आपने सभी ने टमाटर के कई फायदों के बारे में सुना होगा परंतु आज हम आपको बताने वाले है कि टमाटर खाते समय हमें कौनसी गलती नहीं करनी चाहिए। टमाटर का बोटेनिकल नाम है सोलानामलायकोपरसिकम । टमाटर खाना आमतौर पर सभी को पसंद होता है, पर गर्मियों के दिनों में इसका महत्त्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। लोग इसे सलाद के साथ खाना ज्यादा पंसद करते परंतु हम आपको बता दे कि इसको कच्चा खाने की जगह आप पकाकर खाए तो शरीर के लिए ज्यादा लाभदायक होता है। पूरी जानकारी जानने के लिए हमारे ब्लॉग को पूरा पढ़े और देखे की पके हुए टमाटर खाने के फायदे और खाते समय किन बातो का ध्यान रखे।

टमाटर में क्या क्या पाया जाता है?
भारत टमाटर का दूसरा सबसे बडा उत्पादक देश है। टमाटर में काफी मात्रा में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, कार्बोहाईड्रेट, फैट, के अलावा लाईकोपेन भी पाया जाता है। जो शरीर के लिए अच्छा रहता है।
तो 100 ग्राम टमाटर में आपको-
| प्रोटीन | 0.9 ग्राम |
| फेट | 0.2 ग्राम |
| कार्बोहाईड्रेट | 3.9 ग्राम |
| विटामिन सी | 14 मिलीग्राम |
| कैल्शियम | 10 मिलीग्राम |
| लाइकोपेन | 2573 µg |
पके हुए टमाटर खाने के फायदे और कैसे खाए?
आप 3 तरीके से टमाटर का सेवन कर सकते है।
पहला- आप टमाटर को कच्चा खा सकते है। सलाद के रूप में इससे आपको ज्यादा मात्रा में विटामिन सी की प्राप्ति होगी जो की शरीर के लिए आवश्यक है।
दूसरा- आप टमाटर को पका कर खा सकते है। इससे टमाटर में विटामिन सी की मात्रा कम हो जाती है। उदाहरण के लिए हम समझे तो यदि हम टमाटर को 2 मिनट के लिए पकायेंगे तो इसमें 2 प्रतिशत विटामिन सी कम हो जायेगा और यदि इसे 30 मिनट तक पकायेंगे तो 30 प्रतिशत तक विटामिन सी कम हो जायेगा। उस स्थिति में आप दूसरी चीजों से विटामिन सी को ग्रहण कर सकते है। पर पकाने से इसमें लाइकोपेन के ज्यादा फायदे आपको मिलेंगे।
तीसरा- टमाटर का सॉस, चटनी आदि के रूप में भी आप टमाटर का सेवन कर सकते है।

टमाटर खाने के तीन प्रमुख फायदे है जो यह डायबिटीज ठीक करने में मदद करता है, हार्ट संबंधी बिमारियों को दूर करता है और कैंसर का ईलाज करने में सहायक है। ये तीन प्रमुख फायदे है जो हमें टमाटर से प्राप्त होता है। इसलिए टमाटर का ज्यादा उपयोग पका कर करना चाहिए, जिससे इसमें लाइकोपेन की मात्रा बढ़ जाती है। जो शरीर को बहुत फायदा पहुंचाता है।
टमाटर का लाल रंग किस कारण होता है?
टमाटर का लाल रंग इसी लाकोपेन के कारण ही होता है। लाइकोपेन एक प्राकृतिक रंग (Pigment) है जो टमाटर में पाया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी की टमाटर को पकाने पर इसकी मात्रा बढ़ जाती है। उदाहरण के तौर पर समझे तो यदि टमाटर को 2 मिनट तक पकाया जायेगा तो इसमें लाइकोपेन 54 प्रतिशत तक बढ़ जायेगा। यही यदी टमाटर को 30 मिनट तक पकाया जाए तो इसकी मात्रा 164 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। लाइकोपेन को कैरोटिनोइड भी कहा जाता है। यानी कि हम यह भी कह सकते है कि इसका लाल रंग बीटा कैरोटिन के कारण होता है।

