जैसे ही हम कश्मीर का नाम सुनते है वैसे ही हमारे मन में कश्मीर की सुन्दर वादियों, घाटियों, बर्फ, पेड़ो और पहाड़ों की तस्वीरें हमारे मन में घूमने लगती है। ऐसा कोई व्यक्ति नहीं होगा जो कश्मीर नहीं घूमना चाहता। कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है और इसीलिए दुनिया के अलग अलग कोनो से लोग घूमने आते है। कश्मीर के लिए कहा जाता है की ये मौसम के हिसाब से अपना रंग बदल लेता है। केसर के बैंगनी फूलों की खेती कश्मीर की सुंदरता में चार चाँद लगा देती है। आज हम आपको कश्मीर में घूमने के लिए कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने वाले है जहाँ आपको एक बार जरूर जाना चाहिए।
जम्मू- कश्मीर में घूमने की जगह
प्राकतिक सुंदरता से भरा हमारा कश्मीर, बर्फ से ढके पहाड़, सूंदर वादिया, और कश्मीर में सबसे सूंदर शहर श्रीनगर, जहा हर एक यात्री घूमना शुरू होता है। श्रीनगर ही एक मात्रा वह एक असा शहर है जहा ट्रैन और हवाईजहाज़ दोनों ही पहुंचते है। जम्मू कश्मीर में भव्य मंदिर के साथ साथ आप बाकि चीज़ो का भी मज़ा ले सकते है जैसे ट्रैकिंग, कैंपिंग, क्लाइम्बिंग, पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग और साथ ही स्कीइंग। तोह चलिए शुरू करते है जम्मू कश्मीर में घूमने की फेमस जगहों के बारे में जहा आप अपने पार्टनर या फॅमिली के साथ जा सकते है।
1.वैष्णो देवी
वैष्णो देवी का मंदिर त्रिकुटा की पहाड़ियों में स्थित है जो की कटरा से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मंदिर की ऊंचाई समुद्र तल से 1560 मीटर की दूरी पर स्थित है। मंदिर तक पहुंचने के लिए आप पहाड़ी के जरिये सिड्डियों का रास्ता या रोप वे के जरिये भी मंदिर तक पंहुचा जा सकता है। मंदिर में विशेष भीड़ नवरात्री के दिनों में देखने को मिलती है। वैष्णो देवी पुरे भारत का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है जहाँ हर साल लाखों की संख्या में लोग आते है। जिन वृद्ध लोगो से चला नहीं जाता वो खच्चर का सहारा लेते है क्युकी मंदिर तक पहुंचने की दूरी करीब 13 किलोमीटर है। वैष्णो माता मंदिर भारत के 108 शक्तिपीठो में से एक है।
2.दाचीगाम नेशनल पार्क
ये एक बहुत ही खूबसूरत नेशनल पार्क है जहाँ आपको हरे भरे वातावरण, पेड़ पौधे और दुर्लभ जीव देखने को मिलेंगे। जिन पर्यटकों को दुर्लभ प्रजातियों के जीव देखने का शोक है उन्हें यहाँ जरूर आना चाहिए। ये भारत का सबसे ऊंचा आरक्षित वन है जो की 1700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ये जम्मू- कश्मीर के मुख्य शहर से मात्र 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। दाचीगाम का मतलब है 10 गांव जो उन 10 गांव की याद में रखा गया है जिन्हे जल ग्रहण क्षेत्र और पार्क बनाने के लिए दूसरी जगह भेज दिया गया। यदि आप अपने परिवार के साथ कश्मीर घूमने आये है तो यहाँ जरूर जाए।
3.अमरनाथ
अमरनाथ गुफा शिव जी के भक्तो के लिए सबसे महत्वपूर्ण और ख़ास तीर्थ स्थल है। यहाँ आपको प्राकर्तिक रूप से बर्फ से बना शिवलिंग देखने को मिलेगा जिसे देखने लाखो लोग जाते है। अमरनाथ की गुफा तक पहुंचने के लिए पहाड़ो से होकर ट्रेकिंग करके जाना होता है। ये वही जगह है जहाँ शिव जी ने देवी पार्वती को जीवन और अनंत काल का राज बताया था। यदि आपके साथ कोई वृद्ध व्यक्ति है तो आप यहाँ जहाँ स्किप भी कर सकते है।
