सर्दियों में पालक खाने के फायदे:- आज हम आपको बताने वाले है की पालक हमें कसी तरह से फायदा पहुँचता है। आमतौर पर डॉक्टर खून की कमी के लिए पालक के सेवन करने की सलाह देते है। इस फायदे के आलावा हम आपको पालक के और फायदे बताने जा रहे है जिससे आप जान पाए की इसे सुपर फ़ूड क्यों कहा जाता है। वैसे तो गर्मियों में भी पालक का सेवन किया जाता है पर सर्दियों में इसके पराठे, सूप, सब्जी लोग ज्यादा खाना पसंद करते है जो हमें काफी हद तक फायदा भी पहुंचते है।
पालक को अंग्रेजी में ” स्पिनच” कहा जाता है। बाजार में ये आपको हरे पत्तों के रूप में मिलता है जो खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। इसे लोग सलाद के रूप में, सब्जी के रूप में और सूप के रूप में इसका सेवन किया जाता है। पालक पनीर के बारे में तो आपने सुना ही होगा जो की बहुत से लोगो की फेमस होती है। पालक की चटनी, दाल पालक, पालक के पराठे, हरे सलाद जैसी चीज़ो में इसका उपयोग किया जाता है।
सर्दियों में पालक खाने के फायदे
- पालक का सेवन खून बढ़ाने के लिए किया जाता है क्युकी इसमें आयरन, फ्लॉएड और आइरन की काफी मात्रा होती है।
- पालक में विटामिन सी की मात्रा अच्छी होती है जो की हमारी स्किन को अच्छा रखने में मदद करता है।
- पालक में नुट्रिशन की अच्छी मात्रा और कैलोरीज की मात्रा कम होती है। यदि आप एक दिन में 100 ग्राम पालक खाएंगे तो 20 से 25 मिलीग्राम कैलोरीज मिलती है।
- 100 ग्राम पालक से आपको विटामिन्स की भरपूर मात्रा जैसे विटामिन ए , विटामिन सी, विटामिन के1, फोलेट, विटामिन इ इन सभी की अच्छी मात्रा मिल जाती है।
- 100 ग्राम पालक से भरपूर मिनरल्स जैसे मैग्नेशियम, आयरन, पोटासियम, कैल्सियम, फास्फोरस मिल जाते है।
- प्रोटीन, फाइबर, की भी पूर्ती आपको पालक कर देता है।
- पालक में बहुत अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते है जो हमें छोटी मोटी बिमारियों से बीमार होने से बचाते है।
- पालक हमारे हृदय के लिए भी काफी अच्छा होता है क्युकी इसमें नाइट्रेट्स की अच्छी मात्रा है। नाइट्रेट्स हमारे शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड बनाते है जो की बीपी को कण्ट्रोल करने, दिल को शांत रखने, दिल को धड़कने की क्षमता को अच्छा रखता है।
- पालक का सेवन वजन घटाने के लिए भी किया जाता है क्युकी इसमें कैलोरीज की मात्रा बहुत कम है। पालक फ़ूड क्रेविंग को रोकता है, स्किन में टाइटनेस लाता है और माशपेशियों को अच्छा रखने में मदद करता है।
- पालक का सेवन हड्डियों को मजबूती देने और दाँतों को अच्छा रखने में भी मदद करता है। क्युकी इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी और कैल्सियम हमारी हड्डियों को मजबूती देने में सहायक है।
- पालक आंतो के लिए भी अच्छा रहता है क्युकी इसमें पाया जाने वाला फाइबर आंतो में नहीं जाता। इससे कब्ज, दस्त और अल्सर जैसी समस्या को दूर रखता है।
- डाइबिटीस के मरीजों के लिए पालक काफी ज्यादा लाभदायक है। ऐसा देखा गया है की जप लोग पालक का नियमित सेवन करते है उनमे शुगर की समस्या कम रहती है।
- चमकदार त्वचा के लिए भी पालक बहुत ज्यादा फायदेमंद है क्युकी इसमें पानी और विटामिन सी की भरपूर मात्रा है। इसमें 80 से 90 प्रतिशत पानी होता है जिससे बॉडी हायड्रेटेड रहती है।