लाइकोपेन के क्या क्या फायदे है?
1. टमाटर में पाया जाने वाला लाइकोपेन एक एन्टी ऑक्सीडेन्ट की तरह काम करता है। एन्टी ऑक्सीडेन्ट से हम समझे तो प्रदूषण, धूल से जो हमारे हार्ट को नुकसान पहुंचता है उसे कम करने में मदद करता है।
2. अभी हाल ही में एक हार्ट पर स्टडी हुई थी जिसमें पता लगा कि लाइकोपेन बैड कॉलेस्ट्रॉल को कम करता है और गुड कॉलेस्ट्रॉल बढ़ाता है।
3. लाइकोपेन कॉलेस्टॉल कम करता है तो स्वभाविक तौर पर ब्लड प्रेशर भी कम करने में मददगार होता है।
4. हार्ट अटैक का रिस्क कम करने में मदद करता है।
5. लाइकोपेन कैन्सर के इलाज में मदद करता है। चाहे वो बोन कैंसर हो या फिर लंग्स कैंसर। यह कैन्सर को रोकता है और कैन्सर की ग्रोथ को भी कम करता है।

6. डायबिटीज में भी फायदा पहुँचता है।
7. शरीर में हो रही सूजन को कम करता है
8. बीटा सेल का डिस्ट्रकशन रोकता है। बीटा सेल का डिस्ट्रक्शन यदि ज्यादा हो जाए तो खून में ग्लूकोज और ग्लूकागन के लेवल की कंट्रोल में रखना मुश्किल हो जाता है।
9. एण्डोथेलियल डिसफंक्शन को ठीक रखता है। इस रोग का मतलब यह है कि फफड़ों में कोई रूकावट नहीं होती परंतु फिर भी वे अच्छी तरह से काम नहीं कर पाते जिससे सीने में दर्द होता है।
तो इन सभी बातों से आपको पता लग गया होगा कि लाइकोपेन हमारे शरीर के लिए कितना उपयोगी है।
ये भी पढ़े
[Summer Diet Plan] गर्मियों के लिए स्पेशल डाइट प्लान अपनाए और घटाए वजन
प्रश्न और उतर:
प्रश्न 1: क्या होगा जब हम 1 टमाटर को रोज खाये तो?
उतर: टमाटर में कई तरीके के विटामिन पाए जाते है जिसमे से विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम, और लाइकोपेन होता है। जिसे अपने स्वास्थ में और हद्रय में स्वसथ बना रहता है।
प्रश्न 2: अगर आप पका हुआ टमाटर कहते है तो इसे क्या फायदे होंगे?
उतर: अगर आप पका हुआ टमाटर कहते है तो आपकी इम्युनिटी अछि रहती है इसके आलावा टमाटर में उपस्तिथ एंटी-ऑक्सिडेंट्स होते है जो हमारे सेल्स की रक्षा करते है।
प्रश्न 3: टमाटर किस अंग के लोए अच्छे होते है?
उतर: टमाटर अपने शरीर को कई प्रकार के लाभ प्रधान करता है जिसमे आपका हद्रय, दिमाग और आंत को स्वस्थ रख्छ्ने में मदद होती है।
प्रश्न 4: तमातार का रंग लाल क्यों होता है?
उतर: टमाटर का लाल रंग इसलिए होता है क्युकी इसमें लाइकोपेन होता है जिसके कारण टमाटर का रंग लाल होता है।
प्रश्न 5: टमाटर खाने से कोनसे प्रकार के फायदे होते है?
उतर: टमाटर खाने के आपको बहुत से फायदे होते है जैसे हद्रय को स्वस्थ रखना, कोलोस्ट्रोल को कम करना, कैंसर में इलाज़, इम्युनिटी को स्टॉन्ग रखता है, और इसके आलावा कैंसर में भी मदद करता है।
प्रश्न 6: टमाटर खाने का सबसे अच्छा समय कोनसा है?
उतर: टमाटर खाने का सबसे अच्छा समय सुबह खाने के साथ खाये जाते है। आप दुपहर में खाना खा सकते है। रात में खाने से आप बस थोड़ा अवॉयड ही करे खाने से।
प्रश्न 7: क्या कैंसर में भी आपको टमाटर खाना चाहिए?
उतर: अगर आपको कैंसर है, तोह आपको टमाटर को अपनी डाइट में भी शामिल करना चहिये इसमें वह तमाम पोष्टक तत्व होते है और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते है जिसे कैंसर में मददगार होता है।
डिस्क्लेमर: ऊपर दी गयी जानकारी सिर्फ और सिर्फ जानकारी प्रधान करने को दी गयी है। अगर आपको फिर भी थोड़ा भी डाउट होता है हमारी जानकारी पर तो अपने डॉक्टर से परामर्श कर सकते है।
पढ़े: लहसुन या फिर लहसुन की चाय पिने के फायदे
Hello, I am the owner and the creator of the website. I would love to write and have 5+ years of experience in the content writing field. I started Kahiankahibaate to give information to the audience, so they can get better information. The categories, mentioned in the site, In this we decided to provide information.
Thank You
Muskan Goyal.
