Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    kahiankahibaate.com
    • Home
    • डाइट
    • हेल्थ
    • ट्रेवल
    • रहस्य
    • ट्रेंडिंग
    X (Twitter) Instagram Pinterest
    kahiankahibaate.com
    Home - ट्रेवल - असम में घूमने की बेहतरीन जगह- Best Places To Visit in Assam
    ट्रेवल

    असम में घूमने की बेहतरीन जगह- Best Places To Visit in Assam

    Goyal MuskanBy Goyal Muskan26 September 2024Updated:25 January 2025No Comments9 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    असम में घूमने की बेहतरीन जगह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    2.7/5 - (3 votes)

    असम भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है जो की तीनो तरफ से पहाड़ो से घिरा है। साथ ही असम अपने खूबसूरत इलाकों और दृश्यों के लिए काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। ये भ्रहम्पुत्र नदी को खुदमे समेटे हुए है। असम में खूब सारे रोमांच भरे जंगल, चाय के बागान, बहती नदियां पर्यटकों को अपनी और खीस ही लेता है। ब्रहाहमपुत्र नहीं असम की खूबसूरती में चार चाँद लगा देती है।

    ये एक ऐसा राज्य है जो प्राकर्तिक के बेहद करीब है जहाँ आपको अनेकों प्रजातियों के जानवर और विभिन्न संस्कृति के लोग एक साथ निवास करते हुए दिखेंगे। असम की भूमि पर कई राजाओं ने शासन किया है। मुगलों के बार बार आक्रमण करने के बाद भी वो असम को नहीं जीत पाए। तो इस विविधता और समानता के गुण लिए इस राज्य में आपको घूमने अवश्य जाना चाहिए। 

    Table of Contents

    Toggle
    • असम में घूमने की जगह [Best Places To Visit in Assam]
      • 1. नगाँव
      • 2.जोरहट
      • 3.गुवाहाटी
      • 4.माजुली आइलैंड
    • FAQ’s-
      • Q.1- कामाख्या मंदिर कितने दिन में घुमा जा सकता है?
      • Q.2- कामाख्या मंदिर में दर्शन का सही समय कोनसा है?
      • Q.3- कामाख्या मंदिर टूर में कुल कितना खर्चा होगा?
      • Q.4- असम में बोट सफारी कहाँ कराई जाती है?
      • Q.5- असम में घूमने की कौन कोनसी जगह है?

    असम में घूमने की जगह [Best Places To Visit in Assam]

    निचे दिए गए आसाम की बहुत हे सूंदर जगह में से एक है, तोह ध्यान से पढ़े और अपनी घूमने की विशलिस्ट में इन जगह को डाल दे।

    1. नगाँव

    भारत का असम राज्य इसे भारत के प्रवेश द्वार के रूप में भी जाना जाता है। ये इतना खूबसूरत है की यहाँ लाखों पर्यटक घूमने जरूर आते है। नगाँव को असम का एक अद्भुत प्राकर्तिक खजाना माना जाता है। यहाँ आपको काजीरंगा नेशनल पार्क,  लाओखोवा वाइल्डलाइफ सन्टुअरी, शीलघाट, चम्पावती कुंड वॉटरफॉल, महामृत्युंजय मंदिर जैसी जगह देखने को मिलेगी।

    1. लाओखोवा वाइल्डलाइफ सेंचुरी ये नगांव शहर की खूबसूरती की झलक यहाँ से देखि जा सकती है। ये भी काजीरंगा की तरह अपने अद्भुत दृश्यों, हरे भरे जंगल, विलुप्त जानवरों के लिए जाना जाता है। ये ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिणी किनारे पर फैला है जहाँ जानवरों की बहुत सी प्रजातियां है। ये खास तौर पर भारतीय गेण्डे के लिए जाना जाता है जिसे देखने दूर दूर से लोग आते है।
    2. शीलघाट ये घाट ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे पर स्थित है। ये बेहद ही खूबसूरत जगह है जिसके बारे में कहाँ जाता है की जब यहाँ सुबह सूरज की किरण पानी पर गिरती है तो आस पास की जगह चमक जाती है। ये आसाम के प्रमुख बंदरगाह है। इसके आस पास काफी प्राचीन मंदिर स्थापित है।
    3. चम्पावती कुंड वॉटरफॉल ये जगह आपको जरूर देखने जाना चाहिए ये जगह बहुत खूबसूरत है जिसे देखने दूर दूर से लोग आते है। इसके लिए कहा जाता है की इस वॉटरफॉल का आस पास का इलाका पक्षियों का घर है।
    4. महामृत्युंजय मंदिर नगांव शहर की पहचान इसी मंदिर से है ये मंदिर शिव जी को समर्पित है। असम यदि कोई घूमने आता है तो यहाँ जरूर आता है ये दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग मौजूद है। ये मंदिर पहाड़ी पर मौजूद है जहाँ से खूबसूरत दृश्य भी देखने को मिलते है।
    5. काजीरंगा नेशनल पार्क ये नेशनल पार्क यहाँ ज्यादा संख्या में पाए जाने वाले रायनोस, हाथियों और बंगाल टाइगर्स के लिए जाना जाता है। यहाँ जीप सफारी और एलीफैंट सफारी कराई जाती है जिसके जरिये आप काजीरंगा नेशनल पार्क में स्थित अलग अलग प्रजातियों के जानवरों को करीब से देख सकते है। ये पार्क जून से अक्टूबर महीने में बंद रहता है और यहाँ जाने का सबसे सही समय नवंबर से अप्रैल के महीने में है।

