सही है या सिर्फ जुमला है” उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ अनिल विज के पूर्व टवीट जिसमे इनाम की राशि का जीकर था उसे भी शेयर किया। इस पोस्ट पर मंत्री अनिल विज काफी ज्यादा भड़क गए थे। और मनु भाकर से माफ़ी मांगने को कहा। अब वापस जब मनु भाकर ने 2024 पेरिस ओलंपिक्स में एयर पिस्टल पर ब्रोंज जीता तो अनिल विज ने मनु को बधाई दी । लेकिन उनकी बधाई के टवीट के साथ साथ पुराने टवीट भी जमकर वायरल हो रहे है।
ये भी पढ़े:- अन्वी कामदार के लिए रील बनाना पड़ गया भारी
FAQ’s-
Q.1- भारत को शूटिंग में पहला मैडल दिलाने वाली महिला कौनसी है?
उत्तर- मनु भाकर पहली महिला है जिन्होंने भारत को शूटिंग ( एयर पिस्टल ) में मैडल दिलाया। उन्होंने ब्रोंज मैडल हासिल हुआ सिल्वर प्राप्त करने में वो मात्रा एक मीटर की दूरी से पीछे रह गयी।
The first Indian woman shooter to win an Olympic medal and she is just 22! Congratulations Super proud of @realmanubhaker !!🎯🎉
You’ve made India proud. India’s first medal, the first of many more…. 🇮🇳 #ParisOlympics2024 #ManuBhakar pic.twitter.com/RaH0v6Ekwh— Sanjana Ganesan 🇮🇳 (@iSanjanaGanesan) July 28, 2024
Q.2- मनु भाकर के कोच का क्या नाम है ?
उत्तर- जसपाल राणा मनु भाकर के कोच है जिनकी ट्रेनिंग से आज मनु ने देश का नाम रोशन कर दिया है। ब्रोंज जीतने के बाद उन्होंने अपने कोच जसपाल राणा को धन्यवाद दिया।
Q.3- मनु ने ब्रोंज जितने के बाद क्या कहा ?
उत्तर- मनु ने ब्रोंज जीतने के बाद कहा की वो ब्रोंज इसीलिए ही जीत पायी है क्युकी वो गीता के एक उपदेश को हमेशा दिमाग में रखती है की ” कर्म पर ध्यान दो और फल की चिंता मत करो”।
Q.4-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनु से क्या बात की?
मनु के ब्रोंज जितने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उन्हें मुबारकबाद देने और प्रोत्साहित करने के लिए फ़ोन किया और उनसे बात की। प्रधानमंत्री जी से बाद करके मनु भाकर और भी ज्यादा प्रोत्साहित हो गयी की वो आगे आने वाले खेलो में और अच्छा प्रदर्शन देगी।
Q.5- कौन है मनु भाकर?
उत्तर- मनु भाकर एक ब्रोंज मेडलिस्ट है जिन्होंने पेरिस ओलंपिक्स के दूसरे ही दिन निशानेबाजी में ब्रोंज जीता है। निशानेबाजी में मैडल जीतने वाली मनु पहली महिला है। उनको बहुत से लोगो ने बधाई दी है जिनमे सबसे खास तौर पर नरेंद्र मोदी जी ने उन्हें वही फ़ोन के माध्यम से बात कर विशेष रूप से बधाई दी।
Q.6- मनु भाकर को सरप्राइज गिफ्ट में क्या मिला ?
उत्तर- मनु भाकर को सरप्राइज फैट में महिंद्रा कंपनी की तरफ से थार गिफ्ट की गयी है।
ये भी पढ़े:- अनंत अम्बानी और राधिका मर्चेंट की कहानी
Hello, I am the owner and the creator of the website. I would love to write and have 5+ years of experience in the content writing field. I started Kahiankahibaate to give information to the audience, so they can get better information. The categories, mentioned in the site, In this we decided to provide information.
Thank You
Muskan Goyal.