Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    kahiankahibaate.com
    • Home
    • डाइट
    • हेल्थ
    • ट्रेवल
    • रहस्य
    • ट्रेंडिंग
    X (Twitter) Instagram Pinterest
    kahiankahibaate.com
    Home - ट्रेवल - गुजरात में घूमने की 10 जगह जहा आपको जरूर जाना चाहिए
    ट्रेवल

    गुजरात में घूमने की 10 जगह जहा आपको जरूर जाना चाहिए

    kahiankahibaate.comBy kahiankahibaate.com12 January 2025Updated:17 January 2025No Comments10 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    गुजरात में घूमने की 10 जगह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    3.7/5 - (3 votes)

    गुजरात में घूमने की 10 जगह-  गुजरात को भारत के सबसे सफल राज्यों में से एक माना जाता है क्युकी यहाँ पर ही सारे बड़े लोग जैसे महात्मा गाँधी, सरदारवल्लभ भाई पटेल, नरेंद्र मोदी और अमित शाह जैसे दिग्गज हस्ती यही से है।

    गुजरात  की राजधानी गांधीनगर को ही एशिया की सबसे हरी राजधानी यानि की ” ग्रीन कैपिटल” के रूप में जाना जाता है। गुजरात की कुल आबादी करीब 6 करोड़ 49 लाख है और इस आबादी से 45 प्रतिशत लोग शहर में रहते है बाकी 55 प्रतिशत लोग गांव में ही निवास करते है। गुजरात एक ऐतिहासिक जगह क्युकी भगवान श्री कृष्णा और सुदामा यही से थे। बिज़नेस मैन धीरूबाई अम्बानी और रतन टाटा भी गुजरात से ही है। यहाँ बेरोजगारी न के बराबर है। तो इस ब्लॉग के माद्यम से जानेगे की गुजरात में घूमने की सबसे अच्छी जगह कोनसी है और कौन कौन सी जगह जाना चाहिए। 

    Table of Contents

    Toggle
    • गुजरात में घूमने की 10 ऐसी जगह [ Top 10 Best Places To Visit in Gujrat]
      • 1. रन ऑफ़ कच्छ
      • 2. गिर नेशनल पार्क
      • 3.दिउ
      • 4.पोरबंदर
      • 5.गिरनार
      • 6.सूरत
      • 7.सापुतारा
      • 8.सोमनाथ 
      • 9.द्वारका
      • 10.स्टेचू ऑफ़ यूनिटी
    • FAQ’s
      • Q.1-  गुजरात में देखी जाने वाली सबसे ज्यादा जगह कोनसी है?
      • Q.2- गुजरात में कोनसा खाना प्रसिद्ध है?
      • Q.3- गुजरात घूमने का सबसे अच्छा महीना कोनसा है?

    गुजरात में घूमने की 10 ऐसी जगह [ Top 10 Best Places To Visit in Gujrat]

    Gujrat Me Ghumne KI Jagah जिनमे द्वारका और सोमनाथ मंदिर प्रमुख है जिन्हे देखने लोग दूर दूर से आते है इसके आलावा यहाँ कच्छ, गिरनार की पहाड़िया, सूरत और पोरबंदर में भी घूमने की बहुत सी जगह है। अगर आपको इन जगह के बारे में जानना हो तो हमारे ब्लॉग को पूरा पढ़िए।

    1. रन ऑफ़ कच्छ

    कच्छ  दुनिया का सबसे बड़ा नमक का बना रेगिस्तान है। हर साल नवम्बर से फरवरी तक यहाँ कच्छ उत्सव का आयोजन होता है यहाँ जाने का सबसे अच्छा समय यही है। यहाँ पहले कोई नहीं जाता था पर कुछ ही सालो में इस जगह को काफी लोकप्रिय बना दिया गया है। ऐसा माना जाता है की अगर आप गुजरात घूमने आये और कच्छ नहीं घुमा तो क्या घुमा। कच्छ पहुंचने के लिए दो रस्ते है एक बस और दूसरा ट्रैन। तो सबसे पहले आप जहाँ से भी है वहां से भुज के लिए डायरेक्ट ट्रैन कर सकते है।