4. सोनमर्ग
श्रीनगर से सोनमर्ग की दूरी 85 किलोमीटर है। सोनमर्ग जम्मू और कश्मीर में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत जगह है जहाँ आपको बर्फ से भरे मैदान, ग्लेशियर और झीले देखने को मिलेगी। सोनमर्ग श्रीनगर से 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और इसकी समुद्र तक से 2800 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यदि आप यहाँ जायेंगे तो सोनमर्ग की सुंदरता में आपका मन मुग्ध हो जायेगा। विशेष तौर पर पर्यटक सोनमर्ग में ही बर्फ का लुफ्त उठाने ही कश्मीर आते है। सोनमर्ग में आप थाजीवास ग्लेशियर, जोजिला लेक, कृष्णसार लेक जैसी जगह पर घूमने जा सकते है।
5. पहलगाम ( मिनी स्विज़रलैंड)
जैसा की हमने आपको बताया की कश्मीर में केसर की खेती होती है वो पहलगाम में ही सबसे ज्यादा की जाती है। हरी हरी घास के बीच केसर के नीले फूल बहुत खूबसूरत नजर आते है। यहाँ स्थित खूबसूरत घटिया और शेष नाग यहाँ का विशेष आकर्षण का केंद्र है। अमरनाथ की यात्रा भी पहलगाम से ही शुरू होती है। पहलगाम आपको खूबसूरत घने जंगल, गगनचुम्बी पहाड़, सेब के बगीचे और घास के मैदान देखकर आपको लगेगा की जैसे हम जन्नत में आ गए हो। यदि आपको शांति का वातावरण पसंद है तो आपको पहलगाम में स्थित बेताब वैली और अरु वैली जरूर घूमकर आना चाहिए। अरु वैली पहागाम से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जहाँ लोग कम्पैनिंग के लिए भी जाते है। इसके आलावा यहाँ मंबलेश्वर मंदिर भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है जो की शिव जी को समर्पित है।
6.गुलमर्ग
गुलमर्ग श्रीनगर से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जम्मू – कश्मीर का गुलमर्ग शहर बर्फ, जंगल और ऊंचे पहाड़ों से घिरा है। ये समुद्र तल से 2730 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहाँ पर बहुत सी बॉलीवुड फिल्मो की शूटिंग की जा चुकी है। यहाँ पर्यटकों के लिए बहुत सी एक्टिविटीज की जा सकती है जैसे ट्रेकिंग, स्कीइंग, माउंटेन बैकिंग जैसी चीज़े की जा सकती है। यहाँ बहुत ज्यादा मात्रा में पर्यटक आते है। दिसंबर और जनवरी में यहाँ काफी मात्रा में बर्फ़बारी होती है। यहाँ पुरे साल बर्फ रहती है। यहाँ आप रोप वे के जरिये पूरी घाटी का लुफ्त उठा सकते है जिसका टिकट 750 रूपए होता है। गुलमर्ग भारत में कपल्स के लिए 10 बेस्ट हनीमून की जगह में से आता है।
7. डल झील
डल झील श्री नगर में स्थित है जो की हिमालय के खूबसूरत नज़रों से घिरी है। यहाँ जाकर आप शिकारा राइड का आनंद उठा सकता है, इसके आलावा यहाँ का फ्लोटिंग मार्किट पर्यटकों को काफी पसंद आता है। डल झील पर काफी सारे हाउस बोट होटल्स है जहाँ आप अपने परिवार के साथ रुक भी सकते है।
8. शालीमार गार्डन
शालीमार बाग़ जो की 31 एकड़ की जमीं पर फैला है। इस बाग़ का निर्माण 1619 मुग़ल बादशाह ने अपनी बेगम नूर जहाँ के लिए करवाया था। इस बाग़ में आपको हर जगह चिनार के पेड़ देखने को मिलेंगे जो की बहुत ही खूबसूरत नजर आते है। बाग़ की सुंदरता को और बढ़ने के लिए यहाँ शाम के समय तेल के दिए जलाये जाते है जो इसकी सुंदरता में चार चाँद लगा देते है।
9. परी महल