    assam Nagaon me ghumne ki jagah

    2.जोरहट

    यदि आपको हरियाली और प्रकर्ति से प्रेम है तो ये आपके लिए सबसे अच्छी जगह है। जोरहट ने असम के सामाजिक, कला और संस्कृति के क्षेत्र में अहम् योगदान दिया है साथ ही ये यहाँ की खेती बड़ी के लिए भी जाना जाता है। यहाँ आपको काजीरंगा गोल्फ रिसोर्ट, राजा मैदान, थेंगल मनोर, लाचित बरखुपण मैदान, जोरहट साइंस सेण्टर, ढकिएकुवा बोरनामघर, शांति आश्रम, मंकी नेशनल पार्क, ककोछांग वॉटरफॉल जैसी खूबसूरत जगह देखने को मिलेगी।

    1. नीमती घाट इस घाट के बारे में कहा जाता है की ये घाट नागरेजो द्वारा बनाया गया है। नीमती घाट के जरिये आप माजुली आइलैंड भी जा सकते है। यहाँ से आपको खूबसूरत ब्रह्मपुत्र के नज़ारे देखने को मिलेंगे।
    2. काजीरंगा गोल्फ रिसोर्ट इसे जोरहट का बेस्ट रिसोर्ट कहा जाता है। ये जोरहट से 21 किलोमीटर की दूरी पर स्थित काफी सुन्दर जगह है, यहाँ आप परिवार और बच्चो के साथ आकर काफी अच्छा समय बिता सकते है।
    3. राजा मैदान इसकी शहर से दूरी मात्रा 3 किलोमीटर है ये जगह सीआरपीएफ द्वारा मेन्टेन की जाती है जो की बहुत साफ़ सुथरी और खुली जगह है पर यहाँ देखने के लिए ज्यादा कुछ है नहीं तो आप चाहे तो इसे स्किप भी कर सकते है।
    4. थेंगल मनोर  12 अगस्त 1935 को इसी जगह से आसाम का पहला अखबार प्रिंट हुआ था। ये बीसवीं शताब्दी का सबसे यूनिक मेन्शन है जो की बहुत ही शानदार है। यहाँ आपको बहुत पुराना विंटेज कलेक्शन देखने को मिलेगा जो की बरूआह परिवार के द्वारा स्तेमाल किया जाता था। अब इसी हेरिटेज होटल में बदल दिया गया है जहाँ अलग अलग जगह से लोग आकर रुकना पसंद करते है।
    5. ककोछांग वॉटरफॉल ये असम में चिल करने के लिए सबसे अच्छा स्पॉट है। यहाँ पर आपको पेड़ पौधों से निकलता खूबसूरत झरना देखने को मिलेगा। इस झरने का आनंद लेने देशी पर्यटकों के साथ साथ विदेशी पर्यटक भी आते है।

    assam jorhat me ghumne ki jagah

    3.गुवाहाटी

    असम की बात करे और गुवाहाटी का नाम ना आये ऐसा तो हो ही नहीं सकता। गुवाहाटी असम की एक महत्वपूर्ण जगह ये प्राकर्तिक सुंदरता के साथ साथ लोगो की धार्मिक महत्त्व की दृष्टि से भी महत्व पूर्ण जगह है और जैसे ही गुवाहाटी का नाम आता है तो कामाख्या देवी मंदिर का नाम आये बिना कैसे रह सकता है जो की पर्यटकों को अपनी और अपने आप आकर्षित कर लेती है। गुवाहाटी में कामाख्या देवी मंदिर के आलावा गुवाहाटी तारामंडल, बसिष्ठ आश्रम, रीजनल साइंस सेण्टर, श्रीमान्ता शंकरदेव कला सेण्टर, पोबिटोरा वाइल्डलाइफ सेंचुरी, नेहरू पार्क, असम स्टेट ज़ू, असम स्टेट म्यूजियम, उमानंद मंदिर जैसी जगह घूम सकते है।