    भुज से कच्छ की दूरी 82 किलोमीटर है जहाँ पहुंचने के लिए 2 से 2.5 घंटे लगते है। तोह भुज से कच्छ पहुंचने के लिए बस से जा सकते है। बस में प्रति व्यक्ति किराया 50 रूपए लगते है। या फिर अगर आप बस में नहीं जाना चाहते तो स्कूटी रेंट पर मिल जाएगी।

    Rann of Kutch ko namak ka registhan bhi kaha jata hai

    कच्छ आने के लिए सबसे सही समय नवम्बर से फरवरी है क्युकी इस समय यहाँ गुजरात सरकार द्वारा कच्छ उत्सव का आयोजन किया जाता है जो की बहुत ही शानदार होता है, इसके आलावा इन्ही दिनों में पूर्णिमा के दिन विशेष भीड़ देखने को मिलते है क्युकी सफ़ेद नमक पर चाँद की रौशनी से अलग ही सुंदरता देखने को मिलती है। यदि आप कच्छ ऑफ़ रन पूरा घूमना चाहते है तो 2 दिन के लिए गुजरात आये। ध्यान रहे वाइट डेजर्ट में जाने के लिए परमिट लेनी होती है वो आप पहले ही ऑनलाइन ले ले।

    कच्छ उत्सव में रात के समय महफ़िल का आयोजन किया जाता है जिसमे सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकगीत और नृत्य जैसी क्रियाओ का आयोजन किया जाता है। कच्छ रन घूमने के बाद आप काला डूंगर जा सकते है जो की कच्छ से 40 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। इसे गुजरात की सबसे ऊंची पहाड़ी कहा जाता है। इसके आलावा आप मैग्नेटिक फील्ड एरिया एक जगह वहां भी जा सकते है।

    इसके बाद भी यदि आपके पास  समय बचता है तो भुज भी घूम सकते है कच्छ म्यूसियम, वन्दे मातरम मेमोरियल और आईना महल जैसी जगहों पर जा सकते है। और आपको बीच का आनंद लेना है तो भुज से 50 किलोमीटर दूर स्थित मांडवी बीच पर जा सकते है। इन सभी जगहों पर घूमने के लिए प्रति व्यक्ति 10 हज़ार रूपए का खर्चा आएगा जिसमे ट्रैन और फ्लाइट की टिकट शामिल नहीं है।

    2. गिर नेशनल पार्क

    गिर नेशनल पार्क शाशन गढ़ जूनागढ़ जिले में स्थित है। यहाँ पहुंचने के लिए आप अहमदाबाद से भी आ सकते है अहमदाबाद से जूनागढ़ की दूरी 316 किलोमीटर है जिसे तय करने में 5 से 6 घंटे का समय लगता है इसके बाद जूनागढ़ से शाशन गढ़ 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जहाँ आराम से बसे पंहुचा देती है। इसके आलावा यदि आप ट्रैन से आना चाहते है तो वरावल रेलवे स्टेशन है वहां से याहं पंहुचा जा सकता है।

    यह एक वन्यजीव अभ्यारण है जिसकी स्थापना का मुख्य कारण एशियाटिक शेरो के संरक्षण का था। गिर नेशनल पार्क एक मात्र एक ऐसा अफ्रीका के बाद अभ्यारण है जहाँ शेर आजाद घूमते हुए नजर आते है। 2015 के आकड़ो के अनुसार अब एशियाटिक शेर 523 है। यहाँ जंगल सफारी कराई जाती है जिसमे एक जीप के 4500 रूपए लिए जाते है और एक जीप में 6 जानो को बैठाया जाता है। सफारी की बुकिंग ऑनलाइन की जाती है।

    ये भी पढ़े:– दार्जीलिंग में घूमने की 30 जगह (Top 30 Places To Visit in Darjeeling in 2024)

    Gir National Park ek matra ek esa abhyaran hai jahan sher aajad ghumte hai

    3.दिउ

    यह जगह काठियावाड़ क्षेत्र के पास वेरावल बंगरगाह के नजदीक स्थित है। दिउ पहुंचने के लिए आप ट्रैन, बस या खुदकी प्राइवेट बस से जा सकते है। दिउ के नजदीक वेरावल रेलवे स्टेशन है जो की दिउ से मात्र 90 किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित है। वेरावल से दिउ आसानी से बस के जरिये पंहुचा जा सकता है। दिउ आने के लिए सबसे अच्छा महीना नवम्बर से फरवरी तक का है।

