Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    kahiankahibaate.com
    • Home
    • डाइट
    • हेल्थ
    • ट्रेवल
    • रहस्य
    • ट्रेंडिंग
    X (Twitter) Instagram Pinterest
    kahiankahibaate.com
    Home - रहस्य - भारत में पाए जाने वाली 9 रहस्यमयी जगह
    रहस्य

    भारत में पाए जाने वाली 9 रहस्यमयी जगह

    Goyal MuskanBy Goyal Muskan27 April 2024Updated:17 May 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    9 Mysterious Places Found in India
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    5/5 - (1 vote)

    इस ब्लॉग के माध्यम से हम आपको बतायेगे भारत में पाए जाने वाली 9 रहस्यमयी जगह (9 Mysterious Places Found in India), जो की आपको पढ़ने में बहुत हे अच्छा लगेगा। अगर आप भी रहस्यों से भरी जगहों  और उनसे जुड़े राज के बारे में जानना चाहते है जिन राज का खुलासा आज तक नहीं हो पाया है और यहाँ तक की जिसका जवाब विज्ञानं के पास भी नहीं है। ऐसे ही कुछ अनसुलझे रहस्यों से भरी जगहों के बारे में निचे दिया गया है।

    Table of Contents

    Toggle
    • भारत में पाए जाने वाली 9 रहस्यमयी जगह 
    • 1. कैलाश पर्वत
    • 2. राक्षस ताल
    • 3. कंकाल कुण्ड या रूप कुण्ड
    • 4. कुलधरा
    • 5. द्वारका-Dwarka Temple
    • 6. अमरकण्टक
    • 7. एलोरा मंदिर
    • 8. वीरभद्र मंदिर
    • 9. पद्मनाभस्वामी मंदिर
    • प्रश्न और उतर:

    भारत में पाए जाने वाली 9 रहस्यमयी जगह 

    पुरे विश्व के एक भारत ही एक ऐसा देश है जहा जगह जगह पर कुछ ना कुछ रहस्य छुपे हुए है जैसे की कैलाश पर्वत, श्री कृष्ण जी का द्वारका मंदिर, कंकाल कुंड, और भी बहुत सी रहसयमयी जगह है। तो यहाँ इस ब्लॉग के माद्यम से हम बतायेगे की भारत में पाए जाने वाली 9 रहसयमयी जगहों के बारे में।

    1. कैलाश पर्वत

    कैलाश पर्वत अपने आप में ही एक रहस्यमयी जगह है। कैलाश पर्वत में जाने वाले लोग बताते है कि उनके नाखून और बाल तीन गुना तेजी से बढ़ते है। वहां जाने वाले लोगों की उम्र भी तेजी से बढ़ती है। विज्ञान के पास इस बात का कोई पुख्ता जवाब नहीं है। लोग माउण्ट एवरेस्ट पर तो चढ जाते है लेकिन कैलाश पर्वत पर नहीं चढ पाते जो कि माउण्ट एवरेस्ट से छोटा है। इसलिए कैलाश पर्वत को भारत की 9 रहस्यमयी जगहों में शामिल किया गया है।

    कैलाश पर्वत को भारत की 9 रहस्यमयी

    2. राक्षस ताल

    मानसरोवर कैलाश पर्वत के नीचे बसा है।  मानसरोवर सरोवर के बिलकुल पास एक तालाब है। मानसरोवर झील का पानी बहुत मीठा है जबकि राक्षस ताल जो की मानसरोवर झील के बिलकुल पास है का पानी बहुत खारा है जो पानी आप पी नहीं सकते। राक्षस ताल के आस पास कोई पेड़ पौछे नहीं उगते। राक्षत ताल में लगातार लहरे आती है। विज्ञान के पास इस बात का कोई जवाब नहीं है कि एक ही जगह पर इन दोनो जगहों में इतना अंतर क्यूं?

