Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    kahiankahibaate.com
    • Home
    • डाइट
    • हेल्थ
    • ट्रेवल
    • रहस्य
    • ट्रेंडिंग
    X (Twitter) Instagram Pinterest
    kahiankahibaate.com
    Home - डाइट - गर्मियों के लिए स्पेशल डाइट प्लान [DAY 1 To DAY 7] अपनाए और घटाए वजन
    डाइट

    गर्मियों के लिए स्पेशल डाइट प्लान [DAY 1 To DAY 7] अपनाए और घटाए वजन

    Goyal MuskanBy Goyal Muskan19 April 2024Updated:17 May 2025No Comments10 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    गर्मियों के लिए स्पेशल डाइट प्लान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    5/5 - (1 vote)

    गर्मियों के लिए स्पेशल डाइट प्लान [DAY 1 To DAY 7] :- गर्मियों के दिन चालू हो गए है, तोह सभी अब गर्मियों के लिए स्पेशल डाइट प्लान जानना चाहते है । हमने हमारे ब्लॉग के माध्यम से Day 1 to Day 7 यानि की एक सप्ताह का पूरा डाइट प्लान पूरी डिटेल्स के साथ शेयर किया है। जिसमे आपको सुबह से लेकर रात तक क्या खाना चाहिए और क्या पीना चाहिए जिससे Summer में जल्दी Weigh Loss में मदद मिलेगी और बॉडी डिहाइड्रेशन रहेगी।

    Table of Contents

    Toggle
    • गर्मियों में पहले दिन का डाइट प्लान [Day 1]
    • [Day 2]
    • [Day 3]
    • [Day 4]
    • [Day 5]
    • day 6 के डाइट प्लान 
    • सांतवा दिन- Summer Diet Plan For Day 7

    गर्मियों में पहले दिन का डाइट प्लान [Day 1]

    1. सुबह जल्दी उठकर सबसे पहले एक गिलास सौफ के बीज का पानी लेंगें। इससे आपका पाचन अच्छा होता है, हार्मोन्स को संतुलित रखता है, वजन कम करने में मदद करता है।

    2. ब्रेकफास्ट में मैंगों स्मूदी लेगें

    विधि-गर्मियों में सबसे पहले दिमाग में एक चीज आती है वो है आम। इसके लिए सबसे पहले आम लेंगे इसमें अपनी पंसद का दूध मिलायंगे और कुछ मेवे तथा बीज डालकर ब्लेंड कर लेंगे और आपकी मैंगो स्मूदी तैयार है।

    3. इसके बाद 11-12 बजे आप कोई फल खा सकते है, फल पानी वाला हो तो ज्यादा अच्छा है जैसे- तरबूज या खरबूजा।

    4. लंच में एक गेंहू के आटे की रोटी, पनीर की भुरजी (50 ग्राम) और लॉकी की सब्जी (150 ग्राम)। लॉकी की सब्जी की जगह आप लॉकी की सब्जी को गेहू के आटे में गूथ कर लॉकी की रोटी भी बना सकते है। इसके साथ आपको 1 गिलास छाछ लेनी है और 1 प्लेट सैलेड। ये दोनों चीजे रोज हमे लंच में लेनी है।

    5. शाम में आपको लेना है नट्स चाट। जैसे मूंगफली और सिके हुए चने के अंदर आप प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, चटनी मिलाकर नट्स चाट तैयार कर सकते है।

    6. रात में अरहर की दाल (150 मिलीग्राम) लेंगें क्यूंकि इसमें प्रोटीन और फाइबर होता है। ये आसानी से बन जाती है और स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है। इसके साथ आप सफेद चावल (100 ग्राम) और मिक्सड सलाद (100 ग्राम) लेनी है।

    7. सोने से पहले आपको लेनी है नाइट टी। जिसे लेने से आपको अच्छी नींद आएगी और वनज कम करने में भी असरदार होगी। आप किसी भी ब्राण्ड की ग्रीन टी ले सकते है।

    Summer Diet Plan For Day 1

    [Day 2]

    1. दिन की शुरूआत एक हर्बल वॉटर पिने से  दिन अच्छा जाता है, इससे बॉडी में पानी की कमी नहीं होती है। सोने से पहले जीरे के बीजों को भिगो कर रख दे और सुबह इसे उबाल कर छान कर ये पानी पीए।

    2. ब्रेकफास्ट में आप बरचर मूजली खा सकते है।

    सामाग्री- इसे बनाने के लिए रोल्ड ओट्स का इस्तेमाल करेंगें। इसके अलावा इसमें अलग अलग तरह के बीजों का इस्तेमाल कर सकते है जैसे खूरबूजे के बीज, चीया सीड्स, साथ ही इसमें आप किशमिश का भी इस्तेमाल कर सकते है। कोकोनट मिल्क, हनी, बादाम, नारियल का बुरादा दही, एप्पल, वेनिला ऐसेंस।