    1. कामाख्या मंदिर ये मंदिर गुवाहाटी में स्थित है। मंदिर में मोबाइल का स्तेमाल करने पर रोक है। यहाँ मंदिर परिसर में पहुंचने के लिए आपको कुछ सीढ़ियां चढ़कर जाना होगा। दर्शन करने के लिए आपको लम्बी लम्बी कतरे मिलेगी और यदि आपको इन लाइनों में नहीं लगना तो इसके लिए आपको 501 रूपए का वीआईपी पास लेना होगा जिससे आप 10 से 15 मिनट में आपके दर्शन हो जायेंगे। पर ध्यान रहे मई और जून के महीने में यहाँ काफी ज्यादा मात्रा में भीड़ आती है तो उस समय दर्शन करना थोड़ा मुश्किल होता है। आप चाहे तो मंदिर में दिया भी जला सकते है। कामाख्या माता मंदिर के आलावा वहां आप शीतला माता मंदिर और म्यूजियम भी देख सकते है। यदि आप मंदिर में जाने से पहले स्नान करना चाहते है तो वहां एक सौभाग्य कुंड बना है जिसमे स्नान करके आप मंदिर में दर्शन करने जा सकते है।
    2. भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग कामाख्या से 16 किलोमीटर की दूरी पर पमोहि में भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग है। भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग का कोई मंदिर नहीं है ये पानी के बीच में आपको देखने को मिलेगा। यहाँ आप चाहे तो महादेव पर जल अर्पण भी कर सकते है।
    3. उमानंद मंदिर ये मंदिर शिव जी को समर्पित है। कुछ कुछ कामाख्या माता के दर्शन करने से पहले यही आकर शिव जी के दर्शन करते है क्युकी लोगो का कहना है पहले उमानंद मंदिर के दर्शन के बाद ही कामाख्या माता के दर्शन करने पर यात्रा सफल मानी जाती है। ये मंदिर ब्रह्मपुत्र नदी पर बने एक आइलैंड पर स्थित है। जहाँ पहुंचने के लिए नाव का सहारा लिया जाता है।
    4. पोबीतोरा वाइल्डलाइफ सेंचुरी  ये गुवाहाटी से 54 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहाँ आपने के लिए सबसे अच्छा समय नवंबर से फरवरी है। यहाँ आपको राइनोस, बुफैलो, डियर, लेपोरडस, जैसे जानवर देख सकते है। यहाँ आपको जीप सफारी, एलीफैंट सफारी और बोट सफारी कर सकते है। पुरे सफारी में बोट सफारी सिर्फ यही पर कराई जाती है।
    5. नवग्रह मंदिर  जब आप यहाँ जायेंगे तो देखंगे की यहाँ किसी देवी देवता की नहीं बल्कि 9 ग्रहो की पूजा की जाती है। ये मंदिर चित्राचल पहाड़ी पर स्थित है। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है की इस मंदिर को ब्रह्मा जी ने स्थापित किया था। यहाँ दूर दूर से लोग आते है एस्ट्रोलॉजी सिखने क्युकी यहाँ एस्ट्रोलॉजी सिखाई जाती है साथ ही अपने ग्रहो की पूजा कराने भी आते है। आप यदि आसाम गए है तो यहाँ भी जरूर जाये।

    assam Guwahati me ghumne ki jagah

    4.माजुली आइलैंड

    ये दुनिया का सबसे बड़ा रिवर आइलैंड है। ये आइलैंड बहुत ही यूनिक है साथ ही यहाँ का खूबसूरत व्यू पर्यटकों को अपनी और खींच ही लेता है। लोगो का ऐसा मन्ना है की ये आइलैंड कुछ समय बाद गायब हो जायेगा इसका कारन है की हर साल इसका कुछ इससे पानी में डूब जाता है। ये आइलैंड ब्रह्मपुत्र नदी के बीचो बीच में बसा है। ये आइलैंड यहाँ पर बने मंदिरो और बीचेस के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यहाँ आपको घूमने के लिए माजुली कॉलेज, सात्रस जैसी जगह आप माजुली में घूम सकते है।

    ये भी पढ़े:- दार्जीलिंग में घूमने की 30 जगह 

    assam Majuli me ghumne ki jagah

    FAQ’s-

    Q.1- कामाख्या मंदिर कितने दिन में घुमा जा सकता है?