    राक्षस ताल

    3. कंकाल कुण्ड या रूप कुण्ड

    उत्तराखण्ड के नैनीताल में एक कुण्ड है जिसका नाम है रूप कुण्ड। जब ये सूखता है तो इसमें बहुत सारे कंकाल देखने को मिलते है। इसलिए इसे कंकाल कुण्ड के नाम से भी जाना जाता है। कुछ लोग इसकी पूजा करने भी आते है। मगर विज्ञान के पास इस बात का जवाब नहीं है कि इतने सारे कंकाल किसके है, कहां से आए है। कितने साल पहले के ये कंकाल है? किसी को नहीं पता।

    कंकाल कुण्ड या रूप कुण्ड

    4. कुलधरा

    यह राजस्थान के जैसलमेर में स्थित है। यह राजस्थान पर्यटक के अन्तर्गत आता है। यहां पर शाम होने पर लोगों का जाना और घूमना मना है। इसं गाव का दूसरा नाम भूतों का गांव है, चाहे आप यहां दिन में चले जाए या रात को यहां जाने पर अजीब सी घबराहट होती है। इस गांव के बारे में कहा जाता है कि यह गांव रातों रात पूरा का पूरा गायब हो गया। अगर अब इसके बारे में विस्तार में पढना चाहते है तो आप हमारा ब्लॉग पढ सकते है जिसका लिंक नीचे दिया गया है।

    जैसलमेर से कुलधरा

    ये भी पढ़े:- कुलधरा एक भूतीया गाँव

    5. द्वारका-Dwarka Temple

    कृष्ण की नगरी वास्तव में द्वारका में थी और पूरी की पूरी नगरी पानी में डूब गई थी। जिसके प्रमाण आज भी देखने को मिलते है। कहा जाता है की द्वारका मंदिर बहुत सी सूंदर जगह मानी जाती है जो की गुजरात में घूमने की जगह है।

    Dwarka Temple

    6. अमरकण्टक

    मध्यप्रदेश में अमरकण्टक नाम का छोटा सा कस्बा है। इस कस्बे से नर्मदा नदी का उद्गम होता है। हमारे देश में ज्यादातर नदीयां ऊपर से शुरू होती है और नीचे की ओर आती है। परंतु ये नदी भारत के बीच से शुरू होती है और ऊपर की ओर जाती है। नर्मदा को पाताल नदी भी कहते है क्यूंकि यह भारत के बीच से निकलती है।

    अमरकण्टक
    Amarkantak one of the Most Mysterious Place of India

    7. एलोरा मंदिर

    यह मंदिर महराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित है। इस मंदिर के बारे में आज तक किसी को नहीं पता ना ही इसका जवाब विज्ञान के पास है कि इस मंदिर का निर्माण क्यूं किया गया? यह एक लोता ऐसा मंदिर है जो सिर्फ एक ही पत्थर से बनाया गया है और उपर से नीचे की तरफ बनाया है। इस मंदिर को बनाने के लिए कोई औजार इस्तेमाल नहीं किए गए सिर्फ छेनी और हथौडे से इस मंदिर का निर्माण किया गया। अगर इस मंदिर के बारे में आप विस्तार से जानना चाहते है तो आप हमारा ब्लॉग क्या मानवों की उत्पत्ति छिपकली से हुई है पढ़ सकते है, जिसका लिंक आपको नीचे मिल जाएगा।

    एलोरा मंदिर

    ये भी पढ़े:- क्या मानवों की उत्पत्ति छिपकली से हुई है?

    8. वीरभद्र मंदिर

    वीरभद्र को खम्भों का मंदिर भी कहते है। इन खम्भों में एक खम्भा ऐसा है जो कि जमीन को नहीं छूता। इस मंदिर में पूजा करने के लिए इस खम्भे के नीचे से चुन्नी निकाल कर पूजा की जाती है और अपनी इच्छा मांगी जाती है। कई बार इस खम्भे को हटाने की भी कोशिश की गई परंतु यदि जब कोई ऐसा करता तो मंदिर की दिवारों में दरारे आ जाती है। चाहे यह खम्भा मंदिर को सपोर्ट ना करे परंतु फिर भी आप इसे हटा नहीं सकते। ऐसा क्यूं है इसका कारण आज भी कोई नहीं जानता।

    lepakshi veerbhadra temple

    9. पद्मनाभस्वामी मंदिर

    कई दरवाजे है जो खोल जा चुके है। हर दरवाजे के अंदर से बहुत से हीरे, ज्वारात और सिक्के मिले है। परंतु एक दरवाजा है जिसे कोर्ट के द्वारा Vault B नाम दिया गया है। बहुत रास्यमयी दरवाजा हैं इस दरवाजे पर दो सांप बने हुए हैं। इस दरवाजे की खासियत यह है कि इस दरवाजे का कोई ताला नहीं ह ना ही कोई चाबी है।