    अपने खूबसूरत समुद्र, चर्च और नेचुरल ब्यूटी के कारण पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यह पर्यटक स्थल एक द्वीप के रूप में बसा है जो गुजरात के चोर पर है। यहाँ पर नगोआ बीच, सेंट पॉल चर्च, गोखला बीच, खुखरी स्मारक, दिउ संग्राहलय, जलंदर बीच, दिउ फोर्ट, गंगेश्वर महादेव मंदिर, पानिकोटा किला और जाम्पा गेटवे घूमने की अच्छी जगह है। दिउ में गुजराती, कॉन्टिनेंटिअल फ़ूड और पुर्तगाली खाना मिलता है जिसका आप आनंद उठा सकते है।

    Diu Gujarat

    4.पोरबंदर

    अहमदाबाद से पोरबंदर की दूरी करीब 400 किलोमीटर है जहाँ पहुंचने में करीब 6 से 7 घंटे का समय लग सकता है। यहाँ घूमने की कादि ज्यादा जगह है तो आप चाहे तो किसी अच्छे होटल में 2 दिन का स्टे कर सकते है। यह जगह महात्मा गाँधी की जन्म स्थल है। यहाँ पोरबंदर चौपाटी, पोरबंदर पोर्ट, सोमनाथ महादेव मंदिर, मामकोठा पोरबंदर, सुदामा मंदिर, कमला नेहरू पार्क, सांदीपनि आश्रम, जम्बुवति गुफा जैसी बहुत सी जगह है घूमने लायक। साथ ही पोरबंदर की भगत चाय दुनिया में काफी ज्यादा प्रसिद्ध है।Porbandar Gujarat

    ये भी पढ़े:- कपल्स के लिए भारत की 10 बेस्ट हनीमून की जगह

    5.गिरनार

    गिरनार की पहाड़िया जूनागढ़ में स्थित है। अहमदाबाद से जूनागढ़ की दूरी करीब 317 किलोमीटर है। जूनागढ़ से गिरनार तलहटी की दूरी मात्रा 7 किलोमीटर है। गिरनार पर्वत की चढाई से पहले ही भावनाथ महादेव जी का मंदिर आता है और कहा जाता है की इस मंदिर में दर्शन करने के बाद ही गिरनार पर्वत की चढ़ाई की जाती है। अगर आप चाहे तो वहाँ पहुंचने के लिए रोपवे का इस्तेमाल किया जाता है। इस रोपवे का टिकट 700 रूपए है। अगर आप पेडल जाना चाहते है तो गुरुशिखर के रास्ते में सिद्दिया बानी है जिनकी संख्या 10 हज़ार है। इन सिद्दियों के रस्ते में आपको गिरनार जंगल में पाए जाने वाले जानवरो के भी दर्शन होंगे।

    इसके आलावा गुरुशिखर पहुंचने से पहले बीच में ही आपको यहाँ देखा जाने वाला सबसे ज्यादा प्रसिद्ध मंदिर है अम्बाजी का मंदिर जो पुरे विश्व में प्रसिद्ध है देखने को मिलेगा जो की काफी पुराना है। गुरु दत्तात्रेय मंदिर, गुरु गोरखनाथ मंदिर, अम्बाजी मंदिर, दामोदर कुंड,  उपरकोट फोर्ट जैसी जगहों को देखने का लुफ्त उठा सकते है।

    Girnaar parvat in Gujarat

    6.सूरत

    इस जगह को ” डायमंड हब ऑफ़ थी वर्ल्ड” के नाम से जाना जाता है। सूरत अपने कपड़ो और डायमंड के व्यापार के लिए भारत में तो क्या भारत के बहार भी प्रसिद्ध है। यहाँ डायमंड की कटाई और पॉलिशिंग दुनिया के कोने कोने में प्रसिद्ध है इसलिए इसे डायमंड सिटी के नाम से भी जाना जाता है। सूरत में ड्रीम सिटी जैसे बड़े प्रोजेक्ट पर काम चल है। सूरत में रहने वाले लोगो को सुरति कहा जाता है।