    विधि-सबसे पहले रोल्ड ओट्स लेगें जो कि ग्लूटन फि होता है। इसमें हम नारियल का बुरादा मिलायेंगें। इसके बाद इसमें सभी तरह के बीज मिला लेंगे। इसमें किशमिश मिलायेगें ताकि कुछ मिठा स्वाद इसमें रहे, इसके बाद इसमे बादाम मिला लेंगें और सबको अच्छे से मिला लेंगें। अब एप्पल को स्वाद इसमें रहे, इसके बाद इसमे बादाम मिला लेंगें और सबको अच्छे से मिला लेंगें। अब एप्पल को कददू कस कर लेंगें और हमने जो सूख घोल बनाया है इसमें एप्पल मिला लेंगें। फिर अंत में इसमें दही और दूध मिला देंगें और शहद मिलानें के बाद थोडा चेनीला ऐसेंस मिला देंगें। सब चीजों को अच्छे से मिलाने के बाद थोडी देर ठण्डा करने के लिए फीज में रख देंगे। आपकी बरचर मजूली तैयार है।

    एक कटोरी बरचर मजूली में आपको 286.9 ग्राम कैलोरीज, 29.5 ग्राम कार्बस, 14.9 ग्राम फैट और 9.7 ग्राम प्रोटीन मिलेगा।

    3. करीब 11 से 12 बजे आप एक मौसमी फल खा सकते है। यदि आपको भूख लगे तो।

    4. लंच में आपको को लेना है एक चपाती, तोरी की सब्जी और चना दाल की सब्जी। इसके साथ एक गिलास छाछ और एक प्लेट सलाद हर रोज लेना है।

    5. शाम को 4 से 5 बजे आप आम चाट बना सकते है। इसके लिए आपको मुंगफली के कुछ दाने लेने है, इसमें कच्चा आम मिला लेंगे इसके अंदर प्याज, टमाटर, चाट मसाला डाल कर मिक्स कर लेंगे और बहुत अच्छी चाट बनकर तैयार हो जाएगी।

    6. रात के खाने में आपको लेना है वेजीटेबल पास्ता। सूजी पास्ता बनाने के लिए आपकी सूजी का पास्ता लेना है ध्यान रहे बाजार में मिलने वाला कोई पैकेट पास्ता का इस्तेमाल ना करे सूजी पास्ता ले इसमें ढेर सारी सब्जी मिलाकर वेजीटेबल पास्ता बना ले।

    7. रात मे सोते समय ग्रीन टी पीकर अच्छी नींद ले। अच्छी नींद लेने से ज्यादा तेजी से वजन कम होता है। कम से कम, 7 से 8 घण्टे की नींद जरूर ले। हल्दी डाईट के साथ अच्छी नींद भी जरूरी है।

    Summer Diet Plan For Day 2

    [Day 3]

    1. सबसे पहले सुबह उठकर आपको लेना है सूखे धनिया बीज का पानी। जैसे हमने बाकी के बीज भिगोकर रात में रखे थे इसे भी वैसे ही भिगोकर रखना है और सुबह इस पानी को गरम करके छान ले। आपकी मोर्निंग ड्रिंक तैयार है। यह हमारे शरीर को ठण्डा रखता है।

    2. ब्रेकफास्ट में आपको लेना है पनीर और कॉर्न सैण्डवीच। इसके लिए आपको पनीर और स्वीट कॉर्न को प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और कुछ मसालों के साथ मिक्स करके सैण्डवीच बना लेना है। अब इस सैण्डविच को ग्रिल कर ले। आप ब्रेड के जगह पनीर पराठा भी खा सकते है।

    3. करीब 11 से 12 बजे आपको सत्तु छाछ पीनी है।

    4. लंच में आपको खाना दही चावल। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको चावल उबाल लेंगे। उबालते समय इसमें चमक मिला लें। करीब 10 मिनट में ये बनकर तैयार हो जायेंगे। अब इन्हे हल्का मेश कर लेगे और एक कटोरी में निकाल लेंगे ताकि ठण्डा हो जाए। अब इसमें थोडा सा जीरा और राई का तड़का लगा देगें। अब अंत में अब चावल में दही मिला लेंगे। आप चाहे तो इसमें कसा हुआ खीरा, और गाजर भी मिला सकते है। इससे चावल का स्वाद और भी बढ़ जाएगा।

    5. शाम में आप ग्रीन टी ले सकते है।

    6. रात में आपको खानी है रागी की रोटी, सोयाबीन की सब्जी, और मसूर दालमसाला सोयाबीन की सब्जी बहुत अच्छी बनती है और ये हेल्थ के लिए अच्छी होती है।

