Top Places to Visit in Kota:- ये बहुत ही मशहूर शहर है जिसे बच्चा बच्चा जानता है। यहाँ काफी सारे एजुकेशनल इंस्टिट्यूट है जो विश्व भर में प्रसिद्ध है। लाखों की संख्या में हर वर्ष यहाँ बच्चे अपने सपनो को साकार करने आते है। यहाँ बहुत से स्टूडेंट और काम करने वाले लोग निवास करते है। यहाँ पर हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्म के लोग मौजूद है। यहाँ बहुत से लोग घूमने के लिए भी आते है क्युकी यहाँ धार्मिक और पर्यटक स्थल मौजूद है। तो चलिए कोटा में घूमने की जगह के बारे में जान लेते है।
कोटा में घूमने की जगह (Top Places to Visit in Kota)
कोटा बहुत सी बहुत सी अछि घूमने की जगह फॅमिली और अपने दोस्तों के साथ। निचे दिए सारी अछि जगहों के बारे में बताया गया है। जिसमे आप जब भी जाए कोटा घूम कर आये।
1.गवर्नमेंट म्यूजियम
ये कोटा के वृज विलास महल के प्रांगण में बना है। जहाँ आप पुराने सिक्के, तस्वीरें और दस्तावेज देख सकते है। इसका निर्माण 1793 में राय ब्रज कंवर जी के लिए बनवाया गया था। उस समय उम्मीद सिंह जी प्रथम के शाशन काल में बनवाया गया। 1946 में महाराव भीम सिंह जी द्वित्य ने इस महल को संग्रहालय में बदल दिया। यानी की इस संग्रहालय की स्थापना आजादी से भी पहले की है और साल 1946 से 1951 तक यही चलता रहा।
तब से 1991 तक इस संग्रहला को कोटा के सिटी पैलेस में रखा गया और बाद में सामान ज्यादा होने के बाद इसे 1991 में वापस यहाँ शिफ्ट किया गया। राज्य सरकार द्वारा इसे प्रोटेक्टेड मोन्यूमेंट की श्रेणी में रखा गया है तो आप यदि कोटा गए है तो जरूर यहाँ जाए। पर ध्यान रहे सोमवार के दिन ये बंद रहता है तो उस दिन जाना अवॉयड करे। सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक ये खुलता है।

२। दर्रा राष्ट्रिय उद्यान
ये रहा महाराजाओ के शिकार की जगह थी जहाँ पर अलग अलग प्रजाति के जानवर देखने को मिलते है। ये राष्ट्रिय उद्यान कोटा के चम्बल नदी के पास स्थित एक संरक्षित क्षेत्र है। इसको राजस्थान का तीसरा टाइगर रिज़र्व है। इसको 2013 में टाइगर रिज़र्व की श्रेणी में रखा गया। यहाँ आपको घने जंगल, औषधीय पौधे, तेंदुआ, नीलगाय, चिंकारा, हिरन, सियार, लक्कड़बग्घा और बन्दर जैसे जानवर देखने को मिलते है। अब यहाँ पर जीप सफारी भी शुरू कर दी गयी है।

3. गैपरनाथ झरना
ये कोटा से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ये प्रकर्ति प्रेमियों के लिए बहुत अच्छी जगह है। जहाँ शांति की अनुभूति होती है। यहाँ जाकर लोगो के केरला का एहसास होता है। यहाँ झरने के पास एक महादेव जी का मंदिर भी है जिसको देखने बहुत से लोग आते है। यहाँ रास्ते में हर जगह आपको हरियाली देखने को मिलेगी। यहाँ महादेव जी का प्रकर्ति झरने द्वारा अभिषेक करती हुई नजर आती है जिसका नजारा बहुत खूबसूरत होता है। इस झरने से साल के 365 दिन झरना बेहटा है। साथ ही यदि आप यहाँ शिवरात्रि के दिन आते है तो यहाँ 3 दिन का मेला आपको देखने को मिलेगा।