    साथ ही सूरत काफी ज्यादा साफ़ सहर है।  सूरत के प्रमुख पर्यटक स्थल है डच गार्डन, डुमास बीच, अक्वेरिअम, साइंस सेण्टर, इस्कॉन मंदिर, गोपी तालाब, सूरत कास्टल, नेचर पार्क, श्री स्वामी नारायण मंदिर जैसी बहुत सी अच्छी अच्छी जगह घूमने लायक है।Surat City in Gujarat

    7.सापुतारा

    यह गुजरात के एक मात्र हिल स्टेशन है। यह अपने हरे भरे जंगलो, पहाड़ो और झरनो के लिए प्रसिद्ध है। सापुतारा सूरत से 155 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सापुतारा की समुद्र ताल से ऊंचाई 1000 मीटर है। आप चाहे तो एक्टिवा रेंट पर लेकर यहाँ आ सकते है क्युकी यहाँ के रस्ते बेहद खूबसूरत है। यहाँ लोग गर्मियों में भी आना पसंद करते है क्युकी सापुतारा गर्मियों में भी ठंडा रहता है। बरसात के मौसम में हर जगह आपको यहाँ हरियाली देखने को मिलेगी।

    जुलाई से अगस्त के महीने के दौरान गुजरात की सरकार द्वारा यहाँ मेघ उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस महोत्सव में अलग अलग प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जाता है जो पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है। सापुतारा में टेबल टॉप पॉइंट, ईको पॉइंट, हतगढ़ का किला, लेक गार्डन, सापुतारा लेक, नागेश्वर महादेव मंदिर, रोप वे का आनंद ले सकते है। सापुतारा में विशेष रूप से नागो की पूजा की जाती है क्युकी यहाँ मान्यता है और उसकी मान्यता को मानने वाले आदिवासी भी यहाँ निवास करते है।

    ये भी पढ़े:- लोनावला में घूमने की बेहतरीन जगह

    Saputara Hill station in Gujarat

    8.सोमनाथ 

    सोमनाथ गुजरात के सौराष्ट्र में स्थित है। यहाँ पहुंचने के लिए आप ट्रैन द्वारा आ सकते है क्युकी सोमनाथ रेलवे स्टेशन से सोमनाथ मंदिर की दूरी मात्र 500 मीटर ही है। सोमनाथ रेलवे स्टेशन से सोमनाथ मंदिर पहुंचने के लिए आप ऑटो रिक्शा कर सकते है। अगर आप सोमनाथ मंदिर जा रहे है तो आरती में जरूर शामिल हो। मंदिर में भोले नाथ सोने की चादर से लिपटे बहुत ही आभावान नजर आते है।  सोमनाथ भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।

    Somnath mandir in Gujarat

    9.द्वारका

    यह हिन्दू के चार धाम यात्रा में से एक है। यहाँ द्वारकाशीष मंदिर है जो की श्री कृष्णा को समर्पित है। द्वारका पहुंचने के लिए आपको अहमदाबाद से द्वारका की सीधी ट्रैन मिल जाएगी। यदि आप फ्लाइट  से द्वारका आना चाहते है पोरबंदर हवाई अड्डा सबसे निकटतम हवाई अड्डा है जहाँ उतरकर आप बस या टैक्सी कर सकते है। पोरबंदर से द्वारका की दूरी 100 किलोमीटर है।

    द्वारका पहुंचने के बाद आप सबसे पहले गोमती घाट पर स्नान कर सकते है उसके बाद ही द्वारका मंदिर में दर्शन करने जाए। द्वारकाधीश मंदिर में प्रवेश हेतु 2 द्वार बने है एक स्वर्ग द्वार और दूसरा मोक्ष द्वार। मंदिर में प्रवेश स्वर्ग द्वार से किया जाता है। इसके आलावा यहाँ रुक्मणि माता मंदिर, राधा जी का मंदिर बहुत से छोटे छोटे म,andir है जहाँ आप दर्शन कर सकते है।

