आपने सभी ने टमाटर के कई फायदों के बारे में सुना होगा परंतु आज हम आपको बताने वाले है कि टमाटर खाते समय हमें कौनसी गलती नहीं करनी चाहिए। टमाटर का बोटेनिकल नाम है सोलानामलायकोपरसिकम । टमाटर खाना आमतौर पर सभी को पसंद होता है, पर गर्मियों के दिनों में इसका महत्त्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। लोग इसे सलाद के साथ खाना ज्यादा पंसद करते परंतु हम आपको बता दे कि इसको कच्चा खाने की जगह आप पकाकर खाए तो शरीर के लिए ज्यादा लाभदायक होता है। पूरी जानकारी जानने के लिए हमारे ब्लॉग को पूरा पढ़े और देखे की पके हुए टमाटर खाने के फायदे और खाते समय किन बातो का ध्यान रखे।
टमाटर में क्या क्या पाया जाता है?
भारत टमाटर का दूसरा सबसे बडा उत्पादक देश है। टमाटर में काफी मात्रा में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, कार्बोहाईड्रेट, फैट, के अलावा लाईकोपेन भी पाया जाता है। जो शरीर के लिए अच्छा रहता है।
तो 100 ग्राम टमाटर में आपको-
प्रोटीन | 0.9 ग्राम |
फेट | 0.2 ग्राम |
कार्बोहाईड्रेट | 3.9 ग्राम |
विटामिन सी | 14 मिलीग्राम |
कैल्शियम | 10 मिलीग्राम |
लाइकोपेन | 2573 µg |
पके हुए टमाटर खाने के फायदे और कैसे खाए?
आप 3 तरीके से टमाटर का सेवन कर सकते है।
पहला- आप टमाटर को कच्चा खा सकते है। सलाद के रूप में इससे आपको ज्यादा मात्रा में विटामिन सी की प्राप्ति होगी जो की शरीर के लिए आवश्यक है।
दूसरा- आप टमाटर को पका कर खा सकते है। इससे टमाटर में विटामिन सी की मात्रा कम हो जाती है। उदाहरण के लिए हम समझे तो यदि हम टमाटर को 2 मिनट के लिए पकायेंगे तो इसमें 2 प्रतिशत विटामिन सी कम हो जायेगा और यदि इसे 30 मिनट तक पकायेंगे तो 30 प्रतिशत तक विटामिन सी कम हो जायेगा। उस स्थिति में आप दूसरी चीजों से विटामिन सी को ग्रहण कर सकते है। पर पकाने से इसमें लाइकोपेन के ज्यादा फायदे आपको मिलेंगे।
तीसरा- टमाटर का सॉस, चटनी आदि के रूप में भी आप टमाटर का सेवन कर सकते है।
टमाटर खाने के तीन प्रमुख फायदे है जो यह डायबिटीज ठीक करने में मदद करता है, हार्ट संबंधी बिमारियों को दूर करता है और कैंसर का ईलाज करने में सहायक है। ये तीन प्रमुख फायदे है जो हमें टमाटर से प्राप्त होता है। इसलिए टमाटर का ज्यादा उपयोग पका कर करना चाहिए, जिससे इसमें लाइकोपेन की मात्रा बढ़ जाती है। जो शरीर को बहुत फायदा पहुंचाता है।
टमाटर का लाल रंग किस कारण होता है?
टमाटर का लाल रंग इसी लाकोपेन के कारण ही होता है। लाइकोपेन एक प्राकृतिक रंग (Pigment) है जो टमाटर में पाया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी की टमाटर को पकाने पर इसकी मात्रा बढ़ जाती है। उदाहरण के तौर पर समझे तो यदि टमाटर को 2 मिनट तक पकाया जायेगा तो इसमें लाइकोपेन 54 प्रतिशत तक बढ़ जायेगा। यही यदी टमाटर को 30 मिनट तक पकाया जाए तो इसकी मात्रा 164 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। लाइकोपेन को कैरोटिनोइड भी कहा जाता है। यानी कि हम यह भी कह सकते है कि इसका लाल रंग बीटा कैरोटिन के कारण होता है।
लाइकोपेन के क्या क्या फायदे है?
1. टमाटर में पाया जाने वाला लाइकोपेन एक एन्टी ऑक्सीडेन्ट की तरह काम करता है। एन्टी ऑक्सीडेन्ट से हम समझे तो प्रदूषण, धूल से जो हमारे हार्ट को नुकसान पहुंचता है उसे कम करने में मदद करता है।
2. अभी हाल ही में एक हार्ट पर स्टडी हुई थी जिसमें पता लगा कि लाइकोपेन बैड कॉलेस्ट्रॉल को कम करता है और गुड कॉलेस्ट्रॉल बढ़ाता है।
3. लाइकोपेन कॉलेस्टॉल कम करता है तो स्वभाविक तौर पर ब्लड प्रेशर भी कम करने में मददगार होता है।
4. हार्ट अटैक का रिस्क कम करने में मदद करता है।
5. लाइकोपेन कैन्सर के इलाज में मदद करता है। चाहे वो बोन कैंसर हो या फिर लंग्स कैंसर। यह कैन्सर को रोकता है और कैन्सर की ग्रोथ को भी कम करता है।
6. डायबिटीज में भी फायदा पहुँचता है।
7. शरीर में हो रही सूजन को कम करता है
8. बीटा सेल का डिस्ट्रकशन रोकता है। बीटा सेल का डिस्ट्रक्शन यदि ज्यादा हो जाए तो खून में ग्लूकोज और ग्लूकागन के लेवल की कंट्रोल में रखना मुश्किल हो जाता है।
9. एण्डोथेलियल डिसफंक्शन को ठीक रखता है। इस रोग का मतलब यह है कि फफड़ों में कोई रूकावट नहीं होती परंतु फिर भी वे अच्छी तरह से काम नहीं कर पाते जिससे सीने में दर्द होता है।
तो इन सभी बातों से आपको पता लग गया होगा कि लाइकोपेन हमारे शरीर के लिए कितना उपयोगी है।
ये भी पढ़े
[Summer Diet Plan] गर्मियों के लिए स्पेशल डाइट प्लान अपनाए और घटाए वजन
Hello, I am the owner and the creator of the website. I would love to write and have 5+ years of experience in the content writing field. I started Kahiankahibaate to give information to the audience, so they can get better information. The categories, mentioned in the site, In this we decided to provide information.
Thank You
Muskan Goyal.