- पालक हमारी आखों की ज्योति बढ़ाने में काफी असरदार है क्युकी इसमें पाया जाने वाला बीटा केरोटीन विटामिन सी में परिवर्तित हो जाता है जो की हमें नाइट ब्लाइंडनेस की बीमारी से बचाता है।
- पालक में एंटीकैंसर गुण है जो की कैंसर होने से बचाता है। फैटी लिवर जो की एक कैंसर की समस्या है तो ये फैटी लिवर की समस्या होने ही नहीं देता।
- पालक शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ता है। यदि हम बीमार भी हो जाये तो शरीर को तुरंत सही होने में मदद करता है।
- एक्सरसाइज करने की क्षमता और ताकत को बढ़ाने में भी पालक बहुत अच्छा होता है।
तो ये थे पालक के कुछ गुण जो हमारे शरीर को फायदा पहचाते है और हमें कैंसर जैसी लाइलाज बिमारियों तक से हमें दूर रखता है। इतने गुनी पालक का सेवन हमें किस प्रकार करना चाहिए उसका ज्ञान हमें अवश्य होना चाहिए जिससे हमें इसका सबसे ज्यादा फायदा मिल सके।
ये भी पढ़े:- कीवी खाने के फायदे
पालक कैसे खाये?
पालक का सेवन हर तरीके से कच्चा और पका हुआ दोनों रूप में मिले इससे आपको हर तरीके से फायदा मिल सके। पालक को खाने का सबसे अच्छा तरीका पकाकर खाना ही है। पालक को पका कर खाने से इसमें लगे कीटाणु और पेस्टीसाइड भी साफ हो जाते है जिससे शरीर को नुक्सान नहीं पहुँचता। पालक का सेवन हमेशा अच्छे से धो कर साफ़ करके ही करना चाहिए।
पालक को पकाने से क्या होता है?
- कच्चा पालक खाने से कई लोगो को गुर्दे में पथरी की समस्या हो जाती है लेकिन पालक को पकाकर खाने से इस पथरी में फायदा मिलता है।
- पालक को पकाकर खाने से आंतों में आइरन को अब्सॉर्ब करने की क्षमता बढ़ती है।
- पालक पकाने से विटामिन सी की पालक में कमी हो जाती है। तो विटामिन सी की भरपूर मात्रा आप शिमला मिर्च और निम्बू के जरिये भी कर सकते है।
क्या पालक से पथरी सही होती है?
शरीर में पथरी बनने का मुख्या कारण पानी और विटामिन सी की शरीर में कमी के कारण है। इसीलिए पालक को पका कर खाने से और निम्बू मिलकर खाने से गुर्दे की पथरी सही हो जाती है।
पालक खाने के नुक्सान
- कई लोगो में पालक खाने से स्टोन की समस्या हो जाती है।
- जिन लोगो को पालक से एलेर्जी है उन लोगो को पालक का सेवन नहीं करना चाहिए।
पालक का सेवन किस किस रूप में किया जा सकता है?
पालक का सेवन सूप, सलाद, सब्जी, पालक की सब्जी, दाल पालक और पालक की चटनी के रूप में इसका सेवन किया जा सकता है।
तो ये थी पालक के बारे में कुछ विशेष जानकारी जिसमे आप जान जायेंगे की पालक को डाइट में शामिल करना कितना ज्यादा जरुरी है। अगर आपको हमारा ब्लॉग अच्छा लगा तो कमेंट करके जरूर बताये और ऐसे ही ब्लोग्स के लिए जुड़े रहिये कही अनकही बातो से।
ये भी पढ़े:– सर्दियों में हुई खाँसी को 1 दिन में ठीक करने के घरेलु उपाय
Hello, I am the owner and the creator of the website. I would love to write and have 5+ years of experience in the content writing field. I started Kahiankahibaate to give information to the audience, so they can get better information. The categories, mentioned in the site, In this we decided to provide information.
Thank You
Muskan Goyal.