    7. रात में सोते समय आपको लेनी है रिलेक्सींग टी यानी ग्रीन थी।

    Summer Diet Plan For Day 3

    [Day 4]

    1. सुबह उठकर आपको पीना है सब्जा के बीज का पानी। सब्जा के बीज को आपको रात को भिगोगर रख दे और इसको छान कर पानी पी। यदि आप रोज रोग ये अलग अलग पानी नहीं पीना चाहे तो आप एक ही तरह का पानी रोज पी सकते है।

    2. ब्रेकफास्ट में आपको खाना है वेजीटेबल उत्तपम । जो कि सूजी और सब्जियों का इस्तेमाल करके जल्दी बन जाता है इसके साथ आप पुदीना की चटनी खा सकते है।

    3. इसके बाद करीब 11 से 12 बजे के बीच में आपको लेना है वॉटरमेलन पंच। एक गिलास वॉटरमेलन पंच बनाने के लिए हमे वॉटरमेलन, मिन्ट लीफ, अदरक और निम्बू का रस चाहिए। एक बडे वॉटर मेलन का एक तिहाई भाग लेले और इसको मिक्सी जार में डाल ले, इसमें थोडी पुदीने के पत्तियां, एक छोटा टुकडा अदरक, और निम्बू का रस मिलाकर ब्लेंड कर ले। ब्लेंड करने के बाद इसे छान ले, यदि आपको इसे ठण्डा पीने है तो इसमें थोडी बर्फ मिला ले। अंत में इस पर थोडा काला नमक छीडक दे। आपका वॉटरमेलन पंच तैयार है।

    4. लंच में आपको खाना किनुआ पुलाव 250 ग्राम। इसके साथ आपको लेना है पुदिना रायता और एक प्लेट मिक्सड सलाद ।

    5. शाम को आपको लेना भूना हुआ चना और ग्रीन टी।

    6. रात में आपको लेना है एक पनीर रेप। इसमें एक रोटी के साथ आप पनीर की भूरजी और साथ में सलाद भी ले सकते है।

    7. रात में आपको सोने से पहले लेनी है ग्रीन टी।

    Summer Diet Plan For Day 4

    [Day 5]

    1. सुबह उठकर आपको लेना है चीया सीड्स वॉटर।

    2. ब्रेकफास्ट में आपको खाना है एक कटोरी वेजीटेबल दलिया। इसके लिए आपको सबसे पहले दलिया सेक लेना है। फिर एक कढाई में सब्जियां और दलिया, मसाले और पानी मिक्स करके पका ले। ले बहुत अच्छा बनता है साथ ही इसको खाने से पूरे दिन भूख नहीं लगती।

    3.11 से 12 बजे आपको लेना है लॉकी का ज्यूस। इसे बनाने के लिए आपको एक मिक्सर में लॉकी काटकर डाल लें और ब्लेंड कर ले। ब्लेंड करने के बाद इसे छान लें और छानने के बाद इसमें नीम्बू का रस मिला लें, हल्का सा काला नमक डाल लें और चम्मच से मिला ले। आपका लॉकी का ज्यूस तैयार है। अगर आप इसे ठण्डा पीना चाहे तो इसमें आप बर्फ भी डाल सकते है। लॉकी तेजी से वजन घटाने में सहायक है।

    4. दिन में आपको खानी है एक रागी की रोटी, राजमा की सब्जी, एक कटोरी दही और एक प्लेट सलाद।

    5. शाम में आप मखाने के साथ ग्रीन टी पी सकते है।

    6. रात के डीनर में आप खा सकते है चना पुलाव और मिक्स वेज रायता।

    7. रात में सोते समय एक कप ग्रीन टी।

    Summer Diet Plan For Day 5

    day 6 के डाइट प्लान 

    1. सुबह आपको धनिया के बीज का पानी पीना है।

    2. ब्रेकफास्ट में आपको खाना है एप्पल ओट्स स्मूदी। इसमें आप नट्स और सीड्स भी जरूर मिलाए। इनमें बहुत प्रोटीन और फाइबर होते है जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते है।

    3. फिर 11 से 12 बजे के बीच में आप कोई मौसमी फल खा सकते है।

    4. लंच में आपको खाना है वेजिटेबल मसाला ओट्स।

    5. शाम में आप घर पर बनाई हुई भेल पूरी ले सकते है। इसके साथ आप ग्रीन टी भी ले सकते है।

    6. डिनर में आप मूंग दाल टिक्की, धनिये की चटनी के साथ। मूंग दाल टिक्की के आप 4 पिस ले सकते हैधनिये की चटनी के स्थान पर दही भी खा सकते है।