    सुप्रीप कोर्ट ने उस ताले को खोलने पर मनाई लगा रखी है। कई लोग मानते है कि उसमें पूरी दुनिया की दौलत है। और कई लोगों का यह भी मानना है कि इस दरवाजे को खोलने से बहुत सी आपदाएं आएगी उस देश में और खासतौर पर उस राज्य में। ऐसा भी कहा गया है कि जब जब उस दरवाजे को तोड़ने की कोशिश की गई तो बहुत से हादसे उस जगह के आस-पास देखे गए। कई लोगों का यह भी कहना है कि जब उस दरवाजे पर कान लगाते है तो पीछे से समंदर की लहरों की आवाज आती है।

    Sree Padmanabhaswamy Temple Door

    ये 9 भारत की सबसे ज्यादा रहस्यमयी जगह है जिनका जवाब लोग आज भी ढूंढ रहे है। अगर इसका जवाब अपको मिल गया है। तो कमेंट करके जरूर बताइए और अगर हमें मिलता है तो हम आपको हमारे ब्लॉग के जरिए जरूर बतायेंगें।

    ये भी पढ़े:– दुनिया की 10 जगह जिन्हे आपके देखकर होश उड़ जायेंगे

    प्रश्न और उतर:

    प्रश्न 1: भारत में सबसे रहस्य्मयी जगह का नाम?

    उतर:  अगर आप भारत देश में है तो, कुछ भूतिया गांव ऐसे है जैसे की कुलधरा गांव, डुमास बीच, रामोजी फिल्म सिटी, भानगढ़ किला, जीपी ब्लॉक, और भी बहुत सी जगह है।

    प्रश्न 2: भारत देश में सबसे बड़ा रहस्य क्या है?

    उतर:  भारत देश में रूपकुंड झील, कंकालों की विरासत, यहाँ पर बहुत से सेनिको के अवशेष है।

    प्रश्न 3: दुनिया में सबसे रहस्य्मयी जंगल कोनसा है?

    उतर: होइया फॉरेस्ट, रोमानिया दुनिया का सबसे रहस्य्मयी जंगल है। इसके साथ ही बरमूडा ट्राइंगल भी है जो बहुत ही रहसयमयी है और भी बहुत जयदा।

    Goyal Muskan
    Goyal Muskan

    Hello, I am the owner and the creator of the website. I would love to write and have 5+ years of experience in the content writing field. I started Kahiankahibaate to give information to the audience, so they can get better information. The categories, mentioned in the site, In this we decided to provide information.

    Thank You

    Muskan Goyal.

    9 Mysterious Places Found in India
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगर्मियों के लिए स्पेशल डाइट प्लान [DAY 1 To DAY 7] अपनाए और घटाए वजन
    Next Article कौन है चन्द्रिका गेरा दीक्षित? कैसे बनी ये वड़ा पाव गर्ल?

    Related Posts

    सपने में सोना दिखने का मतलब जाने।

    11 February 2025

    तिरुपति बालाजी के मंदिर में क्यों बाल काटे जाते है ( तिरुपति बालाजी मंदिर के अनोखे रहस्य)

    21 December 2024

    भारत के 10 रहस्यमयी, विचित्र और डरावने गांव जो आज सुनसान पड़े है

    18 December 2024
    Leave A Reply Cancel Reply

    About US
    About US

    स्वागत है, आपका हमारी साइट पर (kahiankahibaate), इस साइट पर हम आपको रहस्य , हेल्थ, वैलनेस टिप्स, घूमने की जगह और भी बहुत सी कही अनकही बातो के बारे में बताएँगे। निचे दी गयी हमारी कुछ केटेगरी है जिसपे हम अधिकतर बात करते है।

    X (Twitter) Instagram Pinterest
    Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Latest Posts

    कपल्स के लिए भारत की 10 बेस्ट हनीमून की जगह [2025]

    20 May 2025

    ऊटी ट्रिप की पूरी जानकारी और घूमने की फेमस जगह

    16 May 2025

    रोज पनीर खाने के बहुत से है फायदे, नुक्सान, गुण, और खाते वक्त क्या सावधानी बरते

    14 May 2025

    गर्मियों में जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगह परिवार के साथ और पार्टनर के साथ

    27 April 2025
    Copyright © 2025. Designed by Kahiankahibaate.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.