    ये भी पढ़े: मनाली में घूमने की सबसे अच्छी जगह,

    Dwarkadheesh mandir in Gujarat

    10.स्टेचू ऑफ़ यूनिटी

    यह सरदार सरोवर बांध के पास बना दुनिया का सबसे बड़ा स्टेचू है। यह स्टेचू सरदार वल्लभ भाई पटेल के सम्मान में बनायीं गयी है जिसकी ऊंचाई 182 मीटर है। इसे दुनिया के आठवे अजूबे में शामिल किया गया है क्युकी इसे 7 किलोमीटर की दूरी से भी देखा जा सकता है। इस मूर्ति में लेज़र लाइट का उपयोग किया गया है जो रात के समय बेहद आकर्षक लगती है।

    Statue Of Unity in Gujarat

    तो यह थे गुजरात में घूमने की कुछ बेहतरीन जगह। अगर आपको हमारा ब्लॉग पसंद आये तो कमेंट करके जरूर बताये।

    FAQ’s

    ये कुछ सवाल है जो की लोगो ने पूछे है।

    Q.1-  गुजरात में देखी जाने वाली सबसे ज्यादा जगह कोनसी है?

    उत्तर- गुजरात में सबसे ज्यादा स्टेचू ऑफ़ यूनिटी, वैली ऑफ़ फ्लावर्स, मेज़ गार्डन, कच्छ ऑफ़ राण, द्वारका, सोमनाथ और गोपी तालाब देखने वाली जगह है। जिन्हे देखने के लिए दूर दूर से लोग आते है।

    Q.2- गुजरात में कोनसा खाना प्रसिद्ध है?

    उत्तर- गुजरात में अमीरी खमन, खांडवी, ढोकला, लोचो, खावसा, घारी, आलू पूरी, थेपला, और पोहा प्रसिद्ध व्यंजन है। गुजरात के अधिकतर व्यंजन हलके मीठे होते है।

    Q.3- गुजरात घूमने का सबसे अच्छा महीना कोनसा है?

    उत्तर- गुजरात घूमने के लिए सबसे अच्छा महीना अक्टूबर से फरवरी माह है।

    ये भी पढ़े:- दुनिया की 10 जगह जिन्हे आपके देखकर होश उड़ जायेंगे

    kahiankahibaate.com
    kahiankahibaate.com

    Hello, I am the owner and the creator of the website. I would love to write and have 5+ years of experience in the content writing field. I started Kahiankahibaate to give information to the audience, so they can get better information. The categories, mentioned in the site, In this we decided to provide information.

    Thank You

    Muskan Goyal.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगोविन्द देव जी मंदिर जयपुर, आरती का समय, दर्शन, इतिहास, और कहाँ स्थित है
    Next Article सौंफ के चमत्कारी फायदे, उपयोग की विधि और नुकसान

    Related Posts

    ऊटी ट्रिप की पूरी जानकारी और घूमने की फेमस जगह

    16 May 2025

    गर्मियों में जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगह परिवार के साथ और पार्टनर के साथ

    27 April 2025

    लाल किले का सम्पूर्ण इतिहास, व्याख्या, टिकट, लोकेशन और विचित्र कहानियाँ

    24 April 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    About US
    About US

    स्वागत है, आपका हमारी साइट पर (kahiankahibaate), इस साइट पर हम आपको रहस्य , हेल्थ, वैलनेस टिप्स, घूमने की जगह और भी बहुत सी कही अनकही बातो के बारे में बताएँगे। निचे दी गयी हमारी कुछ केटेगरी है जिसपे हम अधिकतर बात करते है।

    X (Twitter) Instagram Pinterest
    Pages
    • अबाउट उस
    • कांटेक्ट उस
    • टर्म्स एंड कंडीशंस
    • डिस्क्लेमर
    • प्राइवेसी पॉलिसी
    Latest Posts

    ऊटी ट्रिप की पूरी जानकारी और घूमने की फेमस जगह

    16 May 2025

    गर्मियों में जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगह परिवार के साथ और पार्टनर के साथ

    27 April 2025

    लाल किले का सम्पूर्ण इतिहास, व्याख्या, टिकट, लोकेशन और विचित्र कहानियाँ

    24 April 2025

    सपने में सांप काटना और दिखना शुभ है या अशुभ? मतलब जानके हो जाओगे हैरान

    4 April 2025
    Copyright © 2025. Designed by Kahiankahibaate.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.