    Summer Diet Plan For Day 6

    सांतवा दिन- Summer Diet Plan For Day 7

    1. सुबह उठकर आपको लेना है किशमिश का पानी। रात भर आपको किशमिश पानी में भिगोकर रखना है सुबह उठकर इसे छाने के पी लेइससे किशमिश के सभी पौशिक तत्व पानी में घुल जाते है। यह पानी पाचन के लिए बहुत अच्छा होता हैइसे शरीर को एनर्जी मिलती है और आप अपने दिन को बहुत अच्छे मोड पर शुरू कर सकते है आपको बिलकुल थकावट महसूस नहीं होगी

    2. ब्रेकफास्ट में आपको लेना है लॉकी चीला। इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक मिक्सर में लॉकी के टुकडे एड कर देफिर इसमें कटी हुई अदरक, कटे हुए प्याज, लहसुन की एक दो कली, 20 ग्राम ओट्स, 10 ग्राम बेसन, डाल कर अच्छे से ब्लेंड कर ले। फिर पानी डाले और एक बार अच्छे से ब्लेंड कर ले और एक पेस्ट बना ले। अब इसे एक कटोरी में निकाल ले और इसमें कटा हुआ धनिया और कटी हुई हरी मिर्च मिला लें अपने स्वादानुसार और अच्छे से मिला ले। अंत में इसमें नमक डाल ले। अब तबे पर इस घोल को डाल कर दोनो तरफ से चीले की तरह इसे सेक ले। आप इसे दही या धनिये की चटनी के साथ खा सकते है।

    3. करीब 11 से 12 बजे के बीच में आप निम्बू पानी में पुदिना की पत्तियां डाल कर शिकंजी बना ले।

    4. लंच में एक ज्यार की रोटी, भिंडी की सब्जी, एक कटोरी दही और एक प्लेट सैलेड

    5. शाम में आपको लेना है बील का ज्यूस।

    6. शाम में आपको लेना है मिलेट डोसा। किसी भी मिलेट का डोसा बनाकर उसमें पनीर की स्टफींग डाल लें और इसे दही या चटनी के साथ आप खा सकते है।

    7. रात में आपको लेनी एक ग्रीन टी। खाने के बाद इस ग्रीन टी को आप बिलकुल स्कीप ना करे क्यूंकि यह वजन घटाने में बहुत सहायक है। यह पाचन को बढाती है।

    Summer Diet Plan For Day 7

    ये भी पढ़े- 

    1 महीने में घटाए 10 किलो तक वजन, बस इन चीज़ो का रखना होगा ध्यान

    एक लड़की के कारण 180 साल से वीरान है ये गांव (कुलधरा एक भूतीया गाँव)

    Goyal Muskan
    Goyal Muskan

    Hello, I am the owner and the creator of the website. I would love to write and have 5+ years of experience in the content writing field. I started Kahiankahibaate to give information to the audience, so they can get better information. The categories, mentioned in the site, In this we decided to provide information.

    Thank You

    Muskan Goyal.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदाल को क्यूं भिगोकर खाए, फायदे, कोनसी गलतियों का रखे ध्यान
    Next Article भारत में पाए जाने वाली 9 रहस्यमयी जगह

    Related Posts

    सुमन अग्रवाल डायटीशियन की वजन कम करने के बेहतरीन उपाय

    3 November 2024

    नवरात्री में अपनाये इस डाइट प्लान को और घटाए वजन

    2 October 2024

    1 महीने में घटाए 10 किलो तक वजन, बस इन चीज़ो का रखना होगा ध्यान

    30 September 2024
    Leave A Reply Cancel Reply

    About US
    About US

    स्वागत है, आपका हमारी साइट पर (kahiankahibaate), इस साइट पर हम आपको रहस्य , हेल्थ, वैलनेस टिप्स, घूमने की जगह और भी बहुत सी कही अनकही बातो के बारे में बताएँगे। निचे दी गयी हमारी कुछ केटेगरी है जिसपे हम अधिकतर बात करते है।

    X (Twitter) Instagram Pinterest
    Pages
    • अबाउट उस
    • कांटेक्ट उस
    • टर्म्स एंड कंडीशंस
    • डिस्क्लेमर
    • प्राइवेसी पॉलिसी
    Latest Posts

    कपल्स के लिए भारत की 10 बेस्ट हनीमून की जगह [2025]

    20 May 2025

    ऊटी ट्रिप की पूरी जानकारी और घूमने की फेमस जगह

    16 May 2025

    रोज पनीर खाने के बहुत से है फायदे, नुक्सान, गुण, और खाते वक्त क्या सावधानी बरते

    14 May 2025

    गर्मियों में जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगह परिवार के साथ और पार्टनर के साथ

    27 April 2025
    Copyright © 2025. Designed by Kahiankahibaate.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.