4. खड़े गणेश जी मंदिर
इस मंदिर में 600 साल से भी ज्यादा पुराणी मूर्ति स्थापित है। ये कोटा के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। यहाँ की सबसे ख़ास बात ये है की ये भारत का सिर्फ एक मात्रा मंदिर है जहाँ पर आपको गणेश जी की खड़ी प्रतिमा देखने को मिलेगी। आपको यहाँ बहुत सारे मोर देखने को मिलेंगे। साथ ही यदि आप गणेश चतुर्थी के दिन यहाँ जाते है तो आपको यहाँ विशेष उत्सव का आयोजन देखने को मिलेगा। यदि आप कोटा गए है तो यहाँ दर्शन करने जरूर जाए।

5.सिटी पैलेस, कोटा
ये राजस्थानी शाही अतीत की निशानी है जिसे देखने दूर दूर से लोग आते है। यहाँ पुराने समय के हथियार, वेश भूषा, कलाकृतिया और हस्तशिल्प देखने को मिलती है। कोटा के सिटी पैलेस को कोटा गढ़ के नाम से भी जाना जाता है। सिटी पैलेस के गेट पर भी आपको दो तोप देखने को मिलेगी। यहाँ अंदर जाने का टिकट मात्र 50 रूपए है जिसमे आप पूरा सिटी पैलेस घूम सकते है। वहां आपको रहा महाराजाओ की प्रतिमाये, वाद्य यन्त्र, चाँदी के बर्तन, सिंघहासन, बंदूके, क्रॉकरी, तराजू, पंखे, वस्त्र, पालकी जैसी बहुत सी चीज़े जो पुराने समय में स्तेमाल की जाती थी सब कुछ देखने को मिलेगा। तो यदि आपको ऐसी की पुराणी चीज़े देखने का शोक है तो आपको भी जरूर जाना चाहिए ।

6.चम्बल गार्डन
ये शक्ति नगर में स्थित है। ये चम्बल नदी के किनारे ही बना है जहाँ पर खूब सरे हरे भरे पेड़ पौधे है। यहाँ दोस्तों और परिवार के साथ बहुत अच्छा समय बिताया जा सकता है। यहाँ गार्डन में एंट्री टिकट सिर्फ 5 रूपए है। एंट्री करते हुए आपको हर जगह खूबसूरत पेड़ और हरियाली देखने को मिलेगी। गार्डन के बीचो बीच एक खूबसूरत फाउंटेन देखने को मिलेगा। गार्डन में एक रक्ष्मण झूला है जो ऋषिकेश के लक्ष्मण झूले के जैसा है। चम्बल गार्डन में एक ड्रैगन पार्क है जहाँ बच्चो के लिए ढेर सारे झूले लगे है। यदि आप भी फॅमिली के साथ है तो आपको भी यहाँ जरूर जाना चाहिए ।

7.कोटा बैरेज
यहाँ से मध्यप्रदेश और राजस्थान में सिचाई हेतु पानी भेजा जाता है। मानसून के महीने में तो इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। ये कोटा के सबसे खूबसूरत जगह में से एक है। यहाँ कोटा बैराज में 19 गेट है जिन्हे जरुरत पड़ने पर एक एक करके खोले जाते है। यहाँ पर बद्रीनाथ की दुल्हनिया की शूटिंग भी की गयी थी। यदि आपको भी ऐसी जगह देखने का शोक है तो आपको भी यहाँ जरूर जाना चाहिए।

8.गराडिया महादेव मंदिर
ये मंदिर कोटा के दौलतगंज में बसा है।ये जगह कोटा से करीब 28 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ये मंदिर नदी से 500 फ़ीट की उचाई पर एक पहाड़ी पर स्थित है जो की काफी पुराण मंदिर है। यहाँ आपको शिवलिंग के दर्शन करने को मिलेंगे। यहाँ से आपको चम्बल नदी का बहुत ही मनमोहक दृश्य देखने को मिलेगा।