इस महल का निर्माण मुग़ल बादशाह शाहजहां के बड़े बाटे दारा शिको के द्वारा करवाया गया था। यहाँ की सुन्दर वास्तुकला, गार्डन, फूल और फल देखने में बहुत आकर्षक प्रतीत होते है। सत्रहवी शताब्दी में बने इस महल पर ठंडी हवा का लुफ्त उठाने आपको एक बार जरूर जाना चाहिए।
10. वूलर लेक
ये लेक एशिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील के रूप में भी जानी जाती है। यहाँ आपको आंचलियों और पक्षियों की अलग अलग प्रजातियां देखने को मिलेगी। इसके आलावा यदि आप वाटर एक्टिविटीज के शौक़ीन है तो आपको यहाँ जरूर जाना चाहिए।
11. ट्यूलिप गार्डन
यहाँ जाकर आप जन्नत में होने अनुभव महसूस करेंगे। ये गार्डन डल झील के किनारे स्थित है। श्री नगर से इसकी दूरी मात्र 8 किलोमीटर है। ये पुरे एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन है जो की जबरबार पर्वत पर स्थित है। आप यदि फोटो खिचवाने के शौक़ीन है तो यहाँ जरूर जाए क्युकी यहाँ आपकी बहुत ही खूबसूरत फोटोज आ सकती है।
12. निशांत बाग़
यदि आपको भी कश्मीरी पोशाक में फोटो खिचवानी है तो यहाँ जरूर जाए। इस बाग़ की बनावट सिड्डियों के रूप में की गयी है जहाँ आपको घूमने में बहुत मजा आएगा।
FAQ’s
Q.1 – कश्मीर में कहा रुकना चाहिए?
उत्तर- यदि आप कश्मीर घूमने गए है तो आपको होटल्स की जगह हाउस बोट में रुकना चाहिए जो की एक बहुत अच्छा एक्सपीरियंस देता है क्युकी कश्मीर के आलावा ये आपको कही एक्सपीरियंस करने को नहीं मिलेगा। हाउस बोट डल लेक पर बने होटल्स है जो 1000 से 1500 रूपए से शुरू होते है और यदि आप बड़ा हाउस बोट लेते है तो उसकी रेट ज्यादा होती है। हाउस बोट के आलावा आप प्राइवेट होटल, हॉस्टल या फिर प्राइवेट होटल में भी रुक सकते है।
Q.2-कश्मीर में खाने में क्या क्या खाया जा सकता है?
उत्तर-कश्मीर में वेज और नॉन- वेज दोनों तरह का खाना आपको मिल सकता है। खाने में आपको कश्मीरी पुलाव, कश्मीरी ग्रेवी, मोमोस और मटन जरूर ट्राय करके देखना चाहिए। इसके आलावा आप कश्मीर गए है तो कश्मीरी काहवा जरूर पी कर देखे जो की एक तरह की चाय है। मीठे पुलाब और घेवर मीठे में बहुत प्रसिद्ध है।
Q.3-कश्मीर आने का सही समय क्या है?
उत्तर-वैसे तो पुरे साल कश्मीर आया जा सकता पर हो सके के मानसून के महीने में कश्मीर आना स्किप करे। दिसंबर और जनवरी के महीने में यहाँ भरी बर्फ़बारी देखने को मिलती है जिसमे कई बार तो रस्ते भी बंद हो जाते है। गर्मियों के महीने में आप यहाँ आकर अपने शहरो की चिलचिलाती गर्मी से बच सकते है। गर्मियों के महीने में भी कुछ जगह पर बर्फ देखि जा सकती है।
Q.4- कश्मीर से क्या खरीद कर जरूर लाना चाहिए?
उत्तर– कश्मीर से कश्मीरी सेब, बादाम और शॉल जरूर खरीद कर लाने चाहिए।
Q.5- कश्मीर में घूमने की सबसे अच्छी जगह कौन कोनसी है?
उत्तर- कश्मीर में घूमने की सबसे अच्छी जगह पहलगाम, गुलमर्ग, सोनमर्ग है जहाँ व्यक्ति को एक बार जरूर जाना चाहिए।
ये भी पढ़े:
जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान का इतिहास ( नैनीताल में स्तिथ)
आधुनिक अयोध्या में घूमने की 10 नयी जगह
Hello, I am the owner and the creator of the website. I would love to write and have 5+ years of experience in the content writing field. I started Kahiankahibaate to give information to the audience, so they can get better information. The categories, mentioned in the site, In this we decided to provide information.
Thank You
Muskan Goyal.