    उत्तर- यदि आप आसाम सिर्फ कामाख्या माता के दर्शन हेतु आये है तो सिर्फ आप 1 दिन का टूर बना कर आ सकते है और यदि आप 2 दिन के लिए आये है तो आप यहाँ कामाख्या मंदिर के आलावा भीमाशंकर मंदिर का भी दर्शन कर सकते है।

    Q.2- कामाख्या मंदिर में दर्शन का सही समय कोनसा है?

    उत्तर- मई जून के महीने में कामाख्या मंदिर में 3 दिन का मेला लगता है जिसमे काफी ज्यादा भीड़ होती है। भीड़ इतनी होती है की दर्शन करने के लिए लम्भी लम्भी लाईने लगती है जिसमे 8 से 9 घंटे तक का समय लग जाता है। इसके आलावा नवरात्री में भी यहाँ काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। बाकी समय ज्यादा भीड़ नहीं होती तो आप यदि आराम से दर्शन करना चाहते है उस समय मंदिर आ सकते है।

    Q.3- कामाख्या मंदिर टूर में कुल कितना खर्चा होगा?

    उत्तर- यदि आप इसमें 2 दिन का टूर बनाते है और नार्मल होटल में रुकते है यहाँ आपका 2 से 3 हज़्ज़ार से ज्यादा का खर्चा नहीं होगा।

    Q.4- असम में बोट सफारी कहाँ कराई जाती है?

    उत्तर- असम में बोट सफारी सिर्फ पोबीतोरा वाइल्डलाइफ सेंचरी में ही कराई जाती है और यदि आप इसका आनंद लेना चाहते है तो शाम के समय बोट सफारी करे जिससे आप सनसेट का लुफ्त भी उठा पाएंगे।

    Q.5- असम में घूमने की कौन कोनसी जगह है?

    उत्तर- असम में घूमने के लिए काजीरंगा नेशनल पार्क, कामाख्या माता मंदिर, पोबितोरा वाइल्डलाइफ सेंचुरी, उमानंद मंदिर, महामृत्युंजय मंदिर, चम्पावती कुंड वॉटरफॉल, चाय के बागान, माजुली आइलैंड, जैसी जगह घूम सकते है।

    ये भी पढ़े:– पंजाब में घूमने की जगह [ अमृतसर से लेके लुधियाना तक]

    Goyal Muskan
    Goyal Muskan

    Hello, I am the owner and the creator of the website. I would love to write and have 5+ years of experience in the content writing field. I started Kahiankahibaate to give information to the audience, so they can get better information. The categories, mentioned in the site, In this we decided to provide information.

    Thank You

    Muskan Goyal.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबुढ़ापे में स्वस्थ रहने के लिए अपनाये ये 17 हेल्थ टिप्स और कमजोरी को करे दूर
    Next Article ताजमहल किसने बनवाया था? ताजमहल की असली कहानी और रहस्य 

    Related Posts

    कपल्स के लिए भारत की 10 बेस्ट हनीमून की जगह [2025]

    20 May 2025

    ऊटी ट्रिप की पूरी जानकारी और घूमने की फेमस जगह

    16 May 2025

    गर्मियों में जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगह परिवार के साथ और पार्टनर के साथ

    27 April 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    About US
    About US

    स्वागत है, आपका हमारी साइट पर (kahiankahibaate), इस साइट पर हम आपको रहस्य , हेल्थ, वैलनेस टिप्स, घूमने की जगह और भी बहुत सी कही अनकही बातो के बारे में बताएँगे। निचे दी गयी हमारी कुछ केटेगरी है जिसपे हम अधिकतर बात करते है।

    X (Twitter) Instagram Pinterest
    Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Latest Posts

    कपल्स के लिए भारत की 10 बेस्ट हनीमून की जगह [2025]

    20 May 2025

    ऊटी ट्रिप की पूरी जानकारी और घूमने की फेमस जगह

    16 May 2025

    रोज पनीर खाने के बहुत से है फायदे, नुक्सान, गुण, और खाते वक्त क्या सावधानी बरते

    14 May 2025

    गर्मियों में जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगह परिवार के साथ और पार्टनर के साथ

    27 April 2025
    Copyright © 2025. Designed by Kahiankahibaate.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.