9.किशोर सागर
इसका निर्माण चौदवी सदी में बनवाया गया। बूंदी के राजा ने इसका निर्माण करवाया था। इस झील के बीच में जगमंदिर पैलेस है जो की पर्यटकों की पसंदीदा जगह है। यहाँ चम्बल नदी का पानी आता है। यहाँ आपको बोटिंग करने का मौका मिलता है। बोट के जरिये आप जगमंदिर में जा सकते है जहाँ आपको गणेश जी और कार्तिकेय जी की प्रतिमाये देखने को मिलेगी। यहाँ जाकर आपको किसोरे सागर लेक के खूबसूरत नज़ारे देख सकते है।
ये भी पढ़े:– छत्तीसगढ़ में घूमने की 10 अनोखी जगह

10.सेवन वंडर्स पार्क
जैसा की नाम से ही पता लग रहा है इस पार्क में दुनिया के सात अजूबो को बनाया गया है जिसको बनाने में करीब 20 करोड़ रुपए का खर्चा आया था। इस पार्क में एंट्री करने के 10 रूपए प्रति व्यक्ति का टिकट लगता है। यहाँ आपको रोमन साम्राज्य का स्टेडियम, मिस्र का विशाल पिरामिड, ताज महल, स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी जैसे 7 अजूबे देखने को मिलेंगे। तो यदि आपको भी गार्डन देखने का शोक है तो आप भी यहाँ जरूर जाए ।

11.गोदावरी धाम
यहाँ हनुमान भक्त आपको देखने को मिलेंगे क्युकी यहाँ संकट मोचन हनुमान जी का मंदिर है। ये मंदिर कोटा में माँ चम्बल नदी के किनारे रावत भाता रोड पर स्थित है। बाबा गोपीनाथ जी भार्गव ने इस मंदिर की स्थापना की। इस मूर्ति को 1000 साल से भी ज्यादा पुराणी बताई गयी है। यहाँ हनुमान जयंती पर हनुमान जी का सोने का श्रृंगार किया जाता है। यहाँ बहुत से लोग अपनी ऊपरी बाधाओं को मिटने के लिए भी आते है। आप भी यदि हनुमान जी के भक्त है तो आपको भी यहाँ जरूर आना चाहिए।

ये थी कोटा में घूमने की कुछ जगह अगर आपको हमारा ब्लॉग अच्छा लगा तो कमेंट करके जरूर बताये।
कुछ अच्छे प्रश्न- FAQ’S
Q.1- कोटा में घूमने का सबसे सही समय कोनसा है?
उत्तर- कोटा में घूमने के लिए सबसे सही समय अक्टूबर से मार्च के बीच का है। सर्दियों में यहाँ काफी सुहावना मौसम रहता है इसीलिए तब आसानी से घुमा जा सकता है।
Q.2- कोटा में घूमने की कौन कोनसी जगह है?
उत्तर- कोटा में सेवन वंडर्स पार्क, किशोर लेक, कोटा बैराज, जग मंदिर, गरडिया महादेव मंदिर, चम्बल गार्डन, हैंगिंग ब्रिज, सिटी पैलेस, खड़े गणेश जी का मंदिर, गेपरनाथ झरना, दर्रा राष्ट्रिय उद्यान जैसी जगह घूमी जा सकती है।
Q.3- कोटा में खाने के लिए क्या फेमस है?
उत्तर- यहाँ सबसे ज्यादा सुआ लाल की कचोरी, पोहा, जलेबी जैसी चीज़े बहुत प्रसिद्ध है।
ये भी पढ़े:- लखनऊ में घूमने की शानदार जगह
Hello, I am the owner and the creator of the website. I would love to write and have 5+ years of experience in the content writing field. I started Kahiankahibaate to give information to the audience, so they can get better information. The categories, mentioned in the site, In this we decided to provide information.
Thank You
Muskan Goyal.
